Maharashtra News
भारत 

महाराष्ट्र में भारी बारिश से आफत: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 36 लोगों की मौत, कई अभी भी लापता

महाराष्ट्र में भारी बारिश से आफत: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 36 लोगों की मौत, कई अभी भी लापता महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण रायगढ़ जिले में कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। तीन अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में 36 लोगों की मौत हुई है।
Read More...
भारत 

मुंबई में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और मकान ढहने से 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और पीएम ने दुख जताया

मुंबई में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और मकान ढहने से 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और पीएम ने दुख जताया मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन और मकान ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए है। चेम्बूर में 19, विक्रोली में 10, अंधेरी बेस्ट, कांदिवली, भांडुपा में 1-1 लोगों की मौत हो गई।
Read More...
भारत 

गुलशन कुमार हत्याकांड केस में फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोषी अब्दुल रऊफ की उम्रकैद की सजा को रखा बरकरार

गुलशन कुमार हत्याकांड केस में फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोषी अब्दुल रऊफ की उम्रकैद की सजा को रखा बरकरार टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार मर्डर केस में गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोषी अब्दुल रऊफ ऊर्फ दाउद मर्चेंट की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने सेशन कोर्ट की ओर से रऊफ को सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने साफ कहा कि अब्दुल रऊफ किसी तरह की उदारता का हकदार नहीं है क्योंकि वह पहले भी पैरोल के बहाने बांग्लादेश भाग गया था।
Read More...
भारत 

महाराष्ट्र: ईडी के सामने पेश नहीं हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, वकील ने पेशी के लिए मांगी नई तारीख

महाराष्ट्र: ईडी के सामने पेश नहीं हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, वकील ने पेशी के लिए मांगी नई तारीख 100 करोड़ की वसूली के आरोपों में घिरे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई स्थित ऑफिस में समन किया था। हालांकि उनकी जगह उनके वकील ईडी ऑफिस पहुंचे और निजी कारणों हवाला देते हुए पेशी के लिए कोई नई तारीख देने की अपील की।
Read More...
भारत 

महाराष्ट्र: अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ी, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नागपुर आवास पर मारा छापा

महाराष्ट्र: अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ी, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नागपुर आवास पर मारा छापा रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर स्थित आवास पर छापा मारा। यह मामला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है।
Read More...
भारत 

एंटीलिया केस: पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार, घर पर की छापेमारी

एंटीलिया केस: पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार, घर पर की छापेमारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले एनआईए की टीम ने उनके अंधेरी स्थित आवास पर छापेमारी की। एनआईए की टीम सुबह-सुबह प्रदीप शर्मा के घर पहुंची और एंटीलिया मामले में उनसे पूछताछ की।
Read More...
भारत 

पुणे की फर्म ने विकसित किए एंटी-वायरल एजेंटों की परत चढ़े 3डी-प्रिंटेड मास्क, N-95 से अधिक प्रभावी

पुणे की फर्म ने विकसित किए एंटी-वायरल एजेंटों की परत चढ़े 3डी-प्रिंटेड मास्क, N-95 से अधिक प्रभावी पुणे स्थित स्टार्ट-अप फर्म थिंकर टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एंटी-वायरल एजेंटों की परत चढ़े 3डी-प्रिंटेड मास्क विकसित किए हैं, जो N-95 मास्क, 3-प्लाई मास्क और कपड़े के मास्कों की तुलना में अधिक प्रभावी है। 3डी प्रिंटिंग और फार्मास्यूटिकल्स के एकीकरण से एक नए प्रकार का मास्क तैयार हुआ है जो संपर्क में आने पर वायरस पर हमला करता है।
Read More...
भारत 

मुंबई में मालवणी इलाके में हादसा: 4 मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल

मुंबई में मालवणी इलाके में हादसा: 4 मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल मुंबई में मानसून के कारण बुधवार को पूरे दिन हुई बारिश के बाद मलाड पश्चिम के मालवणी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक घटना बीती रात मालवणी गेट नंबर 8 पर हुई, जब एक आवासीय इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल का एक हिस्सा बगल की एक झोपड़ी पर गिर गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।
Read More...
भारत 

मुंबई में वक्त से 1 दिन पहले पहुंचा मानसून, भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, लोकल ट्रेन सेवा पर असर

मुंबई में वक्त से 1 दिन पहले पहुंचा मानसून, भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, लोकल ट्रेन सेवा पर असर मुंबई में मानसून ने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। शहर में तेज बारिश के कारण सायन, दादर और सांताक्रूज जैसे कई अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सांताक्रूज में 59.6 मिलीमीटर बारिश हुई है और कई इलाकों में 40 से 70 मिलीमीटर तक बारिश हुई। उधर पहली ही बारिश के दिन मुंबई की जीवन रेखा (लोकल ट्रेन) ठप हो गई।
Read More...
भारत 

महाराष्ट्र में 7 जून से 5 स्तरीय अनलॉक प्रक्रिया, जहां संक्रमण दर 5 फीसदी से कम, वहां पहले जैसी छूट

महाराष्ट्र में 7 जून से 5 स्तरीय अनलॉक प्रक्रिया, जहां संक्रमण दर 5 फीसदी से कम, वहां पहले जैसी छूट कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में महाराष्ट्र राज्य में ब्रेक द चैन के तहत लागू प्रतिबंधों में 7 जून से ढील दी जाएगी। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास के प्रमुख सचिव असीम गुप्ता ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक राज्य के जिलों को कोविड संक्रमण दर के मानदंड और ऑक्सीजन बेड के उपयोग के आधार पर 5 चरणों में बांटा गया है।
Read More...
भारत 

महाराष्ट्र: ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में होम आइसोलेशन खत्म, अब मरीजों को जाना होगा कोविड सेंटर

महाराष्ट्र: ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में होम आइसोलेशन खत्म, अब मरीजों को जाना होगा कोविड सेंटर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में घट रहे कोरोना मामलों के बीच कई जिलों में होम आइसोलेशन की व्यवस्था खत्म कर दी है यानि अब नए मरीजों को कोविड केयर सेंटर जाना होगा। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हमने उन 18 जिलों में होम आइसोलेशन रोकने का फैसला किया है, जहां पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है। इन जिलों के मरीजों को अब कोविड सेंटर जाना होगा।
Read More...
भारत 

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस का बड़ा एक्शन, कोटमी जंगल में मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस का बड़ा एक्शन, कोटमी जंगल में मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार तड़के हुई एक मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए हैं। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने 13 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की पुलिस की C-60 यूनिट के कमांडोज और नक्सलियों के फायरिंग थम गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Read More...

Advertisement