CM Bhajanlal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री ने उदयपुर पहुंचकर पूर्व सांसद मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि
उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दोपहर उदयपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर जाकर मेवाड़ को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी दीपावली, गोवर्धन, भाईदूज की शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन एवं भाईदूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।

शर्मा ने कहा कि दीपों का यह पर्व अन्याय और शोषण के विरूद्ध न्याय एवं संघर्ष की विजय का उत्सव है। यह पर्व हमें सच्चाई व धर्म की राह पर चलने, विपदाओं से नहीं घबराने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के महान आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर बेसहारा एवं अभावग्रस्त लोगों की मदद करने का संकल्प लें, जिससे कि सामाजिक समरसता की भावना मजबूत हो और देश-प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सके।

सशक्त भारत में लौह पुरूष का अतुलनीय योगदान: भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारतीय रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त भारत का निर्माण किया। उनकी जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन हमें विविधता में एकता के महत्व का संदेश देते हुए उनके अतुलनीय साहस और संकल्प का स्मरण कराती है।

शर्मा ने अमर जवान ज्योति पर ‘रन फॉर यूनिटी-एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘ मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित जन समूह से राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ का वाचन कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस तरह सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ शक्ति के बल पर देश को एकता के सूत्र में पिरोया, उससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल केे विराट व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया है। इस मूर्ति के निर्माण के लिए राजस्थान सहित पूरे देश के लोगों ने लोहा देकर अपना योगदान दिया। यह एक मूर्ति नहीं है, बल्कि भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

जम्मू कश्मीर से हटाई धारा 370, दिया एकता का अहम संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प के साथ देश को एकजुट किया उसी पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर ‘एक देश, एक विधान और एक निशान‘ के संकल्प को और मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को पूरे जज्बे और जोश के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनायी जाती है। इस वर्ष 31 अक्टू्बर को दीपावली पर्व होने के कारण प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इसे 29 अक्टूबर को आयोजित करने का आग्रह किया था।

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी‘ फिट इंडिया का संदेश देती है। इस अवसर पर जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइन्स विधायक  गोपाल शर्मा, पुलिस महानिदेशक यू़आर साहू, खेल विभाग के शासन सचिव  नीरज के पवन सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड सहित सभी आयुवर्ग के धावक उपस्थित थे।

राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल
झुन्झुनूं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 50 साल बाद हमारी सरकार ने ही हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल समझौता कर शेखावाटी क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया है। इससे यहां की धरती सोना उगलेगी, जबकि कांग्रेस के नेता तो आलू से सोना पैदा करने का झूठ बोलकर लोगों को बरगलाते हैं। कांग्रेस शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है क्योंकि इनके नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को निरस्त करने का वादा किया था।

क्या यमुना का पानी बीजेपी का कार्यकर्ता पी रहा था
शर्मा झुन्झुनूं तथा रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू तथा सुखवन्त सिंह के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेला है। इनकी तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति ने ही देश को सबसे ज्यादा बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 140 करोड़ जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। हम किसान सम्मान निधि, वृद्धजन सम्मान, आवास, खाद्य सुरक्षा और किसानों को बिजली कनेक्शन देते हैं तब जाति-धर्म नहीं देखते हैं। हमने प्रदेश की 200 विधानसभा क्षेत्रों के विकास में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को पर्याप्त बजट दिया गया है। पूर्ववर्ती सरकार के समय में कांग्रेस विधायक को ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए बजट दिया जाता था।

जल्द करेंगे ईआरसीपी का शिलान्यास
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को आमजन के हितों से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस ने राजनीति कर पूर्वी राजस्थान के लिए अति महत्वपूर्ण ईआरसीपी प्रोजेक्ट को भी लटका कर रखा था तथा इसके लिए कोई योजना ही नहीं बनाई जबकि हमने आते ही क्षेत्र की जरूरत को समझते हुए एमओयू कर दिया। हम जल्द ही ईआरसीपी का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी से रामगढ़ को भी जोड़ा गया है जिससे यहां के लोगों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी मिल सके। ईआरसीपी के तहत प्रदेश की विभिन्न नदियों को जोड़कर एक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है जिससे अलवर सहित पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों को पानी की कमी नहीं होगी।

