dilapidated conditions - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - सादेड़ा सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण, गंदगी और जर्जर स्थिति देखकर नैनवां अधिकारियों ने फटकार लगाई
भण्डेड़ा। शिक्षा विभाग के नैनवां अधिकारियों ने मंगलवार को सादेड़ा सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। परिसर में बरसाती समय छत टपकने, गंदगी और जर्जर स्थिति देखकर अधिकारी नाराज हो गए और कार्यवाहक प्रधानाचार्य को फटकार लगाई है। सोमवार को दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार को लेकर विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय की सुध ली है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परिसर में सीसी पर पशुओं का गोबर फैला हुआ था और भवन के पास पेड़-पौधों में लंबे समय से गंदगी जमा थी। छत पर एक से डेढ़ फीट तक पीपल के छोटे पौधे उग आए थे। अधिकारियों ने जल्द सफाई कराने और उगते पेड़-पौधों को हटाने के लिए विभागीय अनुमति लेने के निर्देश दिए।

नलकूप के पानी की निकासी व्यवस्था सुधारने और परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए भी पाबंदी लगाई गई। नैनवां मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी टीम ने आधा दर्जन अन्य सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय भामर, बैरवा का झोपड़ा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुण्डली एवं अन्य विद्यालय शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के प्रखर कार्यक्रम-2.0, शाला स्वास्थ्य और संकुल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने शाला रैंकिंग, डोनेशन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का ज्ञान संकल्प पोर्टल और शाला दर्पण पर प्रतिदिन अभिलेख रखने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया।

इसके अलावा बीकानेर निदेशानुसार दीपावली से पहले सभी विद्यालयों के भवनों की रंगाई-पुताई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इस कदम से न केवल सादेड़ा बल्कि क्षेत्र के अन्य सरकारी विद्यालयों में भी शिक्षा और स्वच्छता सुधार की दिशा में कदम बढ़ेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी नैनवां ओमप्रकाश बुनकर, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी अनिल गोयल ने औचक निरीक्षण के दौरान जिन विद्यालयों में कमियां नजर आने पर सुधार करने के लिए पाबंद किया गया है।

यह कहा अधिकारी ने
इधर सीबीईओ का कहना है कि सादेड़ा विद्यालय में बड़े पेड़-पौधों से विद्यालय भवन को भी खतरा है। संबंधित विभाग से पेड़ो की कटाई को लेकर लिखित पत्र के माध्यम से अनुमति लेने को मोके पर प्राधानाचार्य को निर्देशित किया है। जर्जर भवन को लेकर मरम्मत राशि स्वीकृत होने पर काम के दौरान संवेदक द्वारा घटिया निर्माण किया जाता है, तो काम बंद करवाकर विद्यालय समिति की मीटिंग बुलाकर संवेदक को पाबंद किया जाएं।
- ओम प्रकाश बुनकर, नैनवां, सीबीईओ।

कहीं भी, कभी भी रुक जाती हैं सिटी बसें
कोटा। शहर में 2017 से संचालित सिटी बस सेवा की हालत दिन प्रतिदिन सुधरने की जगह खराब होती जा रही है। एक ओर जहां बसें पुरानी और खस्ता हाल में पहुंच रही हैं वहीं दूसरी ओर बसों के ठहराव के लिए बनाए गए बस शेल्टरों में रूट चार्ट तक मौजूद नहीं हैं। शहर में कौनसी बस कहां जाएगी और कब आएगी किसी को नहीं पता। क्योंकि बस शेल्टरों में इसकी जानकारी की जगह पर विज्ञापन के पोस्टर चिपके हुए हैं। इसके अलावा सिटी बसों के ड्राइवर भी अपनी मनमानी करते हुए बस स्टॉप को छोड़कर कहीं भी बस रोक देते हैं। ऐसे में सवारियों को किस बस में बैठना है किस में नहीं कुछ पता नहीं चलता।

शेल्टरों में रुट चार्ट नहीं विज्ञापन चस्पा
सिटी बसों के संचालन में सबसे जरुरी बसों का रुट चार्ट होता है जहां बसों के रुट के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। लेकिन शहर के बस शेल्टरों में रुट चार्ट तक मौजूद नहीं हैं। ऐसे में सवारियों को बसों के रुट के बारे में जानकारी नहीं होने से बस पकड़ने में परेशानी होती है। बस शेल्टरों में रुट चार्ट से इतर विज्ञापन चस्पा हैं, जो शेल्टरों की सूरत को बिगाड़ रहे हैं।

बस स्टॉप की जगह कहीं रुक रही बसें
शहर में अहमदाबाद की निजी कम्पनी के द्वारा करीब 28 सिटी बसें संचालित हैं। जिनके करीब 10 रुट तय किए हुए हैं इन रुटों पर चलने वाली बसों के ठहराव के लिए यूआईटी और निगम द्वारा बस शेल्टर या बस स्टॉप बनाए हुए हैं। लेकिन बसों के ड्राइवर इनके ठहराव के लिए शेल्टरों का उपयोग करने के स्थान पर कहीं पर भी बस खड़ी कर दे रहे हैं। शेल्टरों पर बस नहीं रुकने से सवारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कई रुटों पर ड्राइवर बीच सड़क पर ही बस रोक देते हैं। जिससे वाहन चालकों को भी समस्य होती है।

इनका कहना है
बसों के रुट तय हैं जिसके अनुसार ही बसें संचालित हैं रुट
चार्ट नहीं होने का मालूम नहीं ऐसी कोई समस्या है तो उसको ठीक करवाएंगे। ड्राइवरों को बस स्टॉप पर ही बस रोकने के लिए पाबंद करेंगे।
-अनुराग भार्गव, आयुक्त, नगर निगम कोटा उत्तर

रुट और समय पता नहीं होने से छूट जाती है बस
मुझे कोटा में आए हुए अभी 6 महीने हुए हैं और मैं रानपुर एक फैक्ट्री में काम करता हंू तो आने जाने के लिए बस का ही इस्तेमाल करता हूं ऐसे में बसों का रुट और समय पता नहीं होने से कई बार बस छूट जाती है।
- राकेश प्रजापति, विज्ञान नगर

कॉलेज जाने के लिए सिटी बस का ही उपयोग करता हूं कई बार बस स्टॉप में बैठे रहने पर बस ड्राइवर बिना रोके ही निकाल कर ले जाता है उसे रोकने के लिए आवाज देनी पड़ती है।
- विजय नाथावत, देवली अरब