patchwork - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा दक्षिण वार्ड 80 - वार्डवासियों की पुकार : अब तो सड़क की सुध लो
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 80 में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार है। यहां सीवरेज डालने के लिए खोदी गई सड़क का लेवल सही नहीं किया। लाइन का कार्य होने के बावजूद पेचवर्क सही नहीं हो रखा है। वार्ड के पार्क में स्थित जंगली घास, टूटे हुए झूले तथा कचरा फैला हुआ है। वहीं पार्क में लगे बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त है। मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त है जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को चोटिल होने का खतरा बना रहता है। रात्रि में श्वान वाहनचालकों के पीछे दौड़ते रहते है। कई बार चालक नीचे भी गिर चुके है। जनप्रतिनिधि वार्ड के विकास को लेकर वादे बड़े-बड़े करते है लेकिन जीतने के बाद वार्डवासियों की समस्याओं का निवारण नहीं कर पाते है।

वार्डवासियों के अनुसार वार्ड के विकास के लिए जनप्रतिनिधि को कई बार अवगत करवाते है लेकिन सुनवाई नहीं होती है। वार्डवासी दिनेश कुमार व राहुल कुमार ने बताया कि हमारे घर के सामने की सड़क को पानी की लाइन डालने के लिए पिछले दिनों खोदी गई थी।  लाइन तो डाल चुकी हैं अभी तक प्रशासन ने सड़क का सही ढ़ग से पेचवर्क भी नहीं किया। वहीं पार्क में जगह -जगह पेड़ों की पत्तियां बिखरी हुई हैं। पार्क में आने वाले  मोहन लाल ने बताया कि पार्क में पौते के साथ आया था पर पार्क का झूला टूटा हुआ जिसे पार्क में आने वाले बच्चें झूला झूल नहीं सकते हैं। इससे उनको निराश होकर जाना पड़ता हैं। वहीं पार्क में बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

रहवासी बताते हैं कि पार्क की कुछ गलियों में तो सफाई रोजाना होती हैं, लेकिन केशवपुरा मंदिर से राधाकृष्ण मंदिर के कोने पर स्थित नालियों की सफाई प्रतिदिन नहीं होती हैं। वहीं वार्ड की कुछ गलियों में बिजली के झूलते तार भी परेशानी का कारण बने हुए।  घरों के आगे  झूलते तारों से हादसा होने की भी आशंका बनी रहती है। राम जानकी मंदिर जाने वाले मुख्य रोड पर सीवरेज का गड्डा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ हैं।

वार्ड का एरिया
केशवपुरा सेक्टर 04, आंशिक केशवपुरा सेक्टर 06, गुजराती बस्ती, हरिजन बस्ती, भील बस्ती, सुनारों का मोहल्ला इत्यादि वार्ड के एरिया में आते हैं।

पार्कों में फैली गंदगी
वार्ड में स्थित अशोक पार्क व पीपलेश्वर महादवे मंदिर के पास स्थित पार्क में केवल बच्चों के झूलने लग हुए हैं। वे सुवधिा के नाम पर पार्क में कोई सुविधा विकसित नहीं की गई। वहीं पार्क में बैठने की बैंच भी टूटी हुई व पार्क में कचरे का ढ़ेर लगा हुआ। जिसे पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

सड़क का पेचवर्क कार्य अधूरा
वार्ड वासियों ने बताया कि पिछले दिनों पानी की लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। विभाग ने लाइन तो डाल दी लेकिन सड़क का पेचवर्क कार्य अभी भी अधूरा है। वहीं इसका लेवल भी सही नहीं किया है। मुख्य सड़क पर अंधेरे में गड्डे नहीं दिखने पर कई बार राहगीर चोटिल भी हो जाते है।

मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त
वार्ड में स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त है।  रोड से निकलने वाली गिट्टीयां राहगीरों को चोटिल कर रही हैं।

वार्डवासी बोले
सेक्टर 4 के मुख्य रोड व राधाकृष्ण मंदिर के कोने पर स्थित नालियों की सफाई प्रतिदिन नहीं होती। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
- बृजराज सिंह

घर के सामने एक निजी कंपनी द्वारा सड़क  की खुदाई की गई थी। कंपनी के मजदूरों   ने आधी ही सड़क पर पेचवर्क किया तथा बाकी को छोड़ दिया।
- गिरिश सुमन

