Heritage Kids Fashion Show - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रैंप पर मस्ती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस का तड़का, हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन संपन्न
जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन सोमवार को निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में जोश, उत्साह और रंगीन माहौल के बीच संपन्न हुए। इन सेशन्स में नन्हे प्रतिभागियों को फैशन, डांस, रैंप वॉक और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति देने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी गई। ग्रूमिंग सेशन का उद्देश्य बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार करना रहा।

मेकअप और ब्यूटी टिप्स से निखरा आत्मविश्वास

मेकअप व ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने बच्चों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स को भी ब्यूटी और ग्रूमिंग से जुड़े अहम टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों को उनकी उम्र और पर्सनैलिटी के अनुसार सादगी के साथ स्टाइलिश दिखने के गुर सिखाए। स्किन केयर, हेयर स्टाइल और स्टेज लुक पर खास फोकस किया गया, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और निखर कर सामने आया। एलीट मिस राजस्थान खुशी चौहान व जीवन शर्मा ने रैंप वॉक और डांस में दिखी नन्हों की चमक

एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप–15 फाइनलिस्ट खुशी चौहान ने बच्चों को रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की ट्रेनिंग दी। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मासूम मुस्कान और स्टाइलिश पोज़ ने पूरे हॉल को फैशन के रंग में रंग दिया। बच्चों ने रैंप वॉक को किसी खेल की तरह एंजॉय किया, वहीं डांस मूव्स के जरिए एक्सप्रेशन और बॉडी मूवमेंट की भी प्रैक्टिस कराई गई।

कार्यक्रम आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि कैमरे से दोस्ती और स्टेज प्रेजेंस की सीख l ने बच्चों को कैमरा फेस, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने के टिप्स दिए। बच्चों ने खेल-खेल में कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराना, आंखों से एक्सप्रेशन देना और सही एंगल में पोज़ देना सीखा।

इस फैशन शो में 2 से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। शो का उद्देश्य बच्चों को एक सशक्त मंच देना है। अनन्य सोच एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित HKFS सीजन–4 का भव्य फिनाले 4 जनवरी को जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा, जहां नन्हे सितारे अपने टैलेंट और कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीतेंगे।

रैंप पर मस्ती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस का तड़का, हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन शुरू
जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन की शुरुआत रविवार को विधानसभा रोड स्थित डांसबेलिया में रंग-बिरंगे माहौल और बच्चों की खिलखिलाहट के साथ हुई। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मासूम मुस्कान और स्टाइलिश पोज़ ने पूरे हॉल को फैशन के रंग में रंग दिया। ग्रूमिंग सेशन में बच्चों ने न सिर्फ फैशन के गुर सीखे, बल्कि मस्ती के साथ अपने आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दी।

नटखट बच्चों ने रैंप को बनाया खेल का मैदान

ग्रूमिंग सेशन के दौरान बच्चे रैंप वॉक को किसी खेल की तरह एंजॉय करते नजर आए। कभी खिलखिलाती हंसी, तो कभी कैमरे को देखकर शरारती एक्सप्रेशन—हर बच्चा अपने अंदाज में चमकता दिखा। एक्सपर्ट्स सेलेब्रिटी एंकर करण परिहार, एलीट मिस राजस्थान शैली यादव व जीवन शर्मा ने बच्चों को आसान और मजेदार तरीकों से रैंप वॉक, पोज़िंग और बॉडी लैंग्वेज की ट्रेनिंग दी, जिससे बच्चे बिना झिझक मंच पर उतर सकें।

2 से 16 साल तक के बच्चों को फैशन का मंच

कार्यक्रम संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस फैशन शो में 2 से 16 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। शो का मकसद बच्चों की छुपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ग्रूमिंग सेशन में बच्चों को मॉडलिंग, स्टाइलिंग, फैशन सेंस और कैमरा फेस से जुड़ी बारीक जानकारियां दी गईं, ताकि वे प्रोफेशनल अंदाज में रैंप पर अपनी पहचान बना सकें।

कैमरे से दोस्ती और स्टाइल की सीख

करण परिहार, एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप 15 फाइनलिस्ट शैली यादव व जीवन ने बच्चों को कैमरे से दोस्ती करना सिखाया। कैसे कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराना है, कैसे आंखों से एक्सप्रेशन देना है और कैसे आत्मविश्वास के साथ पोज़ देना है—इन सभी बातों को बच्चों ने खेल-खेल में सीखा। फोटोशूट सेशन के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था, जहां हर बच्चा खुद को स्टार समझकर पोज़ देता नजर आया।