किसानों को पानी, युवाओं को रोजगार, सभी वादे पूरी करती हमारी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गत 10 महीनों के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। हमने राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू किए हैं। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में एक वॉट बिजली का उत्पादन भी नहीं हुआ। हमारी सरकार वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने के संकल्प पर भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को पांच वर्ष में चार लाख सरकारी नौकरी देगी। जिसमें से पहले साल में ही हम एक लाख नौकरी दे रहे हैं। लगभग 33 हजार युवाओं को नियुक्तियां भी दी जा चुकी हैं। हाल ही की केबिनेट मीटिंग में लगभग 90 हजार नौकरियों की स्वीकृति दे दी है। साथ ही, हमने पहली बार परीक्षा परिणामों की तिथि के साथ भर्ती कलेण्डर भी निकाला है।

शेखावाटी का जवान कर रहा सरहद की रक्षा
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 6 हजार रुपये के साथ ही 2 हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान निधि देने का वादा भी पूरा किया है। गेंहू की एमएसपी 125 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। श्री शर्मा ने कहा कि युवाओं के सपने चूर करने वाले पेपरलीक माफिया के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए हमने 200 से भी अधिक आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इनमें से कोई भी बचने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र किसान-जवान-भामाशाहों की धरती है। यहां का किसान धरती का सीना चीर देश का पेट पाल रहा है। वहीं, जवान सरहद पर देश की सीमा की सुरक्षा कर रहा है।

हमने मेवात के साइबर ठगों को भेजा सलाखों के पीछे
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय मेवात क्षेत्र साइबर क्राइम का गढ़ था। पूरे देश का लगभग 70 प्रतिशत साइबर क्राइम मेवात में होता था। हमारी सरकार ने आते ही ऑपरेशन एंटीवायरस चलाकर साइबर अपराध को खत्म कर दिया इससे अब साइबर ठग सलाखों के पीछे हैं। मेवात के साइबर ठग अब किसी ठगी को करने की तो दूर उसके बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। हम किसी भी राष्ट्रविरोधी वायरस को नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने आमजन से भांबू एवं सुखवंत को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  अविनाश गहलोत, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 बनकर तैयार, 27 अक्टूबर से होगा शुरू
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का उद्घाटन करेंगे। 1.5 मिलियन सालाना क्षमता वाले यह टर्मिनल को 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए चालू हो जाएगा। जयपुर में अब दो टर्मिनल होंगे। टर्मिनल-1 पर अक्टूबर 27 की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।

नया टर्मिनल हेरिटेज स्वरुप में विकसित किया गया हैं। जयपुर एयरपोर्ट के अनुमानित यात्री भार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ टर्मिनल-1 का उद्घाटन हवाई अड्डे की समग्र क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 2023 में लगभग 5.4 मिलियन यात्रियों ने टर्मिनल-2 से यात्रा की। इस वर्ष यातायात में और वृद्धि होने की संभावना है। हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और अयोध्या, बीकानेर, आबूधाबी, कुआलालंपुर में नए मार्गों के खुलने से यात्री यातायात में प्रभावशाली वृद्धि हुई है। 27 अक्टूबर से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री सांगानेर थाने के पास स्थित टर्मिनल-1 से अपनी उड़ानें भर सकेंगे। जल्द ही यहां पर डमी चेक रन भी शुरू किया जाएगा।

सीआरपीएफ ने संभाली सुरक्षा
टर्मिनल-1 की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग सीआरपीएफ के 100 कर्मचारियों तथा जवानो की ओर से संभाली जाएगी। डिपार्चर क्षेत्र में लगभग 10 इमीग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जबकि अर्रिवाल क्षेत्र में 14 काउंटर स्थापित किए गए हैं। टर्मिनल-1 भवन में 10 चेक-इन काउंटर होंगे। साथ ही एक समर्पित मेडिकल रुम, एम्बुलेंस सेवाएं, लाउन्ज भी सामान्य रुप से संचालित होंगे।

पहली फ्लाइट आबूधाबी की
27 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर उतरने वाली पहली फ्लाइट आबूधाबी से एतिहाद एयरवे की होगी। उड़ान रात 2.10 बजे उतरेगी और सभी यात्रियों का टर्मिनल-1 पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर की पुष्पांजलि
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत (बाबोसा) की जयंती पर पुष्पांजलि कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

सीएम ने कहा श्रद्धेय बाबोसा को आदरपूर्वक नमन! सीएम ने भारतीय राजनीति में जीवटता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श प्रतिमान, भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके ओजस्वी विचारों का स्मरण किया।

सीएम आज पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर स्व.भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल पार्क, विधाधर नगर में भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

Rising Rajasthan: अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में यूएई से 3 लाख करोड़ रुपए का ऐतिहासिक एमओयू
जयपुर। राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तीन लाख करोड़ रुपए के निवेश के ऐतिहासिक एमओयू पर मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा और यूएई के निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवैदी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। यह निवेश प्रदेश के पश्चिमी जिलों में 60 गीगावाट क्षमता की सोलर, विंड एवं हाइब्रिड परियोजना की स्थापना के लिए किया जाएगा।

यूएई के निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवैदी और उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव  अजिताभ शर्मा ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह ऐतिहासिक एमओयू अक्षय ऊर्जा से संबंधित आधुनिकतम तकनीक का उपयोग करते हुए एक दीर्घ अवधिक विद्युत परियोजना की स्थापना के माध्यम से प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया। इस पहल के अंतर्गत यूएई एक योग्य एवं सक्षम डेवलपर की नियुक्ति भी करेगा जो प्रदेश में शासन-प्रशासन के स्तर पर समन्वय स्थापित कर परियोजना को तेजी से साकार रूप प्रदान करेगा।

विदेशी सरकारें खुद आगे बढ़कर कर रहीं राजस्थान में निवेश
मुख्यमंत्री द्वारा राइजिंग राजस्थान समिट के तहत किए जा रहे प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश में निवेश की विश्वसनीयता बढ़ी है। समिट के तहत अब तक निजी बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा निवेश किया जा रहा था। लेकिन अब एक कदम आगे बढ़कर ‘संयुक्त अरब अमीरात सरकार’ द्वारा सरकारी फंड से प्रदेश में निवेश के लिए यह महत्वपूर्ण एमओयू किया गया है। इस ऐतिहासिक एमओयू के तहत राज्य में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तीन लाख करोड़ रुपए का निवेश आएगा।

ऊर्जा नवाचारों के मॉडल के तौर पर उभरेगा राजस्थान- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। केन्द्र सरकार ने देश में 500 गीगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राजस्थान को 250 गीगावॉट के सोलर प्लांट लगाने होंगे। यूएई के साथ यह साझेदारी इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यह परियोजना ऊर्जा उत्पादन में वांछित बदलाव लेकर आएगी साथ ही, इससे राजस्थान संवहनीय ऊर्जा नवाचारों के मॉडल के तौर पर भी उभरेगा।

शर्मा ने कहा कि अनुकूल निवेश नीतियों से राजस्थान अक्षय ऊर्जा में निवेशकों की पसंद बना है। आज राजस्थान भारत में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में पहले स्थान पर है। अगले 10 वर्षों में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर बिजली तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपये के एमओयू किए हैं। लगभग 10 महीने के कार्यकाल में 32 हजार मेगावॉट के संयंत्र लगाने के एमओयू साइन किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और यूएई के बीच आर्थिक, वाणिज्यिक और रणनीतिक साझेदारी और गहरी हुई है। यूएई, भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि भारत से होने वाले निर्यात में यूएई दूसरे पायदान पर है। यह दोनों देशों के संबंधों की प्रगाढ़ता को दर्शाता है। वर्ष 2022 में दोनों देशों के बीच हुए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) से द्विपक्षीय व्यापार के नए अवसर खुल रहे हैं।

यूएई के निवेश मंत्री  मोहम्मद हसन अल सुवैदी ने कहा कि नवीकरणीय संसाधनों से ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। पारंपरिक ऊर्जा से अक्षय ऊर्जा की ओर इस बदलाव में यूएई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राजस्थान की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों के लिए सर्वथा उपयुक्त हैं। निश्चित रूप से ये नवाचार ही आगे चलकर ऊर्जा क्षेत्र की तस्वीर बदलेंगे।

यूएई को राइजिंग राजस्थान समिट में निवेश करने का न्यौता
मुलाकात के दौरान शर्मा ने आगामी 9 से 11 दिसम्बर तक जयपुर में आयोजित होने जा रहे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 में श्री सुवैदी को आमंत्रित किया।

