railway stations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हुब्बल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर फ्लैग मार्च और सुरक्षा जांच, डॉग स्क्वायड के कर्मियों के साथ चलाया समन्वित अभियान
हुब्बल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध से उपजे हालातों के बीच व्यापक सुरक्षा पहल के एक हिस्से के रूप में दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर फ्लैग मार्च और गहन सुरक्षा निरीक्षण किए गए। इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसर के भीतर सुरक्षा को मजबूत करना, आपराधिक गतिविधियों का पता लगाना और आपातकालीन स्थितियों के लिए तत्परता सुनिश्चित करना था।

रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ, राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी और आरपीएफ  डॉग स्क्वायड के कर्मियों के साथ समन्वित अभियान चलाया गया। हुब्बल्ली मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर निरीक्षण किया गया, जिसमें यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की गई। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया और प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कवरेज की निगरानी नियमित आधार पर लगातार की जा रही है। यह अभियान रेल मंत्रालय के निर्देशों के तहत चलाया गया, जिसमें अचानक आने वाली आपात स्थितियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए नियमित रूप से तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। इस पहल के बारे में बोलते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा के लिए इस तरह के सक्रिय सुरक्षा उपाय नियमित रूप से किए जाते हैं।

विभाजन की विभीषिका पर रेलवे स्टेशनों पर लगी चित्र प्रदर्शनी
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के की ओर से जयपुर रेलवे स्टेशन पर विभाजन विभीषिका चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने किया। इस अवसर पीआईबी की निदेशक ऋतु शुक्ला, स्वतंत्रता सेनानी रामू सैनी भी मौजूद रहे। इस दौरान नुक्कड़ नाटक भी किया गया। सांसद ने जयपुर स्टेशन पर लगी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेल्फी खिंचवाई।

इस अवसर पर रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों में विभाजन विभीषिका में अपने प्राण गवाने  वाने तथा विस्थापन का दर्द झेलने  वाले लाखों भारतीयों से संबंधित चित्रों का प्रदर्शन किया गया। जयपुर मंडल के 6 रेलवे स्टेशनों जयपुर, अलवर, बांदीकुई,रेवाड़ी, फुलेरा व सीकर पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।

अवैध वेंडर का फैला कारोबार, बेखौफ बेच रहे प्रतिबंधित सामग्री
कोटा। कोटा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडरों का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है। इन पर अनवरत कार्रवाई नहीं होने से यह बेखौफ होकर प्रतिबंधित सामग्री बेच रहे है। वहीं गुणवत्ता युक्त सामग्री नहीं होने से यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे है। रेलवे प्रशासन के यात्रियों को गुणवत्ता युक्त और पोष्टिक आहार देने के दावे खोखले साबित हो रहे है। खास बात यह है कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सुलभ और गुणवत्तापूर्व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के स्टॉल संचालित किए जा रहे हैं। इसके बाद भी यात्रियों को गुणवत्ता विहीन खाद्य सामग्री मिल रही है। ये सामग्री कोई और नहीं बल्कि स्टेशन पर बिना अनुमति व्यापार करने वाले अवैध वेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। फरवरी के पहले पखवाडे में रेलवे की ओर से कार्रवाई की गई जिसमें कई अवैध वेंडर पकड़े लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर से यह सक्रिय हो गए है। लंबे समय से आरपीएफ और रेलवे के कॉमर्शियल विभाग द्वारा कार्रवाई न किए जाने के कारण इनका कारोबार एक बार फिर तेजी से फैल गया है। इन वेंडरों द्वारा अधिकृत स्टॉल से सामग्री बेचने की बजाय स्टेशन के आसपास की होटलों में बन रही सामग्री लाकर बेची जा रही है जिसकी जांच नहीं की जा रही। यात्रियों की सेहत से खुलेआम हो रहे खिलवाड़ के बाद भी रेल प्रशासन और सुरक्षा कर्मी चुप्पी साधे बैठे हुए है।

आईआरसीटीसी से लाइसेंस होल्डर के अलावा अन्य बेच रहे सामग्री
स्टेशन पर यात्रियों को नाश्ते से लेकर अन्य प्रकार की खाद्य सामग्री मुहैया कराने आईआरसीटीसी से लाइसेंस पर प्लेटफॉर्म पर स्टॉल दिए जाते हैं। इसके अलावा रेस्टॉरेंट तक संचालित किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को शुद्ध गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री मिल सके।

स्टॉल पर भी बिना मानक की खाद्य सामग्री
कोटा मंडल के प्लेटफॉर्म पर संचालित हो रहे स्टॉल पर तय मानक की खाद्य सामग्री बेचने का प्रावधान है लेकिन  कोटा मुख्य स्टेशन के साथ ही आसपास संचालित हो रहे स्टेशनों पर जो खाद्य सामग्री बेची जा रही है वो कहां से आ रही है, रेलवे अधिकारियों को भी यह नहीं मालूम होता। मुख्य स्टेशन के अधिकांश स्टॉल्स पर स्टेशन के बाहर संचालित हो रहे होटल से खाद्य सामग्री पहुंच रही है, जिसकी गुणवत्ता की कभी जांच ही नहीं होती। इस तरह यात्रियों को बिना जांच व मानक के गुणवत्ताविहीन खाद्य सामग्री बेची जा रही है।
- अभिषेक गुप्ता, यात्री कोटा

ट्रेन आते ही दौड़ पड़ते हैं अवैध वेंडर
कोटा मंडल के प्लेटफॉर्म पर जब दूर-दराज की ट्रेने पहुंचती हैं, तब अवैध वेंडरों की भीड़ आ जाती है। जो चाय, नाश्ता, कचोरी, समोसा लेकर पहुंच जाते है। ट्रेन आउटर से प्लेटफार्म पर प्रवेश के दौरान ही यह अवैध वेंडर ट्रेन में चढ जाते है।  ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचकर रफूचक्कर हो जाती है। इसके अलावा जिन स्टॉल्स पर वेंडरों की संख्या निर्धारित की गई वहां भी स्टॉल संचालकों द्वारा निर्धारित संख्या से अधिक वेंडरों को स्टेशन पर लगाया जा रहा है। इन सब के बावजूद भी रेलवे के अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  - रामचरण वैष्णव, यात्री

ड्रेस कोड होने बाद भी नहीं पहनते ड्रेस
रेलवे की ओर से अधिकृत वेंडर को ड्रेस कोड और शर्ट पर नेम प्लेट लगानी होती लेकिन स्टेशनों पर बिना ड्रेस पहने ही वेंडर सामग्री बचते है। ऐसे में वैध और अवैध वेंडर में यात्री पहचान नहीं हो पाती है। अवैध वेंडर से खाद्य सामग्री खरीदकर अपना पेट खराब कर हो जाता है।
- विशाल गर्ग, यात्री

पेटीकार खाना भी नहीं मिलता शुद्ध
राजधानी एक्सप्रेस में टायलेट गंदे है। पेटीकार की खाद्य सामग्री भी गुणवत्ता युक्त नहीं पुराने आटे की रोटियां दी जाती है।  सुबह तैयार चावल शाम को दे दिए जाते है। इनकी शिकायत करने के लिए दिए टोल फ्री नंबर ट्रेन में लगते ही नहीं है।
- निशा वर्मा, यात्री

इनका कहना है
कोटा मंडल में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों पर अनवरत कारवाई जा रही है। लगातार अभियान चलाकर इन कार्रवाई हो रही है।  लाइसेंस होल्डर वेंडर की खाद्य सामग्री की जांच कर अमानक पाए जाने पर उसको नष्ट कराया जाता है।
- रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोटा