Education Minister Madan Dilawar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान विधानसभा में स्कूलों में खाली व्याख्याताओं के पदों का उठा मामला : दिलावर ने दिया जवाब, कहा- व्याख्याताओं की डीपीसी होते ही खाली पद भरे जाएंगे
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को स्कूलों में खाली व्याख्याताओं के पदों का मामला उठा। प्रश्नकाल में चूरू के स्कूलों में रिक्त पदों का मुद्दा विधायक हरलाल सहारण ने उठाया। सहारण ने सरकार से सवाल पूछा कि विज्ञान संकाय खुले, लेकिन पद नहीं दिए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार आने के बाद 6 स्कूलों में साइंस संकाय खोले।

कांग्रेस ने 5 साल में 5 हजार स्कूल क्रमोन्नत किए। साइंस पद नहीं दिए। दिलावर ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल बिना स्टाफ चलने का आरोप लगाया। विधायक हरलाल सहारण ने कहा व्याख्याता के 85 पद खाली है, यह पद कब तक भर देंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया कि हमने व्याख्याता की डीपीसी कर ली है। करीब 1146 व्याख्याता परिवेदना दी है, रिजल्ट आने वाला है। जो यह व्याख्याता मिलेंगे कोशिश करेंगे उनके क्षेत्र में अधिक से अधिक पद भरने का प्रयास करेंगे।

पंचायत राज विभाग कराएगा विद्यालयों में शौचालय की सफाई, मदन दिलावर ने दिए निर्देश, कहा- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होंगे स्वच्छ स्कूल परिसर
जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर विद्यालयों में शौचालय की साफ सफाई एवं विद्यालय परिसर की नियमित सफाई के लिए पंचायती राज विभाग को विद्यालय में नियमित सफाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। दिलावर के निर्देशानुसार निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालय परिसर एवं शौचालय की साफ सफाई नियमित रूप से करने के लिए आदेश जारी कर दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की निदेशक सलोनी खेमाका के जारी आदेश अनुसार प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों के बाहर एवं कमरों के बाहर अर्थात चार दिवारी के अंदर के सार्वजनिक परिसर में कचरा संग्रहण कार्य संवेदको द्वारा कराया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राजकीय विद्यालय परिसरों एवं शौचालय की साफ सफाई संतोषजनक रूप से सुनिश्चित की जा सके।

प्रारम्भ मे 77 पीमश्री स्कूलों स्वछता कार्य शुरू किया जा रहा है। पंचायतो द्वारा अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों भी स्वछता कार्य किये जायेंगे। दिलावर ने कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है। स्वच्छता केवल कहने और सुनने के लिए नहीं बल्कि धरातल पर दिखनी भी चाहिए। विद्यालय साफ और स्वच्छ बने इसके लिए पंचायत द्वारा विद्यालयों में साफ सफाई करने का निर्णय लिया गया है। इससे विद्यालय परिसर स्वच्छ बनेंगे तथा शौचालय भी साफ रहेंगे, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होंगे। दिलावर ने सभी ग्रामीण जनों से अपील की कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और अपने आसपास के सभी परिसरो को साफ और स्वच्छ रखें। विशेष कर स्कूल परिसर में गंदगी ना होने दें। बच्चे देश का भविष्य है।बच्चे स्वस्थ रहे इसके लिए स्वच्छता पर जोर देना होगा।

मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व मे 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल असम-मिजोरम दौरे पर, राजस्थान की पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
जयपुर। पंचायती राज, शिक्षा एवं संस्कृत विभाग के मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 16 से 19 नवंबर तक असम और मिजोरम के अध्ययन दौरे पर रवाना हुआ।

उनके नेतृत्व में यह दौरा राजस्थान की पंचायतों को और अधिक मजबूत, नवाचार-प्रधान और सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य है कि राजस्थान के प्रतिनिधि दो राज्यों में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों से सीख लेकर इन मॉडलों को राजस्थान की ग्राम पंचायतों में लागू कर सकें।