रात्रि के समय पर राहगीरों को कुत्ते परेशान करते हैं। वाहनचालकों के पीछे दौड़ने पर गिरने का डर बना रहता है। मुख्य सड़क से निकली गिट्टी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
- राधेश्याम

बारिश की वजह से अभी सीवरेज लाइन डालने का काम बंद हैं। इस वजह से सड़क खोदी पड़ी हुई। पार्क में पड़ी गंदगी को कचरा गाड़ी ले जाती हैं।
- लक्ष्मी मेहरा, पार्षद 80 बीजेपी

असर खबर का - केडीए ने शुरु किया गड्ढ़ों का पेचवर्क
कोटा। मानसून के कमजोर पड़ने के साथ जैसे ही बरसात का दौर थमा वैसे ही कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर सड़कों के गड्ढ़ों पर पेचवर्क कर उन्हें भरने का काम भी शुरु कर दिया है। जिससे कुछ हद तक लोगों को  राहत मिलेी है। बरसात के कारण शहर के अधिकतर क्षेत्रों के मुख्य मार्गों की डामर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए थे। कहीं डामर उखड़ने ने गिट्टी सड़कों पर फेल गई थी। जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हादसों का खतरा भी बना हुआ है। इस बार मानसून में औसत से अधिक बरसात होने से उन गड्ढ़ों में पानी भरा होने से वे नजर नहीं आने से हादसों का अधिक कारण बन रहे थे। जिससे आमजन काफी परेशान हो रहे थे। शहर में मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही बरसात का दौर थमा तो कोटा विकास प्राधिकरण ने उन गड्ढ़ों में पेचवर्क कर उन्हें भरने का काम शुरु कर दिया है।

केडीए आयुक्त हरफूल सिंह यादव ने एक दिन पहले अधिकारियों के साथ शहर में सड़कों की हालत का निरीक्षण किया था। साथ ही अधिकारियों को उन सड़कों के गड्ढ़ों को भरने व फेली गिट्टी को साफ करने के निर्देश दिए थे। आयुक्त के निर्देश मिलने पर केडीए अधिकारियों ने गड्ढ़ों को भरने का काम शुरु कर दिया है। केडीए के निदेशक अभियांत्रिकी रविन्द्र माथुर ने बताया कि बरसात का दौर थमने के साथ ही गड्ढ़ों में सीसी का पेचवर्क किया जा रहा है। शहर में डीसीएम रोड से लेकर स्टेशन रोड तक और छावनी समेत अन्य मुख्य मार्गों के करीब 300 से अधिक पेचवर्क किए जा चुके है। वहीं मेन रोड पर उखड़ी गिट्टी को झाडू लगाकर सफाई भी करवाई जा रही है। आयुक्त के निर्देश पर रात के समय भी यह कार्य कराया जा रहा है।

इंटरलॉकिंग उखाड़ कर सड़क बनाने की तैयारी, नगर पालिका में जनता के धन का दुरूपयोग
सुकेत। नगर पालिका सुकेत में किस प्रकार जनता के धन का दुरूपयोग किया जा रहा है, इसका जीता जागता प्रमाण क्षेत्र की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। नगर पालिका प्रशासन सड़कों के बहाने पैसे की बरबादी करने पर तुला हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र में कहीं पर तो क्षतिग्रस्त सड़कों की पैचिंग करवाने के बजाय सड़क पूरी तरह से खराब होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कहीं पर दुरुस्त सड़कों को भी उखड़वा कर फिर से बनाने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार नगर के पायगा मोहल्ले में इंटरलॉकिंग रोड उखड़वाकर फिर से बनवाया जा रहा है। जिसकी कोई जरूरत नहीं है। सड़क अभी दुरुस्त है। इसी तरह यादव मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क में कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। लेकिन पालिका प्रशासन  पैचिंग के बजाय सड़क पूरी तरह खराब होने का इंतजार कर रही है। वहीं पायगा मोहल्ले से रावण चौक की ओर जाने वाले रास्ते में गड्ढा भरवाने में प्रशासन की कोई दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है। जानकारों का कहना है कि मरम्मत में महज कुछ राशि तक का खर्च आएगा। इसके उलट सड़क पूरी तरह खराब होने पर लाखों के वारे-न्यारे होंगे।

