ACS Shubhra Singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ACS शुभ्रा सिंह अचानक पहुंची एसएमएस अस्पताल, हीटवेव संबंधी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
जयपुर। चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह लू-तापघात को लेकर चिकित्सा प्रबंधन का जायजा लेने अचानक सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंची। हीटवेव को लेकर पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तत्काल कंटीजेंसी प्लान बनाने तथा 7 दिन में सभी व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए।  सिंह गुरूवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंची। उन्होंने वहां आपातकालीन इकाई, मेडिसिन वार्ड, बांगड़ परिसर एवं चरक भवन का दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आपातकालीन इकाई में डक्टिंग प्लांट बंद होने एवं अन्य स्थानों पर कूलर, पंखे, एसी आदि क्रियाशील नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी एवं अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी को निर्देश दिए कि अस्पताल में अतिआवश्यक प्रकृति की सेवाओं के लिए तत्काल प्रभाव से कंटीजेंसी प्लान बनाएं एवं दो दिन के भीतर कूलर, पंखे, एसी, वाटर कूलर आदि को ठीक करवाएं। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को सात दिन में सुचारू करें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अस्पताल परिसर में रोगियों एवं परिजनों के लिए पेयजल तथा बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार को लेकर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने विद्युत उपकरणों का समय पर मेंटीनेंस नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। सिंह ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार सवाई मानसिंह अस्पताल में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल में जो भी असुविधाएं सामने आई हैं, उनमें से अति आवश्यक प्रकृति की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाएगा। साथ ही, दीर्घकालीन प्रकृति के कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नोडल अधिकारी
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त  इकबाल खान को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एसएमएस अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, नोडल अधिकारी के माध्यम से 28 मई, 2024 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

हीटवेव प्रबंधन एवं मौसमी बीमारियों को लेकर बैठक शुक्रवार को
अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हीटवेव प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें मौसमी बीमारियों, गर्मी जनित बीमारियों, अस्पतालों में पानी, बिजली की व्यवस्था, कूलर-एसी, पंखों आदि की क्रियाशीलता सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। वीसी के माध्यम से आयोजित इस बैठक में मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, अधीक्षक, संयुक्त निदेशक जोन, सीएमएचओ, पीएमओ, जिला शिशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक शामिल होंगे।

राजस्थान की हेल्थ सेवाओं को जांचने पहुंची टीम, एसीएस शुभ्रा सिंह पहुंची चाकसू
जयपुर। राजस्थान में अस्पतालों की चिकित्सा सेवाओं को जांचने के लिए गुरुवार को सुबह से ही राजस्थान के सारे आला अफसर प्रदेश भर के अस्पतालों के दौरे पर निकल गए हैं। चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह सहित ब्लॉक स्तर तक के सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों से बात कर रहे हैं। उनको होने वाली समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं और अस्पतालों में व्याप्त सेवाओं मशीनों उपकरणों इत्यादि के बारे में पूरा अपडेट ले रहे हैं । अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह चाकसू पहुंची है और यहां के उप जिला अस्पताल का दौरा कर रही है।

मौसमी बीमारियों का प्रकोप, ACS ने रोकथाम के दिए दिशा-निर्देश
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने मौसम में परिवर्तन के कारण संक्रमण एवं वायरल के केसेज बढ़ने के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जनसामान्य से अपील की है कि वे सामान्य प्रयासों के माध्यम से मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले रोगों से बचें और वायरल या संक्रमण के लक्षण होने पर यथाशीघ्र नजदीकी चिकित्सा केन्द्र पर जाकर परामर्श एवं उपचार लें।

समीक्षा के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि आमतौर पर सर्दी के मौसम में तापमान कम होने एवं मौसम परिवर्तन के समय तापमान परिवर्तन के कारण संक्रमण विशेषकर वायरल रोगों की अधिकता रहती है। वर्तमान समय में तापमान, आर्द्रता एवं सामान्य व्यवहार के दृष्टिगत संक्रामक या वायरल रोग अधिक होते हैं। समय रहते बचाव व नियंत्रण के उपाय अपनाकर इन रोगों के प्रसार को कम किया जा सकता है और व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। साथ ही उपचार की स्थिति में पहुचने से भी बचा जा सकता है। बच्चे, वृद्धजन, गर्भवती एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहती है ताकि वे वायरल और संक्रमण से बच सकें।