Deputy Speaker - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाये अपने प्रस्ताव पर जारी चर्चा में पीएम की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए और कहा कि सरकार इसमें भी परंपराओं और नियमों का उल्लंघन कर रही है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर मंगलवार को हुई बहस के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने गर्व से दावा किया कि इस बहस के लिए 10 घंटे का समय दिया गया है, जबकि दिसंबर 1954 में इसी तरह के एक प्रस्ताव के लिए केवल ढाई घंटे निर्धारित किए गए थे।

उन्होंने कहा कि रिजिजू शायद यह बताना भूल गए कि 18 दिसंबर 1954 को स्वयं प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु बहस के दौरान सदन में मौजूद रहे और उसमें हिस्सा भी लिया था। सदन में बोलते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने सदन की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष से अनुरोध किया था कि बहस के समय का अधिकांश हिस्सा विपक्ष को दिया जाए। लोकसभा में जब यह प्रस्ताव लाया गया था तो तब 489 सदस्यों वाली लोकसभा में कांग्रेस के 364 सांसद थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके बाद जब भी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आये और उन पर बहस हुई तब लोकसभा का संचालन उपाध्यक्ष कर रहे थे लेकिन 2019 के मध्य से लोकसभा में कोई उपाध्यक्ष नहीं है, जो संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है।

JDU के नरेंद्र नारायण यादव सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव को सर्वसम्मति से बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष चुन लिए गए।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कुल 11 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सभी प्रस्ताव एक ही सदस्य नरेंद्र नारायण यादव के संबंध प्राप्त हुए हैं। उन्होंने प्रथम प्रस्तावक होने के नाते उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को सदन में प्रस्ताव पेश करने की अनुमति दी। सिन्हा ने यादव के उपाध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका अनुमोदन मंत्री प्रेम कुमार ने किया। इसके बाद सर्वसम्मति से नरेंद्र नारायण यादव को उपाध्यक्ष चुन लिया गया।

सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा के 19वें उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 1995 से वह लगातार आलमनगर क्षेत्र से इस सदन के सदस्य रहे हैं। विधानसभा पहुंचने से पहले वह आलमनगर पंचायत समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जमीनी स्तर से उठकर उपर आए नरेंद्र नारायण यादव राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं। वह विनम्र और मृदुभाषी व्यक्ति हैं ।

नंद किशोर यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में राजनीति में पदार्पण करने वाले नरेंद्र नारायण यादव हमेशा जनता से जुड़े रहे हैं। कई राजनीतिक घटनाक्रमों में बदलाव हुए लेकिन आलमनगर की जनता ने हमेशा उनके के प्रति ही अपना विश्वास दिखाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नरेंद्र नारायण यादव के अनुभव का लाभ सदन को मिलेगा और वह इस नए उत्तरदायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे।