Fed's interest rate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Stock Market Update : फेड के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद में चढ़ा बाजार
मुंबई। फेड रिजर्व के ब्याज दर में सितंबर में कटौती शुरू करने की उम्मीद में स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, कैपिटल गुड्स, धातु, रियल्टी और पावर समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार चढ़ गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 97.84 अंक की तेजी के साथ 82,988.78 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 27.25 अंक बढ़कर 25,383.75 अंक हो गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,248.09 अंक और स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 57,287.65 अंक पर बंद हुआ।इस दौरान बीएसई में कुल 4201 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2151 में तेजी जबकि 1957 में गिरावट रही वहीं 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 26 कंपनियां हरे जबकि शेष 24 लाल निशान पर रही।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार बुधवार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दर को लेकर होने वाले निर्णय पर केंद्रित होंगे, जो निकट भविष्य में बाजार के रुझान को प्रभावित कर सकती है। चार वर्षों में फेड द्वारा पहली बार ब्याज दर में कटौती निश्चित मानी जा रही है। केवल अनिश्चितता कटौती की सीमा को लेकर है, यानी कटौती 0.25 प्रतिशत होगी या 0.5 प्रतिशत। बाजार फेड के आर्थिक दृष्टिकोण पर बदलते हुए परिदृश्य को लेकर की गई टिप्पणी पर भी बारीकी से नजर रखेगा।

बीएसई के 14 समूहों में लिवाली का जोर रहा। इससे कमोडिटीज 0.25, सीडी 0.22, ऊर्जा 0.16, वित्तीय सेवाएं 0.05, हेल्थकेयर 0.14, इंडस्ट्रियल्स 0.33, यूटिलिटीज 1.97, बैंकिंग 0.49, कैपिटल गुड्स 0.56, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.49, धातु 0.65, तेल एवं गैस 0.19, पावर 1.93 और रियल्टी समूह के शेयर 0.52 प्रतिशत मजबूत रहे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08, जर्मनी का डैक्स 0.31, जापान का निक्केई 0.68 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48 प्रतिशत टूट गया। हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.31 प्रतिशत चढ़ गया।

फेड के ब्याज दर में कटौती की संभावनाओं पर रहेगी बाजार की नजर
मुंबई। अमेरिका में खुदरा बिक्री में भारी गिरावट आने से जून में ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना बढ़ने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई मजबूत लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह एक प्रतिशत से अधिक चढ़े घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह नीतिगत दरों को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व  के रुख पर नजर रहेगी।

बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 831.15 अंक अर्थात 1.2 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 72 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 7242664 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 258.2 अंक यानी 1.2 प्रतिशत उछलकर 22 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 22040.70 अंक पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी का रुख रहा। इससे मिडकैप 360.51 अंक अर्थात 0.9 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39930.08 अंक हो गया। हालांकि स्मॉलकैप में लिवाली की रफ्तार धीमी रही और वह महज नौ अंक बढ़कर 45659.30 अंक पर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, बैंकिंग क्षेत्र में भारी लिवाली ने सेंसेक्स और निफ्टी को नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने में मदद की, जिससे ऊंचे मूल्यांकन और उच्च विनिमय मार्जिन जरूरतों पर चिंताओं के कारण बीते सप्ताह कारोबार की धीमी शुरुआत हुई। अन्य एशियाई बाजारों के विपरीत अमेरिका के अपेक्षा से कमजोर महंगाई  आंकड़ों से उत्साहित सूचकांकों ने अपनी तेजी जारी रखी। अमेरिका में खुदरा बिक्री में गिरावट के कारण फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की निवेशकों की उम्मीदों को बल मिला। इसके अलावा यूरोजोन में अवस्फीति की प्रवृत्ति और नए साल की छुट्टियों के बाद चीन में खपत बढऩे की उम्मीद ने बाजार को और समर्थन प्रदान दिया।

उम्मीद के अनुरूप उच्च मांग और अनुकूल आय परिदृश्य के कारण भारतीय ऑटो क्षेत्र के लिए बीता सप्ताह मजबूत रहा। संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार और राजकोषीय समझदारी पर सरकार के फोकस से लाभान्वित होकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। दिग्गज कंपनियों में तेजी आई लेकिन मूल्यांकन में अंतर के कारण मिड और स्मॉलकैप में मुनाफावसूली का दबाव रहा।

वित्तीय सलाहकार कंपनी जीओजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया, ''उच्च मूल्यांकन जोखिमों के कारण अगले सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में करेक्शन की संभावना है। इस बीच धातु, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स जैसे क्षेत्रों में मजबूत निर्माण मांग, ऑर्डर बैकलॉग, ग्रामीण पुनरुद्धार की संभावनाओं और भारत के कम होते व्यापार घाटे के कारण गति बढ़ने की उम्मीद है। इसे जिंसों की कीमतों में नरमी और सरकार के नेतृत्व वाली विनिर्माण पहलों से बढ़ावा मिला है।"