CSR - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिक्षा के विकास में श्याम धणी इंडस्ट्रीज का बड़ा योगदान, 20 लाख की नई लाइब्रेरी का शिलान्यास
जयपुर। शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने की दिशा में श्याम धणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कंपनी की ओर से ग्राम पंचायत कानपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डेहरा में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान 13.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित टिनशेड का लोकार्पण किया गया, वहीं विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई लाइब्रेरी का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में ग्रामीणों और ग्राम पंचायत की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान स्वरूप 51 किलो की विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा राजस्थानी परंपरा के अनुसार 100 फीट लंबे साफे से सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए कंपनी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के विकास कार्य ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देंगे। नई लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं टिनशेड से विद्यालय परिसर में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। श्याम धणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से कहा गया कि कंपनी आगे भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत शिक्षा, विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान देती रहेगी।

एसबीआई लाइफ की पहल: उदयन एनजीओ की बच्चियों ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात
भोपाल। वित्तीय सुरक्षा से इतर सपनों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, भारत के सबसे भरोसेमंद जीवन बीमाकर्ताओं में से एक और बीसीसीआई के आधिकारिक भागीदार, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने कोलकाता के ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच युवा लड़कियों के लिए एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ का आयोजन किया। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में आयोजित इस कार्यक्रम ने इन बच्चियों को राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का एक दुर्लभ और प्रेरणादायक अवसर प्रदान किया।

उदयन एनजीओ की इन पाँच लड़कियों- सुपर्णा महतो (9), एंजेल बाउरी (10), रोशनी कर्मकार (10), मिनाती बास्के (10) और अनुराधा मांडी (11) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कुछ सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों, जिनमें हरमनप्रीत कौर, स्नेह राणा, शेफाली वर्मा और हरलीन देओल शामिल थीं, के साथ एक यादगार दिन बिताया। एसबीआई लाइफ और बीसीसीआई द्वारा सुलभ कराए गए इस मंच पर इन बच्चियों ने दिग्गज क्रिकेटरों के साथ प्रैक्टिस नेट्स में भी कदम रखा। हँसी-मजाक, उत्साह और विश्व चैंपियनों के साथ हुई आत्मीय बातचीत ने इस दिन को वास्तव में यादगार बना दिया, जिससे लड़कियों के मन पर एक अमिट छाप पड़ी और उन्हें साहस व आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों को पाने की प्रेरणा मिली।

एसबीआई लाइफ का निरंतर चलने वाला कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम वंचित बच्चों की शिक्षा, समग्र विकास और उनके सपनों का समर्थन करके उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। राष्ट्रीय खेल आइकन से मिलने का अवसर देकर, इस पहल का उद्देश्य बच्चियों में आत्मविश्वास पैदा करना, उनकी आकांक्षाओं को व्यापक बनाना और इस विश्वास को मजबूत करना है कि कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर रवींद्र शर्मा ने कहा, “एसबीआई लाइफ में हमारा मानना है कि वास्तविक सशक्तिकरण केवल वित्तीय सुरक्षा तक सीमित नहीं है, यह सपनों को संजोने, आत्मविश्वास बढ़ाने और साहस को प्रेरित करने के बारे में है। हमें गर्व है कि हम एक ऐसा अनुभव दे सके जिसे ये लड़कियाँ जीवन भर अपने साथ रखेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ यह मुलाकात उन्हें रोल मॉडल्स के साथ जुड़ने, अपनी आकांक्षाओं को जीवंत होते देखने और इस संदेश को अपनाने का मौका देती है कि वे निडर होकर सपने देख सकती हैं।”

उदयन के निदेशक के.एल. जॉर्ज ने कहा, “एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस उदयन के बच्चों के लिए लंबे समय से समर्थक रहा है। इस तरह के अवसर बच्चे के आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार देने में शक्तिशाली भूमिका निभाते हैं। यह मुलाकात हमारी लड़कियों को उन प्रेरणादायक रोल मॉडल्स और अनुभवों से रूबरू कराती है, जो अन्यथा उनकी पहुँच से बाहर होते। हम एसबीआई लाइफ के इस विचारशील सहयोग के लिए आभारी हैं।“

बाड़मेर लिग्नाइट की सीएसआर गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, खान सुरक्षा मानकों की सख्ती से होगी पालना
जयपुर। खान सचिव माइंस व पेट्रोलियम, आनन्दी ने कहा है कि राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम बाड़मेर लिगनाइट सामाजिक दायित्व को निभाते हुए कारपोरेट सोशियल रेस्पोंसबिलिटी के तहत क्षेत्र में सीएसआर गतिविधियों को विस्तारित करें। उन्होंने कपूरदी और जलिपा माइंस में खनन कार्यों में लगे श्रमिकों व कार्मिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खान सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए।

खान सचिव आनन्दी राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम बाड़मेर लिगनाइट माइनिंग कंपनी लि. की 68 वीं संचालक मण्डल की बैठक को संबोधित कर रही थी। आनन्दी बीएलएमसीएल की चेयरपर्सन भी हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर लिगनाइट की माइंस से फरवरी माह तक 55 लाख 80 हजार टन लिगनाइट पॉवर प्लांट को उपलब्ध कराया गया है। इसमें 43 लाख 82 हजार टन कपूरदी से और 11 लाख 98 हजार टन जलिपा माइंस से लिगनाइट पॉवर प्लांट को विद्युत उत्पादन के लिए उपलब्ध कराया गया है। बैठक में क्षेत्र से होकर गुजर रहे नेशनल हाई बे के कारण प्रभावित गांवों को संपर्क सड़क को जोड़ने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

आनन्दी ने बीएलएमसीएल की सीएसआर गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा कि सीएसआर में उपलब्ध एक करोड़ रु. से अधिक राशि से एक और कॉरपोरेट सोशल दायित्व की पूर्ति होगी वहीं जनहित के कार्य संपादित हो सकेंगे। उन्होंने बीएलएमसीएल की गतिविधियों की भी समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बीएलएमसीएल के एमडी ललित कुमार गुप्ता ने विस्तार से विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। संचालक मण्डल की बैठक में  उमेश गुप्ता, एमडी आरएसएमएमएल राजेन्द्र भट्ट, जेएस एनर्जी  गिरधर, शरद महेन्द्र, रुपा देवी सिंह, नरेन्द्र नाथ मिश्रा, राजीव शर्मा, कंपनी सचिव सौरभ शर्मा आदि ने भी उपस्थित रहकर और वर्चुअली हिस्सा लेते हुए सुझाव दिए।