dhruv jurel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स ने हसरंगा, तीक्षणा को किया रिलीज
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने आज आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों और रिलीज किए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, ऑलराउंडर युध्वीर सिंह और गेंदबाज संदीप शर्मा व तुषार देशपांडे को रिटेन किया गया है। यह निर्णय फ्रेंचाइजी के घरेलू कोर पर भरोसे को दर्शाता है।

विदेशी खिलाड़ियों में शिमरोन हेटमायर, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, दक्षिण अफ्रीकी पेसर क्वेना माफाका और नान्द्रे बर्गर को टीम ने बरकरार रखा है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने प्रमुख ट्रेड्स के जरिए रवींद्र जडेजा, सैम करेन और डोनोवन फरेरा को शामिल कर अपनी टीम को और मजबूत किया है। फ्रेंचाइजी ने कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी, कुमार कार्तिकेय, वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाणा को रिलीज करने की पुष्टि की है। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

केकेआर ने रसेल और वेंकटेश को छोड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल मिनी नीलामी से पहले टीम के लिए लंबे समय से खेल रहे ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को वेंकटेश अय्यर के साथ रिलीज कर दिया, जो पिछले साल मेगा नीलामी में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी थी। केकेआर ने क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली और स्पेंसर जॉनसन को रिलीज कर दिया है।

मयंक मार्कंडे को मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया, जबकि चेतन सकारिया और लवनीथ सिसोदिया अन्य भारतीय खिलाड़ी थे जिन्हें उन्होंने रिलीज किया। इससे उनके पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स बचा, जो सभी टीमों में सबसे बड़ा है, जिसमें 13 स्लॉट (6 विदेशी सहित) भरे जाने बाकी हैं।

चेन्नई ने पथिराना, कॉनवे और रचिन को किया रिलीज: चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करेन को ट्रेड करने के अलावा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र की जोड़ी को भी रिलीज किया।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन और नितीश राणा को ट्रेड करने के बाद रॉयल्स ने श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षना को भी रिलीज किया। कुणाल सिंह राठौर, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी और कुमार कार्तिकेय आरआर द्वारा रिलीज किए गए अन्य खिलाड़ी हैं। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

पंजाब किंग्स : जोश इंगलिस और ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी रिलीज रहे। आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को भी रिलीज किया।

आरसीबी : आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लियाम लिविंगस्टोन, टिम सीफर्ट, लुंगी एनगिडी और ब्लेसिंग मुजरबानी को रिलीज किया। मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भांडागे और मोहित राठी रिलीज किए गए भारतीय खिलाड़ी हैं।

मुंबई इंडियंस: सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, केएल श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी में ट्रेड किए गए)।

एलएसजी : आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर (एमआई में ट्रेड किए गए)।

दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा (आरआर में ट्रेड किए गए)

गुजरात टाइटंस: दासुन शनाका, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुलवंत खेजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड (एमआई को ट्रेड किया गया)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, अथर्व ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी (एलएसजी को ट्रेड किया गया)

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर जीती सीरीज
रांची। कप्तान रोहित शर्मा की 55 रन और शुभमन गिल के नाबाद 52 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है।

इससे पहले आज भारत ने कल के 40 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए पहले सत्र में 118 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। सुबह यशस्वी जयसवाल 37 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें रूट ने एंडरसन के हाथों कैच आउट कराया। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा को हार्टली ने फोक्स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। रोहित ने 81 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और जबकि रजत पाटीदार की खराब फार्म का सिलसिला जारी और वह शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गये है। लंच के समय भारत को जीत के लिए 74 रनों की दरकार थी। शुभमन गिल 18 और रविंद्र जडेजा तीन रन बनाकर क्रीज पर थे।

