selection trials - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्य सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी : कुणाल, सलमान व जयदीप ने ठोके शतक, टीम एफ पारी में मुकुल का शतक
जयपुर। रणजी ट्रॉफी टीम के चयन के लिए आयोजित राज्य सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी में सम्पन्न चारों मैचों के अंतिम दिन सलमान खान, कुणाल सिंह राठौर, मुकुल व जयदीप ने शतक ठोक चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

एच को 45 रन की बढ़त :

केएल सैनी एकेडमी पर खेले गए मैच में टीम एच ने 286 रन बना टीम जी के खिलाफ 45 रनों की बढ़त हालिस की। टीम जी ने पहली पारी में 241  रन बनाए थे। खेल समाप्ति तक उसने अपनी दूसरी पारी में सलमान खान (131) के शतक की मदद से 8 विकेट पर 238 रन बना लिए थे।

टीम सी को मजबूत बढ़त :

अनंतम ग्राउंड पर कुणाल सिंह राठौर (107) और जयदीप सिंह (115) के शतकों की मदद से टीम सी ने टीम डी के खिलाफ अपनी पहली पारी में 508 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस प्रकार टीम सी ने पारी के आधार पर 157 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। टीम डी की ओर से हेमंत कुमार ने 4 व नीलेश टांक ने 3 विकेट झटकें। टीम डी ने पहली पारी में 351 रन बनाए थे।

राजभर शतक से चूका :

सोनी ग्राउंड पर रोहन राजभर (93) की शानदार बल्लेबाजी की मदद से टीम ए ने टीम बी के खिलाफ 372 रन बना पहली पारी के आधार पर 30 रनों की बढ़त हासिल की। टीम बी ने पहली पारी में 342 रन बनाए थे।

टीम एफ पारी में मुकुल का शतक :

जयपुरिया ग्राउंड पर मुकुल चौधरी (111) के शतकीय प्रहार की मदद से टीम एफ ने टीम ई के खिलाफ खेल समाप्ति तक 8 विकेट पर 306 रन बना लिए थे। अव्यांश ने 60 व अंकुश ने 46 रनों का योगदान दिया। मोहित, दिव्य प्रताप और प्रद्युमन ने दो-दो विकेट लिए । इससे पूर्व टीम ई ने अपनी पहली पारी में 519 रन बनाए थे।

जयपुर की सीनियर एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल संपन्न, 60 से अधिक एथलीटों का किया चयन
जयपुर। राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जयपुर जिले की सीनियर एथलेटिक्स टीम की चयन ट्रायल एसएमएस स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर किया गया। राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा नियुक्त चयन समिति के संयोजक कार्तिकेय शर्मा एवं डॉ. रामनिवास की देखरेख में संपन्न हुई इस चयन ट्रायल में 150 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।

ट्रायल्स के दौरान इवेंट्स में प्रदर्शन के आधार पर 60 से अधिक धावकों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अजमेर 18 व 19 जून में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हिस्सा लेंगे। चयनित किए गए खिलाड़ियों में  100 मीटर दौड़ में सुशील शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अजहर अहमद, ऋषिता कौर, कशिश, 200 मीटर दौड़ में राकेश बाजिया, किशन, सुशील शर्मा, ऋषिता कौर और नीतू चौधरी, 400 मीटर दौड़ में लोकेश सिंह, उत्तम कुमार, योगेश, इतिका, सुनिष्ठा मिश्रा, मुस्कान, 800 मीटर दौड़ में अविरल तिवारी, अजीत, अंकित, कुमकुम, प्रतिभा, ऋतु, 1500 मीटर  में अजीत, तेजवीर सिंह, आशीष शर्मा, प्रतिभा, 5000 मीटर दौड़ में कानाराम जाट, तेजवीर सिंह, सुनील यादव, पूजा बैरवा, दीपिका जांगिड और 10000 मीटर दौड़ में दीपक कुमार, मानव शर्मा, कानाराम जाट, पूजा बैरवा, दीपिका जांगिड, गोला फेंक में शक्ति सिंह, सिद्धार्थ चौधरी, शोएब खान, सुमन शर्मा, अर्पिता गुर्जर, हैमर थ्रो में नीरज कुमार, शुभम कुमावत, डिस्कस थ्रो में भानु शर्मा, दीपक चौधरी, मोहित शर्मा, प्रियांशी कुल्हार, भाला फेंक में यशवीर सिंह, उत्सव, राहुल चौधरी, संजना चौधरी, लम्बी कूद में गौतम जांगिड, विकास चौधरी, दिनेश कुमार, प्रिया राठौर,  ट्रिपल जंप में रामकृष्ण सैनी, मनीष, रिंकू चौधरी, ऊची कूद में राहुल चौधरी, 110 मीटर हर्डल में राकेश बाजिया, नीरज कुमावत, 100 मीटर हर्डल में आयुषी शुक्ला, नीतू चौधरी, 400 मीटर हर्डल में राहुल लोहिया, अजय सिंह, रविन्द्र कुमार व सीमा गोरा, 3000 मीटर स्टीपलचेज में रामलाल चौधरी, राजेश बुनकर, अनु सैनी, तथा रेस वॉक में कोमल गुर्जर का चयन किया गया। सभी चयनित खिलाड़ी 17 जून को अजमेर में राजस्थान राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु रिपोर्ट करेंगे।

