physicswala coaching - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिजिक्सवाला से ऑनलॉइन कोचिंग ले रहे छोटे भाई की मौत, अवसाद में बड़ा भाई
कोटा। छोटे भाई मनीष  द्वारा आठ दिन पूर्व भरतपुर में फंसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के बाद से बड़ा भाई आशीष अवसाद में  है। परिजनों ने उसे  भरतपुर जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। लखनपुर नदबई निवासी मनीष (18) पुत्र हरभान सिंह 12 वीं कक्षा के बाद अपने बड़े भाई आशीष और मामा के साथ बृज नगर भरतपुर में किराए का कमरा लेकर दो साल से रह रहा था और फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रहा था।  मनीष ने 4 मई को भरतपुर के मथुरागेट पुलिस थाना क्षेत्र में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। वह पढ़ने में बहुत हुशियार था और परिवार के सदस्यों का लाड़ला था। मनीष दो भाई थे। उसके  आत्महत्या करने के बाद से परिवार में मायूसी छा गई है   परिवार का हर सदस्य मायूस है।  आशीष  के अवसाद में आने से परिजन उससे किसी को भी मिलने नहीं दे रहे हैं तथा उसका फोन भी बंद करवा दिया है।

मृतक मनीष कुमार के पिता हरभान सिंह ने बताया कि  बड़ा बेटा आशीष कुमार श्री दिगंबर जैन पैरा मेडिकल कॉलेज सेवर जिला भरतपुर से डीएमएलटी का कोर्स कर रहा है और छोटे बेटे  मनीष कुमार ने वर्ष 2022 में 12 वीं क्लास   की  परीक्षा में 94 प्रतिशत प्लस   तथा दसवीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। वह पढ़ने में होशियार था और डाक्टर बनने का सपना लेकर भरतपुर आया था, लेकिन सब खत्म हो गया। हमें वहां से उसकी डेड बॉडी लानी पड़ी । इससे पहले मनीष ने एक निजी कोचिंग से एक साल नीट की कोचिंग ली थी। इस सत्र में उसने अगस्त-सितंबर 2023 में फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान से आॅन लाइन कोचिंग ली । इसके लिए उसने  फोन-पे से ही 3800 रुपए जमा किए थे। इसके बाद से वह आॅन लाइन नीट की कोचिंग ले रहा था। उन्होंने बताया कि उसने जिस दिन  आत्महत्या की उससे  दो दिन पूर्व मैं मिलकर आया था और कहा था कि बेटा अगर नीट क्लीयर नहीं हो रहा है तो जीएएनएम नर्सिंग  या  बीएसटीसी का कोर्स कर लेना। ये पता नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।

15  मिनट में सब खत्म
पिता ने बताया कि चार मई की शाम को करीब आठ बजे आशीष ने उससे कहा था कि मनीष पढ़ाई कर लो हम मामा के साथ बाजार से सब्जी लेकर आते हैं। उसका पांच मई को नीट का एग्जाम था। इसके बाद आशीष और उसका मामा  सब्जी लेने चले गए। करीब 15 मिनट बाद लौट कर आए तो मनीष फंदे पर लटका हुआ था।  उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

इनका कहना है
हमने कोटा स्थित फिजिक्सवाला कोचिंग के  ब्रांच हैड दिनेश को फोन किया तो उन्होंने कहा कि आॅन लाइन की टीम अलग है उनके नंबर देता हूं। लेकिन कोई नंबर नहीं दिया गया तो उनके मोबाइल पर नंबर के लिए मैसेज किया किन्तु कोई जवाब नहीं आया।

फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा सात दिन से लापता
कोटा। कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों के लापता होने तथा आत्महत्या करने के बढ़ते मामले थम नहीं रहे हैं। पिछले जनवरी से अब तक फिजिक्सवाला के चार स्टूडेंट कोचिंग छोड़ कर लापता हो चुके हैं। अनंतपुरा थाना क्षेत्र से पिछले सात दिन से लापता हुई फिजिक्सवाला (पी डब्ल्यू) कोचिंग की छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। कोचिंग छात्रा 21 अप्रैल को सुबह सात बजे पीजी से  टेस्ट देने की कहकर निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। छात्रा के लापता होने पर मकान मालिक रुकमनी बाई ने पुलिस थाने में 23 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि कोचिंग छात्रा तृप्ति सिंंह पुत्री रविन्द्र सिंह निवासी थरु आडीह (दुबे टोला), हाटा कुशीनगर उप्र हाल गोबरिया बावड़ी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पीजी में रह रही थी। छात्रा 21 अप्रैल को सुबह सात बजे पीजी के घर से टेस्ट देने के लिए निकली थी और फिर वापस नहीं आई है। कोचिंग छात्रा के परिजनों को भी सूचना दी गई है।  छात्रा की उम्र करीब 20 साल कद पांच फुट तीन इंच है। उसने काली व लाल कलर की कोचिंग की टी-शर्ट पहने हैं तथा उसका शरीर मध्यम और गेहुंआ रंग है। कोचिंग छात्रा का मोबाइल बंद आ रहा है।

एएसआई उदय सिंह ने बताया कि छात्रा कोटा में अप्रैल-मई 2023 को आई थी। इससे पूर्व वह दूसरे स्थान पर किराए से रह रही थी, लेकिन वह कुछ दिनों से यहां गोबरिया बावड़ी में पीजी में रहने लगी थी। छात्रा की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। उसे तलाश किया जा रहा है।

चार माह में चार लापता
जनवरी माह से अब तक फिजीक्सवाला कोचिंग के चार स्टूडेंट लापता हो चुके हैं। इनमें से एक स्टूडेंट का शव मिल पाया है जब कि दो को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। एक छात्रा अब भी लापता है।

इनका कहना है
छात्रा की अटेंडेंस हमारे पास प्रोपर थी। छात्रा के बारे में पीजी वालों ने देरी से सूचना दी। इसके बाद हमने पुलिस में कंप्लेन दिलवाई। पैरेंट्स भी कोटा आ गए हैं। हमारी टीम भी पूरी तरह से छात्रा की खोजबीन में लगी है।
-दिनेश (एचआर), फिजिक्सवाला कोचिंग कोटा

फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को फिजिक्स वाला कोचिंग की छात्रा ने पीजी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शहर में दो दिन में लगातार दो कोचिंग विद्यार्थी खुदकुशी कर चुके हैं। वहीं इस साल के शुरूआती तीन माह में ही अब तक 7 विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके हैं। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक दिन पहले एक कोचिंग छात्र ने मल्टीस्टोरी के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। उसके परिजन बुधवार को कोटा पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गए ही थे। वहीं बुधवार रात को जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्रा ने सुसाइड कर लिया।

जवाहर नगर थानाधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के  लखनऊ  निवासी सौम्या कुर्मी(19) पुत्री दिलीप कुमार महावीर नगर प्रथम स्थित पीजी में रहकर फिजिक्सवाला कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही थी। वह करीब एक साल से कोटा में थी। पीजी में 20 दिन पहले ही आई थी। सीआई ने बताया कि रात को सूचना मिली कि छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को पंखे से उतारा और छात्रा के शव को  एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही परिजनों को सूचना कर दी है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी का फिलहाल कोई कारण पता नहीं चल सका है।

धुलंडी के दिन दिखी थी, दो दिन से नहीं खाया खाना
कोचिंग विद्यार्थियों ने बताया कि छात्रा सौम्या को आखरी बार धुलंडी के दिन देखा गया था। उसके बाद से वह दो दिन से कमरे के बाहर नहीं दिखी। उसने खाना भी नहीं खाया था। जानकारी के अनुसार छात्रा का मित्र उसे फोन कर रहा था। उसके द्वारा फोन रिसीव नहीं करने पर वह उसके कमरे में गया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने रोशनदान से झांककर देखा तो छात्रा पंखे पर लटकी हई थी। इस पर उसने मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची थी।

तीन माह में 7 सुसाइड
गौरतलब है कि शहर में इस साल शुरूआती तीन माह में ही अब तक सात कोचिंग विद्यार्थी अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। जिससे वे  अपने परिजनों के सपनों को अधूरा छोड़ गए।

इनका कहना है
हमने फिजिक्सवाला संस्थान के पीआरओ दिनेश से बात की उन्होंने बताया कि लड़की कुछ समय से कोचिंग संस्थान से अनुपस्थित थी।

फिजिक्सवाला कोचिंग के लापता छात्र का शव पेड़ पर अटका मिला
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र से पिछले नौ दिन से लापता हुए फिजिक्सवाला कोचिंग के छात्र रचित सौंधिया (16)पुत्र जगनारायण सौंधिया निवासी राजगढ़ ब्यावरा मप्र का शव सोमवार को गरडिया महादेव के जंगल में कराइयों के बीच  पेड़ पर फंसा मिला है। छात्र नौ दिन पहले सुसाइडनोट लिखकर हॉस्टल से निकला था। उसने लिखा था मैं जिन्दा क्यों हूं, अब गरडिया के जंगल में जाने का समय हो गया। संभवत: उसने वहीं आत्महत्या का प्रयास किया था।

27 दिन में 15 गंभीर घटना
23 जनवरी को एक कोचिंग छात्र ने आत्महत्या की थी। उसके बाद से घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। 23 जनवरी से अब तक 15 दिन में ही चार छात्रों ने आत्महत्या कर ली जब कि पांच छात्रों ने आत्महत्या का प्रयास किया। दो छात्रों की संदिग्ध मौत हो गई। तीन छात्र लापता हुए थे इनमें रचित सौंधिया भी थी। वहीं एक नाबालिग कोचिंग छात्रा से चार कोचिंग स्टूडेंटस ने सामूहिक बलात्कार तक कर दिया।

टीमें जुटी थी तलाश में
छात्र को एसडीआरएफ तथा नगर निगम गोताखोर टीम, पुलिस और वन विभाग की टीमें 11 फरवरी से तलाश कर रही थी। छात्र की लापता होने से दूसरे दिन गरडिया महादेव मंदिर के पास 200 मीटर दूरी पर एक चट्टान पर उसका  मोबाइल,  पॉवर बैक, और अन्य सामान मिला था। छात्र की तलाश में पिता के साथ राजगढ़ से आए 40-50 लोग भी जुटे थे। पिता अपने पुत्र की तलाश में सुबह नौ बजे से ही जुट रहे थे। छात्र का शव ज्यादा दिन का होने से फूल गया था। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके से थानाधिकारी, डिप्टी एसपी भवानी सिंह, एसडीआरएफ टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को चट्टान के बीच पेड़ में लटका होने पर उतारा और मोर्चरी मेंं रखवाया गया है।

एसपी के निर्देश पर चलाया संयुक्त ऑपरेशन
कोटा शहर की नव नियुक्ति एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कार्यभार संभालने के तुरन्त बाद सोमवार को ही कोचिंग  छात्र की तलाश के लिए थाने व पुलिस लाइन और साइबर टीम का संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया था। दुहन ने बताया कि छात्र के परिजनों ने उसकी पहचान रचित सौंधिया के रूप में की है। कोचिंग छात्र रचित सौंधिया पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था और जेईई की फिजिक्सवाला कोचिंग से तैयारी कर रहा था।