Rajasthan Tourism development Corporation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

माही बांध क्षेत्र में होगा पर्यटन विकास : उच्चस्तरीय समिति का गठन, सिटी ऑफ हण्ड्रेड आइलैंड्स में हो सकेंगी वाटर एक्टिविटीज
जयपुर। वागड़ अंचल में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने और बिजली उत्पादन में अहम योगदान निभाने वाला माही बांध अब पर्यटन के नए आयाम भी स्थापित करेगा। बांध भराव क्षेत्र में स्थित अनुपम प्राकृतिक धरोहर हण्ड्रेड आइलेंड्स और आसपास की भूमि पर सुनियोजित पर्यटन विकास हो सकेगा। प्रशासनिक सुधार विभाग उच्चस्तरीय समिति गठन किया गया है। इसके जरिए अनुकूल पर्यटन गतिविधियां विकसित की जा सकेंगी। समिति में संभागीय आयुक्त उदयपुर अध्यक्ष: गठित समिति में उदयपुर संभागीय आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है।

इनके साथ बांसवाड़ा कलेक्टर, जल संसाधन बांसवाड़ा मुख्य अभियंता, उपवन संरक्षक बांसवाड़ा, जलदाय के वृत्त बांसवाड़ा के एसई, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांसवाड़ा के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक नगर नियोजक बांसवाड़ा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को सदस्य बनाया गया है। समिति में निर्माण वृत्त माही परियोजना के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है।

वाटर एक्टिविटीज और इको टूरिज्म पर रहेगा फोकस
माही बैक वाटर में फैले टापू, चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों से घिरा यह इलाका पहले ही पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। सिटी ऑफ  हंड्रेड आइलेंड्स के रूप में पहचान बना चुके इस क्षेत्र में वाटर एक्टिविटीज, नेचर-बेस्ड टूरिज्म, व्यूपॉइंट और अन्य आकर्षण विकसित किए जा सकेंगे।

इनका कहना हैं...
माही बांध का विकास संतुलित, पर्यावरण अनुकूल और राजस्व संवर्धन से हो सकेगा। आने वाले समय में एक ऐसा मॉडल विकसित होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और जल संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकेगी।
-सुरेश सिंह रावत, जल संसाधन मंत्री

नए साल में आमेर महल में चांदी के गहनों से सजे हथियों ने किया पर्यटकों का स्वागत, नई टिकट दरें भी हुईं लागू
जयपुर। नववर्ष के अवसर पर वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट आमेर महल में देश-विदेश से आए पर्यटकों का गुरुवार को पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। इस मौके पर आमेर महल में हाथियों को पारंपरिक आभूषणों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। कहा जाए तो सजे-धजे हाथी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। उधर, एक जनवरी से पुरातत्व विभाग के शहर में संरक्षित स्मारक आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, ईसरलाट सहित प्रदेश में संरक्षित अन्य स्मारकों और संग्रहालयों में बढ़ा हुआ टिकट शुल्क भी एक जनवरी से लागू कर दिया गया है।

नए साल के पहले दिन के पर्यटक आंकड़े
आमेर महल                  10,118
हवामहल स्मारक            9,412
जंतर-मंतर स्मारक          7,102
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय     5,776
नाहरगढ़ दुर्ग                  8,483
(रात 8.45 तक के आंकड़े हैं।)
ईसरलाट                     180

सफारियां भी रहीं फुल
स्मारकों और संग्रहालय के अलावा शहर में संचालित झालाना, आमागढ़ और बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी भी पर्यटकों की उपस्थिति से गुलजार दिखी। जंगल में लेपर्ड सहित अन्य वन्यजीवों की अच्छी साइटिंग पर्यटकों को रोमांचित कर रही है।

इनका कहना...
नए साल के अवसर पर गुरुवार को यहां पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही सजे-धजे हाथियों पर बैठकर पर्यटकों ने सवारी का भी लुत्फ उठाया।
-डॉ.राकेश छोलक,
अधीक्षक, आमेर महल

एक लाख नब्बे हजार व्यक्तियों को रोजगार संभावित : पर्यटन उद्योग ही नहीं, बल्कि विकास की धुरी- यादव
जयपुर। पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, नगरीय विकास, राजस्व, स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग की उपस्थिति में बुधवार को आरटीडीसी के होटल गणगौर में राईिजंग राजस्थान पर्यटन सेक्टर एमओयूज एक्सेलरेटिंग ग्राउंड ब्रेकिंग निवेशक संवाद का आयोजन किया, इसमें 79 एमओयू होल्डर की मौजूदगी में राईिजंग राजस्थान के एमओयूज को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों के लंबित विषय सहित अन्य मुद्दों के निस्तारण के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर यादव ने निवेशकों से कहा कि पर्यटन, उद्योग ही नहीं, बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन की धुरी है। पर्यटन विभाग में एक विशेष एमओयूज फैसिलिटेशन सेल गठित की गई है। जिसकी साप्ताहिक निगरानी प्रमुख शासन सचिव पर्यटन एवं पर्यटन आयुक्त के स्तर की जा रही है।

राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत पर्यटन क्षेत्र में अब तक लगभग 1600 निवेश समझौते किए जा चुके हैं। जिनमें कुल 1.37 लाख करोड़ का निवेश एवं एक लाख नब्बे हजार व्यक्तियों को रोजगार संभावित है। इनमें से 29 परियोजनाएं पूरी तरह से चालू हो चुकी हैं, जबकि 213 परियोजनाओं के ग्राउन्ड ब्रेकिंग पूरे किए जा चुके हैं। अतिरिक्त निदेशक पर्यटन पवन कुमार जैन ने कहा कि शीघ्र ही सरकार दो नई नीतियां लेकर आ रही है। पहली राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति और दूसरी नई समग्र पर्यटन नीति जो पर्यटन अवसंरचनाए, रोजगार सृजन और अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देगी।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम प्रबन्ध निदेशक सुषमा अरोड़ा ने किया कार्यभार ग्रहण
जयपुर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम प्रबन्ध निदेशक सुषमा अरोड़ा ने कार्यभार ग्रहण कर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। निगम प्रबंध निदेशक ने नवाचार के साथ टीम वर्क कर निगम की आय बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का निरन्तर विस्तार करते हुए पर्यटकों को विशेष पर्यटन सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी कड़ी में हमारा प्रयास रहेगा कि देश विदेश से राजस्थान आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।

बैठक में राजेंद्र सिंह शेखावत कार्यकारी निदेशक, धीरज सिसोदिया कार्यकारी निदेशक (वित्त), नवीन प्रताप सिंह महाप्रबंधक वित्त, जितेन्द्र जोशी जीएम वर्क्स, तेज सिंह राठौड़ महाप्रबंधक होटल गणगौर, श्रीराम जाटोलिया महाप्रबंधक होटल तीज सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पैलेस ऑन व्हील पर अब होगी डेस्टीनेशन वैडिंग्स
जयपुर। प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से नवाचार किए जा रहें हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग में प्रदेश को सिरमौर बनाने के लिए अब राजस्थान पर्यटन विकास निगम(आरटीडीसी) ने भी कदम बढ़ाए हैं। जिसके परिणाम स्वरुप जल्द ही पैलेस ऑन व्हील्स को अब डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। यही नहीं वैवाहिक गठबंधन में बंधने वाले जोड़े पैलेस ऑन व्हील्स में प्री और पोस्ट वेडिंग शूट भी करवा सकेंगे।

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री, पर्यटन दीया कुमारी के अनुसार पैलेस ऑन व्हील्स को डेस्टिशन वेडिंग के लिए उपलब्ध करवाना एक बड़ा निर्णय है। इससे न सिर्फ राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग को अत्यधिक बढ़ावा मिलेगा वहीं राजस्थानी कला व संस्कृति के साथ वैदिक वैवाहिक रीति-रिवाजों के प्रति विदेशी सैलानियों में आकर्षण बढ़ेगा।

दीया कुमारी ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स दुनिया की सबसे खूबसूरत और लग्जरी ट्रेनों में से एक है। पैलेस ऑन व्हील्स में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले जोड़े अपनी जिन्दगी के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों को न सिर्फ यादगार बना सकेंगे वरन वे  राजस्थान और भारत के लिए पर्यटक राजदूत की भूमिका भी निभा सकेंगे।

राजस्थान में देश की 75 प्रतिशत हैरिटेज प्रॉपर्टी हैं। यही कारण है कि पूरे देश में राजस्थान वेडिंग डेस्टिनेशन क्षेत्र में पहली पसंद बनता जा रहा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी किले, गढ़, हवेलियां इत्यादि हैं जो धीरे धीरे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देशी-विदेशी सैलानियों को अपनी ओर खींच रहे हैं। यूं तो प्रदेश में अनगिनत हैरिटेज गढ़, हवेलियां, किले आदि हैं जिनमें 120 से अधिक गढ़, किले, हवेलियों पर डेस्टिनेशन वेडिंग की जा रही है। इस संख्या से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कितना मुफीद है।

प्रसिद्ध हस्तियां को डेस्टिनेशन वेडिंग लुभा रही
राजस्थान पर्यटन विभाग इन दिनों प्रसिद्ध और ख्यातनाम डेस्टिनेशन वेडिंग स्थानों के अतिरिक्त प्रदेश के दूसरे जिलों में स्थित हैरिटेज स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर दे रहा है। जहां पर लगातार डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही हैं। देश में चाहे फिल्मी सितारे हो या फिर उद्योगपति यही नहीं हॉलीवुड के सितारे भी अपनी शादी को विवाहोत्सव में बदलने के लिए राजस्थान का रूख कर रहे हैं।