Lok Sabha election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मतदान के वास्तविक आंकड़े नहीं देना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान : बेनीवाल
जयपुर। आरएलपी अध्यक्ष और नागौर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर मतदान के बढ़े आंकड़ों और निर्वाचन विभाग के उम्मीदवारों को मतदान के वास्तविक आंकड़े नहीं देने से जुड़े मामले में चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया है।

बेनीवाल ने कहा है कि उन्होंने खुद नागौर जिला निर्वाचन अधिकारी से लोकसभा मतदान के वास्तविक आंकडे लिखित में मांगे और राज्य निर्वाचन विभाग को भी इससे अवगत कराया, लेकिन आज तक इस संबंध में किसी प्रकार की सूचना नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उम्मीदवार को पूरा हक है कि उसे मतदान के आंकड़े दिए जाएं, लेकिन वास्तविक मतों की संख्या नहीं देना चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवालिया निशान है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस मामले को लेकर एक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जबकि होना यह चाहिए था आयोग को बिना किसी के मांगे मतदान के वास्तविक आंकड़े जारी कर देने चाहिए थे।

बांसवाडा सीट पर रोचक घटनाक्रम : लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी 6 साल के लिए निष्कासित
जयपुर। बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी अरविंद डामोर और कपूर सिंह ने अपनी ही पार्टी के साथ रोचक घटनाक्रम कर दिया। इससे पहले बीती रात राजस्थान के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने कांग्रेस का बाप पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर ऐलान किया था। इसके बाद यहीं तय था कि बांसवाड़ा से बीजेपी और बाप के बीच में सीधा मुकाबला होगा। अगले दिन सोमवार को सारे समीकरण एकदम बदल गए। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के समय कांग्रेसी प्रत्याशी अरविंद डामोर ने अपना नामांकन नहीं लिया है। विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी कपूर सिंह ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। अरविंद और कपूर ने बीती रात से अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके अलावा वह किसी के भी संपर्क में नहीं है। इधर, इस सियासी घटनाक्रम पर प्रदेश कांग्रेस ने दोनों उम्मीदवारों की अनुशासनहीनता पर उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। साथ ही तकनीकी तौर पर आदिवासी पार्टी बाप को समर्थन दे दिया है। इस समीकरण के आधार पर अब बीजेपी के महेंद्रजीत सिंह मालवीय और बाप के राजकुमार रोत के बीच सीधी टक्कर है।

मतदाताओं का लोकसभा में विधानसभा चुनावों से अलग होता है मिजाज
जयपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनावों में मतदाताओं का मिजाज विधानसभा चुनावों जैसा नहीं होगा। विधानसभा चुनावों के मुद्दे अलग थे। लोकसभा चुनावों के मसले अलग होंगे। यह दीगर बात है कि लोकसभा चुनावों में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अग्नि परीक्षा होगी। अगर इन चुनावों में भाजपा पूरी 25 सीटें जीती है तो शर्मा को सौ में से सौ नंबर मिलेंगे। इससे पहले 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सौ में से सौ नंबर मिल चुके हैं। यानी कि उस समय लोकसभा चुनावों में भाजपा ने पूरी 25 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी।

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अपना खाता खोलेगी : डोटासरा
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को उम्मीद है कि राजस्थान के मतदाताओं का मिजाज विधानसभा चुनावों की तरह होगा। उनका दावा है कि इस बार प्रदेश में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अपना खाता खोलेगी। कांग्रेस को जयपुर, झालावाड़-बारां, राजसमंद, जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, दौसा, पाली, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और अजमेर में बढ़त मिलेगी। चूंकि विधानसभा चुनावों में इन जिलों में कांग्रेस को ज्यादा मत मिले थे। कांग्रेस अपने इस वोट बैंक को बरकरार रखेगी और लोकसभा चुनाव में कम से कम 11 सीटों पर जीत दर्ज कराएगी। उनका दावा है कि इस बार भाजपा का आंकड़ा किसी भी सूरत में 14 से ज्यादा नहीं जाएगा। गत विधानसभा चुनावों में शेखावाटी क्षेत्र में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा था। झुंझुनूं जिले की 21 सीटों में से 14 पर जीत दर्ज कराई थी।