सीनियर स्टेट चैंपियनशिप : कॉल्विन शील्ड के लिए पाली टीम के चयन ट्रायल में पहुंचे 65 खिलाड़ी
जयपुर। सीनियर स्टेट चैंपियनशिप कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पाली जिले की टीम का दो दिवसीय चयन ट्रायल आरंभ हुआ। एडहॉक कमेटी के कंवीनर जयदीप बिहाणी के अनुसार पहले दिन करीब 65 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया। पर्यवेक्षक सुशील जैन के अनुसार शुचये एकेडमी, जनता कॉलोनी में आरंभ हुए चयन ट्रायल के दौरान आरसीए के सीनियर चयन समिति के विलास जोशी और जाकिर हुसैन मौजूद रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर शिविर की व्यवस्थाओं का जिम्मा उठाने वाले सुनील भंडारी भी उपस्थित थे।

सुशील जैन ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन कॉल्विन शील्ड के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी।

एथलेटिक्स के 215 और पैरा के 28 खिलाड़ी आए चयन ट्रायल में
जयपुर। राजस्थान खेल परिषद की जयपुर और गंगानगर में चल रही एथलेटिक्स एकेडमी और अजमेर में प्रस्तावित एकेडमी में प्रवेश के लिए आयोजित चयन ट्रायल में 215 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं जयपुर में प्रस्तावित पैरा एथलेटिक्स एकेडमी के लिए 28 खिलाड़ी ट्रायल के लिए आए।

एथलेटिक्स की ट्रायल के दौरान पूर्व ओलंपियन श्रीराम सिंह और द्रोणाचार्य अवार्डी एथलेटिक्स कोच महावीर सैनी भी मौजूद थे। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया की गंगानगर में संचालित बालक एथलेटिक्स एकेडमी के लिए 97 और जयपुर में संचालित की जा रही बालिका एथलेटिक्स एकेडमी के लिए 73 एथलीटों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया। अजमेर में प्रस्तावित एकेडमी में प्रवेश के लिए 45 खिलाड़ियों ने दावेदारी जताई। इसी प्रकार पैरा खेल एकेडमी (एथलेटिक्स) की चयन स्पर्धा में 28 खिलाडियों ने भाग लिया।उन्होंने बताया कि अब 15 अप्रैल को बालक वॉलीबाल एकेडमी झुन्झुनू, बालिका वॉलीबाल एकेडमी, जयपुर और बालक तीरंदाजी एकेडमी, डूंगरपुर के अलावा बालिका तीरंदाजी एकेडमी, जयपुर की चयन स्पर्धा आयोजित की जाएगी।

पेरिस ओलंपिक-2024 : ओलंपियन बजरंग और रवि चयन ट्रायल में हारे
नई दिल्ली। ओलंपियन बजरंग पूनिया और रवि दहिया का पेरिस ओलंपिक में खेलने का सपना टूटा, दोनों पहलवान अंतरराष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिए हुए अपने-अपने मुकाबलों में हारने के बाद पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

रोहित ने बजरंग को 9-1 से हराया
बजरंग पूनिया को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा सेमीफाइनल में रोहित कुमार से 1-9 से हार मिली। इससे पहले वह रविंदर के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीते थे। सेमीफाइनल में हारने के बाद पूनिया गुस्से में तुरंत भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र से चले गए। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अधिकारियों ने पूनिया के डोप नमूने लेने की प्रयास किया लेकिन वह तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले के लिए भी नहीं रूके।

दहिया नजदीकी मुकाबले में हारा
वहीं पुरुष 57 किग्रा वर्ग मुकाबले में टोक्यों ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को अमन सेहरावत 13-14 से हार का सामना करना पड़ा। अमन ने आखिरी मिनट में दहिया के दबदबे को खत्म करते हुए मुकाबला जीता।