माँ-बच्चे की जोड़ी बनेगी फिनाले की जान

अर्चना बैराठी ने बताया कि शो के फाइनलिस्ट बच्चों के लिए सोमवार को भी निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में भी आयोजित होंगे। जिसमें मेकअप व ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ब्यूटी टिप्स बच्चों को देंगे।   ग्रूमिंग में चाइल्ड मॉडल-एक्टर अर्विक बैराठी सहित अन्य चाइल्ड मॉडल्स ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। अनन्य सोच एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित यह किड्स फैशन शो 4 जनवरी को जवाहर कला केंद्र में होगा। फिनाले चार राउंड में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार रैंप पर बच्चों के साथ उनकी माँ भी कदम मिलाती नजर आएंगी, जिससे शो में भावनाओं और फैशन का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।

हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन 2 में रैंप पर उतरे लिटिल किड्स
जयपुर। राजधानी जयपुर में अजमेर रोड स्थित एक होटल में अनन्य सोच सेवा संस्थान की ओर से बच्चों के लिए फैशन इवेंट हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन 2 का आयोजन किया गया, जिसमें 30 से अधिक क्यूट लिटिल किड्स मॉडल्स ने रैंप वॉक कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान डांसिंग, सिंगिंग सहित अन्य कई गतिविधियां भी हुई। कार्यक्रम में शो की आयोजक अर्चना बैराठी, मुख्य अतिथि नामदेव फि नवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर लतिका तंवर, वीवीआईपी गेस्ट जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता दिनेश गोयल, बसंत बैराठी, चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, विपिन बैराठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस फैशन शो में 2 से 15 साल के बच्चों ने हिस्सा लिया।

फैशन शो के जरिए ऐसे बच्चों को मौका दिया गया, जिनके पैरेंट्स अपने बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते है। वहीं बच्चों ने एक स्पेशल वॉक के माध्यम से पृथ्वी, पर्यावरण को बचाने और जयपुर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी बतौर ब्रांड एंबेसडर मौजूद रहे। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर समीर पहाड़िया और वीआईपी गेस्ट के तौर पर फैशन आइकन और ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान के फाउंडर गौरव गौड़ मौजूद रहे।

Heritage Kids Fashion Show: चाइल्ड मॉडल्स का हुआ जन्माष्टमी शूट, नटखट अदाओं से गोपियों संग मनाई रासलीला
जयपुर। नटखट अदाओं से गोपियों संग रासलीला मनाते कान्हा, फिर उन गोपियों के माखन के मटके फोड़ कर माखन खाना, यशोदा और कान्हा के बीच माँ बेटे वाली प्यार भरी नोकझोक जैसी एक्विटीज ने आकर्षण का केंद्र रही। मौका था के अनन्य सोच सेवा संस्थान के हेरिटेज किड्स फैशन शो की ओर से वैशाली नगर के मनु गार्डेन में हुए जन्माष्टमी शूट का, जिसमें चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी ने कान्हा बन कृष्ण रासलीला से सभी का दिल जीता।

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित हुए इस शूट में राधा कृष्ण प्यार का रोचक किस्सा भी मन मोहक था। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस वीडियो शूट को देशराज ने किया। वहीं डिजाइनर की भूमिका में  प्रियांशी अग्रवाल रही।

इन्होंने निभाए अहम किरदार
शूट में प्रियांशी अग्रवाल, मान्या अग्रवाल,  अनाय, नाइश जैन, शिविका जैन, अनिष्का जैन, संयुक्ता जैन, तक्षित सिंह शेखावत, पार्थवी शेखावत और मेहर गुप्ता रहे।

हेरिटेज किड्स फैशन शो का पोस्टर लॉन्च
जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो का आयोजन जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में 18 मई को किया जाएगा। इस सिलसिले में इस फैशन शो का पोस्टर लॉन्च अजमेर रोड स्थित सोनाली डांस अकेडमी में किया गया। कार्यक्रम संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे बच्चों को मंच देने का है, जिनके पैरेंट्स अपने बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है। अनन्य सोच सेवा संस्थान के इस शो में नये नवेले बच्चे ने अपनी नटखट अदाओं से भरे टैलेंट से सभी का दिल जीतते हुए नजर आएंगे। शो की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

तीन कैटेगरी में होगा शो
अर्चना ने बताया कि ये किड्स फैशन शो तीन कैटेगरी 2 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 में आयोजित होगा।