SI recruitment paper leak case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसआई भर्ती पेपर लीक : किसी ने गर्भवती बताकर तो किसी ने बेटे की शादी के आधार पर मांगी अंतरिम जमानत
जयपुर। एसआई भर्ती पेपर लीक-2021 मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे करीब तीन दर्जन आरोपियों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं पेश कर अंतरिम जमानत और जमानत पर रिहा करने की गुहार की। अदालत ने सभी याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए मामले की सुनवाई 2 जुलाई को तय की है। जस्टिस आनंद शर्मा की अवकाशकालीन एकलपीठ ने यह आदेश दिए। आरोपी ट्रेनी एसआई मोनिका की ओर से अधिवक्ता धर्मेन्द्र फगोरिया ने अंतरिम जमानत अर्जी पेश कर कहा कि वह छह माह की गर्भवती है। ऐसे में उसे उचित देखभाल और चिकित्सा सुविधा का जरूरत है। इसलिए उसे अंतरिम जमानत का लाभ दिया जाए।

एक अन्य आरोपी श्रवण की ओर से कहा गया कि उसके बेटे का जल्दी ही विवाह होने वाला है। इसके साथ ही उसकी बेटी का गौना भी होना है। इसलिए उसे अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए। जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए विशेष लोक अभियोजक अनुराग शर्मा ने कहा कि आरोपी जेल के अस्पताल से उचित चिकित्सा सुविधा हासिल कर रही है। ऐसे में केवल इस आधार पर उसे अंतरिम जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। इसके अलावा आरोपी श्रवण का बेटा नाबालिग है। इसलिए उसकी शादी भी संभव नहीं है। अदालत ने सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद मामले की सुनवाई 2 जुलाई को तय की है।

शिक्षक भर्ती मामले में फरार सुरेश ढाका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिक्षक भर्ती मामले में फरार चल रहे पेपर लीक माफिया सुरेश ढाका के खिलाफ  कोर्ट ने बनीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में जयपुर महानगर प्रथम (सीबीआई) विशिष्ट न्यायाधीश के वरिष्ठ मुंसरिम करधनी निवासी खाग सिंह ने रिपोर्ट दी है कि उदयपुर के बेकरिया थाने में 2022 में दर्ज प्रकरण में आरोपी जालौर के सरवाना निवासी सुरेश कुमार ढाका के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर आज उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में कोर्ट ने सुरेश ढाका के खिलाफ धारा-174ए के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए है। गौरतलब है कि सुरेश ढाका शिक्षक भर्ती परीक्षा के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है। जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ। सुरेश ढाका के ठिकानों पर ईडी की भी कार्रवाई हो चुकी है। पेपर लीक मामले में ढाका मुख्य सरगना है।

26 मई तक एसआई भर्ती को लेकर फैसला करो वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम: हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में राज्य सरकार को भर्ती के अस्तित्व पर 26 मई तक निर्णय लेने का अंतिम अवसर दिया है। अदालत ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि आगामी सुनवाई तक भर्ती को लेकर निर्णय कर अदालत को अवगत नहीं कराया गया तो प्रक्रिया में शामिल लोगों को आर्थिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश कैलाश चन्द्र शर्मा व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर भर्ती पर निर्णय करने के लिए समय मांगा। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि अदालत ने गत 21 फरवरी को राज्य सरकार को भर्ती पर निर्णय करने को कहा था।

राज्य सरकार की ओर से अब तक 47 दोषी प्रशिक्षु एसआई को बर्खास्त किया गया है। वहीं मामले में गठित छह मंत्रियों की कमेटी की गत 13 मई को बैठक होनी थी। जिसमें भर्ती को लेकर निर्णय करना था। भारत-पाक तनाव को देखते हुए इनमें से सिर्फ दो मंत्री बैठक में आए और तीन अन्य मंत्री प्रभारी जिलों के दौरे पर होने के चलते बैठक में नहीं आए। वहीं एक मंत्री स्वास्थ्य कारणों के चलते बैठक में शामिल नहीं हुए। ऐसे में यह बैठक 21 मई को करना तय किया गया। इसलिए अदालती आदेश की पालना के लिए चार सप्ताह का समय दिया जाए।

