Self Reliant India - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देश की राजधानी में शुरू हुई "प्लास्टइंडिया 2026" प्रदर्शनी: विश्व के कई देश ले रहे हैं हिस्सा, विनिर्माण-आधारित विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार को बढ़ावा
नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक प्लास्टइंडिया 2026 गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य तौर पर देश की प्लास्टिक का सामान बनाने में हुयी प्रगति को दिखाया गया है। 4 से 10 फरवरी तक चलने वाले इस वैश्विक कार्यक्रम का यह सालाना संस्करण रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस मेले का मुख्य फोकस विनिर्माण-आधारित विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार बनाने पर है।

इसमें 2,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्टॉल लगे हैं और इनमें मशीनरी, कच्चे माल और अन्य चीजों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्लास्टइंडिया मेले में शून्य कचरा प्रौद्योगिकी को पहली बार ध्यान में रखा जा रहा है। साथ ही इसमें नयी चीजों की खोज एवं स्टार्ट-अप को विशेष ध्यान दिया गया है। गौरतलब है कि, भारतीय प्लास्टिक उद्योग का वर्तमान में लगभग तीन-साढे तीन लाख करोड़ रुपये का सालाना कारोबार है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन पत्र बताया, पायलट पर किया पलटवार
उदयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में प्रस्तुत बजट को विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार देने वाला बताते कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी-सभी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। इसे केवल बजट कहना न्यायसंगत नहीं होगा, बल्कि यह विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन पत्र है।

राठौड़ सोमवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं की मजबूत नींव रखने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म रही है और इस रिफॉर्म एक्सप्रेस का सबसे मजबूत इंजन नारी शक्ति है। बजट में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और स्वावलंबन को केंद्र में रखा गया है। देशभर के प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास की स्थापना का प्रस्ताव है, जिसके लिए लगभग 10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

सफल लखपति दीदी योजना का विस्तार कर महिलाओं को उद्यमी बनाने पर जोर दिया जाएगा। युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए, कौशल विकास और रोजगार के व्यापक अवसर सृजित किए गए हैं। इसमें 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों में ए.वी.जी.सी. कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना शामिल है। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए भारत-विस्तार नामक बहुभाषीय ए.आई. टूल का उपयोग किया जाएगा।

पायलट को क्या पता आटे-दाल का भाव

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्रीय बजट को दिशाहीन एवं भ्रमित बताया था। राठौड़ ने पायलट पर पलटवार करते कहा कि सचिन पायलट को कभी कुछ खरीदने को मिला है क्या, वे स्व. राजेश पायलट के बेटे हैं। उनका आटे-दाल के भाव थोड़ी पता है। इससे एक दिन पूर्व पायलट ने कहा था कि महंगाई नियंत्रण के लिए कोई सशक्त और ठोस उपाय बजट में नहीं है। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय बजट को प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक बताया था। इस पर राठौड़ ने कहा कि गहलोत हमारे बजट की तारीफ करेंगे तो उनकी दुकान खाली हो जाएगी।

विकसित भारत-जी राम जी के माध्यम से सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम : विधायक रावत
जयपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर द्वारा मंगलवार को ब्यावर में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला वातार्लाप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन ब्यावर के विधायक शंकर सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रावत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका प्रभावी प्रचार-प्रसार मीडिया के माध्यम से हो रहा है।

रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नए और महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे भारत की योजनाओं को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत आर्थिक प्रगति के साथ-साथ सामाजिक न्याय, सुशासन, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का समग्र दृष्टिकोण है। विकसित भारत : जी राम जी हमें कर्तव्यनिष्ठा, सत्य, सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरणा देता है। यही मूल्य विकसित भारत की नींव हैं, जहां अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम है।

सरकार और आम नागरिक के बीच सेतु हैं पत्रकार

पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर के निदेशक अनुभव बैरवा ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया कार्यशाला वातार्लाप का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं समसामयिक विषयों की प्रामाणिक और तथ्यात्मक जानकारी सरल भाषा में आमजन को उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मीडिया सटीक सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने और समाज में समग्र विकास लाने में अहम भूमिका निभाता है। पत्रकार न केवल सूचना के संवाहक हैं, बल्कि सरकार और आम नागरिक के बीच सेतु का कार्य भी करते हैं। सही, तथ्यात्मक और समयबद्ध सूचना के प्रसार में मीडिया की भूमिका प्रभावी है।

जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी का भी आयोजन

इस अवसर पर प्रमोद कुमार मीना, सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नई श्रम संहिताओं की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने 44 पुराने श्रम कानूनों को समेकित कर 4 श्रम संहिताएं लागू की हैं। इनका उद्देश्य श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित कार्य वातावरण एवं गरिमामय जीवन प्रदान करना है। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की सहायक आयुक्त आर्ची जैन ने एक जिला एक उत्पाद पहल पर उद्बोधन दिया।

कार्यशाला के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न योजनाओं की विशेषताओं, उद्देश्यों एवं लाभों को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने मंच संचालन किया। कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं पर विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई तथा पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर द्वारा फीडबैक संकलन भी किया गया।

फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना
नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने और भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बुधवार को स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन वाली फायर एंड फॉरगेट मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल को थर्मल साइट के साथ एकीकृत मानव-पोर्टेबल लॉन्चर से लॉन्च किया गया था और लक्ष्य एक टैंक की कॉपी की तरह था। मिसाइल ने सीधे हमले मोड में लक्ष्य को मारा और इसे सटीक रूप से नष्ट कर दिया। परीक्षण ने न्यूनतम सीमा को सफलतापूर्वक सत्यापित किया है।

डीआरडीओ ने बताया कि मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया गया। मिसाइल (मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल) का अधिकतम सीमा तक सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया जा चुका है। मिसाइल को उन्नत एवियोनिक्स के साथ अत्याधुनिक लघु इन्फ्रारेड इमेजिंग सीकर के साथ शामिल किया गया है।