पायगा मोहल्ले में इंटरलॉकिंग रोड उखड़वा रहा ठेकेदार
पायगा मोहल्ले में बनी इंटरलॉकिंग रोड की हालत सही होने के बावजूद इसे उखाड़कर फिर से बनवाने की तैयारी है। पायगा मोहल्ले से रावण चौक सड़क तक आने वाले लगभग 500 से 700 मीटर के रास्ते पर पहले से ही इंटरलॉकिंग बिछी हुई थी। लेकिन यहां काम करवा रहे ठेकेदार ने शनिवार को रास्ते की इंटरलॉकिंग उखड़वा दी। आसपास रहने वाले लोगों ने कारण पूछा तो बताया गया कि इंटरलॉकिंग उखाड़कर फिर से बिछाई जाएगी। इससे लोग हैरत में हैं। अभी सड़क दुरुस्त हालत में है। फिर भी इसे उखाड़कर दुबारा बनवाया जा रहा है।

इनका कहना
2020 के बाद इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण हुआ था। नवनिर्माण की सीमा दस साल से बारह साल की समयावधि होती है। लेकिन ठेकेदार को लाभ पहुंचने के लिए पेचवर्क की जगह रोड बनाए जा रहे हैं।
-राजकुमार राठौर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, सुकेत

ग्राम पंचायत के समय नगर में रोड बनाए गए थे। अब पालिका बनने के बाद पालिका द्वारा नवनिर्माण करवाया जा रहा है।
-सुनील गौतम, उप प्रधान, खैराबाद

पुराने कार्य सेंक्शन थे। उसी का कार्य संवेदक द्वारा करवाया जा रहा है।
-हेमेन्द्र सांखला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सुकेत

अब पैबंद नहीं सीसी ब्लॉक से कर रहे मरम्मत, सीसी रोड खराब होने पर उस पर डामर का पेचवर्क कराया
कोटा । सामान्य तौर पर सीसी रोड खराब होने से उस पर डामर का पेचवर्क कर सही किया जाता है। लेकिन इस बार सीसी का ब्लॉक बनाकर ही सीसी रोड को सही किया जा रहा है।  कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से इस तरह का यह कार्य किया जा रहा है डीसीएम मेन रोड पर। डीसीएम से एरोड्राम चौराहे की तरफ आने वाले मुख्य मार्ग पर कई जगह स्पीड ब्रेकर बने हुए थे। लेकिन वे स्पीड ब्रेकर खराब हो गए। साथ ही उन जगहों से सीसी रोड में भी उठाव हो गया था। जिससे आए दिन वाहन उछलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। सबसे अधिक खतरा रात के समय बना हुआ था। इस रोड पर करीब 3 से 4 जगहों पर इस तरह से सीसी रोड उठाव ले चुका था। जिसे अब केडीए की ओर से सही कराया जा रहा है।  जबकि इससे पहले कई जगह से सीसी रोड खराब होने पर उस पर डामर का पेचवर्क कराया हुआ है। ऐसे में पूरा सीसी रोड टाट में पेबंद की तरह नजर आ रहा है। यहां तक कि संजय नगर आरओबी तक की यही स्थिति है।

ट्रैफिक पुलिस ने लिखा था केडीए को पत्र
एक्सईएन मीणा ने बताया कि इस रोड पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से केडीए में पत्र लिखे गए हैं। जिसमें इन सीसी रोड को सही करवाने को कहा गया है।  केडीए की तकनीकी टीम ने जब मौका देखा तो सीसी रोड पर उठाव आया हुआ है। जिसे पेचवर्क या गिट्टी डामर से सही नहीं किया जा सकता।  ऐसे में जिस जगह से रोड उठाव ले चुका है वहां मशीनों से सीसी रोड को खोदा गया है। एक निर्धारित गहराई व लम्बाई चौड़ाई तक खुदाई करने के बाद उसे फिर से सीसी किया गया।  जिससे उस जगह से रोड समतल हो जाए। ऐसे में वहां दुर्घटनाएं नहीं होंगी।