अध्यापिकाओं के राष्ट्रगान दौरान घूमती नजर आने पर कार्रवाई के दिए निर्देश : शिक्षा मंत्री ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, 37 में से सात शिक्षक उपस्थित
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार सुबह बनीपार्क स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्ट्रर चेक किया तो 37 में से मात्र सात शिक्षक ही उपस्थित मिले। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता मल्होत्रा बिना सक्षम स्तर की अनुमति के अवकाश पर मिलीं। हद तो तब हो गई, जब प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के दौरान वरिष्ठ अध्यापिका आयशा अजीज, व्याख्याता संस्कृत पुष्प लता पांडे सावधान की मुद्रा में खड़ी होने के बजाए घूमती नजर आईं। इस पर मंत्री दिलावर ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने के सक्षम अधिकारियों को निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री दिलावर सुबह 7.40 बजे स्कूल पहुंचे तो विद्यालय परिसर में साफ -सफाई का भी भारी अभाव नजर आया। स्कूल के कमरों में जाले लगे थे और विद्यालय परिसर में स्थित शौचालय में गंदगी के ढेर मिले। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि स्कूल कई दिनों से बंद हैं।

शिक्षकों के पास मोबाइल मिलने पर जताई नाराजगी: इसके बाद मंत्री दिलावर गणगौरी बाजार स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां अधिकांश शिक्षकों के पास कक्षा कक्ष में मोबाइल मिले। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में मोबाइल की जांच पुन: शुरू की जाए और जिन भी अध्यापकों के पास मोबाइल मिले, उन पर कार्रवाई की जाए। इस बीच, शिक्षिका ललिता यादव के अधिकांश समय अवकाश पर रहने की जानकारी मिली। इस पर मंत्री ने मेडिकल के जांच के निर्देश दिए।

पिपलोदी हादसे के बाद विभाग अलर्ट : स्कूल भवनों का क्वालिटी चेक होगा, जर्जर भवन होंगे जमींदोज
जयपुर। झालावाड़ जिले के मनोहर थाना में पिपलोदी स्कूल दुर्घटना के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को लेकर उपायों पर विचार किया गया तथा भविष्य की योजना बनाने की निर्देश दिए गए। दिलावर ने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों का जिला कलेक्टर के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में जो स्कूल भवन जर्जर अवस्था में पाए जाएंगे उन भवनों पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगाकर उन्हें बंद किया जाएगा। जर्जर भवनों को जमींदोज किया जाएगा तथा वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए कंटेनर लगाकर कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सर्वे के अनुसार सभी जर्जर भवनों तथा मरम्मत योग्य भवनों का जीआईएस आधारित एप बनाया जाएगा। एआई तकनीक का प्रयोग कर भवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बजट प्रावधान किए जाएंगे।

भवन निर्माणों का होगा क्वालिटी चेक
आपदा प्रबंधन कोष से बरसात की विभीषिका को देखते हुए आपदा राहत मद के तहत 170 तहसीलों के 7500 स्कूलों में मरम्मत के लिए 150 करोड रुपए के प्रस्ताव मंजूर किए जाएंगे। स्कूल भवनों के निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण के लिए समग्र शिक्षा में एक प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा तथा जिलों में होने वाले निर्माण की गुणवत्ता की जांच पीडब्ल्यूडी के गुणवत्ता जांच प्रयोगशालाओं से कराया जाएगा। घटिया निर्माण पर जिम्मेदार ठेकेदार सहित संबंधित अभियंताओं से वसूली होगी।

प्राइवेट स्कूलों का भी सर्वे होगा
बच्चों की सुरक्षा तय करने के लिए प्रदेश के निजी स्कूलों का भी सर्वे होगा। प्राइवेट स्कूलाें में बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा जांच, वाहन फिटनेस तथा वाहन चालक की मेडिकल जांच सहित शिक्षा विभाग द्वारा अन्य सुरक्षा मानकों की निगरानी की जाएगी।

