Air travel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
जयपुर। मध्य-पूर्व में चल रहे ईरान–इजरायल युद्ध का असर अब जयपुर से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर अरबिया की अलसुबह 4:10 बजे शारजाह के लिए निर्धारित उड़ान रद्द रही। इसके अलावा सलाम एयर की सुबह 5:55 बजे मस्कट जाने वाली फ्लाइट भी संचालन नहीं कर सकी। वहीं स्पाइसजेट की सुबह 9:40 बजे दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई।

लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड की जानकारी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने किया हवाई यात्रा के लिए चयनित मेधावी छात्राओं से संवाद
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल की पहल पर अयोध्या की हवाई यात्रा के लिए चयनित मेधावी छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान मौज़ूद छात्राओं में सांस्कृतिक केन्द्रों को लेकर जिज्ञासा देखी। सीएम ने यात्रा में जा रही सभी छात्राओं के साथ शैक्षणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दर्शन के महत्व को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी अनूठी पहल से हमारी बच्चियां शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी अनुभव प्राप्त करेंगी। सभी छात्राओं और उनके परिजनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चार साल में हवाई यात्राओं पर 76 करोड़ किए खर्च
जयपुर। प्रदेश मे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 76 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च की है। यहीं नहीं वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार ने एक साल के लिए 23 करोड़ 79 लाख रुपए में किराए पर हेलीकॉप्टर लिया है। इसका मतलब यह हुआ कि राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री और मंत्रियों की वीआईपी उड़ानों पर हर माह लगभग दो करोड़ रुपए खर्च करती है। हालांकि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार का यह आंकड़ा औसतन करीब एक करोड़ 59 लाख रुपए महीना बैठा है। इस खर्च का खुलासा खुद राज्य सरकार ने ही किया है। राज्य सरकार ने बताया है कि पिछले चार सालों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से यह राशि खर्च की गई है। राजस्थान सरकार के पास खुद का कोई हेलीकॉप्टर
नहीं है। किराए पर यह हवाई सेवा ली गई है, जिस पर शिश खर्च की गई है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वर्ष 2020-21 में हवाई यात्राओं पर हर महीने 66 लाख 91 हजार रुपए, वर्ष 2021-22 में हर माह 59 लाख 91 हजार रुपए साल 2022-23 में हर माह दो करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2023-24 में यह खर्च हर महीने दो करोड़ 49 लाख रुपए हुआ।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान चौमूं से विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने यह सवाल लगाया था। इस पर सरकार ने लिखित में यह जानकारी उपलब्ध कराई है। राज्य सरकार ने बताया है कि उसके पास वर्तमान में कोई हवाई जहाज व हेलीकॉप्टर नहीं है। राज्य सरकार ने पांच जून, 2024 को मैसर्स रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली से हेलीकाप्टर लीज य किराए पर लेने का अनुबन्ध किया गया है। इस पर प्रतिवर्ष 23 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि प्रतिवर्ष व्यय होना अनुमानित है। चार सालों में इतनी राशि हुई खर्च

<colgroup><col style="width:49.8652%;" /><col style="width:49.8652%;" /></colgroup>

वर्ष

व्यय राशि

2020-21

8.03 करोड़

2021-22

7.19 करोड़

2022-23

31.30 करोड़

2023-24

29.94 करोड़

सिंगापुर से दूसरे देशों में हवाई यात्रा करना होगा महंगा
सिंगापुर। सिंगापुर से बाहर देश की यात्रा करने वाले यात्रियों से ईको फ्रेन्डली विमान ईंधन के उपयोग के शुरू होने 2026 के बाद से ज्यादा किराया वसूला जायेगा। यह जानकारी सोमवार को लॉन्च किये गये सिंगापुर सस्टेनेबल एयर हब ब्लूप्रिंट में दी गई।

चांगी एविएशन समिट 2024 में ब्लूप्रिंट लॉन्च करते हुए परिवहन मंत्री ची होंग टैट ने कहा कि सिंगापुर ने 2050 तक नेट-शून्य हासिल करने के लिए कृतसंकल्प है और  टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) कार्बन उत्सर्जन में कटौती में दो-तिहाई योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि 2026 से एसएएफ का उपयोग करने वाली उड़ानें और एसएएफ-उपयोग लक्ष्य को 2026 में एक प्रतिशत से बढ़ाकर 2030 तक तीन प्रतिशत से पांच प्रतिशत के बीच करना है। दरअसल, खाद्य अपशिष्ट सहित गैर-पेट्रोलियम फीडस्टॉक से बने एसएएफ की मौजूदा कीमत पारंपरिक जेट ईंधन से लगभग तीन से पांच गुना अधिक है।

मंत्री ने कहा, ''इस प्रकार, सिंगापुर एयरलाइंस और यात्रियों को लागत निश्चितता प्रदान करने के लिए एसएएफ लक्ष्य और अनुमानित एसएएफ मूल्य के आधार पर एक निश्चित लेवी लागू करेगा।"

उन्होंने कहा कि एसएएफ लेवी वसूलने के बाद सिंगापुर से बैंकॉक की सीधी उड़ान में इकोनॉमी क्लास के यात्री के लिए टिकट की कीमत तीन सिंगापुर डॉलर (2.2 अमेरिकी डॉलर) बढ़ जाएगी, प्रीमियम क्लास के यात्रियों को अधिक लेवी का भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि एसएएफ लेवी के अधिक विवरण की घोषणा 2025 में की जाएगी।