शर्मा ने यूएई के निवेश मंत्री को राजस्थान में अक्षय ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड, ऊर्जा भंडारण, वितरण के साथ-साथ होटल एवं पर्यटन, और अवसंरचना विकास परियोजनाओं में निवेश की संभावनाओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पंप स्टोरेज ऊर्जा उत्पादन, सौर ऊर्जा, पेयजल परियोजनाओं एवं हाइवे निर्माण में वृहद स्तर पर परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में यूएई के सॉवरिन वेल्थ फंड और अन्य फंड्स के लिए राजस्थान में निवेश के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने यूएई की तरफ से व्यापारिक संगठनों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ की राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में अधिकाधिक भागीदारी के लिए भी अनुरोध किया। उन्होंने जयपुर से यूएई की सीधी एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की।

हमारी सरकार के अथक प्रयासों से राजस्थान बनेगा निवेश का प्रमुख केंद्र : भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान  लंदन में 'Rising Rajasthan' ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024 के निमित्त आयोजित Investor Meet में यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित किया। सीएम ने 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के विजन के अनुरूप सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों, नवीन नीतियों, उद्योग-अनुकूल वातावरण, आधारभूत संरचना विकास और कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

साथ ही, सभी गणमान्य जनों को आगामी समिट में आने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान को आर्थिक महाशक्ति और वैश्विक निवेश का आकर्षक गंतव्य बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है।

यूके सरकार में Indo-Pacific मंत्री  Catherine West से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024 के निमित्त यूके सरकार में Indo-Pacific मंत्री  Catherine West से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ भारत-यूके के द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग, व्यापार विस्तार एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही उन्हें राजस्थान में उपलब्ध निवेश के बहुआयामी अवसरों, राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अपार पर्यटन क्षमताओं एवं तीव्र औद्योगिक विकास की उज्ज्वल संभावनाओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इसके अतिरिक्त, उन्हें जयपुर में आयोजित होने वाले समिट में पधारने के लिए सादर आमंत्रित भी किया।

अब तक 15 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू पर हो चुके हस्ताक्षर : सीएम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी जर्मनी यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को म्यूनिख में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर रोड शो में भाग लिया और जर्मनी के निवेशकों और इन्नोवेटर्स को राजस्थान में इकाइयां लगाने के लिए आमंत्रित किया।

इन्वेस्टर रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने जर्मनी के व्यावसायिक जगत और कारोबारी समूह से राजस्थान के ऑटोमोबाइल, ईएसडीएम, सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, पेट्रोलियम, खान एवं खनिज, अक्षय ऊर्जा, रक्षा, पैकेजिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का आह्वान किया और कहा कि राजस्थान में निवेश के लिए बनाए गए सकारात्मक वातावरण के सुपरिणाम मिलने लगे हैं और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की घोषणा के दो महीने के भीतर ही अब तक 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

जर्मनी की पैकेजिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी मल्टीवैक ने राजस्थान में अपनी कारोबार का व्यापार करने में रुचि दिखाई
अक्षय ऊर्जा में 115 गीगावाट उत्पादन का लक्ष्य: सीएम
जर्मनी के निवेशकों को राज्य के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2031-32 तक राजस्थान अपनी अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता, जो फिलहाल 28 गीगावाट है, से बढ़ाकर 115 गीगावाट करेगा और इसके लिए 5.4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की आवश्यकता है। जर्मनी जो अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है, राजस्थान में सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र में परियोजनाएं शुरू कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को वैश्विक कंपनियों के लिए एक सप्लाई चेन डेस्टिनेशन के रूप में देखा जा रहा है और अपनी सक्रिय और विकासोन्मुखी नीतियों के कारण राजस्थान भारत में इन कंपनियों का विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए तैयार है।

सीएम भजनलाल, डिप्टी सीएम दिया जर्मनी-लंदन दौरे पर
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत विदेशी निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रविवार की रात जर्मनी और लंदन के दौरे पर रवाना हो गया।

इन दोनों देशों की छह दिवसीय यात्रा के दौरान सीएम सहित प्रतिनिधिमंडल जर्मनी के म्यूनिख और लंदन में निवेश को रोड शो करेगा। यहां 16 अक्टूबर तक के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके बाद 17-18 अक्टूबर को लंदन में कार्यक्रम होंगे। प्रतिनिधिमंडल में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, एसीएस सीएम शिखर अग्रवाल, डिस्कॉम की अध्यक्ष आरती डोगरा, उद्योग विभाग के आयुक्त रोहित गुप्ता और सरकार के अन्य अफसर शामिल हैं।