विधायकों से 20 प्रतिशत राशि देने की अपील
दिलावर प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों से उनके विकास कोष से इस वर्ष की 20 प्रतिशत राशि देने की मांग करेंगे। साथ ही डांग विकास योजना, मगरा विकास योजना, मेवात विकास योजना में 15 प्रतिशत से बढ़कर की गई 20 प्रतिशत राशि का भी संबंधित विभाग के मंत्री को पत्र भेजकर मांग की जाएगी। दिलावर ने आगामी दिनों में दक्षिण पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए क्षेत्र के सभी जिलों में अवकाश के लिए जिला कलेक्टरों को अधिकृत कर दिया है।

12वीं की किताब आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत पर प्रतिबंध : जहर लाखों रुपए का आए तो क्या इंसान उसे खा लेगा- दिलावर
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 12वीं कक्षा की किताब आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। दिलावर का तर्क है कि यह किताब केवल गांधी-नेहरू परिवार और कांग्रेस नेताओं को महिमामंडित करती है और पीएम मोदी के योगदान को नजरअंदाज किया गया है। दिलावर ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि किताब में मोदी के योगदान का कम जिक्र कर उनके योगदान को भुला दिया। किताब में सिर्फ कांग्रेस नेताओं को इस तरह महिमामंडित किया है, जैसे उन्होंने ही सब कुछ किया हो। राजस्थान के स्कूलों में अकबर जैसे लुटेरे और दुष्कर्मियों को नहीं पढ़ाया जाएगा।

हजारों किताबें वितरित होने और लाखों रुपए खर्च होने के बाद किताबों पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जहर लाखों रुपए का आए तो क्या इंसान उसे खा लेगा। कांग्रेस ने सिर्फ गांधी परिवार को पढ़ाने के लिए यह सब किया है। किताब में गांधी-नेहरू परिवार सहित कांग्रेस प्रधानमंत्रियों पर बहुत सारी जानकारी है,लेकिन 11 साल से पीएम मोदी के योगदान पर पढ़ने के लिए बहुत कम जानकारी दी गई है। मोदी को तवज्जो नहीं मिलने के कारण अब सरकार ने किताब विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाने का फैसला कर लिया है।

शिक्षा विभाग की कवायद : प्रदेश के सभी संभागों में खुलेंगे बालिका सैनिक स्कूल
जयपुर। भारतीय सेना में शामिल होने की ईच्छा रखने वाली बेटियों के लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सात संभागों में बालिका सैनिक स्कूल खोलने पर काम शुरू कर दिया है। गत दिनों माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर जिला कलक्टरों को पत्र भेजकर स्कूलों के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। अब इन स्कूलों के लिए फंड जुटाने की कवायद की जा रही है। इन स्कूलों को इन्वेस्टमेंट समिट में शिक्षा विभाग के साथ हुए एमओयू, भामाशाह और राज्य सरकार के फंड से विकसित किया जाएगा।

बेटियां सेना में भी परचम लहरा रही :

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि हम चाहते हैं कि बालिकाओं के लिए कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहे और सभी क्षेत्रों में वो पुरुषों की तरह काम करें। बेटियां सेना में भी परचम लहरा रही हैं। बालिकाओं को सैनिक स्कूल में शिक्षा के लिए स्कूलों के लिए जमीन तलाशी जा रही हैं। स्कूल निर्माण के लिए शिक्षा विभाग में 12 हजार करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं। भामाशाह और विभाग के अलावा राज्य सरकार भी सैनिक स्कूल के लिए बजट उपलब्ध कराने की मंशा रखती है। सभी सात संभागों में एक सैनिक स्कूलों में फीस कम रखी जाएगी और बालिकाओं को नियमानुसार स्कॉलरशिप तथा आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

