Jaipur Trade Federation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
जयपुर। यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाए जाने के बीच जयपुर के व्यापारियों ने चिंता जताई है। जयपुर व्यापार महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर व्यापारियों के यूपीआई लेन-देन को पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने की मांग की है।

महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने पत्र में कहा कि यूपीआई ने देश में डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अभूतपूर्व गति दी है। छोटे ठेले-खोमचे वालों से लेकर बड़े शोरूम तक करोड़ों व्यापारी यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन चार्ज व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा।

महासंघ ने कहा कि व्यापारी पहले से ही ऑनलाइन कारोबार और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से प्रतिस्पर्धा, बढ़ते किराये, कर्मचारियों के खर्च, परिचालन लागत, जीएसटी सहित विभिन्न अनुपालन संबंधी जिम्मेदारियों का सामना कर रहे हैं। ग्राहकों की सुविधा और बिक्री बनाए रखने के लिए व्यापारियों को डिजिटल भुगतान स्वीकार करना पड़ता है।

पत्र में कहा गया है कि छोटे मूल्य के सैकड़ों लेन-देन पर भी शुल्क लागू होने से व्यापारियों का मार्जिन प्रभावित होगा। महासंघ के अनुसार, इसका असर विशेष रूप से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर पड़ेगा तथा कुछ व्यापारी नकद लेन-देन की ओर लौट सकते हैं।

चार प्रमुख मांगें रखीं :

महासंघ ने वित्त मंत्री से यूपीआई लेन-देन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त ट्रांजेक्शन शुल्क नहीं लगाने, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान को सरल और कम लागत वाला बनाए रखने, यूपीआई स्वीकार करने वाले व्यापारियों पर आर्थिक भार नहीं डालने तथा भविष्य में शुल्क संबंधी कोई व्यवस्था प्रस्तावित होने पर व्यापारी संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श करने की मांग की है।

महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और पारदर्शी अर्थव्यवस्था के निर्माण में लगातार योगदान दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यूपीआई को शुल्क-मुक्त रखने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी।

जयपुर व्यापार महासंघ ने शुरू किया वोकल फॉर लोकल अभियान, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ (JTM) ने बुधवार को 'वोकल फॉर लोकल' अभियान की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाना है। महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन वोकल फॉर लोकल को आमजन तक पहुंचना है। यह अभियान हवा महल से शुरू हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के अध्यक्ष सुनील सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने शपथ और पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी उत्पाद बेचने वाले व्यापारियों को शपथ दिलाई और अभियान से संबंधित पोस्टर और बैनर का विमोचन किया। इस मौके पर जयपुर के सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम
जयपुर व्यापार महासंघ की टीम में कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बाज और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। महासंघ ने सभी व्यापारियों और शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में शामिल होकर स्वदेशी उत्पादों को समर्थन दें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

जयपुर व्यापार महासंघ की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक चेंबर ऑफ कॉमर्स, एम.आई रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों से जुड़े लगभग 50 अध्यक्ष, मंत्री एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में जयपुर के बाजारों में सामने आ रही प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

अतिक्रमण की समस्या
बाजारों में हो रहे अतिक्रमण और ई-रिक्शा की अनियंत्रित संख्या से व्यापार प्रभावित हो रहा है। महासंघ ने ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट बनाने तथा उनकी प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया।

पार्किंग की समस्या
बाजारों में पार्किंग की किल्लत को दूर करने के लिए सुझाव दिया गया कि पहले एक घंटे की पार्किंग नि:शुल्क हो, इसके बाद शुल्क लिया जाए। रामलीला मैदान में भूमिगत पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात दबाव कम हो सके। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया गया। महासंघ ने आॅनलाइन व्यापारियों को नियमित ट्रेडिंग दायरे में लाने और साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों की सिफारिश की।

प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित: बैठक में अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, प्रमुख सलाहकार हुकमचंद अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

जयपुर व्यापार महासंघ ने दीपावली सजावट में विज्ञापन शुल्क छूट के दुरुपयोग पर जताई चिंता
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर दीपावली पर बाजारों की सामूहिक सजावट में दिए जाने वाले विज्ञापन शुल्क छूट के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर जयपुर के बाजारों की सामूहिक सजावट न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है, बल्कि यह विश्वविख्यात है। नगर निगम द्वारा इस सजावट के लिए विज्ञापन शुल्क में छूट दी जाती है, जिससे बाजार व्यापार मंडल सजावट पर आने वाले खर्च की भरपाई कर सके।

निगम को राजस्व की हानि
कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज ने बताया कि जयपुर के कई क्षेत्रों में, जहां न तो बाजार हैं और न ही कोई व्यापार मंडलए वहां कुछ व्यक्ति और एजेंसियां बड़े-बड़े गेट लगाकर विज्ञापन के माध्यम से लाखों रुपए कमा रही हैं। इससे नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही है, यातायात बाधित हो रहा है और वास्तविक व्यापार मंडलों को विज्ञापन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अनाधिकृत गेट और विज्ञापनों पर सख्त कार्रवाई की जाए
महासंघ ने नगर निगम से मांग की है कि ऐसे अनाधिकृत गेट और विज्ञापनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जहां भी सामूहिक सजावट हो रही है वहां बाजार व्यापार मंडल का अस्तित्व हो, जिसकी पुष्टि जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा की गई हो या वह रजिस्टर्ड हो।

दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह
जयपुर व्यापार महासंघ ने प्रशासन से इन पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिससे दीपावली पर सामूहिक सजावट का सही उद्देश्य पूरा हो सके और वास्तविक व्यापार मंडल इसका लाभ उठा सकें।

आगंतुकों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बाजारों में मिलेगा ठंडा पेय
जयपुर। एक ओर जहां लू के थपेड़ों से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उसे देखते हुए बाजारों में आने वाले ग्राहकों को राहत मिले। भीषण गर्मी से राहत के लिए बाजार में आने वाले लोगों को ठंडा पेय मिले इसके लिए व्यापारियों ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत बाजारों में आने वाले लोगों को प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शहर के विभिन्न बाजारों में ठंडा पानी, शरबत, मिल्क रोज, और नींबू शिकंजी मिलेगी।

जिला प्रशासन के आदेश निर्देशानुसार जयपुर व्यापार महासंघ और एम आई रोड व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इस पहल का शुभारंभ गुरुवार को जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने एम आई रोड बाजार स्थित पांच बत्ती चौराहे पर लोगों को शरबत पिलाकर किया। इसी क्रम  में जयपुर शहर के सभी बाजार इस अभियान में सम्मिलित हो गए हैं।

इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, सिंधी कैंप बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा, न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल महामंत्री पंकज शर्मा, किशन पोल बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष खूंटेटा, चांदी की टकसाल व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, नाहरगढ़ रोड बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मिन्तर सिंह राजावत, संजय बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष महासचिव विष्णु दत्त शर्मा, हवा महल व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गांधी, जयंती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता, एम आई रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष एच एस पाली, महामंत्री सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष राजेश आहूजा, अजय अग्रवाल, मोहनलाल कुमावत, चंद्र कुमार सेन, अमोद अरोड़ा, सतीश भाटिया, सहित एम आई रोड व्यापार मंडल के प्रमुख कारोबारी मौजूद रहे।

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए अब जयपुर शहर की व्यापारी भी आने वाले लोगों के लिए दुकानों में ठंडा जल रखेंगे। ताकि आने वाले पर्यटकों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

सुभाष गोयल फिर से जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष र्निविरोध निर्वाचित और सुरेश सैनी बने महामंत्री
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ की साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पधाधिकारियों की घोषणा की गई। सुभाष गोयल फिर से जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष र्निविरोध निर्वाचित हुए। इनके अलावा महामंत्री सुरेश सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता को घोषित किया गया। सुरेन्द्र बज वरिष्ठ उपाध्यक, विरेन्द्र राणा सरंक्षक, राजेन्द्र कुमार गुप्ता प्रमुख सलाहकार, हुकुमचंद अग्रवाल प्रमुख सलाहकार, उपाध्यक्ष कैलाश मित्तल, मनीष खुटेटा, प्रकाश सिंह, नीरज लुहाड़िया, चंद्र प्रकाश राणा, विक्की चैलानी, अमित शर्मा, अतुल आहुजा, कमल कुमार असवानी, भुपतराय कांटेवाला, मिंतर सिंह राजावत, सुरेश कुमार लश्करी, अतुल गांधी, विनय शर्मा, पंकज शर्मा, मंत्री जितेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, अशोक कुमार कुमावत, बाबूलाल अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, गुलाब चंद श्रीमाली, शंकरलाल शर्मा, आनंद राठी, ओमप्रकाश जायसवाल, विश्वराज शर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, बजरंग पारीक, बजरंग जी अग्रवाल, गजानन्द शर्मा, राजेन्द्र साहू, योगेश यादव और फैजान मोहम्मद चुने गए।

जयपुर व्यापार महासंघ का धरना शुरू, सरकार को बेमियादी हड़ताल की चेतावनी
जयपुर। व्यापारिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को जयपुर व्यापार महासंघ का धरना शुरू हुआ। महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेन्द्र बज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सैनी सहित अनेक व्यापार मंडल के पधाधिकारी धरने पर बैठे हैं। व्यापारिक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर महासंघ के नेताओं ने बेमियादी हड़ताल पर चले जाने की सरकार को चेतावनी दी है।

ये हैं प्रमुख मांगें
-चारदीवारी से पलायन रोके
-ई रिक्शा की संख्या पर लगाम लगे
-लाइसेंस और नियम लागू हो
-सुलभ शौचालय नए बनाएं
-साफ सफ़ाई व्यस्था दुरुस्त हो
-पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त हो
-ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान हो
-बरसाती नालों का जीर्णोद्धार हो