Phone - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जापान में स्मार्टफोन पर लगाम : दिन में 2 घंटे चला सकेंगे फोन
टोक्यो। वर्तमान में हम सबकी जिंदगी और आदत में स्मार्टफोन शुमार है। लोग कई-कई घंटे स्मार्टफोन चलाते हुए गुजार देते हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य, लोगों की हेल्थ व मेंटल हेल्थ और बिखरते रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक्सपर्ट स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह देते हैं। इस कारण दुनिया भर में स्क्रीन टाइम करने के लिए तरह-तरह की कवायद हो रही हैं।

हाल ही में जापान के एक शहर में फोन चलाने को लेकर नियम बनाने का एलान किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अब लोग दिन में सिर्फ दो घंटे ही स्मार्टफोन चला सकेंगे। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के तोयोआके शहर के निवासी अब प्रतिदिन केवल दो घंटे ही स्मार्टफोन का उपयोग कर सकेंगे।

तोयोआके के मेयर मासामी कोकी ने घोषणा की कि शहर की विधानसभा जल्द ही एक मसौदा अध्यादेश पर मतदान करेगी, जो निवासियों को काम और स्कूल के दायित्वों के अलावा स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर दो घंटे तक ही समय बिताने की अनुमति देगा। अगर नियम पर सहमति बन गई तो तोयोआके में अक्टूबर से यह लागू हो जाएगा। बता दें कि जापान शहर कागवा में साल 2020 में ऐसा नियम बनाकर लागू किया जा चुका है।

नियम का उल्लंघन करने पर क्या होगा?
कोकी ने स्पष्ट किया कि इस अध्यादेश का उल्लंघन करने पर कोई आर्थिक या आपराधिक दंड नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम को दो घंटे तक सीमित करना केवल एक दिशा निर्देश है। विधेयक का उद्देश्य निवासियों को स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाना है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
जापान में मार्च में एक सर्वेक्षण में पाया गया था कि देश में युवा प्रतिदिन औसतन पांच घंटे अपने फोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर बिताते हैं। कोकी का मानना है कि फोन के ज्यादा इस्तेमाल से नींद की समस्या, मेंटल हेल्थ पर असर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

नियम में क्या कहा गया है?
बच्चे और बडे, युवा और बुजुर्ग एक तय समय के बाद फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
स्कूल के बाद छात्र-छात्राएं दिन में सिर्फ दो घंटे ही स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकेंगे।
1-5 कक्षा तक के बच्चों को रात 9 बजे और बड़े बच्चों को रात 10 बजे के बाद फोन न चलाएं।

लोगों ने जताई नाराजगी
जापान के तोयोआके शहर में फोन को लेकर जो नियम बनाए जा रहे हैं, उनमें भले ही सजा या जुर्माना का प्रावधान नहीं है। यह नियम सिर्फ लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है। बावजूद लोगों में नाराजगी है। जापान में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- दो घंटे का समय बहुत कम है, इतने समय में वो कुछ नहीं कर पाएंगे। अन्य यूजर ने लिखा- मैं मेयर मासामी कोकी के इरादों पर शक नहीं कर रहा हूं, लेकिन लेकिन सिर्फ दो लिमिट की लिमिट फॉलो करना असंभव है। अन्य यूजर ने लिखा- दो घंटे में फोन पर न किताब पढ़ी जा सकती है और कोई फिल्म देखी जा सकती है।