राइजिंग राजस्थान पर्यटन सम्मेलन होंगे। वहां के प्रमुख व्यापारिक घरानों और कंपनियों से भी सीएम भजनलाल की मुलाकात होगी। इन्वेस्टर रोड शो के जर्मनी और लंदन में हो रहे कार्यक्रमों का आयोजन म्यूनिख में मौजूद भारत के वाणिज्य दूतावास और लंदन में मौजूद भारतीय उच्चायोग एवं फेडरेशन ऑफ  इंडियन चैम्बर ऑफ  कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से किया जा रहा है। फिक्की समिट का इंडस्ट्री पार्टनर है।

इन क्षेत्रों में निवेश के होंगे प्रयास
दोनों देशों में कंस्ट्रक्शन, मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यटन, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण, सार्वजनिक परिवहन, ग्रीन हाइड्रोजन, अक्षय ऊर्जा, इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों की कंपनियों से निवेश को लेकर सीधी बात होगी। उन्हें राजस्थान में मौजूद अवसरों की जानकारी दी जाएगी। 9 से 11 दिसंबर तक होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में आने का न्यौता दिया जाएगा। जर्मनी और लंदन स्थित कंपनियों और व्यापारिक घरानों के साथ सीएम की अल्बाट्रॉस प्रोजेक्ट्स, इंजीनियरिंग,  एसएफसी एनर्जी, एजी,जेसीबी, रिन्यू पावर, स्यान कॉनोड जैसी कंपनियों के आला अफसरों से मुलाकात होगी। जर्मनी के म्यूनिख में बवेरियन स्टेट चांसलरी के प्रमुख और संघीय मामलों के राज्य मंत्री डॉ. फ्लोरियन हरमैन से और लंदन में कुछ चुने हुए सांसदों से भी सीएम-डिप्टी सीएम व प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।

प्रवासी भारतीयों से भी होगा संवाद
प्रतिनिधिमंडल अप्रवासी राजस्थानी समुदाय के सदस्यों और अप्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेगा। इसके लिए म्यूनिख में अप्रवासी राजस्थानी समुदाय के कुछ चुनिंदा लोगों के साथ बैठक रखी गई है। वहीं लंदन में राइजिंग राजस्थान अप्रवासी सम्मेलन का आयोजन होगा। उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ने के अनुरोध के साथ ही यूरोपीय निवेशकों और राजस्थान के बीच में सेतु बनने का भी आग्रह किया जाएगा।

भजनलाल सरकार ने प्रदेश को दी बड़ी सौगात, 6 नई नगर पालिकाओं का किया गठन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए 6 नई नगर पालिकाओं का गठन किया है। स्वायत्त शासन विभाग में नई नगर पालिकाओं के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मेड़ता रोड नागौर, शेरगढ़ जोधपुर, नारायणपुर कोटपुतली, सिणधरी बालोतरा, पहाड़ी डीग और टिटोडी केकड़ी को ग्राम पंचायत से नगर पालिका की सौगात दी है।

नवगठित नगर पालिका में ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच और वार्ड पंच को पालिका अध्यक्ष और पालिका पार्षद का दर्जा दिया गया है। इन पालिकाओं की सीमाएं निर्धारित की गई है।

राइजिंग राजस्थान: मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से किया संवाद
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को आर्थिक क्षेत्र के प्रमुख सीए, सीएस, सीएमए उद्योगपति के साथ राइजिंग राजस्थान पर चर्चा की और कैसे इन वर्गों की सहभागिता बढ़े इस पर सुझाव भी लिए।

सीएम ने चर्चा में चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष सुनील गोयल, मयूर यूनिकोटर्स के चेयरमैन सुरेश पोद्दार, जीनस पॉवर के चेयरमैन आई सी अग्रवाल, एआरजी के आत्माराम गुप्ता, कंपनी सेक्रेटरी इंस्टिट्यूट के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल, गोलछा ग्रुप के विक्रम गोलछा आदि के साथ काफ़ी संख्या में आर्थिक क्षैत्र के प्रबुधजन मोजूद रहे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के एसीएस शिखर अग्रवाल ,इंडस्ट्री के अजिताभ शर्मा ,एसीएस वित् अखिल अरोड़ा, रीको चेयरमैन इंद्रजीत सिंह सहित अधिकारीगण भी मौजूद थे। सभी ने मुख्यमन्त्री के इस प्रयास की सराहना की और राइजिंग राजस्थान में पूर्ण सहयोग का संकल्प किया।