NAMO App - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से करेंगे विशेष बातचीत, 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' पहल के उद्देश्य को लेकर होगी चर्चा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमीनी स्तर के कार्यकताओं से मिलाना है ताकि बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री और राज्यभर के बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद करवाकर पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करना है। पीएम मोदी से होने वाली इस बातचीत से यह उम्मीद है कि वे पश्चिम बंगाल में भाजपा के बूथ ढांचे की मजबूती का आकलन करेंगे, साथ ही जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं से उनकी राय, अनुभव और अन्य बातों पर विचार करेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि इस पहल को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और बूथ,मंडल और जिला स्तर पर संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। बूथ-स्तर के नेताओं को सीधे प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार और सुझाव रखने का मौका देकर भाजपा का लक्ष्य चुनाव वाले बंगाल में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज करना है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत नमोएप के जरिए लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील के साथ की गई है, जहां चुने हुए कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के साथ सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा। पार्टी ने अपने जनसंपर्क संदेश में कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने विचार, उम्मीदें और सुझाव सीधे प्रधानमंत्री के साथ साझा करके 'पश्चिम बंगाल की आवाज' बनें और इस तरह राज्य के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दें।

राज्य में भाजपा की ओर से किया गया यह पहला ऐसा प्रयास नहीं है। इसी नारे के तहत पार्टी अपने जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अपने 'बूथ सशक्तिकरण अभियान' के कई चरण पहले ही पूरे कर चुकी है। सभी जिलों में एक विस्तृत रूपरेखा भेजी गई थी, जिसमें 11 सदस्यों वाली बूथ समितियां बनाने का निर्देश दिया गया था, बाद में इन समितियों में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई। हर सदस्य को मतदाता सूची के कुछ खास पन्नों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, ताकि मतदाताओं और उनके परिवारों के साथ नियमित संपर्क बना रहे। पार्टी ने बूथ समितियों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को भी प्रतिनिधित्व देना सुनिश्चित किया है और कुछ सदस्यों को विशेष रूप से महिला मतदाताओं से संपर्क करने का काम सौंपा है।

राजस्थान जब किसी लक्ष्य को ठान लेता है तो पूरा करके रहता है: सीपी जोशी
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आज ‘‘विकसित भारत एंबेसडर महाअभियान नमो ऐप’’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए जिलों से लेकर मंडल और शक्ति केन्द्रों तक सरंचना बनाने का काम करना होगा। सभी मोर्चों सहित सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नमो ऐेप डाउनलोड कराने का व्यक्तिगत और सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नमो ऐेप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन दस वर्षों मंे हुए गरीब कल्याण के सभी ऐतिहासिक कार्यों सहित पीएम मोदी से जुड़ी अन्य एक्टिविटी देखने को मिलेंगी। जोशी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी समस्त जानकारियां जानने को विश्वभर के लोग उत्सुक रहते हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पूर्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जब राजस्थान में आई थी तब प्रदेशवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। महिला मोर्चा ने विशेष रूप से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में अपना योगदान दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत में डिजीटल पेमेंट का चलन बढ़ा है यह मोदी की दूरदर्शी सोच का कही परिणाम है। देशभर में नमो ऐप डाउनलोड कराने के लक्ष्य को पूरा करने में भी प्रदेश को अग्रणी रहना है, क्योंकि राजस्थान जब किसी लक्ष्य को ठान लेता है तो पूरा करके रहता है।

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं नमो ऐप अभियान के प्रदेश प्रभारी पिंकेश पोरवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में नमो ऐप से लोगों को जोड़ने का है। हमारा लक्ष्य प्रदेश में 50 लाख लोगों को नमो ऐप डाउनलोड़ कराकर विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाने का है। विकसित भारत की परिकल्पना में देश के नागरिकों का योगदान सुनिश्चित करने के लिए नमो ऐप डाउनलोड़ कर पीएम मोदी के सीधे जुड़ने का मौका है। केंद्र के निर्देशानुसार भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों सहित पंचायत स्तर तक नमो ऐप डाउनलोड़ कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को मार्च माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नमो ऐप प्रदेश समन्वयक आवड़दान चारण ने ‘‘विकसित भारत एंबेसडर महाअभियान नमो ऐप’’ कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महाअभियान के तहत 01 मार्च से 31 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिकतम नमो ऐप डाउनलोड करा कर आमजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे जोड़ने का काम किया जाएगा। आईटी और सोशल मीडिया के जिला संयोजक अपनी टीम के साथ इस अभियान के शिविरों में तकनीकी रूप से सहयोग करेंगे। वहीं जिला मंत्री और जिला आईटी संयोजक संगठन के शिविरों में अपना सहयोग करेंगे। प्रत्येक शिविर में कम से कम 500 नमो ऐप डाउनलोड हो और सभी नमो ऐप डाउनलोड करने वाले अपने प्रोफाइल को तुरंत कंप्लीट करें ऐसा हम प्रयास करेंगे।

भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हीरेन्द्र कौशिक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नमो ऐप एक बेहद साधारण ऐप है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बहुत से नवाचार किये हैं जिसमें रेडियो पर ‘‘मन की बात’’ के बाद दो तरफा जन संवाद का सबसे सुगम तरीका नमो ऐप है। इस ऐप को जून 2015 में लांॅच किया गया था, इसके बाद धीरे-धीरे इसको अपग्रेड करते हुए काफी आधुनिक फीचर जोड़े गये। इस ऐप के जरिये आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए लोककल्याणकारी कार्यों सहित देश में होने वाले सभी विकास कार्यों की जानकारी पा सकते हैं।

भाजपा आईटी के प्रदेश सह-संयोजक नरेन्द्र कटारा ने कहा कि युवा मोर्चा को छोड़कर अन्य सभी  मोर्चा प्रत्येक मण्डल में शिविर का आयोजन कराएगा। एक मंडल में कुल 6 शिविर आयोजित होंगे, और एक शिविर में कम से कम 150 नमो ऐप डाउनलोड करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। भाजयुमो द्वारा 500 कॉलेजों में परीक्षा पर चर्चा आयोजन का होर्डिंग लगाकर नमो ऐप डाउनलोड कराई जाएगी। प्रत्येक मंडल पर चार शिवरों का आयोजन होगा। आईटी विभाग एवं नमो ऐप, विकसित भारत ऐंबेसडर अभियान के संयोजक अपनी टीम के साथ प्रदेश स्तर पर क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग कर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।

भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय ने कार्यशाला के दौरान नमो ऐप डाउनलोड़ करने के प्रोसेस को प्रजेंटेशन के जरिये समझाया। इस दौरान उन्होने विकसित भारत एंबेसडर बनने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत विजन 2047 को विस्तार से समझाया।

कार्यशाला के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान मंच संचालन विशाल पार्थ ने किया वहीं कार्यशाला के समापन पर धन्यवाद गणेश ने किया।