community hall - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोगों की परेशानी : निकासी के अभाव में जलभराव से बस स्टैंड मार्ग बना तालाब ,मकानों को नुकसान का खतरा
बपावरकलां। बपावरकलां के लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड के पास स्थित कॉलोनी में निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पिछले दो वर्षों से लगातार जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। भरी हुई नालियों और गंदे पानी के बीच से होकर कॉलोनी वासियों, दुकानदारों एवं राहगीरों को निकलना पड़ रहा है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड आने-जाने का यह प्रमुख मार्ग है। लेकिन यहां तालाब जैसी स्थिति बनी रहती है। बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय की ट्यूबवेल लगातार चलने तथा कॉलोनी के मकानों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में भर जाने से हालात और बिगड़ गए हैं। नालियों की समुचित निकासी नहीं होने के कारण पूरे मोहल्ले में पानी भरा रहता है।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि लंबे समय से पानी भरे रहने के कारण उनके मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। पास ही स्थित ग्राम पंचायत की करोड़ों रुपये की संपत्ति महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन भी जलभराव की चपेट में आ गया है। पानी भरने से भवन की उपयोगिता लगभग समाप्त हो गई है। जहां पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन और शादी-विवाह होते थे, वहीं अब भवन बदहाली का शिकार हो गया है। मजबूरी में ग्रामीणों को शादी-विवाह के लिए महंगे रिसोर्ट बुक करने पड़ रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों को कई बार करवा चुके हैं अवगत
मोहल्लेवासी मोहन एवं हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र की नालियों के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा नहीं की गई है। इस समस्या से जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। वहीं तेज सिंह राजपूत ने बताया कि सामुदायिक भवन के सामने ऊंचा सीसी रोड बना हुआ है, जिससे बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है।

यह समस्या लगातार दो वर्षों से बनी हुई है। सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। यहां तक कि पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर को भी समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। लेकिन बाद में कोई सुध नहीं लेता।
- केशव सोनी, दुकानदार

पानी की निकासी नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है और जल्द ही इसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
- मुरलीधर वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी

कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 26 में वार्ड पार्षद द्वारा विकास कार्यों के तहत वार्ड में सीसी रोड व नालियों का निर्माण सहित अन्य कार्य किए गए हैं। वार्डवासी दिनेश कुमार व राधेश्याम ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है, साथ ही साफ-सफाई भी होती है। पर वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से नालियां गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं, जिससे बदबू आती है।साथ ही कुछ जगहों पर सीसी रोड निर्माण के दौरान नालियों की गहराई तो बढ़ गई, पर चौड़ाई नहीं बढ़ने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों को खेलने के लिए पास ही स्थित दूसरे वार्ड के पार्क में जाना पड़ता है। बच्चों के परिजन प्रदीप व हेमंत कुमार ने बताया कि बच्चों को रोड पार कराके अन्य पार्क में ले जाना पड़ता है, जिससे कई बार हादसे होने का डर बना रहता है। वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को अन्य जगहों पर जाकर महंगी दरों पर भवनों की बुकिंग करवानी पड़ती है।

घरों के सामने बने स्पीड ब्रेकर
वार्ड में कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बिना मापदंड के बना लिए हैं, जिसकी वजह से बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आते-जाते बाइक सवारों को ये ब्रेकर दर्द भी दे रहे हैं। रमेश कुमार व मनीष ने बताया कि कई बार ये ब्रेकर रात्रि के समय दिखाई नहीं देते, जिससे लोग चोटिल हो जाते हैं।

पार्क व सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासी हितेश कुमार ने बताया कि बच्चों को खेलने के लिए दूसरे वार्ड के पार्क में जाना पड़ता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है, क्योंकि वहां जाने के लिए रोड पार करनी पड़ती है और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। साथ ही निगम का सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से महंगी दरों पर अन्य जगहों पर जाकर मांगलिक कार्य सहित अन्य कार्यक्रम करने पड़ते हैं। इससे आयोजकों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ती है और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नालियों की कम गहराई बनी परेशानी
वार्ड में बनी नालियों की कम गहराई अब वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वार्डवासी प्रकाश कुमार व राजेंद्र ने बताया कि नालियों की गहराई कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से वे गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं।

