kota police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कोटा। भीमगंजमंडी  पुलिस ने घर में घुसकर तलवार और लोहे के पाइप से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर कोटा शहर पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अल्फेज (20) पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी संजय नगर, फरदीन (19) पुत्र अशरत अली निवासी मस्जिद की गली, रंगपुर रोड तथा अली हुसैन (22) पुत्र मोहसिन हुसैन निवासी संजय नगर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 की तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर पीड़ित के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार और लोहे के पाइप से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा बाहर खड़ी बजाज बाइक का लॉक भी तोड़ दिया। इसके बाद वे घर में घुस गए और जान से मारने की नीयत से पीड़ित पर हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसे दोबारा पकड़कर मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद मिश्रा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक डॉ. पूनम के सुपरविजन में थानाधिकारी रामविलास मीना के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने लगातार दबिश दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपने पैतृक घरों में न रहकर रिश्तेदारों के यहां ठिकाने बदल-बदलकर छिप रहे थे, लेकिन पुलिस ने लगातार पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

छात्राओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन मेरा मान शुरू
कोटा। शहर में अध्ययनरत समस्त छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन मेरा मान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान गठित कमेटी छात्राओं से संवाद करेगी। एसपी कोटा सिटी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि कोटा शहर में अध्ययनरत छात्राओं की समस्या एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में नियमित मोनिटरिंग की जा रही है। इसी परिपेक्षय में कोटा शहर में अध्ययनरत समस्त छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए डिप्टी एसपी गरिमा जिन्दल के नेतृत्व में जिले की अभया गश्ती दल व अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल कर एक कमेटी गठित कर ऑपरेशन मेरा मान प्रारम्भ किया गया।  गठित कमेटी की कार्यालय पुलिस अधीक्षक सभागार में बैठक आयोजित की जिसमें गठित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित हुए। उक्त कमेटी नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह  शहर की कोचिंग संस्थाओं, कॉलेज, हॉस्टल, मैस आदि में छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर साप्ताहिक रिपोर्ट पेश करेगी। छात्राओं की सुरक्षा के लिए  गठित टीम के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिले में छात्राओं की समस्याओं को लेकर कोटा शहर पुलिस सजग एवं संवेदनशील है। छात्राएं किसी प्रकार की समस्या के लिए पुकार हेल्पलाईन व पुलिस कन्ट्रोल रूम पर सम्पर्क कर सकती हैं।