Ramgarh Dam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईसरदा से रामगढ़ बांध तक ERCP फीडर कार्य में तेजी, फरवरी से शुरू होगा निर्माण
जयपुर। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) के तहत ईसरदा से रामगढ़ बांध तक फीडर निर्माण कार्य की तैयारी है। परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से अलायमेंट सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब फरवरी तक प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की शुरुआत होने की उम्मीद है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, शुरुआत ईसरदा स्थित पंपिंग स्टेशन से होगी, जहां से पानी को बस्सी और चाकसू मार्ग होते हुए रामगढ़ पहुंचाया जाएगा। प्रोजेक्ट का उद्देश्य आने वाले वर्षों में जयपुर जिले में बढ़ती पेयजल समस्या का स्थायी समाधान तैयार करना है। रामगढ़ बांध तक पानी पहुंचाने के लिए भूमिगत और ओवरहेड पेयजल पाइपलाइन बिछाने की तैयारी अंतिम चरण में है।

इसके साथ ही जलदाय विभाग रामगढ़ बांध परिसर में आधुनिक पंप हाउस तैयार करवाने में जुटा हुआ है, ताकि बड़ी मात्रा में पानी को सुरक्षित रूप से संग्रहित और वितरित किया जा सके। वर्तमान में रामगढ़ बांध की मौजूदा संरचना और तकनीकी कमियों का परीक्षण किया जा रहा है, जिससे मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य समय पर पूरा हो सके। योजना के अनुसार, अगले तीन वर्षों में इस प्रोजेक्ट के माध्यम से जयपुर जिले के आठ ब्लॉकों में नियमित पेयजल आपूर्ति संभव हो सकेगी, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

रामगढ़ बांध पर बीस साल बाद प्याऊ का शुभारंभ, विधायक ने फीता काटकर अन्नपूर्णा जल मंदिर का किया उद्घाटन
जमवारामगढ़। विश्व प्रसिद्ध रामगढ़ बांध पर तेज गर्मी में आने-जाने वाले राहगीरों को शुद्ध व ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए पिछले एक साल से सेवा कार्य में अपनी पहचान बनाने वाली संस्था अन्नपूर्णा पशु पक्षी सेवा संस्थान ने अन्नपूर्णा जल मंदिर की व्यवस्था की। भाजपा नेता एचएस परिड़वाल ने बताया कि इस दौरान विधायक महेंद्र पाल मीणा ने फीता काटकर अन्नपूर्णा जल मंदिर का उद्घाटन किया।

विधायक महेंद्र पाल मीणा ने संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि कई सालों बाद रामगढ़ बांध पर ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ हुआ है। इससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को तेज गर्मी में ठंडा पानी पीने को मिलेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान नारायण सहाय सैनी, राजू सैनी, हनुमान परिड़वाल, अभय कुमार यादव, डालू राम मीणा, मुकेश कुमार सैनी, राकेश कुमार माहेश्वरी, आकाश कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में गुरु शिष्य मौजूद रहे।

रामगढ़ बांध का 128वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
जमवारामगढ़। रामगढ़ बांध पर सोमवार 30 दिसंबर 2024 को केक काटकर क्षेत्रवासियों ने 128 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जयपुर जमवारामगढ़ स्टेट हाइवे पर स्थित रामगढ़ बांध पर सजावट एवं रोशनी को देखकर एकबारगी तो राहगीर भी रामगढ़ बांध पर रोशनी देखने के लिए रूके। रामगढ़ बांध पर लोग सेल्फी लेते नजर आए ।

रामगढ़ बांध पर पहुंचे सैकड़ों लोग, विधायक ने दी बधाई : रामगढ़ बांध के स्थापना दिवस पर काफी संख्या में लोग बांध पर पहुंचे और बांध का नजारा देखा। जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा भी सुबह अपने निवास स्थान से दौड़ लगाकर रामगढ़ बांध पर पहुंच कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। कहा प्रदेश में डबल इंजन सरकार का रामगढ़ बांध को फायदा मिला है, ईआरसीपी- पीकेसी योजना से रामगढ़ बांध में पानी आएगा। इसके लिए विधायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। दुसरी ओर बांध बचाओं संघर्ष समिति अध्यक्ष एडवोकेट रामजीलाल मीना के नेतृत्व में समिति कार्यकर्ताओ ने रामगढ़ बांध के 128वें दिवस पर रामगढ़ बांध जिंदाबाद के नारों के साथ केक काटकर मनाया। संघर्ष समिति अध्यक्ष ने रामगढ़ बांध की पुरी पाल की मरम्मत तथा बांध में जमा 15 फीट मिट्टी को खुदवाने की मुख्यमंत्री और जल संसाधन विभाग से मांग की है।