अज्ञात बदमाश ने फोन पर मांगी रंगदारी
बाड़ी। करीब एक माह से चर्चा में चल रहे  कस्बे में लगातार अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है. एक ऐसा ही फिर मामला सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति से रंगदारी की मांग की है और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने तक की धमकी दे डाली है। बदमाश की धमकी से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में देखा जा रहा है.घटना से पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर के गर्ल्स स्कूल के सामने रहने वाले पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल नम्बरो पर दस-पंद्रह दिन से अज्ञात बदमाश फोन कर रंगदारी की मांग कर रहा हैं और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया हैं कि दो जून 2022 को दोपहर में अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि तुमने मेरी बात नहीं मानी। अब अंजाम भुगतने को तैयार हो जाओ। जानकारी देते हुए बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि-पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल ने बाड़ी थाने पर उपस्थित होकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ एक तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी डाक्टर ने फोन पर ही किया इलाज, बालिका ने दम तोड़ा
कोटा। कोटा जिले के मंडाना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मासूम ने गफलत में ही दम तोड़ दिया। मासूम के बीमार होने पर सरकारी चिकित्सक ने फोन पर ही उपचार लिखकर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली। कुछ देर बाद बालिका की मौत हो गई। इस बीच विधायक कल्पना देवी ने इस मामले को लेकर जिला कलक्टर से मुलाकात की। कलक्टर ने डाक्टर की भूमिका की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार रामगंजमंडी थाने में तैनात कांस्टेबल बनवारीलाल की छह वर्षीय बेटी आरोही को रविवार देर रात एक बजे किसी कीट ने काट लिया था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन बालिका को लेकर सरकारी अस्पताल मंडाना गए। वहां पर ताला लगा हुआ था। आवाज देने पर एक कार्मिक आया और उन्होंने अपनी बेटी की तबीयत तथा काटे के निशान की जानकारी उसे दी। वहां पर मौजूद कंपाउंडर ने चिकित्सक को फोन किया। इसके बावजूद बच्ची  गंभीर होने पर भी चिकित्सक नहीं आई और ड्यूटी चिकित्सक ने फोन पर ही सारी दवाएं लिखवा दी।
कंपाउडर ने भी पर्चा बना कर दवाएं लिख दी। इसके बाद वह लोग बच्ची को लेकर घर आ गए। घर पहुंचने से पहले ही बच्ची की तबीयत और बिगड़ने लगी तो परिजन रात को ही कोटा के लिए रवाना हुए। इस बीच उनकी पुत्री ने कोटा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

कलक्टर ने दिए डाक्टर की भूमिका के जांच के आदेश
पीड़ित कांस्टेबल बनवारी लाल ने बताया कि मन में मलाल रह गया, अगर समय पर चिकित्सक आकर उसकी बच्ची को देख लेती तथा उसे कोटा ले जाने की सलाह देती तो शायद रात को ही बच्ची को कोटा ले जाता और उसकी जान को बचाया जा सकता था। सुबह कमरे में सर्प निकलने से पता चला कि बच्ची को शायद सर्प ने ही काटा है। अब रिपोर्ट दर्ज कराने से क्या फायदा है। पूर्व में भी तीन मौतें यहां अस्पताल में चिकित्सकों  की लापरवाही के कारण हो चुकी हैं।

बेटी ने कहा थ बुक लेकर आना
बनवारी ने बताया मेरी बेटी फर्स्ट क्लास में पढ़ती थी। उसने कहा था- पापा मेरे लिए बुक लेकर आना। अब मैं किसके लिए बुक लेकर आऊं। अब क्या शिकायत करूं? किस से शिकायत करूं? मेरी बेटी तो चली गई। लापरवाही ने मासूम की जान ले ली।

डॉक्टर बोलीं- कीड़े-मकोड़े काटने की बात बताई थी
ड्यूटी डॉ. निराली कलवार ने बताया- इमरजेंसी में ऑन कॉल ड्यूटी पर आ जाते हैं। मैं हॉस्पिटल परिसर स्थित क्वार्टर में ही थी। रात के समय बच्ची को हॉस्पिटल लाया गया था। उस समय परिवार के साथ वह आराम से खड़ी थी। परिजन भी स्पष्ट नहीं बता सके कि किसने काटा है। हॉस्पिटल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने जैसी कंडीशन बताई, उस हिसाब से दवा बताई। ये इमरजेंसी केस नहीं लगा। बच्ची की मौत का मुझे भी दुख है। लापरवाही का आरोप गलत है। हम 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। एक भी दिन का ऑफ नहीं लिया है। वो किसी को नहीं दिख रहा।

फोन के लिए सरकार का पैसा खर्च, स्पीकर ने दिए निर्देश विपक्ष के सदस्य आईफोन वापस लें
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को विधानसभा में व्यवस्था देते हुए कहा कि भाजपा विधायकों को निर्देश देता हूँ कि विधानसभा की ओर से जो विधायकों को फोन दिए गए हैं वह सभी विधायक उन्हें वापस ले लें।  इन फोन के लिए सरकार का पैसा खर्च हुआ है।

