Pappu Yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संदिग्ध स्थिति में किशोरी की मौत से इलाके में सनसनी, पप्पू यादव ने की प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
छपरा। बिहार सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में हाल ही में एक किशोरी की संदिग्ध स्थित की मौत हो गयी थी, जिसके परिजनों से सोमवार को पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

सांसद पप्पू यादव आज मृतक किशोरी के पट्टीशीतल गांव पहुंचे और उसके परिवार से मुलाकात की।उन्होंने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि घटना बेहद दुखद और गंभीर है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है और लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, एम पी एम एल ए कोर्ट ने दी जमानत?
बिहार। एम पी एम एल ए कोर्ट ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में राहत देते हुए जमानत दे दी है। बता दें कि पप्पू यादव आज कोर्ट में पेशी के लिए करीब 12 बजे ही जेल से कोर्ट आ गए थे लेकिन आज की कार्रवाई 2 बजे शुरू हुई, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पप्पू यादव को जमानत दे दी।

हालांकि, अभी एक और मामले में जमानत के लिए कोर्ट में सुनवाई बाकी है जिस पर थोड़ी देर में सुनवाई की कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार, गत 8 फरवारी को पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हिजाब खींचने के मामले में पप्पू यादव ने किया सीएम नीतीश का बचाव, कह दी ऐसी बात सुनकर हो जाएंगे हैरान
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक सरकारी कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। हालांकि, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हिजाब हटाया नहीं गया, बल्कि मुख्यमंत्री ने बेटी समान स्नेह के भाव से बातचीत की। पप्पू यादव नीतीश कुमार के हिजाब खींचने को "पितातुल्य व्यवहार" बता रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर लेने आई एक बुर्का पहनी मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब/नकाब को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से जबरन हटाने की कोशिश की। धार्मिक पहचान के साथ छेड़छाड़ करना या अपमान करना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। हिजाब किसी का फैशन नहीं, बल्कि विश्वास और अधिकार है। किसी को इसे छूने का हक़ नहीं।

विपक्ष का हमला

इस मामले को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, जब राज्य का मुख्यमंत्री सरेआम ऐसी हरकत करेगा, तो सोचिए बिहार की महिलाओं की सुरक्षा का हाल क्या होगा? नीतीश कुमार को इस शर्मनाक कृत्य के लिए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए।
ये घटना तो माफ़ी के क़ाबिल है ही नहीं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद आए सभी एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन सर्वेक्षणों के अनुमानों को लेकर सत्ता पक्ष में शामिल एनडीए के दल जहां उत्साहित हैं वहीं विपक्ष निराश है। बिहार की राजनीतिक के केंद्र में बने रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रियाओं में एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव विपक्ष के महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) से महुआ सीट पर चुनाव लड़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अच्छे प्रदर्शन के मद्देनजर तेजस्वी यादव को महागठबंधन के इस बार बहुमत हासिल करने का भरोसा है।  यदि चुनाव के नतीजे अनुमानों के मुताबिक ही आते हैं तो यह दोनों के लिए बड़ा झटका होगा।

मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गए

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मतदान करने के लिए शाम सात बजे तक लोग खड़े थे। लोग वोटिंग के लिए खड़े रहे और एग्जिट पोल आ गया। यानी मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गया। हम सर्वे पर न खुशफहमी में हैं, न गलतफहमी में। यह सर्वेक्षण केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर, जितने अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी आप दिखाते थे कि मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में बिहार की जनता किसे पसंद करती है। तो उसमें नीतीश जी 16, 17, 18 परसेंट से ऊपर नहीं उठ पाए। और वहां एनडीए में तो इस बार घोषणा भी नहीं हुई कि आधिकारिक रूप से सीएम का चेहरा कौन होगा।  आप देखें, यह वही गोदी मीडिया है, जिन लोगों ने सर्वे दिखाया। वही मीडिया जिसने पाकिस्तान में इस्लामाबाद, कराची को कब्जे में ले लिया था।

मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े आरजेडी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है उसे हम, आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं। सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया गया कि काउंटिंग को धीमा किया जाए। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा। जहां बम ब्लास्ट और अन्य घटनाएं हुई हैं वहां कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन लोकतंत्र की हत्या के लिए ये लोग सेना से बिहार के सभी जिलों में फ्लैग मार्च तक करवाएंगे ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके। महागठबंधन भारी जीत दर्ज करने जा रहा है।

जश्न नहीं, काम की तैयारी

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख और महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने कहा कि मैं महुआ सीट जीत रहा हूं।  हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के तुरंत बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत मिलने की संभावना है। मंगलवार को बिहार में मतदान का अंतिम चरण संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के कई अनुमान सामने आए हैं। इनके मुताबिक बिहार में एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पप्पू यादव के लिए लकी रही हैं पूर्णिया सीट
पटना। भूतपूर्व सांसद और कांग्रेस के बागी नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के लिये पूर्णिया सीट निर्दलीय प्रत्यशी के तौर पर लकी रही है।