शिक्षा विभाग: प्रदेश के 169 स्कूलों में नामांकन नहीं, किया मर्ज
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में 190 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को मर्ज किया है। विभाग ने एक ही परिसर में चलने वाली 21 स्कूलों को निरस्त कर नजदीकी स्कूलों में मर्ज कर दिया है। साथ ही, शून्य नामांकन वाले 169 स्कूलों को निरस्त कर इन स्कूलों को भी नजदीकी स्कूल में मर्ज कर दिया गया है। दिलावर ने कहा है कि कम नामांकन वाले स्कूलों में छात्र संख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण आरटीई मापदंडों के अनुसार शिक्षकों के पद मंजूर होने के बावजूद शिक्षक उपलब्ध नहीं हो पाए थे और शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। दिलावर के अनुसार शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की दृष्टि से राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे स्कूलों में संसाधन और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।

शून्य नामांकन वाले स्कूल जयपुर और जोधपुर में सबसे ज्यादा :

शून्य नामांकन वाले बंद किए गए 169 स्कूलों में सबसे ज्यादा जयपुर में 18 और जोधपुर में 17 स्कूल शामिल हैं। डीडवाना-कुचामन में 11, करौली में 10, कोटपुतली-बहरोड़ और नागौर में 7-7, बालोतरा और दौसा में 6-6 स्कूल हैं। पांच स्कूल बंद करने वाले जिलों में अलवर, बाड़मेर, जालोर, झालावाड़, पाली, सीकर और उदयपुर हैं। बीकानेर, श्रीगंगानगर और सवाईमाधोपुर में 4-4, बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर,जैसलमेर, कोटा और फलौदी में 3-3, ब्यावर, भरतपुर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और टोंक में 2-2 स्कूल शामिल हैं। बारां और झुंझुंनू में एक-एक जिले शामिल हैं।

एक ही परिसर वाले मर्ज स्कूलों में सबसे ज्यादा चार भीलवाड़ा में :

एक ही परिसर में सुबह-शाम की पारी में अलग अलग चल रहे 21 स्कूलों को मर्ज किया गया है,क्योंकि यहां दो पारी के स्कूल की तुलना में बच्चों की संख्या कम थी। भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा चार स्कूल, जोधपुर में तीन, अजमेर, चूरू और जयपुर में दो-दो तथा बालोतरा, ब्यावर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, खैरथल-तिजारा, कोटा, राजसमंद और जालोर में एक-एक स्कूल मर्ज किए गए हैं।

स्मार्ट क्लास से बच्चों को पढ़ाने का बदला तरीका : मदन दिलवार
जयपुर। प्रदेश के 4010 सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को नई 8020 स्मार्ट क्लासेज की सौगात मिल रही है। स्मार्ट क्लासेज में बच्चे नए व रोचक तरीके से अपने विषय पढ़ सकेंगे। ये स्मार्ट क्लास बच्चों के लिए बड़ा खास उपहार है। शिक्षामंत्री मदन दिलवार ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए 28050.62 करोड़ रुपए के 507 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए है।

इससे सरकारी स्कूलों में सोलर सिस्टम, स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब और फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में डाइनिंग हॉल की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए स्वेटर, जूते और खेल स्टेडियम, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र और लड़कियों के लिए सैनिक एकेडमी सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार इन एमओयू के माध्यम से किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने पहले तबादलों के जारी किए आदेश, फिर किए निरस्त
जयपुर। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की तबादला सूची जारी हुई, लेकिन महज कुछ घंटे बाद ही सूची निरस्त कर दी गई। यह सब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के आपस में खींच तान के चलते हुआ है। प्रदेश में तबादलों पर प्रतिबंध के बावजूद शिक्षा विभाग में व्याख्याता और तृतीय श्रेणी शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई। सूची के आउट होने के साथ ही जयपुर तक हलचल हुई, जिसके बाद तत्काल ही तबादला सूची को निरस्त कर दिया गया।

शिक्षा निदेशालय की इस तबादला सूची में व्याख्याता और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला किए गए, लेकिन इन तबादला सूची के जारी होने के बाद शिक्षा निदेशालय से लेकर जयपुर तक हलचल हुई और उच्च स्तर पर मिले आदेशों के बाद शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने अपने जारी आदेशों को वापस प्रत्याहारित कर लिया।

