cpim - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा
जयपुर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राजस्थान राज्य कमेटी राज्य में गैस सप्लाई व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि आम उपभोक्ताओं को अविलम्ब घरेलु व व्यवसायिक सिलेण्डर तयशुदा दामों पर उपलब्ध कराये और काला बाजारी पर तुरन्त रोक लगाए।

माकपा राज्य सचिव किशन पारीक ने कहा है कि माकपा ने गैस आपूर्ति के सरकारी दावों को सिरे से खारिज किया है। उपभोक्ताओं की ऑनलाईन बुकिंग वाली साईट ही बंद पड़ी है, दूसरी और घरेलु और व्यवसायिक सिलेण्डर 3 हजार से 5 हजार रूपए प्रति सिलेण्डर की कालाबाजारी धड़ल्ले से चल रही है। अब तो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन बाद गैस बुकिंग का आदेश निकाल दिया गया है, शहरी क्षेत्र में 25 दिन की सीमा तय की है। चाय की थड़ी और सड़क किनारे थोड़ी बहुत खाद्य सामग्री पकाकर बेचने वाले छोटे कारोबारियों की लाखों थड़िया/ठेले बंद हो चुके हैं। परिवारों में भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई है।

इसी तरह पेट्रोल पम्पों पर एलपीजी की सप्लाई बंद होने से ऑटो तथा टैक्सियों के पहिये भी रूक गए हैं। पेट्रोल पम्पों पर एलपीजी भरवाने वाले ऑटो चालकों और टैक्सी चालकों की लम्बी कतारे लगी हुई हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रमजान के माह में गैस सिलेण्डर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, वहीं बहुसंख्यक समुदाय के लिए शादियों का सीजन भारी पड़ने लगा हैं। चारों तरफ परेशानी का आलम है।

गैस सिलेण्डर को लेकर त्राही त्राही मंची है। माकपा का मानना है कि देश और प्रदेश के आम लोगों को इस भारी संकट में डालने के लिए केन्द्र की आर.एस.एस-भाजपा सरकार की कॉरपोरेटप्रस्त नीतियां और अमेरिकी साम्राज्यप्रस्त नीतियां जिम्मेदार है, जिनकी वजह से केन्द्र की मोदी सरकार ने अमेरीका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने की हत्यारी मुहिम का मूक दर्शक बनकर समर्थन किया, निर्दोष लोगों की हत्याओं पर भी मोदी सरकार ने शर्मनाक चुप्पी धारण कर रखी है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध के कारण आज दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। हमारा देश भी इसी का नतीजा भुगत रहा है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जनता से अपील करती है कि राज्य में व्याप्त गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी के खिलाफ और भारत सरकार की हत्यारे साम्राज्यवादी देशों को समर्थन देने की नीतिया का पुरजोर विरोध करो।

सीपीआईएम ने की प्रदेश में साम्प्रदायिक घटनाओं की निंदा, पीड़ितों से की मुलाकात
जयपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने प्रदेश में साम्प्रदायिक घटनाओं की निंदा की है। सीपीआई(एम) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रतापनगर में पीड़ितों से मुलाकात कर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और संविधान और कानून का राज लागू करने की मांग की है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर के प्रताप नगर में 21 सितम्बर को कुछ लोगों के हमलों का निशाना बने बोबस डेनियल और प्रतापनगर में ही स्थित हिंदुस्तान बाइबल इंस्टीट्यूट (HBI) जहां पर पास्टर्स और ईसाई चर्च नेताओं को प्रशिक्षित किया जाता है, दोनों स्थानों का दौरा किया और हमले के शिकार परिवारों और आस-पड़ोस के लोगों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी हासिल की।

प्रतिनिधि मंडल को प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बोबस डेनियल के परिवार पर 21-सितम्बर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों और उसके सहयोगियों ने उस समय हमला किया, जब वे प्रताप नगर में अपने घर में अपने मित्रों परिजनों के साथ प्रार्थना कर रहे थे। इसी तरह सीपीएम के एक प्रतिनिधिमंडल ने डूंगरपुर जिले में हमलों के शिकार परिवारों से मुलाकात करने के बाद जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए घटना का विरोध किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा।

जनता के मुद्दों पर चरणबद्ध आंदोलन करेगी माकपा
जयपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के 24 वें सम्मेलन में नवनिर्वाचित राजस्थान राज्य सचिव मंडल सदस्यों की पहली बैठक मजदूर किसान भवन जयपुर में हुआ। बैठक राजस्थान प्रभारी पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड बृंदा कारात की उपस्थिति में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीकर सांसद और पूर्व राज्य सचिव कामरेड अमराराम ने की। बैठक के बाद राज्य सचिव कामरेड किशन पारीक ने बताया कि बैठक में सम्मेलन में लिए गए निर्णय व संकल्पों के अमलीकरण पर चर्चा की।

साथ ही वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा कर तय किया कि जनता के मुद्दों और वन नेशन-वन इलेक्शन के खिलाफ जनता के बीच जाग्रति अभियान चलाएंगे। बैठक में चुनाव संचालन नियमों में संशोधन की आलोचना करते हुए उनको वापस लेने की मांग की गई। बैठक में सचिव मंडल सदस्य सदस्यों के कार्य आवंटन व जिले प्रभारी पर भी चर्चा हुई।

युवाओं से रोजगार छीनना बंद करे राजस्थान सरकार: माकपा
जयपुर। राजस्थान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य कमेटी ने राजस्थान की भजन लाल सरकार पर हजारों युवाओं का रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुये मांग की है कि युवाओं को रोजगार वापस दिये जाने और उन्हें स्थाई रोजगार देने के प्रबंध किये जाने चाहिये।