आधे हिस्से में चल रहा काम
मीणा ने बताया कि अभी काम चल रहा है।  जिससे वहां बेरीकेडिंग लगाई गई है। चलता रोड होने से आधे-आधे हिस्से को सही किया जाएगा। अभी  उस जगह का आधा हिस्सा सही किया गया है। उस जगह पर बेरीकेडिंग लमगाई गई है। सीसी के सूखने के बाद वहां से ट्रैफिक चालू किया जाएगा और शेष हिस्सा उसके बाद शुरु किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि सीसी रोड पर जहां भी इस तरह की स्थिति बनेगी वहां इसी तरह से सीसी का काम किया जाएगा।

3-4 जगह से हो रहा रोड खराब
इस रोड से औद्योगिक क्षेत्र व भामाशाह मंडी के लिए भारी वाहन व ट्रकों का आवागमन रहता है। जिससे यह रोड अधिक खराब हो रहा है।  केडीए के एक्सईएन सागर मीणा ने बताया कि सीसी रोड खराब होने या उसमें गड्ढ़े होने पर तो उसे डामर गिट्टी का पेचवर्क कर सही कर दिया जाता है।  लेकिन डीसीएम रोड पर 3-4 जगहों पर सीसी रोड ने उठाव ले लिया है। जिस तरह से शरीर में फोड़ा हो जाता है उसी तरह की स्थिति सीसी रोड की हो रही है। जिससे वहां आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

असर खबर का - सड़क पर पेचवर्क से मिली राहगीरों को राहत
भण्डेड़ा। भण्डेड़ा क्षेत्र में बांसी से देई मार्ग पर मुख्य सड़क पर डोडी तक के बीच सड़क का जगह-जगह से डामर उखड़कर गहरे गढ्डे होने से राहगीरों सहित आमजनों को इस रुट पर आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसे दैनिक नवज्योति टीम ने जनता की समस्या को गंभीरतापूर्वक लेकर इस संबंध में खबर प्रकाशित करके संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया था। तब जाकर संबंधित विभाग ने संवेदक द्वारा सड़क के पेचवर्क भरवाएं है। अब जाकर इस रुट पर आवाजाही में राहत पहुंचेगी।

जानकारी अनुसार बांसी-देई मार्ग की मुख्य सड़क पर बांसी के निकट भैरव बाबा के नाले से  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक की मुख्य सड़क से बरसात से डामर उखड़कर गहरे गढ्डे हो गए थे। वहीं सड़क से उखडी गिट्टी से यहां से गुजरते समय दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे थे। वही पैदल चलने वाले राहगीरों के समय नजदीक से चौपहिया वाहनों के आवागमन के दौरान गिट्टी उछलकर राहगीरों को चोटिल तक कर रही थी। इस जर्जर रुट पर वाहन चालकों के वाहन दम तोड़ रहे थे। संबंधित विभाग द्वारा भी यह मुख्य मार्ग लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बन रहा था। इस समस्या को 6 दिसंबर के नवज्योति अंक में बांसी-देई मुख्य सड़क खस्ताहाल, आवाजाही में हो रही मुश्किल इस शीर्षक द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित करके समस्या को उजागर किया गया था। जिसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक देखते हुए संवेदक से क्षतिग्रस्त सड़क के पेचवर्क भरवाया गया है, जो अब यहा से गुजरते समय राहगीरों व आमजनों को राहत मिल रही है।

यूं डूब गए अरबों रुपए पानी में
कोटा ।  ये तो कुछ उदाहरण मात्र हैं शहर की उन सीसी रोड की जिन्हें सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदा जा रहा है। शहर में ऐसी कोई सड़क नहीं है जिसे सीवरेज लाइन के लिए नहीं खोदा गया हो। इतना ही नहीं डामर सड़क को तो जैसे-जैसे पेचवर्क कर और नया बनाकर सही भी कर दिया गया लेकिन सीसी रोड की हालत इतनी अधिक खराब हो रही है कि उन्हें एक बार खोदने के बाद वैसा दोबारा नहीं बनाया जा रहा है। उन पर या तो सीसी का ही या डामर का पेचवर्क कर इतिश्री की जा रही है। लेकिन वह भी सही ढंग से नहीं की जा रही। जिससे सड़कों की दशा बिगड़ने पर वह देखने में तो बुरी लग ही रही है साथ ही उन पर से गुजरने वाले वाहनों को भी हादसों का खतरा बना  हुआ है।