उस समय अदालत अपने स्तर पर आदेश पारित करेगी
याचिकाकर्ताओं के वकील हरेन्द्र नील ने कहा कि फरवरी माह से राज्य सरकार को अब तक तीन माह का समय मिल चुका है। भर्ती में एसडीएम स्तर के अफसर की भूमिका भी सामने आई है। ऐसे में भर्ती को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। इस पर अदालत ने राज्य सरकार को अंतिम अवसर देते हुए कहा है कि यदि आगामी सुनवाई पर भर्ती के संबंध में निर्णय लेकर अदालत को नहीं बताया गया तो संबंधित अधिकारी इसका परिणाम भुगत सकते हैं और उस समय अदालत अपने स्तर पर आदेश पारित करेगी।

SI Recruitment Paper Leak Case: किरोड़ी लाल से मिलने पहुंचे एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थी और उनके परिवारजन
जयपुर। राजस्थान में एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में मंत्रियों की बनाई गई समिति की रिपोर्ट अब बिल्कुल तैयार है। वहीं चर्चा है कि राजस्थान सरकार इस भर्ती को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित कर सकती है। सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा परीक्षा रद्द करने का दबाव बना रहे हैं।

एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित हुए सब इंस्पेक्टर और उनके परिवारजन डॉक्टर किरोड़ी से मिलने उनके मानसरोवर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने किरोड़ी लाल को कहा है कि पेपर लीक और धांधली की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। लेकिन इसकी सजा ईमानदारी से परीक्षा पास कर आए अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी मिले उसे जेल भेजना चाहिए, लेकिन हम हमारी सालों की मेहनत करके परीक्षा में पास हुए थे। परीक्षा को हुए 4 साल हो गए हैं। अगर परीक्षा रद्द कर हम सभी को घर भेजा गया तो हमारा भविष्य बर्बाद हो जाएगा। मीणा ने उनसे करीब 1 घंटे तक बातचीत की और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है।

SI Paper Leak Case: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में मंत्रिमंडल लिए कमेटी की हुई बैठक
जयपुर। एसआई भर्ती प्रकरण को लेकर मंत्रियों की कमेटी की शासन सचिवालय में पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कमेटी की आज पहली बैठक हुई, जिसमें पूरे मामले के तथ्यों को जाना गया है। अगली बैठक 10 अक्टूबर को होगी जिसमें अच्छी न्यूज़ मिलेगी।

उनके इस बयान से माना जा रहा है कि राजस्थान सरकार एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द कर सकती है। जोगाराम पटेल ने कहा की गहलोत सरकार का कार्यकाल बहुत ही कलंकित करने वाला रहा। डमी कैंडिडेट भर्ती परीक्षाओं में बैठ गए। आरपीएससी सदस्य की संलिप्तता होना गंभीर है। इसकी साख पर धब्बा लगा। बैठक में समिति सदस्यों के परीक्षा रद्द करने या न करने को लेकर विचार आये। कई तथ्यों की जानकारी आई और बहुत सी जानकारियां आनी बाकी है। 10 अक्टूबर को फिर बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पेट मे मरोड़ पड़ रहे हैं। वे अनर्गल बयान दे रहे है अभी और भी मगरमच्छ पकड़े जाएंगे। अगली बैठक में पूरा विवरण होगा। जो तथ्य आएंगे उसके हिसाब से कमेटी राय देगी मामले में सौ से ज्यादा आरोपी पकड़े गए है। एसओजी ने तथ्यात्मक विवरण रखा। भजनलाल सरकार जो कहा है वह करेगी। जांच एजेंसियां ही बता पाएंगी कि कहां पर तार पहुंचे। उस समय सीएम ने कहा कि उनके ही ओएसडी ने प्रमाण सहित पूर्व डिप्टी सीएम सहित कई साथियों के फोन टेप कराए। तो अंदाजा लगाइए कि कथनी और करनी में कितना अंतर है। एसआई भर्ती में अगले सप्ताह अच्छी न्यूज मिलेगी।