वार्ड का एरिया :- हनुमान नगर, हनुमान नगर कच्ची बस्ती, आरएसी कैंपस इत्यादी क्षेत्र।

वार्ड में टिपर आता है, लेकिन नालियों की सफाई न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर भी परेशानी बढ़ा रहे हैं।
- रामचरण

नालियों की सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से बच्चों सहित अन्य लोगों को दिक्कत आती है। सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से महंगी दर पर भवन की बुकिंग करवानी पड़ती है।
- मुकेश मीणा

घरों के सामने स्थित नाले की चौड़ाई कम कर दी जाए और इस पर ढकान कर दी जाए तो कुछ हद तक परेशानी से राहत मिल सकती है। क्योंकि रात्रि के समय नाला खुला होने से लोग इसमें कचरा डाल देते हैं।
- हेमंत कुमार

पार्षद को तीन बार कॉल किया गया उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।
- योगेन्द्र खिंची, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 46- महापौर के प्रयासों से बदली वार्ड की तस्वीर, अधिकतर समस्याओं का हो चुका समाधान
कोटा। नगर निगम दक्षिण क्षेत्र के वार्ड 46 में शहर के कई पुराने इलाके आते हैं। वार्डवासियों ने बताया कि पहले वार्ड में अनेक समस्याएं थीं, परंतु जब से पार्षद (अब महापौर) को अवगत कराया गया, तब से टूटी सड़कें, खराब रोड लाइट, क्षतिग्रस्त नालियां, पानी के प्रेशर तथा साफ-सफाई सहित अन्य कई समस्याओं का समाधान हो चुका है। वार्डवासियों ने कहा कि जब भी हम किसी भी समस्या के लिए पार्षद को अवगत कराते हैं, तो वे तुरंत संबंधित कर्मचारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दे देते हैं। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व वर्तमान में दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल करते हैं। वार्ड में हुए विकास कार्यों की हर कोई तारीफ कर रहा है। हालांकि कुछ समस्याओं का समाधान होना अभी शेष है।

न्यू साबरमती कॉलोनी व हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से मांग
न्यू साबरमती कॉलोनी व हाउसिंग बोर्ड साबरमती कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि यदि प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगा दिए जाएं तो तेज रफ्तार बाइक पर लगाम लग सकेगी।

महापौर को बताने पर हो जाता है समस्या का समाधान
हरीश कुमार, जितेंद्र सिंह सहित अन्य ने बताया कि हमारी गली में प्रतिदिन सफाई होती है तथा समय-समय पर कचरा गाड़ी भी आती है। जब भी वार्ड से संबंधित कोई समस्या होती है, तो महापौर को अवगत कराने के बाद तुरंत समाधान करवा दिया जाता है।

वार्ड का  एरिया
साबरमती हरिजन कॉलोनी (आधा भाग), हाउसिंग बोर्ड साबरमती कॉलोनी, बिरला मेडिकल, राष्ट्रदूत कार्यालय, भीम छात्रावास, बड़ी गाड़ी खाना, न्यू मिडिल स्कूल, पानी की टंकी का क्षेत्र शामिल हैं।

सामुदायिक भवन व पार्क विकास की प्रतीक्षा में
वार्ड में स्थित सामुदायिक भवन की फर्श जगह-जगह से उखड़ी हुई है तथा गेट भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं न्यू साबरमती कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास के पार्क का मेन गेट टूटा हुआ है। घास भी ठीक से नहीं लगी है, जिससे लोगों को असुविधा होती है।

इनका कहना
वार्ड में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसके लिए वार्डवासियों को परेशान होना पड़े। विकास कार्य पर्याप्त मात्रा में करवाए गए हैं।
- शंकरलाल, वार्डवासी

