Sandeshkhali case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका खारिज
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने संदेशखली में महिलाओं के सामूहिक यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका सोमवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने याचिका खारिज करने के साथ ही स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणियों से निचली अदालत की कार्यवाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सामूहिक यौन शोषण और जमीन हड़पने के कथित मामले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के सदस्य शेख शाहजहां और अन्य पर महिलाओं के सामूहिक यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोप लगाये गये हैं।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गत 10 अप्रैल को उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट उपमंडल के संदेशखाली में निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां और अन्य के खिलाफ महिलाओं के यौन शोषण और भूमि हड़पने के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

PM मोदी ने संदेशखाली की प्रताड़ित महिलाओं से की बातचीत
बारासात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की कुछ 'प्रताड़ित' महिलाओं से बातचीत की और उनकी शिकायतें दूर करने का आश्वासन दिया। लोकसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नेता लॉकेट चटर्जी को पार्टी ने कुछ महिलाओं को लाने के लिए कहा था, जो एक रैली में मोदी को सुनने के वास्ते संदेशखाली से बारासात कचहरी मैदान में आई थीं। रैली के बाद महिलाओं ने एक कमरे में प्रधानमंत्री से बातचीत की और अपनी आपबीती से उन्हें अवगत कराया।

एक महिला ने एक निजी टीवी चैनल को बताया, '' मोदी ने उनकी बात बहुत धैर्य से सुनी और पूछा कि संदेशखली में उन पर हुए हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे।" उन्होंने संदेशखाली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की मांग की थी। पीड़ति महिलाओं ने कहा कि उनका राज्य पुलिस पर से विश्वास उठ गया है।

पीड़ित महिलाओं ने कहा कि मोदी ने उनसे कहा कि वे पहले ही अपनी रक्षा करना सीख चुकी हैं। पीड़ित महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हां, राज्य पुलिस के असहयोग के बाद हमने अब खुद का बचाव करना सीख लिया है। महिलाओं ने कहा कि हमने मोदी को अपने गांवों, नामों और पतों के बारे में बताया तथा उन्हें हमें बचाने की अपील की है।

मोदी यहां नारी शक्ति अभियान की एक रैली को संबोधित करने आए थे, जिसमें उमड़ी भीड़ में करीब 85 प्रतिशत महिलाएं थीं। भाजपा की महिला शाखा ने रैली का आयोजन किया था और संदेशखाली से कई महिलाओं को बसों में लाने की व्यवस्था की थी।

गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन उत्पीडऩ और आदिवासी लोगों की जमीन हड़पने के कारण हुई हिंसा और हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच का आदेश दिया। अदालत ने राज्य पुलिस से इस संबंध में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता और मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को भी सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। पीठ ने उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ द्वारा आदेशित विशेष जांच दल को भी भंग कर दिया।

ममता के राजनीतिक, कानूनी संरक्षण में संदेशखाली का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख: भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर संदेशखाली के अपराधी शाहजहां शेख को राजनीतिक एवं कानूनी संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया और पूछा कि यदि उसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में गिरफ्तार किया गया है तो उसे ईडी को सौंपा क्यों नहीं और अगर ऐसा नहीं है तो उस पर महिला उत्पीड़न संबंधी आरोप क्यों नहीं लगाए गए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लगभग अब तक 56 दिनों तक एजेंसियों की तलाश के बाद आखिरकार शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। जैसे ही कलकत्ता उच्च न्यायालय ईडी के मामले में गिरफ्तारी से रोक हटायी, शाहजहां को गिरफ्तार किया गया है लेकिन ङ्क्षचता की बात यह है कि उनके गिरफ्तारी वारंट में बलात्कार, बलात्कार के लिए उकसाने या महिलाओं के खिलाफ अपराध की कोई धारा नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट है कि बंगाल सरकार के रुख का संदेशखाली की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। अगर उन्हें ईडी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया है तो बंगाल सरकार उन्हें ईडी को क्यों नहीं सौंप रही है?

त्रिवेदी ने कहा कि मुझे इस बात का पुख्ता संदेह है कि शाहजहां शेख महफूज ठिकाने पर ममता सरकार की दामन-ए-रहमत में कहीं पर महफूज था। अब उसे दोबारा हिफाजत देने के लिए ताकि उसे ईडी और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार न किया जा सके, इसलिए पश्चिम बंगाल पुलिस की मेहमान नवाजी में चला गया है। मैं मेहमान नवाजी इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि गिरफ्तारी के दौरान शाहजहां शेख की जो बॉडी लैंग्वेज थी, वह किसी गुनहगार की नहीं लग रही थी।

उन्होंने कहा कि शाहजहाँ शेख की तथाकथित गिरफ़्तारी के समय उसकी शारीरिक भाषा का विश्लेषण करें, और ध्यान दें कि वह कितनी निडरता से चल रहा था.) क्या किसी जघन्य अपराध का आरोपी इस तरह चलने की हिम्मत करेगा? ममता बनर्जी ने पहले सदन में उनका बचाव किया और अब उन्हें पुलिस सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने मीडिया को जो उंगलियों से जो विक्ट्री साइन (विजय का चिह्न) दिखाया, उसका मतलब क्या था।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संदेशखाली का संदेश भारत के लिए बिल्कुल स्पष्ट है। वह पूछना चाहते हैं कि जिसका सदन के पटल पर बचाव किया गया, वह अभी तक राजनीतिक संरक्षण में था, क्या अब वह कानूनी संरक्षण में चला गया है। उस पर महिला उत्पीड़न के आरोप क्यों नहीं लगाये गये हैं। यदि ईडी के मामले में गिरफ्तार किया गया तो उसे ईडी को सौंपा क्यों नहीं गया। यदि कैमरे के सामने उसका ये जलवा था तो जेल में कितना जलाल होगा। विक्ट्री साइन का क्या मतलब है।