मतदाताओं का पुराना ट्रेड ही देखने को मिलेगा : जोशी
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का दावा है कि इस बार भी भाजपा पूरी 25 सीटों पर जीत दर्ज कराएगी। उनका मानना है कि राजस्थान के मतदाता विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अलग-अलग ट्रेंड के साथ मतदान करते हैं। ऐसा पिछले दो लोकसभा चुनावों में स्पष्ट हो चुका है। वर्ष 2019 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह एक भी सीट नहीं जीत पाई। जोशी की मानें तो बेशक विधानसभा में अभी कांग्रेस की 69 सीटें हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का पुराना ट्रेड ही देखने को मिलेगा। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले 2018 में विधानसभा चुनावों में भाजपा 38.8 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन पांच महीने बाद ही 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58.44 प्रतिशत वोट मिले थे। यानी कि लगभग 20 फीसदी मतदाताओं का ट्रेंड बदल गया था। कांग्रेस के वोटों की बात करे तो उसे 2018 के विधानसभा के चुनाव में 39.8 फीसदी मत मिले थे, जो लोकसभा चुनाव 2019 में घटकर 34.4 प्रतिशत रह गया। गत नवम्बर में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 41.7 प्रतिशत वोट हासिल कर 115 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। कांग्रेस ने 39.53 फीसदी वोट लेकर 70 सीटें जीती थी।

निरहुआ का एलान- अखिलेश यादव के खिलाफ ही लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सांसद ने दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ना उनका मकसद है।

रोडवेज स्थित मेदांता ग्रुप के कलेक्शन लैब सेंटर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा ''अखिलेश जिस संसदीय क्षेत्र से खड़े होंगे, मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी की संगठन की इकाई से आग्रह भी करूंगा।"

निरहुआ ने कहा कि जिस तरह स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में विस्तार हो रहा है इसका फायदा आजमगढ़ को भी मिल रहा है आज बड़े शहरों की तर्ज पर आजमगढ़ में मेदांता ग्रुप ने भी अपना एक लैब का कलेक्शन सेंटर खोल करके आजमगढ़ की लोगों की जांच पड़ताल की सुविधा में इजाफा किया है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अब उन्हें इस बात की जिद है अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के जिस भी संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे वहां से दिनेश लाल यादव निरहुआ भी भारतीय जनता पार्टी के आदेश पर चुनाव लड़ेंगे।

आजमगढ़ सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विधायकों के टूटने का सिलसिला जिस तरीके से चल रहा है उससे साफ जाहिर है कि वह लोग समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से ऊब चुके हैं। अखिलेश यादव ने केवल राष्ट्र का विरोध और मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करने का मन बना लिया है ।उनको राम मंदिर और राष्ट्रीय स्वाभिमान से कुछ भी लेना-देना नहीं रह गया है। इसीलिए अब उनकी समाजवादी पार्टी धीरे-धीरे समाप्तवादी पार्टी की तरफ रुख कर रही है।

पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 9.48 फीसदी मतदाता बढ़े
जयपुर। प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.48 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में लगभग पांच करोड़ 32 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से इस बार करीब 46 लाख मतदाता अधिक है। राज्य निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।

निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2019 के मुकाबले इस बार 22 लाख 54 हजार से अधिक महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। पुरुष मतदाताओं के पंजीकरण में 9.27 प्रतिशतकी वृद्धि के मुकाबले महिला मतदाताओं के पंजीकरण में 9.70 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस बार 18-19 आयु वर्ग के 15 लाख से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसी प्रकार 17 साल से अधिक आयु के एक लाख 43 हजार युवाओं के लिए अग्रिम आवेदन मिले हैं। इस बार पांच लाख 72 हजार दिव्यांग मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है। पिछले पांच महीनों में मतदाताओं की मृत्यु होने, डुप्लिकेट नाम, स्थानांतरण या अनुपस्थित मतदाताओं के कारण सूचियों से दो लाख 65 हजार 707 नाम हटाए गए हैं। राज्य में पीवीटीजी, घूमन्तू और अर्द्धघुमंतु आदि जातीय समूहों के दो लाख 17 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत है।

कुल मतदाता-        53209789
पुरुष मतदाता-        27738377
महिला मतदाता-    25470796
18-19 आयु वर्ग-    1570490
थर्ड जेण्डर-        616