farooq - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर
जम्मू। जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित होटल रॉयल पार्क में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग हो गई। कार्यक्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे। समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया।

इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई है, जबकि फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमलावर की पहचान जम्मू के स्थानीय निवासी कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

बंगलादेश में फारूख समेत तीन लोगों ने ली अंतरिम सरकार के सलाहकार पद की शपथ
ढाका। बंगलादेश में फारूक-ए-आजम, डॉ. बिधान रंजन रॉय पोद्दार और सुप्रदीप चकमा ने प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सलाहकार के पद की शपथ ली।

बंगलादेशी अखबार ढाका ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी। अखबार ने बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे बंग भवन में आजम, डॉ. पोद्दार और चकम को पद की शपथ दिलाई। नौसेना के पूर्व कमांडो और स्वतंत्रता सेनानी फारूक-ए-आजम ने अमेरिका से लौटने के बाद अपनी नई भूमिका संभाली।

J & K में सीमा पार आतंकवाद जारी रहा तो भारत बर्दाश्त नहीं करेगा: फारूक
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर में सीमा पार आतंकवाद जारी रहा तो इसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। अब्दुल्ला ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि हम चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बनी रहे, लेकिन इसके बजाय ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि युद्ध हो जाना चाहिए जो चिंताजनक बात है। अगर स्थिति इसी तरह जारी रही तो एक समय ऐसा आयेगा जब भारत बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के लोग चाहेंगे कि सरकार आतंकवाद को रोकने के लिए कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित लोगों को इस तरफ भेजा जा रहा है। ईश्वर हमें इस आतंकवाद से बचाये? हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें (पाकिस्तान को) सद्बुद्धि दे। ऐसी परिस्थितियों में स्थिति सुधरने नहीं बल्कि और खराब होने वाली है। हम चाहते हैं कि दोनों देश शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने के बारे में बार-बार सोचें और ईश्वर जम्मू-कश्मीर में शांति की कामना करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंनें कहा कि प्रशिक्षित आतंकवादियों को इस तरफ भेजा जा रहा है और संभावना है कि वे भी कमांडो हों। जिस तरह से वे (आतंकवादी) हमले कर रहे हैं, उससे लगता है कि वे अत्यधिक प्रशिक्षित हैं। हमें बहुत बड़ा खतरा महसूस हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में आज इंडिया समूह की ओर से आयोजित रैली के बारे में उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है और हमारे सदस्य आज राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनों में भी भाग ले रहे हैं।

हम इस पहल में उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे। यह कहे जाने पर कि भाजपा कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है, अब्दुल्ला ने कहा कि यह अच्छी बात है। उन्हें ऐसा करने दीजिए। यह एक स्वतंत्र देश है और हर किसी को अपना अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगस्त में सर्वदलीय बैठक होने की संभावना है और बैठक की तारीख तय की जा रही है।

कश्मीर में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ जारी है बातचीत : फारूक
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी की आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है और वह इंडिया समूह के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी। अब्दुल्ला ने कहा कि देश को बर्बादी से बचाने के लिए इंडिया समूह को मजबूत बनाना ही होगा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा कि अगर इंडिया समूह को मजबूत नहीं किया जा सका तो हम खुद ही देश को संकट में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है और कुछ दिनों में सीट बंटवारे पर फैसले के बारे में लोगों को बता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें कांग्रेस के साथ गठबंधन करना होगा, उमर (अब्दुल्ला) साहब उनके संपर्क में हैं और कुछ दिनों में ही इस पर फैसला आ जाने की संभावना है। अगस्त 2019 में राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने से पहले जम्मू-कश्मीर में छह लोकसभा सीटें हुआ करती थीं।

कश्मीर में पिछले संसदीय चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस और भाजपा ने तीन-तीन सीटें जीती थीं। जम्मू-कश्मीर में इस बार लोकसभा सीटों की संख्या घटकर पांच हो गई है, क्योंकि लद्दाख एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक परिदृश्य को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि हम अकेले नहीं रह सकते थे, यह देश का एक हिस्सा है। हम अकेले मजबूत नहीं हो सकते। यह पूछे जाने पर कि नेशनल कांफ्रेंस के कुछ पूर्व नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, अब्दुल्ला ने कहा कि लोग आएंगे और जाएंगे। ये कोई नयी बात नहीं है। कोई भाजपा में जायेगा और कोई भाजपा से बाहर आयेगा। ये चुनाव का हिस्सा है। इसका नेशनल कांफ्रेंस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने बल पर चुनाव लड़ना है। हमने पहले भी चुनाव लड़ा है और आज फिर अपनी ताकत के दम पर चुनाव लड़ेंगे। अब्दुल्ला ने कहा कि वह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव हों। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसदीय चुनाव हो सकता है, लेकिन राज्य विधानसभा चुनाव नहीं।