Hockey India - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत ने चीन को हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला एशिया कप, विश्व कप का टिकट भी पक्का
हुलुनबुइर। भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जूनियर महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मोकी ट्रेनिंग बेस पर खेले गए रोमांचक फाइनल में सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए चीन को बराबरी का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ भारत ने 2023 और 2024 के बाद लगातार तीसरी बार एशियाई खिताब पर कब्जा जमाया।

भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1, मलेशिया को 11-1 और जापान को 7-0 से हराया, जबकि चीन के खिलाफ लीग चरण में मुकाबला गोलरहित रहा था। क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराने के बाद सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से शिकस्त दी। खिताब जीतने के साथ भारत ने एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। हॉकी इंडिया ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की।

पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो
जयपुर। निकिता टोप्पो की अगुवाई वाली कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंड्ट्रिरयल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) की महिला हॉकी टीम ने आईटीएम को हराकर केआईयूजी महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मैच के बाद निकिता ने साई मीडिया से कहा कि इसके पहले हम जोन ही क्लियर नहीं कर पाते थे क्योंकि ओडिशा में कई मजबूत यूनिवर्सिटी टीमें हैं। लेकिन पिछले साल से मैं और मेरे कोच मिलकर एक मजबूत टीम बनाने पर काम कर रहे थे। अच्छे खिलाड़ियों को यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाया। जब यहां पहुंचे, तो गोल्ड जीतने का ही लक्ष्य था। फाइनल में निकिता ने डिफेंसिव मिडफील्डर की भूमिका में खेल की रफ्तार नियंत्रित रखी और आईटीएम को गोल की तरफ बढ़ने का कोई मौका नहीं दिया। लेकिन निकिता को जो सबसे अलग बनाता है, वह केवल उनकी हॉकी नहीं, बल्कि उनकी स्पष्ट सोच और अद्भुत धैर्य है। निकिता ने कहा कि मेरा मानना है कि जो हो गया, उसे बदला नहीं जा सकता। मैं केवल वर्तमान पर ध्यान देती हूं और परिस्थिति को स्वीकार करती हूं। मैं अपनी टीम और अपने परिवार के लिए मजबूत रहती हूं। मैं आँसू नहीं बहाती क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी असुरक्षाएं और बुरी घटनाएं मेरे मन को धुंधला करें।

22 वर्षीय निकिता ने पांच साल की उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था। तीन साल पहले जब वे आयरलैंड में होने वाले अंडर-23 फाइव नेशंस कप में हिस्सा लेने जा रही थीं, तभी उनके बड़े भाई की एक दुर्घटना में मौत हो गई। एक वर्ष बाद उन्हें करियर को खत्म करने वाली चोट लगी और इसके तुरंत बाद उनके दूसरे भाई को भी एक दुर्घटना में गंभीर सिर की चोट लगी, जिससे वह आज तक पूरी तरह उबर नहीं पाया है। लेकिन इन लगातार झटकों से टूटने के बजाय निकिता ने हॉकी को अपना सहारा बनाया और केआईआईटी को राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महिला हॉकी का पहला स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह केआईआईटी की केआईयूजी में पहली उपस्थिति भी थी। अब निकिता का अल्पकालिक लक्ष्य ओडिशा टीम से सीनियर नेशनल में खेलना और पदक जीतना है, जबकि दीर्घकालिक लक्ष्य भारत का प्रतिनिधित्व करना और एक स्थाई नौकरी हासिल करना है।

Paris Olympics 2024: हॉकी इंडिया कांस्य पदक जीतने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को देगी 15 लाख रुपये
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के हर सदस्य को 7.5 लाख रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लचीलेपन का प्रमाण है। लगातार दो ओलंपिक पदक जीतना एक असाधारण उपलब्धि है जो विश्व मंच पर भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान को दर्शाता है। हॉकी इंडिया की ओर से मैं पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को उनके असाधारण प्रदर्शन और समर्पण के लिए बधाई देता हूं। यह पुरस्कार राशि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना के तौर पर है। मैं पीआर श्रीजेश को उनके शानदार करियर और भारतीय हॉकी में उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। टीम की एकता, कौशल और दृढ़ता ने देश भर के लाखों हॉकी प्रशंसकों को खुशी दी है। मैं कप्तान हरमनप्रीत सिंह, दिग्गज पीआर श्रीजेश और पूरी टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। हॉकी इंडिया हमारे एथलीटों का समर्थन करने और भारत में हॉकी के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