रामगढ़ बांध की पाल पर की गयी रोशनी से जगमगाया रामगढ़ बांध: रामगढ़ बांध के 128 वें स्थापना दिवस पर जमवारामगढ़ समग्र विकास परिषद व रिलाइव जमवारामगढ़ मिशन की ओर से हर वर्ष की तरह ही शाम को बांध की मुख्य पाल पर सजावट की। शाम के समय मुख्य गुम्बद सुनहरी रोशनी में नहाया नजर आया। बांध की पाल भी रोशनी से जगमग नजर आयी। बांध पर रोशनी देखकर वाहन चालक सेल्फी लेते नजर आए। रिलाइव जमवारामगढ़ के अध्यक्ष राकेश मीना गदली एक दशक से बांध के स्थापना दिवस पर सजावट कर रहे है। मिशन की ओर से रामगढ़ बांध पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के साथ रामगढ़ बांध के अतित से जुडी फोटो प्रदर्शनी भी लगा चुके है।

अब किताबों की कहानी बन गया रामगढ़ बांध
जयपुर। बीस साल पहले तक जयपुर शहर की प्यास बुझाने वाला जमवारामगढ़ बांध अब सिर्फ किताबों की कहानी बन कर रह गया है। उसके बहाव क्षेत्र में हुए अतिक्रमणों की वजह से इस बार 40 इंच से भी ज्यादा बरसात होने के बाद बाद भी नहीं भरा। जयपुर जिले में भी इस बार 88 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है। जयपुर जिले में औसतन 492.1 मिलीमीटर बरसात होती है, इस बार अब तक 924.2 मिमी हो चुकी है।  इस बांध के बहाव क्षेत्र में बाण गंगा और रोड़ा नदी में हुए अतिक्रमणों को हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय भी कई बार निर्देश दे चुका है। इसके साथ ही अपने स्तर पर समिति भी गठित कर चुका है। जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर अलग से समिति बना चुका है। जिला प्रशासन की समिति में चार तहसीलों जमवारामगढ़, विराट नगर, आमेर और शाहपुरा के तहसीदार शामिल है, लेकिन यह सब समितियां मात्र कागजों तक सिमट कर रह गई।

43 साल पहले चली थी चादर
रामगढ़ बांध पर 43 साल पहले 1981 में चादर चली थी। और उस साल 809.7 मिमी यानी 32 इंच से ज्यादा बरसात हुई थी। इस साल बुधवार सुबह तक 1012.5 मिमी बरसात हो चुकी है। इस बांध में 1982 में हुए एशियाड में नौकायान भी हो चुकी है। रामगढ़ बांध का भराव क्षेत्र पहले 60 फीट था। सन् 1981 में चादर चलने के बाद बांध में चार के स्थान पर छह नवीन आधुनिक मशीन चालित मोरियों के निर्माण के साथ बांध का भराव स्तर बढ़ाकर 65 फीट कर दिया गया।

2005 में सूख गया था बांध
बांध की मुख्य नदी में बाण गंगा से आखिरी बार पानी 1999 में आया था। इसके बाद बरसात कम होने व नदी का पानी बहकर नहीं आने से वर्ष 2005 में बांध पूरी तरह सूख गया। बांध के सूखने के साथ ही रामगढ़ बांध की मुख्य नदी बाणगंगा और मुख्य सहायक नदी रोडा नदी में भी मिट्टी जमा हो गई। रामगढ़ बांध में भी इस समय करीब 15 फीट मिट्टी जमा है, जो बांध की कुल भराव क्षमता का करीब पच्चीस प्रतिशत है।

1933 से पिला रहा था जयपुर को पानी
इस बांध की सप्लाई से कई सालों तक जुड़ रहे अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ के अनुसार रामगढ़ बांध 1933 से जयपुर शहर के परकोटे के भीतर पानी सप्लाई किया जा रहा था। इसकी क्षमता रोजाना 54 एमएलडी पानी सप्लाई करने की थी। सन् 2008 तक रोजाना 40 एमएलडी पानी सप्लाई किया जाता रहा और 2015 में यह क्षमता घटकर मात्र पांच एमएलडी रह गया। पानी की कमी की वजह से सप्लाई बंद कर दी गई।