दृश्य-1 किशोरपुरा क्षेत्र में आशापुरा माता मंदिर के सामने सीवरेज लाइन डालने के लिए करोड़ों रुपए से बनी सीसी रोड को बेरहमी से खोदा जा रहा है। जिससे एक तरफ का आधा रास्ता ही बंद किया हुआ है। इससे पहले इसी रोड पर पूर्व में लाइन डालने के बाद सही ढंग से सीसी नहीं करने से सड़क की दुर्दशा हो रही है।

दृश्य-2 छावनी रामचंद्रपुरा में सीवरेज लाइन डालने के लिए पूर्व में खोदी गई सीसी सड़क को सही ढंग से नहीं बनाया गया। जिससे उस सड़क पर डामर से किए गए पेचवर्क की अनोखी आकृति सी बन गई है। साथ ही सड़क बीच से खुदी होने से उस पर से वाहन चालकों को निकलने पर हादसे का खतरा बना रहता है।

दृश्य-3 विज्ञान नगर मुक्ति धाम से पीएफ कार्यालय के सामने वाली सड़क  पर कुछ समय पहले सीवरेज लाइन डाली गई थी।उसके बाद उस सड़क पर पेचवर्क तो किया लेकिन वह इस तरह से किया गया है कि जिससे वहां से वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पहले आरयूआईडीपी और अब निगम-केडीए खोद रहा
सड़कों को छलनी करने का काम नया नहीं है। ऐसा पिछले कई सालों से हो रहा है। पिछले कई सालों से शहर में चल रहे सीवरेज लाइन डालने केकाम के चलते शहर की अधिक सड़कें खुदी हुई थी। मेन रोड से लेकर गली मौहल्लों तक की सड़कों  से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। जैसे-तैसे आरयूआईडीपी द्वारा किए जा रहा वह काम पूरा होने से लोगों राहत तो ली लेकिन अब सड़कों को सीवरेज के लिए खोदने का काम नगर निगम व केडीए कर रहा है। हालांकि यह काम केडीए के पास अधिक है। आरयूआईडीपी ने जिन सड़कों को खोदा था उन्हें भी पेचवर्क करके ही छोड़ दिया। जिससे उनकी मिट्टी धसने या बीच में गड्ढ़े होने से उसका खामियाजा आमजन को ही भुगतना पड़ रहा है।

18 करोड़ की पेराफेरी रोड खोद रहे
नगर निगम दक्षिण की ओर से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दशहरा मैदान के चारों तरफ 18 करोड़ रुपए से पेराफेरी रोड बनाई गई थी।लेकिन हालत यह है कि यह सुविधा अधिक समय तक नहीं रही। पहले किशोरपुरा से आशापुरा माताजी मंदिर रोड तक सीसी रोड को खोदकर सीवरेज लाइन डाली गई थी। अब लाइन डालने के लिए सीसीरोड खोदी जा रही है। वहीं कुछ समय पहले डोल्फिन पार्क सीएडी रोड से शाक्ति नगर होते हुए किशोरपुरा मुक्ति धाम के सामने की तरफ पेराफेरी रोड को सीवरेज लाइन के लिए ही खोदा गया था। जिससे 18 करोड़ की पेराफेरी रो छलनी हो गई है। इतना ही नहीं बारां रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी में भीकुछ समय पहले सीसीरोड बनाई गईथी। लेकिन  अब वहां पानी की पाइप लाइन डालने केलिए उस सड़क को ही खोद दिया। हालांकि  उस सड़क को फिर से सही करने का प्रयास किया लेकिन वैसी सड़क दोबारा नहीं बनने से लोगों को परेशानी का सामना  करना पड़ रहा है। छावनी रामचंद्रपुरा, नई धानमंडी, पुरानी सब्जीमंडी व नयापुरा समेत अधिकतर क्षेत्रों की सड़कों की यही दशा है।

