jaipur delhi highway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर लेन सिस्टम अभियान, 56 हजार वाहन चालकों पर 3.20 करोड़ रुपए का ऑनलाइन जुर्माना
जयपुर। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और हादसों को रोकने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने लेन सिस्टम अभियान चलाया। इस अभियान ने अब तक बड़ा असर दिखाया है। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 56 हजार से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की है। इन चालानों से 3.20 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है, जिसे वाहन मालिकों को ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

125 किलोमीटर हाईवे पर अभियान
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि यह अभियान जयपुर ग्रामीण और कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बीच लगभग 125 किलोमीटर लंबे हाईवे हिस्से पर चलाया जा रहा है। यह क्षेत्र जयपुर-दिल्ली मार्ग का सबसे व्यस्त हिस्सा है जहां रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।

पहले समझाइश, फिर कार्रवाई
अभियान की शुरुआत पुलिस ने समझाइश के साथ की थी। शुरुआती 15 दिनों तक केवल समझाइश दी गई। इस दौरान 303 अवैध कट बंद कराए गए। सड़क पर घूम रहे 868 पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधे गए। जगह-जगह लेन सिस्टम और सुरक्षा संबंधी साइनबोर्ड लगाए गए। इसके बाद 6 सितंबर से सख्ती शुरू की गई।

चालानों का ब्योरा
6 सितंबर से अब तक पुलिस ने हाईवे पर विभिन्न श्रेणियों में चालान किए गए। लेन तोड़ने वाले वाहन 36254, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना 278, रॉन्ग साइड पर वाहन चलाना 514, अवैध पार्किंग के 7840 समेत 51650 चालानों से 3.20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में निकल चुकी है।

इनका कहना है
इस अभियान का मकसद केवल चालान काटना या जुर्माना वसूलना नहीं है। असली उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था कायम करना है ताकि हादसों में कमी आए और लोगों की जान बच सकें।
-राहुल प्रकाश, रेंज आईजी जयपुर

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर लेन सिस्टम लागू : टोल प्लाजा पर प्वॉइंट लगाकर मौके पर चालान वसूली
जयपुर। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर अब वाहन चालकों को सावधान रहना होगा। चंदवाजी से शाहजहांपुर तक 125 किलोमीटर लंबे हिस्से में लेन सिस्टम लागू करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पहले चरण में 5 सितंबर तक लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया लेकिन अब 6 सितंबर से पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर सीधे चालान की कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यानी शुक्रवार से हाईवे पर न केवल समझाइश की जाएगी बल्कि जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके लिए 124 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पांच जगह विशेष सेटअप बनाए गए हैं। यहां पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही चालान ऑनलाइन भरने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे चालकों को अतिरिक्त परेशानी का सामना न करना पड़े।

लेन सिस्टम लागू कराने के लिए बड़े कदम
रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन में एनएचएआई और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की। हाईवे पर अवैध रूप से बने 100 से ज्यादा कट बंद करवा दिए गए। सड़क पर बने बड़े गढ्ढों को भी भरवाने का काम चल रहा है ताकि यातायात सुचारू रहे। हाईवे पर जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर नियमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

कार्रवाई की व्यवस्था
जयपुर ग्रामीण और कोटपुतली-बहरोड़ जिलों के एसपी अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित एसएचओ के जरिए कार्रवाई करवा रहे हैं। हर थाने से 5 अधिकारी वीओसी ऐप डाउनलोड कर आईडी-पासवर्ड के जरिए कार्रवाई में शामिल होंगे। ये अधिकारी नियम तोड़ने वाले वाहनों के फोटो और वीडियो बनाकर चालान जारी करेंगे। दोनों जिलों में 2-2 विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो टोल प्लाजा पर प्वॉइंट लगाकर मौके पर चालान वसूली करेंगी।

जयपुर-दिल्ली हाइवे पर जाम के हालात, सरकार ले संज्ञान: गहलोत
जयपुर। जयपुर-दिल्ली हाइवे पर आए दिन जाम के हालातों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जल्दी वैकल्पिक मार्ग योजना तैयार करने के लिए आग्रह किया है।

गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि एनएच 48 दिल्ली-जयपुर हाईवे परंपरागत रूट है। पिछले लगभग 15 वर्ष से इस हाईवे पर जनता को भारी परेशानी एवं वाहन चालकों को घंटों तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। वादे तो सभी मंत्रियों ने किए परन्तु पता नहीं किस स्तर पर लापरवाही हो रही है। सरकार को इस स्थिति का संज्ञान लेकर ट्रैफिक मूवमेंट के लिए एक वैकल्पिक योजना बनानी चाहिए जिससे वाहनों के लम्बे जाम से राहत मिल सके।