हॉकी इंडिया की कार्यशाला में कोचिंग तकनीकों पर हुई चर्चा
पुणे। हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक हरमन क्रूज ने पुणे में 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 के मौके पर समकालीन कोचिंग विधियों और जमीनी स्तर पर हॉकी विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का मकसद घरेलू सर्किट में कोचों को उनके करियर की शुरुआत से ही युवा हॉकी खिलाड़ियों को सिखाने के कौशल से लैस करना था।

जमीनी स्तर पर कोचिंग मानकों को ऊंचा उठाने की हॉकी इंडिया की चल रही प्रतिबद्धता के एक हिस्से के रूप में, हरमन क्रूज ने एक कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने युवा एथलीटों में निष्क्रिय सीखने के विपरीत सक्रिय सीखने के मूल्य पर जोर दिया।

इस कार्यशाला में गोवा हॉकी, मणिपुर हॉकी, ओडिशा हॉकी एसोसिएशन, दादरा और नगर हवेली और दीव और दमन हॉकी, हॉकी महाराष्ट्र, असम हॉकी, हॉकी बंगाल, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बिहार, हॉकी झारखंड, हॉकी तेलंगाना, हॉकी उत्तर प्रदेश, केरल हॉकी, हॉकी राजस्थान, छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी गुजरात, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी दिल्ली, हॉकी कर्नाटक, तमिलनाडु की हॉकी यूनिट, और ले पुडुचेरी हॉकी के कोच उपस्थित थे। इस मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ ङ्क्षसह और हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन भी उपस्थित थे।

हरमन क्रूज ने कहा कि खिलाड़ियों को स्वामित्व लेने और स्वयं अवधारणाओं को स्पष्ट करने के लिए प्रोत्साहित करने से गलतियों से सीखने की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग प्रदान करने के लिए जमीनी स्तर के प्रशिक्षकों को सशक्त बनाने के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। एथलीटों के लिए शुरुआत से ही मजबूत बुनियादी सिद्धांतों को स्थापित करना आवश्यक है। यह राष्ट्रीय सेटअप में प्रवेश करने वाले खिलाड़यिों के लिए एक सहज संक्रमण सुनिश्चित करता है।

महासंघ में नहीं है गुटबाजी और मतभेद: हॉकी इंडिया
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने बुधवार को महासंघ में गुटबाजी और मतभेद के आरोप खारिज करते हुए कहा कि हम हॉकी की बेहतरी के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हॉकी इंडिया भारतीय हॉकी के विकास के लिए गठित स्वायत्त और पेशेवर ईकाई है। हमारा लक्ष्य हॉकी और अपने खिलाड़ियों की बेहतरी और प्रगति है। हमारी राष्ट्रीय टीमों को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हर तरह का सहयोग दिया जाता है।

महासंघ ने हर खिलाड़ी और टीम के साथ समानता का रुख रखा है। सभी को समान सुविधायें और लाभ दिए गए, जिसमें नकद पुरस्कार और सम्मान शामिल है। हम जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी समानता में विश्वास रखते हैं।

हम महिला टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मदद के लिए हरसंभव प्रयास नए सिरे से करेंगे। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर पदक जीतने के लिए पुरुष टीम को हरसंभव सुविधायें मुहैया कराएंगे।

हमें टीमों और अपने खिलाड़यिों के लिए हॉकी प्रेमियों के सतत सहयोग की जरूरत है। फिलहाल पूरा ध्यान ओङ्क्षलपिक खेल पर रहना चाहिए।उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले हॉकी इंडिया की सीईओ एलेना नॉर्मन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 13 साल तक भारतीय हॉकी से जुड़ी रहीं। नॉर्मन ने महासंघ में गुटबाजी का खुलासा करते हुए कहा कि यहां काम करना मुश्किल था और मेरे पास इसे छोडऩे के अलावा कोई विकल्प नहीं था।