तबादलों के बाद सचिवालय की गलियारों में जमकर चर्चा हुई। साथ ही उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भी सरकार ने इन तबादलो को वापस लेने का फैसला किया। शिक्षा विभाग में प्रतिबंध के बावजूद तबादला होने की बात केवल निदेशालय तक सीमित नहीं रही। यही कारण रहा कि तबादला आदेश जारी होने के तुरंत बाद यह खबर फैल गई और इसको लेकर उच्च स्तर पर चर्चा हुई, जिसके बाद इन आदेशों को वापस लिया। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी इसको निरस्त करने के लिए शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा था।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांधी वाटिका के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ और घटिया दर्जे का कोटा स्टोन लगाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गांधीवादी होने का और गांधी परिवार के निष्ठावान होने का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं। राजस्थान की कांग्रेस स्वयं गांधी परिवार की कितनी इज्जत करती है इसका उदाहरण गत कार्यकाल में जगजाहिर हो चुका है। गांधी परिवार ने राजस्थान में जब अशोक गहलोत को हटाना चाहा, तब स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने ही निर्णय मानने से इनकार करते हुए गांधी परिवार को अपनी असलियत दिखा दी थी। दिलावर ने शनिवार को सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कहीं। दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गांधी जी के मूल्यों, सिद्धांतों एवं संघर्ष को प्रदर्शित करने वाले गांधी दर्शन म्यूजियम (गांधी वाटिका) का संचालन 2 अक्टूबर से किया जाएगा। दिलावर ने म्यूजियम में साफ-सफाई और दीवारों पर अंकित भिति चित्रों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांग्रेसी केवल गांधी के नाम का ढिंढोरा पीट रहे
दिलावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गांधी जी और उनके सिद्धांतों से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। इस पार्टी ने केवल गांधी नाम का इस्तेमाल अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए किया है। गांधी जी के बताए सत्य, अहिंसा और सच्चाई के रास्ते पर चलने की बजाए कांग्रेस के लोग केवल उनके नाम का ढिंढोरा पीट रहे हैं और वर्तमान में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे लोग गांधी उपनाम का इस्तेमाल कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
कांग्रेस पर जमकर
बरसे दिलावर
दिलावर ने कहा कि एक बड़े परिवार ने गांधी सरनेम जोड़कर राजनीतिक लाभ लिया, जो महात्मा गांधी के सिद्धांतों का सबसे बड़ा हत्यारा है। कांग्रेस के इस परिवार ने नागरिक अधिकारों के हनन की सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में आपातकाल इस देश को दिया। इन्होंने गांधी जी के अहिंसा, प्रेस की स्वतंत्रता, गौ रक्षा, राम राज का मखौल बनाकर रख दिया था।
विदेशी संस्थापक को दी प्राथमिकता
दिलावर ने कहा कि 85 करोड़ रुपए व्यय कर सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह इत्यादि की सामग्री छिपाकर, बलख मियां जैसी काल्पनिक स्टोरी तथा कांग्रेस के विदेशी संस्थापक एओ ह्यूम को प्राथमिकता दी गई है। राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सावरकर और पंडित मदनमोहन मालवीय का नकारात्मक चित्रण किया गया है।