SI Recruitment Paper Leak Case : पेपर लीक कर 29 साल में 3000 लोगोें को नौकरी लगाने वाला तुलसाराम गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने रविवार को एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी तुलसाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी एडिशनल एसपी के पति हैं जो पुलिस मुख्यालय में तैनात है। उधर एसओजी टीम ने गिरफ्तार तीनों महिला ट्रेनी एसआई को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीनों को सात दिन के रिमांड पर एसओजी को सौंप दिया। जांच में खुलासा हुआ कि ये तीनों एसआई पहले भी प्रतियोगी परीक्षा में नकल कर चुकी हैं।

आरोपी 1995 से लेकर अब तक 3000 लोगों को सरकारी नौकरी लगवा चुका है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया एसओजी टीम ने जयपुर आरपीए और जोधपुर ट्रेनिंग सेन्टर से गिरफ्तार ट्रेनी एसआई गंगाशहर बीकानेर निवासी मनीषा सिहाग, बीकानेर के नोखा निवासी अंकिता गोदारा और प्लाटून कमांडर जोधपुर के लोहावट निवासी प्रभा विश्नोई को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है।

कोचिंग संचालक है तुलसाराम
गिरफ्तार तुलसाराम रामपुर देवानी चूरू का रहने वाला है और बीकानेर में चाणक्य कोचिंग सेंटर चलाता था। ये वर्ष 1991 में पुलिस में भर्ती हुआ। इसने वर्ष 1994 में हवाला की राशि अपने पास रखी, जब पकड़ा गया तो इसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 2007 में उसने आरएएस का एग्जाम दिया। इसमें 19वीं रेंक आई। वर्ष 2014 में वह अपने एक रिश्तेदार की जगह एसआई की परीक्षा देते पकड़ा गया। रीट एग्जाम में नकल करने के लिए ब्लूटूथ लगी चप्पल बनाने के मामले में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद जमानत मिल गई थी। जब एसआई का पेपर लीक हुआ तो तुलसाराम फरार हो गया।

पेपर लीक और डमी केंडिडेट बैठाने में रहा है शामिल
एसओजी की जांच में सामने आया कि तुलसाराम पेपरलीक, डमी कैंडिडेट बैठाने में शामिल रहा है। टीम ने उसे बीकानेर, जोधपुर और एसओजी की टीमें लंबे समय से तलाश रही थी। कोर्ट में पेश चार्जशीट में उसके खिलाफ  जांच पेंडिंग है। तुलसाराम पेपर की व्यवस्था करने वाले पोरव कालेर का चाचा है। पोरव 25 हजार रुपए का इनामी है और हाल में एसओजी की गिरफ्त में चल रहा है।

एसआई भर्ती पेपर लीक मामला : जयपुर के सेंटर से लीक हुआ था पेपर, सेंटर सुप्रिटेंडेंट गिरफ्तार
जयपुर। प्रदेश में लीक हुए पेपरों के मामले में सरकार और एसओजी पूरी तरह सख्त रवैया अपने हुए हैं। पेपर लीक के मामले को लेकर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के ऑफिस पहुंचे।

पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर मीणा ने एसओजी के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और आगे सख्त कार्रवाई करने की बात कही। वही एडीजी एसओजी वीके सिंह ने कहा की जयपुर में जिन सेंटर से पेपर लीक हुआ था वहां के सेंटर सुपरिंटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेपर जयपुर के हसनपुरा स्थित एक सेंटर से लीक हुआ था आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उनके पास कहीं ऐसे सबूत हैं जिनसे खुलासा होता है कि पेपर लीक करने में आरपीएससी के किन-किन लोगों ने सहयोग किया था। मीणा ने कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर पेपर रद्द करने को लेकर सरकार से बात की जाएगी।