समन्वय का अभाव, कार्रवाई हो
बार-बार सड़क खोदने के मामले में शहर वासियों ने इसे गलत बताया है। विज्ञान नगर निवासी कपिल शर्मा का कहना है कि विभागों में समंवय का अभाव है। एक बार सड़क बनने के बाद दोबारा खोदना गलत है। यदि  कोई विभाग ऐसा करता है और बिना स्वीकृति के करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।  गोपाल विहार निवासी देवेन्द्र नागर का कहना है  डामर से मजबूत होने के कारण ही शहर में सीसी रोड बनाई गई थी। जिन्हेंआसानी से नहीं खोदा जा सकता। लेकिन हालत यह हैकि सीवरेज लाइन डालने के लिए उन सड़कों को भी मशीनों से बीच से ऐसा खोदा गया जिससे उन पर दो पहिया वाहनों का चलना तक मुश्किल हो रहा है।  काम के लिए सड़क खुदे तो उसे फिर से वैसा ही बनाना चाहिए।  छावनी निवासी हरीश कुमार का कहना है कि  सीसी रोड खराब होने के बाद सही नहींहो पाती। काम करना जरूरी है तो उस काम के बाद सड़क को सही करना भी जरूरी होना चाहिए।

समन्वय का अभाव, बार बार खोद रहे सड़कें
शहर के सरकारी विभागों में ही आपस में समंवय का अभाव है। पहले संबंधित एजेंसी सड़क बनाती है। उसके कुछ समय बाद दूसरी एजेंसी गैस लाइन डालने के लिए, तीसरी एजेंसी पानी की लाइन डालने के लिए, चौथी एजेंसी बिजली की लाइन डालने के लिए और एक अन्य एजेंसी सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद रहे है। वह भी बिना किसी से पूछे और अनुमति लिए हुए। जिसका खामियाजा आमजन को ही भुगतना पड़ रहा है। दो दिन पहले भी श्रीनाथपुरम् में खम्बा  गाड़ने के लिए गड्ढ़ा खोदा जा रहा था। उस दौरान घरों में सप्लाई होने वाली गैस की लाइन टूट गई। जिससे गैस लीकेज होने लगी। समय रहते लीकेज को सही कर दिया वरना बड़ा हादसा होसकता था।

दशहरा मैदान के चारों तरफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 18 करोड़ रुपए से पैराफेरी रोड बनाई गई थी। पिछले भाजपा बोर्ड में इस रोड को बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इससे दशहरा मैदान के आस-पास बरसाती पानी भरने की समस्या का समाधान किया गया था। लेकिन इस रोड पर सीवरेज लाइन डालने का काम नगर निगम का नहीं है।
- ए.क्यू कुरैशी, अधिशाषी अभियंता, नगर निगम कोटा दक्षिण

असर खबर का - खस्ताहाल सड़क की ली सुध, करवाया पेचवर्क
भण्डेड़ा।  क्षेत्र के मानपुरा से गुजरियाखेड़ा तक नवनिर्मित मुख्य डामरीकृत सड़क को अभी तीन वर्ष ही बीते थे। जबकि कार्य की गारंटी अवधि 5 वर्ष थी। यह सड़क समयावधि में ही कई जगहों पर डामर उखड़ गया था। इस मुख्य राह पर गड्ढ़ों की भरमार हो रही थी। जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे थे। जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने  26 अक्टूबर को लापरवाही:समय से पहले ही उखड़ी सड़क......इस शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करके संबंधित विभाग को अवगत करवाया। तब जाकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने सूध लेते हुए सोमवार को दुरुस्तीकरण कार्य करवाया गया है। अब जाकर आमजन को क्षतिग्रस्त जगह पर आवाजाही के दौरान राहत पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा संवेदक से मानपुरा से वाया बांसी-भण्डेड़ा-सादेड़ा-गुजरियाखेड़ा तक मुख्य डामरीकृत सड़क बनाई गई थी। इस 9 किलोमीटर वाली राह का नवनिर्माण वर्ष-17 सितंबर 2021 को पूर्ण हुआ था। जो इस डामरीकृत सड़क को अभी तीन वर्ष हुए है। करोड़ों रुपए की लागत से इसका नवनिर्माण हुआ था। पर समयावधि में ही इस मुख्य सड़क पर कई जगहों पर डामर उखड़ गया एवं सड़क पर उखड़ी गिट्टी से दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता था।  क्षतिग्रस्त जगहों पर स्थायी समाधान की दरकार थी।  इस मुख्य सड़क पर लंबे समय से ही क्षतिग्रस्त जगह आवाजाही के दौरान जनता के लिए आफत बनी हुई थी। संबंधित जिम्मेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने से समयावधि में ही क्षतिग्रस्त जगहों पर वाहन दम तोड़ रहे थे। दैनिक नवज्योति ने जब जनता की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो संबंधित विभाग ने मौके पर कर्मचारियों को भेजकर दीपावली पर्व से पहले ही सोमवार को क्षतिग्रस्त जगहों पर पेचवर्क कार्य करवाया है। जो इस मुख्य मार्ग पर आवाजाही के दौरान क्षतिग्रस्त जगहों के गड्ढ़ों पर मरहम लगने से आमजन को राहत मिलेगी।

