Panchna Dam. - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

करौली-सवाईमाधोपुर को पांचना बांध से सिंचाई पानी देने के प्रयास होंगे तेज, न्यायालय के आदेशों के बावजूद उपलब्ध नहीं कराया जा सका पानी
जयपुर। करौली और सवाईमाधोपुर जिलों के किसानों को पांचना बांध से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। जल संसाधन विभाग के अनुसार किसानों की मांग और न्यायालय के आदेशों के बावजूद कानून-व्यवस्था संबंधी बाधाओं के कारण अभी तक पानी उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। पांचना बांध से 9,985 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लिए किसानों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसके आदेशानुसार सिंचाई पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, गंभीर नदी बचाओ समिति द्वारा भी इस संदर्भ में याचिका दायर की गई है। दोनों याचिकाएं फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं।

गंभीर नदी को पुनर्जीवित करने और सिंचाई सुविधाओं को विस्तार देने के लिए संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के तहत पानी वितरण की योजना पर विचार हो रहा है। इसके तहत तालाबों और बांधों में पानी भरे जाने की तकनीकी उपादेयता की जांच की जा रही है। परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। राज्य सरकार आपसी समझौते से मामले को सुलझाने के लिए प्रयास करेगी।

SDRF ने बचाई युवक की जान, पांचना बांध में डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाला
जयपुर। करौली जिले में स्थित पांचना बांध में नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण डूब रहे उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में फैजलपुर गांव निवासी देवेंद्र पुत्र जगदीश कुमार (25) को एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के जवानों ने सुरक्षित बांध से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं एवं युवक के परिजनों ने रेस्क्यू टीम के जवानों की सराहना कर उन्हें धन्यवाद दिया।

एसडीआरएफ के कमाण्डेन्ट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि करौली जिले में 6 अप्रैल से कैला देवी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय नदी, घाट, बांध एवं तालाब में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए एसडीआरएफ सी कंपनी भरतपुर की रेस्क्यू टीम के प्रभारी हेड कांस्टेबल सियाराम के नेतृत्व में 11 जवानों की एक टीम दो शिफ्ट में दिन-रात तैनात की गई है।

कमांडेंट सिसोदिया ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पांचना बांध में जातरुओं की सुरक्षा एवं बचाव राहत के लिए टीम कमांडर हेड कांस्टेबल सियाराम के नेतृत्व में मोटर बोट से गश्त कर रही थी। इसी दौरान छोटी पुलिया के समीप पांचना बांध में एक युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। रेस्क्यू टीम के जवान कांस्टेबल महेश एवं नरेश तुरंत मोटर बोट से युवक के पास पहुंचे और उसे सकुशल बांध से बाहर निकाल लिया।