पप्पू यादव ने वर्ष 1991 में पूर्णिया संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। पूर्णिया सीट पर मतदान के दिन प्रमुख दलों ने चुनाव आयोग से बूथ लूटने और धांधली की शिकायत की। इस पर तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषण ने नतीजे पर रोक लगा दी थी। मामला न्यायालय पहुंचा। अदालत ने चार साल बाद पुनर्मतदान का आदेश दिया। इस बीच पूर्णिया 1991-95 चार साल तक बिना सांसद के ही रहा। न्यायालय ने इस सीट के सभी बूथों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया लेकिन शर्त यह थी कि प्रत्याशी वही होंगे जो उस समय चुनाव मैदान में खड़े थे, फिर से मतदान हुआ और राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव विजयी हुए।

वर्ष 1996 में पप्पू यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर पूर्णिया संसदीय सीट पर चुनाव लड़ा और विजयी बने। इसके बाद यादव ने वर्ष 1998 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 1999 में यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्णिया से चुनाव लड़ा और तीसरी बार इस सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए।

वर्ष 2004 में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ा लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 2004 में मधेपुरा सीट पर हुये उपचुनाव में पप्पू यादव ने जीत हासिल की।

पटना उच्च न्यायालय ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी क्योंकि वह हत्या के एक मामले में दोषी करार दिए जा चुके थे। इसके बाद उन्हें राजद से बाहर कर दिया गया। वर्ष 2009 में पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव की मां शांति प्रिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उदय सिंह से हार का सामना करना पड़ा। वर्ष  2014 के चुनाव में पप्पू यादव फिर राजद में शामिल हो गए और मधेपुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रत्याशी शरद यादव को पराजित किया और पांचवी बार लोकसभा सांसद चुने गए।

यादव ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मधेपुरा संसदीय सीट से अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी (जाप) के बैनर तले चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। राजग की ओर से जदयू उम्मीदवार और पूर्व सांसद दिनेश चंद्र यादव चुनावी समर में उतरे और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के शरद यादव को मात दे दी। जाप प्रत्याशी पप्पू यादव को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

पप्पू यादव इस बार कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से लड़ना चाहते थे। पूर्णिया सीट की आशा में ही उन्होंने अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में कराया था। इस बार पूर्णिया सीट इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस में शामिल राजद को मिली है। राजद ने हाल ही में जदयू छोड़कर राजद में आई विधायक बीमा भारती को पूर्णिया से उम्मीदवार बनाया है। यहां से पूर्व विधायक बीमा भारती ने नामांकन दाखिल कर लिया है। पूर्णिया सीट कांग्रेस को नहीं मिलने से नाराज पप्पू यादव अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर जीत हासिल कर पायेगे या नहीं।

पप्पू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन
पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन के आखिरी दिन पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के बागी नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामजदगी का पर्चा दाखिल कर दिया।

महागठबंधन में पूर्णिया सीट कांग्रेस को नहीं मिलने से नाराज यादव ने गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पूर्णिया की जनता ने उन्हें इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है इसलिए उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। वह पूर्णियां सीट से निर्दलीय चुनाव भले ही लड़ रहे हैं लेकिन उन्हें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन को मजबूत करूंगा, मेरा संकल्प राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का है।

पूर्व सांसद ने कहा कि बहुत सारे लोगों ने उनकी राजनीतिक हत्या करने की साजिश की लेकिन पूर्णिया की जनता उनके साथ है। हमेशा से पूर्णिया की जनता ने पप्पू यादव को जात-पात से ऊपर रखा है। सीमांचल में जातीय विवाद, नफरत, भ्रष्टाचार का खात्मा और गरीबी मिटाना तथा हर परिवार की खुशहाली उनका संकल्प है।

गौरतलब है कि महागठबंधन में पूर्णिया सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोटे में गई है। यहां से पूर्व विधायक बीमा भारती ने पिछले मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया है।

पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (JAP) का कांग्रेस में हुआ विलय, पूर्णिया से लड़ सकते हैं चुनाव
पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी (JAP) का कांग्रेस में विलय कर दिया है। यह लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में हुई अहम घटना है। पप्पू के कांग्रेस का हाथ थामने के साथ ही इस बात की चर्चा होने लगी है कि वह पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे। बिहार में इंडिया के बीच सीटों का बंटवारा होते ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि वह कहां से चुनाव लड़ने वाले हैं।

कांग्रेस में विलय के बाद पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा- आज से आजीवन कांग्रेस के साथ, देश के भविष्य राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाना लक्ष्य! युवा, किसान, महिला, वंचित समाज को न्याय दिलाना संकल्प!

आज से आजीवन कांग्रेस के साथ
देश के भविष्य राहुल गांधी जी को
प्रधानमंत्री बनाना लक्ष्य!

युवा, किसान, महिला, वंचित
समाज को न्याय दिलाना संकल्प!

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) March 20, 2024