यह सब नितांत ही दलगत व मिथ्या तथ्यों के प्रसार का प्रकल्प मात्र बनकर रह गया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया प्री-डीएलएड 2024 का परीक्षा परिणाम
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज बुधवार को प्री डीएलएड परीक्षा-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ये परीक्षा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा 30 जून को अपरान्ह 12:30 बजे से 3:30 बजे तक राजस्थान के सभी जिलों में प्री डीएलएड परीक्षा-2024 आयोजित कराई गयी थी। परीक्षा के लिए आवेदन 11 मई से 4 जून के बीच आमंत्रित किए गए थे, जिसमें कुल 6 लाख 45 हजार 454 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से कुल 3 लाख 51 हजार 886 महिला अभ्यर्थियों (54.52%) एवं 2 लाख 93 हजार 522 पुरुष अभ्यर्थियों (45.47%) तथा 46 अन्य अभ्यर्थी थे। उक्त कुल अभ्यर्थियों में से 31 हजार 460 सामान्य (4.87%), 2 लाख 48 हजार 86 (38.44%) अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर, 7 हजार 158 (1.10%) अन्य पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर, 1 लाख 41 हजार 793 (21.97%) अनुसूचित जाति, 1 लाख 30 हजार 283 (20.18%) अनुसूचित जनजाति, 39 हजार 636 (6.14%) अति पिछड़ा वर्ग, 47 हजार 38 (7.29%) आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी ने  बताया कि  इस बार परीक्षा में नवाचार करते हुए लागत कमी एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र अलग-अलग मुद्रित करवाए गए, जिससे मुद्रित की जाने वाली प्रश्न पत्र पुस्तिका के पृष्ठों की संख्या केवल 24 ही रह गई। कुल अभ्यर्थियों में से 6 लाख 30 हजार 173 (97.63%) अभ्यर्थियों ने हिंदी माध्यम की प्रश्नपत्र पुस्तिका प्राप्त करने का विकल्प चुना एवं केवल 15 हजार 281 (2.37%) अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी माध्यम में प्रश्नपत्र प्राप्त करने का विकल्प चुना। परीक्षा राजस्थान राज्य के 33 जिलों के 1917 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई, जिससे कुल 5 लाख 95 हजार 47 (92.19%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया ।

वर्तमान परिस्थितियों में पूर्ववर्ती पेपर लीक प्रकरण, डमी अभ्यर्थी एवं नक़ल आदि की समस्याओं को देखते हुए विश्विद्यालय ने संवेदनशील जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण एवं लाइव सीसीटीवी की व्यवस्था की गई। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की जिसके फलस्वरूप पूरे राज्य में उक्त परीक्षा सुचारू रूप से बिना किसी बाधा के संपन्न हुई।

उक्त परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र पुस्तिका एवं ओएमआर की कार्बन प्रति साथ ले जाने की अनुमति दी गई। उत्तरकुंजी जारी करके अभ्यर्थियों से आपत्तियां प्राप्त की गई। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के उपरांत अंतिम उत्तर कुंजी जारी करके राज्य के अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुये मात्र 16 दिन में ही वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अथक परिश्रम कर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया। जिसे आज बुधवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया। दिलावर ने परीक्षा 6 लाख परीक्षार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मोबाइल पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री ने कहा कि जिस तरह से धरती का तापमान बढ़ रहा है उसके चलते सभी व्यक्ति को पेड़ों को लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का प्रयास है कि इस बार पूरे प्रदेश में 7 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे जाएं और उनका रखरखाव नरेगा कर्मियों द्वारा किया जाए। विश्वविद्यालय की ओर से भी मंत्री दिलावर को आश्वस्त किया गया कि विश्वविद्यालय कर्मी पौधे रोपेंगे। मंत्री दिलवर ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.कैलाश सोडाणी एवं उनकी पूरी टीम  को बधाई भी दी।

डीएलएड परीक्षा के समन्वयक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए माह अगस्त में ही प्रथम काउंसलिंग एवं अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात अध्ययन- अध्यापन  प्रारंभ हो जायेगा । सितम्बर माह में प्रीडीएलएड 2024 की प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए विश्वविद्यालय प्रयासरत है ।

परीक्षा में जोधपुर के छगनलाल प्रजापति ने पहला स्थान प्राप्त किया उन्हें 600 में से 558 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अलवर के निश्चल शर्मा रहे जिन्हें 600 में 555 अंक मिले तीसरे स्थान पर अजमेर के चेलाराम रहे उन्हें 600 में 552 अंक मिले।