आमजन की राह जल्द होगी आसान, पेचवर्क में जेडीए मुस्तैद
जयपुर। शहर में लंबे समय तक हुई भारी बारिश के चलते छलनी हुई सड़कों पर आमजन की मुश्किल राह को आसान करने के लिए जेडीए आयुक्त ने सभी जोन एवं इंजिनियरिंग अधिकारियों को सड़कों के पेचवर्क कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही क्वालिटी पर फोकस करने के लिए उच्चाधिकारियों को नियमित देखरेा करने के भी निर्देश जारी किए है।

जेडीए आयुक्त आनंदी ने बताया कि जेडीए के क्षेत्राधिकार की सड़कों की मरम्मत करने साथ ही पेचवर्क का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में अभियांत्रिकी शाखा के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त के निर्देश पर जेडीए टीम ने धानक्या रोड, पानीपेच, खातीपुरा तिराहा, आनंद वन सिरसी रोड, नेहरू बालोद्यान के पास, वेस्ट वे हाईट्स स्कीम, वंदे मातरम रोड एवं नायला रोड कानोता में सड़कों का पेचवर्क कराया है।
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के मद्देनजर जेडीए क्षेत्राधिकार में पार्कों एवं मुख्य सड़कों पर उद्यानिकी संबंधित रख रखाव एवं साफ सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। जेडीए आयुक्त आनंदी ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए लगभग 2 लाख 80 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में कार्य किया जाना है। इसमें डामरीकरण से लगभग आठ हजार वर्गमीटर का कार्य, जीएसबी, डब्ल्यूएमएम से एक लाख 22 हजार वर्गमीटर, कोल्डमिक्स डामर से लगभग 15 हजार 500 वर्गमीटर क्षेत्र में मरम्मत का कार्य किया जा चुका है।

केडीए ने करवाया चम्बल की नई पुलिया पर पेचवर्क
कोटा। मानसून सीजन में इस बार भी बरसात में क्षतिग्रस्त हुई नयापुरा स्थित चम्बल की नई पुलिया का पेचवर्क कोटा विकास प्राधिकरण ने रविवार को शुरू किया है बरसात के दौरान चम्बल की दोनों पुलियाओं पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए थे। जिससे हाइवे होने से यहां से अधिकतर बड़े वाहन तो तेज गति से निकल रहे हैं लेकिन गड्ढ़ों के कारण दो पहिया वाहन व नदी  पार से आने-जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में इन गड्ढ़ों में पानी भरने से उनके नजर नहीं आने पर हादसों का खतरा बना हुआ था। यहां  तक कि  बरसात नहीं होने पर भी इन गड्ढ़ों से बचकर वाहन निकालने के प्रयास में आए दिन हादसे हो रहे थे। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने 18 अगस्त के अंक में पेज 6 पर  चम्बल पुुलया, पग-पग पर मौत का सामना’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद केडीए ने  23 अगस्त को उस समय तो बरसात होने से वैकल्प्कि व्यवस्था के तहत गड्ढ़ों को भर दिया था। जिससे वाहन चलकों को परेशानी नहीं हो। लेकिन पिछले कई दिन से बरसात नहीं पर अब केडीए ने रविवार को चम्बल की नई पुलिया जो कुन्हाड़ी से नयापुरा की तरफ आ रही है उसका पेचवर्क शुरु किया है। केडीए के अधिशाषी अभियंता भूपेन्द्र बंशीवाल ने बताया कि कुन्हाड़ी से नयापुरा की तरफ आने वाली नई पुुलिया के पेचवर्क का काम रविवार को शुरू किया है। काम अधिक होने से पहले दिन आधा ही पेचवर्क हो सका। सोमवार को शेष काम को भी पूरा कर दिया जाएगा। पूर्व में सिर्फ गड्ढेभरे थे लेकिन इस बार डामर से स्थायी पेचवर्क किया गया है। जिससे वाहन चालकों को समस्या भी नहीं होगी और हादसे भी नहीं होंगे।