न्यू साबरमती कॉलोनी व न्यू मिडिल स्कूल क्षेत्र में तेज रफ्तार से बाइक निकलती हैं। यदि प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगा दिए जाएं तो बाइक की रफ्तार पर नियंत्रण हो सकेगा।
- प्रदीप कुमार, वार्डवासी

वार्डवासियों ने जहां भी स्पीड ब्रेकर की मांग बताई है, वहां लगाए जाएंगे। पार्क में जल्द पौधारोपण भी किया जाएगा और सामुदायिक भवन का विकास कार्य भी किया जाएगा।
- राजीव अग्रवाल भारती, महापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण

कोटा दक्षिण वार्ड 4 - वार्ड में स्टेडियम बना पर विकसित नहीं हुआ, सामुदायिक भवन की आवश्यकता
कोटा। वार्ड में पार्षद द्वारा स्टेडियम का निर्माण करवाया पर उसमें घास उगाना बाकी साथ ही सुविधाएं विकसित नहीं हो पाई उसमें अभी शादियां, जन्म दिन पार्टियां सहित विभिन्न आयोजन हो रहे है।  वार्ड में सड़कों पर कई जगह पर गड्डे हो रहे वहीं कई जगह पर सीसी रोड बना व वार्ड में सीसी के ब्रेकर बनवाएं। साथ ही लोगों का कहना है कि हमारे वार्ड में एक ही सामुदयिक भवन है वहां भी काफी दूर है अगर पास में बना जावे तो हमें परेशानी का सामना नहंी करना पड़ेगा। कुछ वार्ड की गलियां छोटी होने के कारण उनमें कचरा गाड़ी नहंीं जा पाती है।

सामुदायिक भवन एक ही वह भी दूर
वार्ड में सामुदायिक भवन है वहां काफी दूर है जिसे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही दूर होेने के कारण रात्रि को कुत्ते परेशान करते है। यदि सामुदयिक भवन का नजदीक की जमीन पर निर्माण हो जावे तो हम वार्डवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योकि भीतरियां कुंड में अधिकतर शादी पार्टी सहित अन्य उत्सव की बुकिंग रहती है।

यहां इलाका आता है
शिवपुरा सम्पूर्ण, भीतरिया कुंड, गोदावरी धाम, अमर निवास का क्षेत्र आता है।

तंग गालियों से परेशानी
वार्ड की कुछ तंग गालियों में कचरे की गाड़ी हमारे घर तक नहीं आती है जिसे हमें कचरा डालने बाहर जाना पड़ता है। वहीं कभी हम कचरा गाड़ी की आवाज या हॉर्न नहीं सुन पाते तो फिर कचरा रोड पर बने कचरा पात्र मे डालते या फिर घर पर ही रखा रहता है।

इनका कहना है
बच्चो के खेलने के लिए पार्कको स्टेडियम का रूप दिया जा रहा उसमें मिट्टी डाली जा रही साथ ही उसमें घास उगाई जा रही जिसे उसमें सुविधा विकसित नहीं हो पाई। साथ ही सामुदायिक भवन के लिए हमने यूआईटी को अवगत करा रखा है। रोड के गड्डे भरने के लिए अधिकारियों को बोल रखा है। वार्ड में नालियों का निर्माण करवाया गया।
- प्रदीप कसाना वार्ड पार्षद (बीजेपी)

हमारे यहां पर कचरा गाड़ी सुबह आती है व शाम को कभी- कभार आती है। साथ ही दोनों समय सफाई होती है। पर कुछ रोड़ लाइट खराब हो रही। जिसे रात्रि में अंधेरा रहता है।
- राजेंद्र कुमार, वार्डवासी

रोड पर बारिश की वजह से जगह-जगह गड्डे हो गए जिसे परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। जिसे रात्रि के समय गड्डों में पानी भर जाने के कारण हादसे होने का अंदेशा बना रहता है।
- चेतन शर्मा, वार्डवासी

