Gaza War - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायली सुरक्षा बलों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प: युद्ध के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 17 लोगों गिरफ्तार, 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी
तेल अविव। इजरायली पुलिस ने तेल अवीव के थिएटर स्क्वायर पर युद्ध के विरोध में रैली कर रहे 17 लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी अधिकारियों से लेबनान, ईरान और गाजा पट्टी में जारी सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। हालांकि, इस रैली को मंजूरी दी गई थी, लेकिन यह नागरिक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में आयोजित की गई थी। नियमों के मुताबिक, गोलाबारी के खतरे के कारण खुले क्षेत्रों में 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदियां हैं।

मौके पर मौजूद संवाददाताओं के अनुसार, घुड़सवार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया, जिससे सुरक्षा बलों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर इजरायली उच्च न्यायालय के उस आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया, जिसमें हबीमा स्क्वायर पर 600 से कम प्रतिभागियों वाले प्रदर्शनों को तितर-बितर करने से पुलिस को रोका गया था। जब भीड़ निर्धारित संख्या से अधिक हो गई, तो पुलिस ने इसे अवैध घोषित कर कार्रवाई शुरू कर दी।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में ईरान इजरायली क्षेत्र और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। इज़रायल और लेबनानी हिज़बुल्लाह के बीच तनाव दो मार्च की रात से और बढ़ गया, जब हिज़बुल्लाह ने रॉकेट हमले तेज कर दिए। जवाब में इज़रायल ने दक्षिणी क्षेत्रों, बेका घाटी और बेरूत के बाहरी इलाकों सहित लेबनान पर बड़े पैमाने पर हमले किए। 16 मार्च को इज़रायली सेना ने आधिकारिक तौर पर दक्षिणी लेबनान में ज़मीनी अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

गाज़ा में 31,272 फिलीस्तीनी मारे गए
गाजा। गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमलों के कारण फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 31,272 हो गया है। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा पिछले 24 घंटों के भीतर इजरायली सेना ने 88 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 135 अन्य को घायल कर दिया, जिससे पिछले अक्टूबर में इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 31,272 हो गई और 73,024 लोग घायल हो गए।

इस बीच निकट पूर्व में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के आयुक्त-जनरल फिलिप लाजारिनी ने संघर्ष के कारण बड़ी संख्या में बच्चों के नुकसान की निंदा की। उन्होंने एक बयान में कहा कि चौंकाने वाली बात है। गाजा में केवल चार महीनों में मारे गए बच्चों की संख्या दुनिया भर में चार साल के युद्धों में मारे गए बच्चों की संख्या से अधिक है। यह युद्ध बच्चों पर युद्ध है। यह उनके बचपन और उनके भविष्य पर युद्ध है।

दक्षिणी इजरायली सीमा के माध्यम से 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के उत्पात का जवाब देने के लिए इजरायल गाजा में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है। इस उत्पात में लगभग 1,200 लोग मारे गए और 200 से अधिक को बंधक बना लिया गया।