रामगढ़ बांध में अतिक्रमण सर्वे को समिति बनी, सात दिन में रिपोर्ट देगी
जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रामगढ़ बांध क्षेत्र में अतिक्रमण के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करने के लिए विभागीय समिति का गठन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय त्यागी की अध्यक्षता में चार सदस्य समिति का गठन कर दिया गया है।

समिति में अधीक्षण अभियंता सुरेश कठानिया, अधिशाषी अभियंता नीरज चौधरी और अनिल थालोर को शामिल किया गया है। समिति ने रविवार को बांध के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार करने के लिए दौरा भी शुरू कर दिया है। समिति यहां अचरोल पहुंची और बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण जांचे। उन्होंने बताया कि रामगढ़ बांध के भराव एवं बहाव क्षेत्र का समिति दौरा करेगी और प्राप्त फोटो के संबंध में स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मुख्य अभियंता अमरजीत सिंह मेहरडा ने बताया कि रामगढ़ बांध में भराव एवं बहाव क्षेत्र में अतिक्रमणों के संबंध में संयुक्त जांच टीम गठन के निर्देश दिए थे ताकि तत्काल मौके पर जाकर रामगढ़ बांध क्षेत्र का मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता जल संसाधन व्रत जयपुर एवं अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खंड जयपुर को सम्मिलित करते हुए विभिन्न संबंधित विभागों जैसे जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला कलक्टर जयपुर के प्रतिनिधि एवं विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य समिति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम का गठन करने के लिए जिला कलक्टर जयपुर को पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया है।

एनओसी की जांच भी होगी, दोषी अधिकारियों पर गाज गिरेगी
समिति ने पिछले 5 वर्षों में जल संसाधन विभाग से राजस्व विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण इत्यादि संस्थाओं को जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की सूची तैयार करेगी। समिति यह भी जांच करेगी कि अनापत्ति प्रमाण पत्र नियम विरुद्ध तो नहीं हुए हैं। साथ ही जांच कर नियम विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों पर गाज गिरेगी।

रामगढ़ बांध में अतिक्रमणों को लेकर कमेटी हाईकोर्ट में पेश करेगी रिपोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने रामगढ़ बांध में अतिक्रमण से जुड़े मामले में गठित मॉनिटरिंग कमेटी को दो सप्ताह में हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सीजे एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश रामगढ़ बांध में अतिक्रमण को लेकर लिए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान से जुड़े प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए दिए।

कमेटी के सदस्य अधिवक्ता वीरेन्द्र डांगी ने बताया कि कमेटी ने गत जून माह में बांध क्षेत्र का दौरा किया था। जिसमें कई जगहों पर अतिक्रमण मिला है। अचरोल नाले के बीच एक फैक्ट्री का निर्माण कर लिया गया है। इसके अलावा निम्स के पास भी पानी को रोका जा रहा है। रोडा नदी के उद्गम स्थल पर ही तालाब का निर्माण किया गया है जिसके चलते नदी का पानी आगे नहीं जाता है। वहीं कई जगह पर नदी के बहाव क्षेत्र को समतल कर उस पर खेती की जा रही है। दूसरी ओर विराट नगर में नदी के बहाव क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ने रोड का निर्माण कर दिया। मिलीभगत कर यहां एक रिसोर्ट का निर्माण कर विभागों ने एनओसी भी जारी कर दी है। डांगी ने बताया कि रामगढ़ बांध तक पानी पहुंचाने वाली बाण गंगा, माधो बेणी और ताला नदी में दस फीट से अधिक मिट्टी भरी हुई है।

रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने के अभियान का दिया कुमारी ने किया शुभारंभ
जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने के प्रयास के अभियान का रविवार को शुभारंभ किया। दिया कुमारी ने सिटी पैलेस के चांदनी चौक से वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और इस अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने के प्रयास ना केवल सराहनीय है बल्कि जयपुर की भविष्य की पानी की जरूरत के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज बैंगलुरू में पानी के लिए त्राही त्राही मची है और दक्षिण अफ्रीका का जोहान्सबर्ग दुनिया की पहली वाटर-जीरो सिटी घोषित हो चुका है। उन्होंने कहा कि जयपुर जीरो-वाटर सिटी नहीं बने, इसके लिए हम सभी को प्रयास करने होगें और राज्य सरकार इसके लिए कटिबद्ध है।