त्रिवेदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान एवं चीन के समर्थन को लेकर भी इंडी गठबंधन के दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद एवं पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के पाकिस्तान के बारे में बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति ईष्र्या एवं वैमनस्य इस सीमा तक चला गया है कि वे पाकिस्तान को भाजपा का दुश्मन बताने लगे हैं, ना कि भारत का दुश्मन। उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों का इस्तेमाल करके अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत पर हमले किये हैं। उन्होंने पूछा कि गांधी की मोहब्बत की दुकान में पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत का कारण क्या है।

तमिलनाडु सरकार के एक कार्यक्रम में हमारे राकेट पर चीनी झंडे का मुद्दा उठाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के नेताओं ने सनातन धर्म के उन्मूलन के लिए एक सम्मेलन आयोजित किया और अब हमारे रॉकेट पर चीन के झंडे के साथ एक विज्ञापन का उपयोग करके भारत की उपलब्धियों को नीचा दिखा रही है। द्रमुक नेताओं ने न तो इसकी निंदा की है और न ही लोगों से माफ़ी मांगी है। इंडी गठबंधन के नेताओं की बार-बार संवेदनहीनता एवं भारत के प्रति हिकारत एवं नफरत की बात सामने आती रहती है।

हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक घटनाओं के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो कुछ हुआ, वह कांग्रेस के झूठे वादों एवं छल प्रपंचों के सहारे आयी सरकार की पोल खुल गई है और लोगों का मोह भंग हो रहा है। विधायकों का निर्णय दरअसल जनता का आक्रोश है। कांग्रेस को अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के दल एक दो चुनावी लाभ देख कर राजनीतिक फैसले करते हैं जबकि भाजपा 1000 साल से दस हजार साल के दौर की कल्पना करके दूरगामी निर्णय लेती है।

Sandeshkhali Case: शाहजहां शेख को संरक्षण दे रही हैं ममता बनर्जी: भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख को बचाने का आरोप लगाते हुए आज पूछा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा शाहजहाँ की गिरफ्तारी पर रोक नहीं होने के बावजूद उस पर ममता बनर्जी सरकार की इतनी ममता क्यों बरस रही है और पीड़िताओं के प्रति वह इतनी निर्मम क्यों हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संदेशखाली मामले में कल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ममता बनर्जी सरकार के उस झूठ को बेनकाब कर दिया कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर अदालत की कोई रोक है तथा उसका नाम अभियुक्त के रूप में दर्ज है। अब तृणमूल कांग्रेस बतायें कि अभियुक्त होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उसके प्रति इतनी ममता क्यों दिखा रहीं हैं और पीड़ित महिलाओं के प्रति इतनी निर्मम क्यों हैं।

शुक्ला ने कहा कि बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के कारण हमारे हाथ बंधे हैं। जबकि उच्च न्यायालय ने कहा कि केवल प्रवर्तन निदेशालय के मामले में गिरफ्तारी पर रोक है। लेकिन संदेशखाली के बलात्कार, जमीन पर कब्जा आदि के मामले में कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की शाहजहां एवं उसके भाई सिराजुद्दीन के विरुद्ध 800 से अधिक शिकायतें दर्ज करायी गयीं हैं। लेकिन राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है और अपराधियों पर कार्रवाई में उसके हाथ कांप रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के साथी दल इस पर मौन साधे बैठे हैं। किसी ने एक ट्वीट तक नहीं किया है। पत्रकार से तृणमूल कांग्रेस की सांसद बनी एक नेत्री ने कहा है कि शाहजहां एक सप्ताह में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसका मतलब है कि उन्हें पता है कि शाहजहां कहां है और उसे किसी खास समय में गिरफ्तार करने की योजना बनी है। इससे साबित होता है कि तृणमूल कांग्रेस शाहजहां को ना केवल संरक्षण दे रही है बल्कि उसकी इस साजिश में साझीदार है।

संदेशखाली मामला: पश्चिम बंगाल सरकार को मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कुछ तत्वों द्वारा महिलाओं के साथ कथित दुष्कर्म की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुये गुरुवार को राज्य सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है।

आयोग की एक विज्ञप्ति के अनुसार,  मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका और डीजीपी राजीव कुमार को संदेशखाली की घटनाओं के बारे में विस्तृत रिपोर्ट और कृत्य कार्रवाई के बारे में चार सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आयोग ने इस मामले में मीडिया की खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुये यह नोटिस जारी किया है। आयोग ने उन खबरों के आधार पर यह कदम उठाया है, जिनमें कहा गया है कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में एक राजनीतिक व्यक्ति और उसके गिरोह ने गरीब महिलाओं का यौन उत्पीडऩ करता आ रहा है। खबरों में कहा गया है कि इस गिरोह ने वहां बच्चों और वृद्धजनों से भी दुव्र्यवहार किया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन को मालूम होने के बाद भी दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने में विफल रहा है।

मानवाधिकार आयोग ने राज्य के उच्चाधिकारियों से इस मामले में ङ्क्षहसा से पीड़तिों को किसी तरह का सहायता राशि देने आदि का भी ब्यौरा मांगा है।