पार्टी के राज्य सचिव और नव-निर्वाचित सांसद कॉमरेड अमराराम ने एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन राज्य सरकार ने आते ही राजीव गांधी युवा मित्र योजना को बंद कर 5000 युवाओं को बेरोजगार कर दिया था। इन युवाओं ने लम्बे समय तक राजधानी में शहीद स्मारक पर धरना भी दिया, लेकिन राज्य सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और अब पंचायत राज के अधीन सोशल ऑडिट में लगे एक हजार कर्मचारियों की सेवायें 30 जून, 2024 को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिये।

उन्होंने कहा कि इस महंगाई के दौर में बेरोजगारों को रोजगार देना तो दूर रहा, बल्कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा युवाओं को दिये गये रोजगार को भी छीन कर हजारों युवाओं के पेट पर लात मारने का काम भाजपा सरकार ने किया है जिससे प्रभावितों के परिवार भूखों मरने की स्थिति में पहुंच गये हैं।

बयान में कहा कि पार्टी डबल इंजन की भाजपा सरकार को चेतावनी देती है कि युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करना बंद करेें और तुरन्त प्रभाव से उनके छीने गये रोजगार वापस दे तथा ''शहरी रोजगार गारंटी कानून'' को पूरे राज्य में गंभीरता से लागू करें।

सीपीआई(एम) ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को मजदूर-किसान विरोधी भाजपा-आरएसएस सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प लिया गया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य-कार्यालय, मजदूर-किसान भवन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता वासुदेव शर्मा, रवीन्द्र शुक्ला ने राज्य कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया और मई दिवस के अवसर पर शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वासुदेव ने मई-दिवस का क्रांतिकारी इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि सन् 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में 8 घंटे के काम की मांग को लेकर मज़दूरों द्वारा किए गए जुझारू संघर्ष के बारे में बताया और इस आंदोलन में शहीद हुए मजदूर साथियों को याद किया।

रविन्द्र शुक्ला ने कहा कि आज केन्द्र और राज्य में सत्ता पर क़ाबिज़ घोर मजदूर-किसान विरोधी भाजपा-आरएसएस सरकार देश के मजदूरों द्वारा अनेक संघर्षों और कुर्बानियों से हासिल किए गए श्रम अधिकारों को समाप्त करने पर आमादा है। भाजपा-आरएसएस सरकार देश की जनता में सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाकर मजदूरों किसानों और आम जनता के बुनियादी मूलभूत समस्याओं को लेकर आंदोलन  को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा-आरएसएस की घोर कार्पोरेटपरस्त मोदी सरकार अपने देशी विदेशी कार्पोरेट आकाओं के मुनाफों को बेतहाशा बढ़ा रही है और आम जनता की एकता को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रही है। मई दिवस के अवसर पर भाजपा-आरएसएस की इस घोर जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। आमसभा का संचालन सीपीआई के जिला सचिव डॉ.संजय"माधव" ने किया।

सीकर में माकपा प्रत्याशी को समर्थन दे सकती है कांग्रेस
जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान की शेष 15 सीटों पर दिल्ली में कांग्रेस का मंथन जारी है। कांग्रेस नेताओं की टिकटों को लेकर बुधवार को भी दिल्ली सीईसी बैठक में एक दर्जन नामों पर मुहर लग सकती है। राजस्थान के लिए कांग्रेस दो तीन दिन में करीब दस नामों की सूची और होली के आसपास चार नामों की सूची जारी कर सकती है। एक सीट सीकर पर कम्यूनिस्ट पार्टी उम्मीदवार को कांग्रेस गठबंधन करके समर्थन दे सकती है। कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति(सीईसी)में मंगलवार को उम्मीदवार चयन मशक्कत पूरी नहीं हो पाई, इसलिए बुधवार को भी नामों पर मंत्रणा होगी। बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर भारत आदिवासी पार्टी से गठबंधन की संभावनाएं कमजोर हो गई हैं। पूर्व मंत्री अर्जुन बामनिया या बेटे विकास बामनिया को महेन्द्रजीत सिंह मालविया के सामने मैदान में उतार कर दांव खेल सकती है। गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर में कम्यूनिस्ट पार्टी के संभावित उम्मीदवार पूर्व विधायक अमराराम चौधरी के उम्मीदवार घोषित होने पर कांग्रेस अपना समर्थन दे सकती है। नागौर सीट पर आरएलपी से गठबंधन के आसार कम नजर आ रहे हैं।

दूसरी सूची में दस सीटों का हो सकता है ऐलान
सीईसी बैठक में चर्चा से पहले एक दर्जन सीटों पर कांग्रेस ने सिंगल नाम पैनल तैयार कर लिए हैं। शेष सीटों पर अगले दो तीन दिन में नाम फाइनल हो जाएंगे। संभावित दस सीटों में कुछ सीटों पर विधायक मैदान में उतारे जा सकते हैं। इनमें कोटा से अशोक चांदना, अजमेर से विकास चौधरी, जयपुर ग्रामीण से विद्याधर चौधरी, मनीष यादव, दौसा से मुरारीलाल मीणा, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से शिमला नायक, करौली-धौलपुर से अनिता जाटव के नाम चर्चाओं में हैं। बांसवाड़ा-डूंगरपुर, दौसा, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, नागौर, भीलवाड़ा आदि प्रत्याशियों के नाम गुरुवार तक घोषित कर सकती है।