स्टेडियम का निर्माण हुआ पर उसमें सुविधा विकसित नहीं हो पाई जिसे बच्चों को खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे रोड पार करते समय हादसे का अंदेशा बना रहता है।
- दिलीप कुमार, वार्डवासी

वार्ड मे कुछ जगहों पर नालियां टूटी हुई थी। उनकी अभी ही मरम्मत करवाई, जिसे हमें नालिया जाम से मुक्ति मिली व रोज सफाई होने लगा गई।
- रामेश चंद वार्डवासी

कोटा दक्षिण वार्ड 3 - पार्क की दरकार, सामुदायिक भवन का किराया कम हो तो मिले राहत
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण के वार्ड तीन में पार्क की मरम्मत का कार्य चल रहा साथ ही वार्ड में हमने एक और पार्क बनाने की मांग की है। साथ ही सामुदायिक भवन का किराया भी कम करने के लिए यूआइटी अधिकारियों को लिखित में दे रखा है। पुरूष टॉयलेट है वार्ड में केवल एक ही वह भी दूर जिसे पुरूषों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्डवासियों ने पार्क की दीवार को तोड़कर उसमें कचरा डालना शुरू कर दिया। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा है। साथ ही बारिश का पानी नाले में जाने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।  निगम के सफाई कर्मचारी केवल रोड की सफाई करते है वहां घर के सामने की नहीं करते है।

वार्ड में मैन रोड पर सड़क के गड़ढे दे रहे दर्द
वार्डवासी इरशाद खान, सलमान, सय्यद खान  सहित अन्य ने बताया कि हमारे वार्ड में मैन रोड की सड़क में गढड़े हो रहे है जिसे हमें आने जाने में परेशान का सामना करना पड़ता है। और बारिश के समय में रात्रि में ये गडढे दिखाई नहीं देने के कारण हादसे होेने का डर बना रहता है।

पार्क को ही बना दिया कचरा पात्र
वार्ड वासियों ने मैन रोड पर स्थित पार्क को ही कचरा पात्र बना दिया व घरों से निकलने वाला कचरा वार्ड वासी इसी में डाल रहे है। जिसे राहगीरों को परेशानी व बदबू का सामना करना पड़ा रहा है। व पार्क की दीवार को तोड़कर वार्डवासियों ने अपनी सुविधा के अनुसार जब इच्छा हो तब इसमें कचरा डाल रहे।

नाले की सफाई की पर बदबू से नहीं मिली निजात
वार्डवासियों ने बताया कि बारिश से पूर्व नाले की सफाई तो कर दी गई किंतु नाले में पड़े कचरे से दिनभर बदबू आती है। जिसे परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही बीमारियां होने का अंदेशा भी बना रहता है।

इनका कहना है
सामुदायिक भवन का किराया कम करने के लिए अधिकारियों को बोल रखा है। बारिश पूर्व नाले की सफाई करवा दी गई है। और रोड  की भी मरम्मत कर दी जाएगी। और पार्क बनाने के लिए भी अधिकारियों को बोल रखा है। और अभी पार्क की मरम्म्मत का कार्य चल रहा है।
- मोहम्मद अख्तर, पार्षद (कांग्रेस)

वार्ड में पुरूष टॉयलेट की आवश्यकता  है व लंबे समय से हमारी मांग भी पर हमारी मांग पर अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देता है। और रात्रि के समय रोड किनारे बैठै कुत्ते बाइक सवार के ऊपर झपटते है जिसे बाइक सवार को वहां अपना शिकर बना लेते है।
- शाहिद खान, दुकानदार वार्डवासी

हमारे वार्ड में आधे रोड की सफाई करते है और आधा छोड़ देते है जिसे परेशानी आती है। और रोड लाइट भी बंद है जिसे रात्रि में हादसे का अंदेशा बना रहता है। लाइट ठीक करने के लिए हमने कई बार अधिकारी व पार्षद को बोल पर ध्यान नहीं देते है।
- अब्दुल सत्तार, वार्डवासी