शोभायात्रा मार्ग में भी किए जा रहे पेचवर्क
केडीए अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शहर में निकलने वाली अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा को देखते हुए उसके मार्ग में जहां भी गड्ढ़े हो रहे हैं उनके पेचवर्क का काम भी किया जा रहा है। नगर निगम के क्षेत्र में निगम के स्तर पर और सार्वजनिक निर्माण विभाग के क्षेत्र में संबंधित विभाग और केडीए के क्षेत्र में केडीए की ओर से पेचवर्क का अधिकतर काम किया जा चुका है।

सड़कों की खुली पोल हिचकोले लेते वाहन
जयपुर। शहर में लगातार दो दिन तक हुई बारिश ने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है और सड़कों के साथ नाले तक टूट गए। सड़कों पर जगह-जगह हो रहे गड्ढ़ों में वाहन हिचकोले लेकर चल रहे है जिससे यातायात जाम की स्थिति बनने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ढेहर के बालाजी, विश्वकर्मा रोड नंबर 14 के पास एक्सप्रेस सर्विस लाइन पर, न्यू सांगानेर रोड, श्याम नगर, कमला नेहरू नगर, मानसरोवर मेट्रो स्टेशन सहित परकोटे में सड़क पर गड्ढे हो गए है। मांग्यावास के पास एक बड़ा नाला ढह गया। इससे पास के मकान में दरार आने से दीवार भी गिर गई।

एक सौ से अधिक स्थानों पर किया पेचवर्क कार्य
परकोटे में चांदपोल, खजाने वालों का रास्ता, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, न्यू गेट, बापू बाजार लिंक रोड, घाटगेट फूटा खुर्रा, एमआई रोड, सी स्कीम, शास्त्री नगर, सोडाला, मालवीय मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर, आमेर रोड पर पेचवर्क किया गया।

असर खबर का - धनवां नाले से बूढ़ादीत सड़क मार्ग पर पेचवर्क कार्य शुरू
बूढ़ादीत। क्षेत्र के धनवां नाले से बूढ़ादीत के 7 किलोमीटर सड़क मार्ग पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयास से पेचवर्क कार्य शुरू हो गया है। गौरतलब है कि जनहित से जुड़े इस मामले को दैनिक नवज्योति ने कई बार समाचार प्रकाशित कर प्रमुखता के साथ उठाया था। भाजपा नेता देवेश भारद्वाज धनवां ने बताया कि 5 दिन पहले ग्रामीणों ने धनवां में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को धनवां नाले से बूढादीत सड़क मार्ग पर हो रहे गड्ढों को दुरूस्त करने व पेचवर्क कार्य की मांग की थी। बिरला के प्रयास से बुधवार को सड़क मार्ग पर पेचवर्क कार्य शुरू हो गया। ग्रामीणों ने स्पीकर ओम बिरला का आभार जताया।

दैनिक नवज्योति की मुहिम रंग लाई
धनवां नाले से बूढ़ादीत सड़क मार्ग पर मरम्मत व पेचवर्क कार्य की मांग को लेकर दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर जनहित से जुड़े इस मामले पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया था। बुधवार से पेचवर्क का कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

दो साल से परेशान हो रहे थे राहगीर
धनवां नाले से बूढ़ादीत सड़क मार्ग उजाड़ क्षेत्र का प्रमुख सड़क मार्ग है। जो दो साल से भी अधिक समय से काफी जर्जर अवस्था में है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। राहगीर दो वर्ष से हादसों के शिकार होने को मजबूर थे। सड़क मार्ग पर एक महिला की गड्डों की वजह से मृत्यु भी हो चुकी है।

इनका कहना
धनवां नाले से बूढ़ादीत सड़क मार्ग पर पेचवर्क कार्य शुरू हो चुका है। इससे अब हादसों का खतरा टलेगा। इस सड़क मार्ग पर राहगीर हादसों के शिकार होने पर मजबूर थे।
- राजेश शर्मा, ग्रामीण, बूढ़ादीत

धनवां नाले से बूढ़ादीत सड़क मार्ग पर पेचवर्क कार्य शुरू करवाने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का आभार। जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करवाया। यह इस क्षेत्र की प्रमुख समस्या थी।
- अरूण भारद्वाज, निवासी बूढ़ादीत