दूसरे सत्र की शुरुआत में एक बार भी भारतीय पारी उस समय लडख़ड़ा गई थी जब बशीर ने रवींद्र जडेजा चार रन पर अपना शिकार बनाने के बाद सरफराज खान शून्य पर आउट पवेलियन भेज दिया था। भारत 120 के स्कोर पर अपने दो बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये थे। ऐसा लगने लगा था कि भारत मुश्किल में है ऐसे समय में ध्रुव जुरेल ने शुभमन गिल के साथ जुझारू पारी खेलते हुए भारत को संकट से उबारा। दोनों बल्लेबाजों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 124 गेंदों में नाबाद 52 रन और जुरेल ने 77 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाये।

इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने तीन विकेट लिए। जो रूट और टॉम हार्टली ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया है। भारत ने पहली पारी में ध्रुव जुरेल 90 रन के जोरदार संघर्ष के बाद चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को रविचंद्रन अश्विन ( 51 रन पर पांच विकेट) और कुलदीप यादव (22 रन पर चार विकेट) की गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गयी।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत पहली पारी में 307 रन बना सका था जिससे मेहमान टीम को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिली जबकि दूसरी पारी में यह बढ़त 191 रन की हो गयी। 192 रन के विजय लक्ष्य का पीछा करते हुये भारत ने दिन का खेल खत्म होने के समय अपनी दूसरी पारी में बगैर विकेट खोये 40 रन बना लिये थे। कप्तान रोहित शर्मा (24) और यशस्वी जायसवाल 16 रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे।

इंग्लैंड की दूसरी पारी को सस्ते में समेटने के अश्विन और कुलदीप के अलावा रङ्क्षवद्र जडेजा (56 रन पर एक विकेट) की भूमिका अहम रही। जडेजा की सूझबूझ भरी गेंदबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाज दवाब में नजर आये जिसका फायदा दूसरे छोर पर अश्विन और कुलदीप को मिला।

अश्विन ने भारतीय जमीन पर सबसे अधिक विकेट लेने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भारत में खेले गये अपने 59 टेस्ट मैच में 354 विकेट लेकर यह नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भारतीय भूमि पर सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था जिन्होंने 63 टेस्ट मैच में कुल 350 विकेट चटकाए थे। भारत ने दोनों छोर पर स्पिन अटैक कर पारी की आक्रामक शुरुआत की। बेन डकेट 15 रन ने तेज गति की पारी में दो चौके लगा कर भारत के स्पिन आक्रमण को तहस नहस करने की नाकाम कोशिश की जिसका खामियाजा उन्हे विकेट खोकर चुकाना पड़ा। अश्विन ने अगली ही इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया जब ओली पोप पगबाधा करार दिये गये।नंबर तीन के बल्लेबाज ने डीआरएस का विकल्प चुना, लेकिन रीप्ले में गेंद स्टंप्स से टकराती हुई दिखाई दे रही थी।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में गिरावट को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी जैक क्रॉली 60 रन और जो रूट 11 रन पर थी। क्रॉली ने एक ओवर में तीन चौके लगाकर और फिर उसके अगले ओवर में एक और चौका लगाकर अश्विन को परेशान किया लेकिन चतुराई भरी गेंदबाजी करते रहे,नतीजन उन्हे जो रुट का कीमती विकेट मिला।

इंग्लिश ओपनर ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि कुलदीप ने उन्हें 60 रन पर क्लीन बोल्ड कर अपना पहला विकेट हासिल किया। लेग स्पिनर ने चाय के विश्राम से कुछ मिनट पहले कप्तान बेन स्टोक्स को आउट करके इंग्लैंड की मुश्किलों में इजाफा किया।

जॉनी ब्रेयस्टो 30 रन जडेजा की फिरकी में उलझ कर अपना विकेट गंवा बैठे। पुछल्ले बल्लेबाजों में बेन फोक्स 17 रन ने नये बल्लेबाज शोएब बशीर एक रन के साथ भारतीय स्पिन का कुछ देर तक सामना किया मगर अनुभवी अश्विन ने एक के बाद दोनों को चलता कर इंग्लैंड के लीड को 200 रन तक पहुंचाने के इरादे को नाकाम कर दिया था।