स्पीकर ने कहा कि अगर आप काम नहीं लेंगे तो उस पैसे का सही इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। स्पीकर ने विपक्ष के सभी विधायकों को दिए फोन लेने के निर्देश दिए। पार्टी के निर्देश पर बीजेपी के 3 विधायकों को छोड़ सभी ने आईफोन वापस लौटा दिए थे। अब आसन से स्पीकर ने  निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा ने सारी जानकारियां और सूचनाएं ऑनलाइन कर दी है। बजट भी डिजिटल कॉपी में ही दिया गया है। यह फोन इसलिए दिया गया, जिससे विधायकों की दक्षता बढ़ सके। विधानसभा से संबंधित सूचनाएं और डिजिटल जानकारियां अपने फोन पर एक्सेस कर सकें। स्पीकर ने कहा - मैं आपसे आग्रह तो नहीं करूंगा। क्योंकि आग्रह तो आप माने या ना माने? इसलिए आसन से स्पीकर ने बीजेपी विधायकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी विधायक इन फोन का इस्तेमाल संसदीय कार्य में अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए करें। स्पीकर के इस निर्देश का सदन में टेबल बजाकर स्वागत हुआ। विपक्ष के भी कुछ विधायक दिखे टेबल बजाते हुए।

पबजी खेलने के लिए बर्थडे पर पिता से मांगा मोबाइल, नहीं दिया तो छात्र ने की खुदकुशी
जयपुर। सोडाला इलाके में पबजी गेम खेलने के लिए एक छात्र ने 13 फरवरी को बर्थडे पर पिता से गिफ्ट में मोबाइल मांगा। पिता ने उसे 12वीं कक्षा पास करने के बाद मोबाइल देने का वादा भी किया, लेकिन तुरंत फोन नहीं मिलने पर उसने गुरुवार रात में खुदकुशी कर ली। हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक आदित्य कुमार(18) पुत्र विजय सिंह सीताराम कॉलोनी सोडाला का निवासी था।

पुलिस ने बताया कि आदित्य के पिता टैक्सी चलाते हैं। उसे पबजी गेम खेलने की लत लग गई। वह अपने दादा व चाचा के मोबाइल में सुबह-शाम पबजी खेलता था। परिजन उसे मना भी करते थे, लेकिन वह नहीं मानता था। 13 फरवरी को उसका जन्मदिन था। उसने पिता से गिफ्ट में मोबाइल मांगा। पिता ने एग्जाम के बाद मोबाइल दिलाने की बात कही। उसके बाद आदित्य गुमसुम रहने लगा और 17 फरवरी की रात को उसने फांसी लगा ली। देर रात पिता की नींद खुली तो उन्होंने पाया कि आदित्य के कमरे की लाइट जली है और वह फंदे पर लटका था। इसके बाद गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

पढ़ाई में होशियार था आदित्य : आदित्य पढ़ाई में भी होशियार था। पिता ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद मोबाइल दिलाने का वादा किया था। कोरोना काल के दौरान मोबाइल में ऑनलाइन क्लास लेने के बाद वह पबजी गेम खेलने लग गया। कई बार परिजनों ने उसे गेम खेलने की बात से टोका भी था।

अब खुलेंगे राज: कुंद्रा के ऑफिस पर रेड, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर सीज, फोन और लैपटॉप भी जब्त
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापामारी की। टीवी पर चल रही खबरों के अनुसार इस दौरान पुलिस ने ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया है। बताया जा रहा है कि यही से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था। इसके अलावा पुलिस ने कुछ अन्य कागजात भी जब्त किए हैं और कुंद्रा के आई फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। साथ ही खबर है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक उसे शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं और न ही उनके सक्रिय होने की बात सामने आई है।

पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है।

कुंद्रा के बहनोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बक्षी के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। इस मामले में बक्षी सह अभियुक्त हैं। बक्षी हॉटशॉट का निर्माण करने वाली केनरीन कंपनी के को-ओनर हैं। इस मामले में मंगलवार तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा की मुंबई में स्थित वियान कंपनी का टाइअप लंदन में केंद्रीन कंपनी से है।