synthetic court - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश का पहला सिंथेटिक कोर्ट हो रहा तैयार
कोटा। शिक्षा व पर्यटन नगरी कोटा में अब खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए खेल मैदान व खेल संकुल तैयार किए गए हैं। उसी के तहत प्रदेश का पहला सिंथेटिक बास्केटबॉल व बॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया जा रहा है। साथ ही फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है।  शहर में नगर विकास न्यास की ओर से पूर्व में खेल संकुल व अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम तैयार किए गए हैं। नयापुरा व गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में ये मैदान बनाए गए हैं। वहीं मल्टीपरपज स्कूल परिसर में एक तरफ की जगह जहां डम्पिंग यार्ड बना हुआ था वहां अब खेल मैदान बनाया जा रहा है।

सिंथेटिक कोर्ट हो रहा तैयार
नगर निगम कोटा दक्षिण के स्थानीय पार्षद नरेश शर्मा ने बताया कि मल्टीपरपज स्कूल में मुख्य प्रदेश द्वार से बांयी तरफ तो पिछली सरकार में खेल संकुल बना दिया था। जबकि दांयी तरफ की जगह पर कचरे का डम्पिंग यार्ड बना रखा था। जिससे स्कूल परिसर और मैदान की दुर्दशा हो रही थी। साथ ही बॉस्केटबॉल कोर्ट भी पुराना होने से उसकी दुर्दशा हो रही थी।  शर्मा ने बताया कि उन्होंने तत्कालीन जिला कलक्टर व न्यास अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें मैदान में खेल सुविधाएं विकसित करने की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने आदेश दिया था। शर्मा ने बताया कि मेन गेट के पास पुराने बॉस्केटबॉल कोर्ट के स्थान पर नया सिंथेटिक कोर्ट बनाया जा रहा है। यहां बॉस्केटबॉल व बॉलीबाल के सिंथेटिक कोर्ट बनाए जा रहे हैं। यह प्रदेश का पहला सिंथेटिक कोर्ट है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके पास ही दर्शकों के बैठने के लिए स्थान भी बनाया गया है।

फुटबॉल मैदान व वॉकिंग ट्रेक
पार्षद नरेश शर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर में पीछे की तरफ भी खाली जगह पड़ी हुई थी। उस जगह  पर फुटबॉथ का मैदान और वॉकिंग ट्रेक बनाया जा रहा है। यहां 105 गुणा 65 वर्ग मीेटर में फुटबॉल का मैदान बनाया जा रहा है। इसके चारों तरफ पैदल चलने वालों के लिए वॉकिंग ट्रेक बनाया गया है।

1.68 करोड़ से तैयार हो रहे मैदान
इधर नगर विकास न्यास अधिकारियों ने बताया कि फुटबॉल मैदान व वॉकिंग ट्रेक 1.0 करोड़ से और बॉस्केटबॉल व बॉलीबाल का सिंथेटिक  कोर्ट 58 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। इन खेल मैदानों का काम तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र हीे बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को खेल की बेहतर सुविधा मिलेगी।