हमारे वार्ड में अधिकतर बिजली का बिल ज्यादा आता है बारिश के समय नालियों में पानी भर जाता है। जिसे मच्छर परेशान करते है।
- पप्पू, वार्डवासी

नालियां छोटी व चौड़ाई कम होने के कारण बारिश के समय नालियां कचरे व पॉलिथिन से भर जाती है। कचरा नालियों में भरा रहता है। जिससे बदबू आती है।
- महेंद्र कुमार, वार्डवासी

चश्मे की बावड़ी सामुदायिक भवन का निर्माण अटका, आयोजन कर्ता परेशान
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र के वार्ड 53 चश्मे की बावड़ी घंटाघर क्षेत्र में सामुदायिक भवन का काम काफी समय से अटका हुआ है। पुराने शौचालय को तोड़कर नया भवन बनाया जाना है। घंटाघर के चश्मे की बावड़ी में बरसों पुराना शौचालय बना हुआ था। यह काफी जर्जर हो गया था। जिसे सुधारने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। साथ ही क्षेत्र में सामुदायिक भवन नहीं होने से  उस क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को शादी समारोह व अन्य आयोजनों के लिए जगह की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उसे देखते हुए ही यहां आधुनिक शौचालय व सामुदायिक भवन बनाने का निर्णय किया गया था।

पुराने शौचालय के स्थान पर हो रहा निर्माण
वार्ड 53 से कांग्रेस पार्षद व उप महापौर फरीदुद्दीन सोनू कुरैशी ने बताया कि क्षेत्र की इन आवश्यकताओं के बारे में तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री को अवगत कराया था। उस समय उन्होंने क्षेत्र में स्थित पुराने व जर्जर शौचालय को तोड़कर उसके स्थान पर ही नया आधुनिक शौचालय व सामुदायिक भवन बनाने के निर्देश दिए थे।

न्यास ने बनाया शौचालय
पुराने शौचालय को तोड़कर उसके स्थान पर नया आधुनिक शौचालय बनाने का काम नगर विकास न्यास करवा रहा है। सितम्बर 2023 में तत्कालीन मंत्री शांति धारीवाल ने उसका शिलान्यास किया था। जिसके बाद काम तेजी से चला। जिससे शौचालय का निर्माण अंतिम चरण में है। जबकि सामुदायिक भवन का काम अटका हुआ है। पूर्व पार्षद उमर सीआईडी ने बताया कि इस क्षेत्र में सामुदायिक भवन की अधिक आवश्यकता है। क्षेत्र में एक भी सामुदायिक भवन नहीं होने से कार्यक्रमों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसका काम शुरू भी हो गया था लेकिन वह काफी समय से अधूरा पड़ा है।

एक करोड़ से अधिक लागत से हो रहा निर्माण
नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। पुराने शौचालय के स्थान पर यह निर्माण कराया जा रहा है। पुराने शौचालय  के भवन को तोड़ दिया गया। लेकिन उसे अभी तक नहीं बनाया है। जिससे वह काम अटका हुआ है। जिससे कई बार वहां हादसों का खतरा बना हुआ है। कभी भी कोई बच्चा वहां चला गया तो हादसा हो सकता है।

अब जल्दी ही शुरू होगा भवन का काम
नगर निगम कोटा उत्तर के सहायक अभियंता अजय बब्बर ने बताया कि पुराने शौचालय के स्थान पर आधे हिस्से में न्यास द्वारा आधुनिक शौचालय बनाया जा रहा है। जिसका काम लगभग पूरा होने को है। आधे हिस्से में निगम सामुदायिक भवन बनाएगा। करीब 1.17 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन का काम सरकार के आदेश से रूका हुआ था। अब निर्माण कार्य करने की स्वीकृति मिल गई है। जिससे उसका काम फिर से जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा।

