Chief Secretary sudhansh panth - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंत की अध्यक्षता में होगी कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक : टेक्नोलॉजी इन गवर्नेंस का विशेष प्लान तैयार, मुख्य सचिव की मौजूदगी में 10 को होगा मंथन
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में 10 नवंबर को सचिवालय में कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज (COS) की बैठक आयोजित होगी। बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। इस बैठक में करीब 19 एजेंडे शामिल हैं, जिनमें ‘टेक्नोलॉजी इन गवर्नेंस’ के मुद्दे पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों की 1 से 31 अक्टूबर 2025 तक लंबित और निस्तारित ई-पत्रावलियों की स्थिति, ई-डाक, विभागवार/पदवार औसत निस्तारण समय की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वित्त और उद्योग विभाग की जैम पोर्टल पर प्रगति, सितंबर 2025 तक के खर्च, तथा अक्टूबर तक के पांच बड़े राजस्व विभागों के राजस्व की समीक्षा भी होगी।

बैठक के एजेंडों में नए अधिनियमों/नियमों के निर्माण या संशोधन संबंधी घोषणाओं की प्रगति, राज्यों के मुख्य सचिवों के पांचवें सम्मेलन की तैयारियां, आयोजन विभाग, जीएडी व वित्त विभाग की नई नीतियों की स्थिति और पेंडिंग कैबिनेट नोट्स की समीक्षा भी शामिल है। इसके अलावा गुड गवर्नेंस के लिए विभागवार नवाचारों और अनुपालना बोझ कम करने के उपायों पर भी चर्चा होगी।

सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक : जिलों के अधिकारियों से संवाद, राइजिंग राजस्थान व पंच गौरव कार्यक्रमों की समीक्षा
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया गया। बैठक में सेवा पखवाड़ा, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों, राइजिंग राजस्थान अभियान, चौपाटी विकास योजना और पंच गौरव कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ये सभी कार्यक्रम आमजन के जीवन स्तर में सुधार और स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि सेवा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

पंत ने राइजिंग राजस्थान और चौपाटी विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों की समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। उन्होंने पंच गौरव कार्यक्रमों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और कहा कि पारदर्शिता और जनसहभागिता इन अभियानों की सफलता की कुंजी है।

मुख्य सचिव जेडीए मुख्यालय पहुंचे, कर्मचारियों में मची खलबली
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत सोमवार को अचानक जेडीए मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां कार्मिकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके बाद मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रेस वार्ता भी की। इसके बाद पंत ने जेडीए अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान जेडीसी मंजू राजपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीएस ने आज जेडीए मुख्य परिसर में बने एक-एक कमरे में पहुंचकर निरीक्षण किया, वहां फाइलों को भी देखा। उन्होंने ने वहां पेंडिंग फाइलों के संबंध में जानकारी ली और राजकाज पोर्टल पर और जेडीए सेक्रेटरी के कक्ष में भी फाइलें खंगाली।

गौरतलब है पंत कुछ समय पूर्व भी जेडीए मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया था। जिसमे जेडीए सचिव और डीसी अनुपस्थिति मिले थे। इसके बाद उन्हें एपीओ किया गया था। सूत्रों की माने तो आज भी कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। जिन पर गाज गिर सकती है।

जेडीए के इतिहास में पहली बार हुए इतने सुधार-पंत
सीएस सुधांश पंत ने 2 माह में जेडीए का दूसरी बार दौरा किया गया है। उन्होंने 2 माह में हुए बदलाव व कार्यो को लेकर की खुशी जाहिर की। पंत ने कहा जेडीए के इतिहास में पहली बार बदलाव हुए हैं। सभी फाइलें ऑनलाइन हुई। अब कार्य की गुणवत्ता में सुधार व फाइलों की पेंडेंसी में भी कम समय लगने लगा है। पहले महीनो तक फाइलें पड़ी रहती थी या तो फाइल गुम हो जाती थी या फिर दस्तावेज खो जाते थे। इसमें अब सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जो कार्य दो माह में हुए, वह जेडीए के इतिहास में 42 सालों में नहीं हुए।

मुख्य सचिव ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाएं देख जताई नाराजगी
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मंगलवार सुबह अचानक सवाई मानसिंह हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। पंत जैसे ही अस्पताल पहुंचे लेट लेट आने वालों में हड़कप मच गया। पंत ने दौरे की शुरूआत रजिस्ट्रेशन काउंटर ब्लॉक से की। इसके बाद ओपीडी ब्लॉक, जनरल महिला वार्ड, कंट्रोल रूम और एमआरआई सेंटर भी। उन्होंने ओपीडी ब्लॉक में बुजुर्ग और गंभीर मरीजों के लिए ब्हील चेयर और वार्ड बॉय की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान एमआरआई समेत दूसरी जांचों में हो रही वेटिंग को कम करने के लिए कहा। इसके लिए ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को राहत मिल सके। हालांकि पंत ने इमरजेंसी ब्लॉक का दौरा नहीं किया, जहां सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को आती है।

दरअसल बिना किसी सूचना के आज मुख्य सचिव सुबह करीब 9:45 बजे एसएमएस हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंचे। यहां सीएस के पहुंचने की सूचना मिलने पर हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा, एसएमएस के प्रिंसिपल डॉक्टर राजीव बगरहट्‌टा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी  पहुंच गए। रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था से सीएस संतुष्ट नजर आए और उसके बाद वे धन्वन्तरी ओपीडी ब्लॉक गए, जहां उन्होंने जनरल मेडिसिन एरिया का दौरा किया। यहां उन्होंने दवाई काउंटर पर व्यवस्थाएं देखी और डॉक्टरों की उपस्थिति की जांच की। यहां कुछ गंभीर मरीजों को पैदल आता देख पंत ने ओपीडी ब्लॉक में व्हील चेयर की संख्या बढ़ाने और ट्रॉली व वार्ड बॉय की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा ने सबसे पहले एसएमएस हॉस्पिटल का ही औचक निरीक्षण किया था। तब उन्होंने कई अव्यवस्थाएं देखी और उन्हें सुधारने के निर्देश दिए थे। इस दौरान स्टाफ के गैर उपस्थित मिलने पर दो नर्सिंग कर्मचारियों को निलंबित भी किया था।