अंता का सामुदायिक भवन चार साल से बेकार पड़ा
अंता। भारत सरकार के नौ रत्नों में से एक एनटीपीसी अंता द्वारा 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 33 का लोकार्पण हुए चार साल गुजर गए लेकिन आज तक एक बार भी किसी जरुरतमंद व्यक्ति के काम नहीं आया है जिसके कारण इस पर खर्च की गई राशि का लाल फीता शाही के कारण दुरूपयोग हो रहा है। नगरपालिका अंता द्वारा इस सामुदायिक भवन की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर इस भवन को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया जिसके कारण इस भवन के रोशनदान, खिड़कियां, असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त बना दिया गया। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी अंता द्वारा सामाजिक नैसर्गिक उत्तर दायित्व के तहत  इस सामुदायिक भवन का निर्माण लगभग पांच वर्ष पूर्व आम जनता विशेष कर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के सामाजिक कार्य के उपयोग के उद्देश्य से इस का निर्माण किया गया। तीन साल तक यहां तक पंहुचने का मार्ग नहीं बनाया गया जिसके कारण इस भवन का उपयोग नहीं किया जा सका। आम जनता व समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से तिलमिला कर एनटीपीसी अंता ने 20 जून 2020 को एक समारोह में लोकार्पण कर नगर पालिका अंता के सुपुर्द कर दिया गया।

असामाजिक तत्वों रोशनदान तोड़ दिए
नगरपालिका अंता द्वारा इस सामुदायिक भवन की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर इस भवन को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया जिसके कारण इस भवन के रोशनदान, असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त बना दिया गया। हालात यह है कि न तो बिजली और नहीं पानी की समुचित व्यवस्था की गई। नहीं सुरक्षा गार्ड लगाया गया। जिसके कारण यह अनुपयोगी ही सिद्ध हो रहा है। आश्चर्यजनक बात यह है कि नगरपालिका अंता और प्रशासन ने मिलकर इस सामुदायिक भवन को दिसंबर 23 से चंबल कॉल़ोनी के सभी सीएडी के दफ्तर स्थानांतरित कर दिए गए हैं। जिससे अब सामुदायिक भवन का औचित्य ही समाप्त हो गया है। आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों की आवाज को कोई सुनने वाला नहीं है। सीएडी कार्यालय कहां संचालित है अधिकांश किसान व आम जन अनभिज्ञ हैं। तहसील क्षेत्र के किसानों की मांग है कि क्षेत्रीय विधायक डाक्टर कंवरलाल मीणा इस समस्या का समाधान कर सामुदायिक भवन को सीएडी कार्यालय से मुक्त कर आम जनता को राहत दिलाने में सहायक बने। सीएडी के कार्यालय पुरानी चंबल कॉल़ोनी स्थित उप खंड अ कार्यालय , गेस्ट हाउस तथा अधिशासी अभियंता कार्यालय एवं निवास में स्थानांतरित करवाने की कार्रवाई करें।

क्या बोल रहे क्षेत्रवासी
सामुदायिक भवन एनटीपीसी अंता द्वारा आम जनता के हित में बनाया गया है,इसलिए इस भवन का उपयोग सरकारी कार्यालयों में नहीं किया जाना चाहिए । यह आम जनता के साथ अन्याय है।
- सतीश नागर, युवा नेता भाजपा

सामुदायिक भवन जनता के लिए जनता के हित में बनाया गया है। इसके एप्रोच सड़क निर्माण 3.50 करोड रूपए से निमार्णाधीन हैं। इसका लाभ जनता को मिले। वे प्रयास करेंगे।
- पवन दाधीच, वार्ड पार्षद

एनटीपीसी अंता द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन को सीएडी कार्यालय भवन से मुक्त करने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं जिला कलेक्टर बारां से निवेदन किया जायेगा।
- रामेश्वर खंडेलवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष नेता नगर पालिका अंता

इनका कहना है
सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 33 में जनता के उपयोग के लिए बनाया गया है। वर्तमान में सीएडी कार्यालय संचालित हो रहे है। इस मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।
- चंद्रप्रकाश मीणा, कार्यवाहक चेयरमैन नगर पालिका अंता