illegal drug - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार : 30 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद, बाइक जब्त
जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में एक अवैध मादक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपए की कीमत माल जब्त किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपित श्रवण सोलंकी निवासी गांव अरटिया खूर्द थाना भोपालगढ जिला जोधपुर हाल किराए दार गणेश नगर न्यू सांगानेर रोड थाना महेश नगर जयपुर है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 5 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। उसके कब्जे से मादक पदार्थ बेचने में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

40 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा : अवैध मादक पदार्थ तस्करी व आर्म्स एक्ट के मामले में एक साल से था वांछित, नीमच, मंदसौर, इंदौर में काट रहा था फरारी
जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर बाड़मेर जिले के थाना गुड़ामालानी में एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के मामले में करीब 1 साल से फरार चल रहे 40 हजार रुपए के इनामी बदमाश बाबूलाल धाकड़ पुत्र प्रेमचंद (34) निवासी गांव हरिपुरा थाना बेंगू जिला चित्तौड़गढ़ को चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर काटुन्दा मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि शातिर बदमाश बाबूलाल धाकड़ को रात को चित्तौड़गढ़ के बेंगू थाने की कस्टडी में रख दस्तयाबी के बारे में थाना गुड़ामालानी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। बुधवार सुबह बेंगू थाने से गुड़ामालानी पुलिस आरोपी को अपने मामले में साथ ले गई है।आरोपी मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, इंदौर में फरारी काट रहा था, जिसके होली पर गांव आने की एजीटीएफ टीम को सूचना मिली थी।

एडीजी एमएन ने बताया कि वांछित बदमाशों, गैंगस्टर्स एवं आपराधिक गिरोह के सदस्यों के बारे में आसूचना संकलन एवं उनकी धर पकड़ के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर फूलचंद टेलर के नेतृत्व में एएसआई शैलेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल मदनलाल, अरुण कुमार, कांस्टेबल बृजेश कुमार एवं श्रवण कुमार को उदयपुर रेंज की और रवाना किया गया था।

होली पर गांव आने की मिली थी सूचना
एमएन ने बताया कि इसी दौरान टीम के सदस्य एएसआई शैलेंद्र शर्मा व कांस्टेबल बृजेश कुमार को सूचना मिली कि बाड़मेर के गुड़ामालानी थाने में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित 40 हजार का इनामी बाबूलाल धाकड़ मध्य प्रदेश में फरारी काट रहा है, जो होली के त्योहार पर अपने गांव हरिपुरा थाना बेंगू आएगा। सूचना की पुष्टि के बाद मंगलवार को एजीटीएफ ने बेंगू से 7-8 किलोमीटर पहले चित्तौड़गढ़ कोटा हाईवे पर काटुन्दा मोड के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी बाबूलाल धाकड़ को थाना बेंगू की कस्टडी में रखा गया था, जहां से बुधवार सुबह को गुड़ामालानी थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू एवं पारसोली थाने में भी डकैती, महिला का अपहरण कर यौन शोषण, मारपीट सम्बन्धी चार आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज है।

यह है मामला

गत वर्ष 13 अप्रैल 2024 को थाना गुड़ामालानी व डीएसटी टीम द्वारा लूणवा चारणान गांव में पप्पू उर्फ नरेश कुमार विश्नोई पुत्र गंगाराम के घर दबिश देकर कुल 15.782 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध, एक पिस्टल जिसमें एक खाली मैग्जीन लगी हुई व एक मैग्जीन में चार जिन्दा कारतुस भरे हुए जब्त किए थे।

बरामद मादक पदार्थ व हथियार के बारे में आरोपी पप्पू उर्फ नरेश ने बताया कि अफीम का दूध उसने बाबू लाल धाकड़ एवं हथियार व कारतूस साल 2016 में हरिकिशन विश्नोई निवासी सेवड़ी से 37 हजार रूपये में खरीदे थे। मामले में आरोपी बाबूलाल धाकड़ की गिरफ्तारी के लिए आईजी जोधपुर रेंज विकास कुमार द्वारा 6 मार्च 2025 को 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई शैलेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मदन लाल, अरुण कुमार एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार व श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही।

बाड़मेर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करी के विरुद्ध बड़ी करवाई
जयपुर। बाड़मेर जिले में डीएसटी व थाना गुड़ामालानी पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थ व हथियारों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के लूणवा चारणान निवासी तस्कर पप्पू उर्फ नरेश बिश्नोई पुत्र गंगाराम (37) के घर पर दबिश देकर करीब 80 लाख रुपए कीमत का 15 किलो 782 ग्राम अफीम का दूध एवं एक पिस्टल, दो मैगजीन व चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी थाना धोरीमन्ना के एनडीपीएस मामले में 5000 का इनामी है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब हथियार की तस्करी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान डीएसटी के कांस्टेबल रमेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि 5 हजार रुपये का इनामी तस्कर पप्पू उर्फ नरेश कुमार विश्नोई ने अपने घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छुपा रखा है।

एसपी मीना ने बताया कि इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व सीओ सुखराम बिश्नोई के सुपरविजन एवं डीएसटी प्रभारी एएसआई अमीन खान व एसएचओ गुड़ामालानी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर लूणवा चारणान गांव में मुलजिम पप्पू बिश्नोई के घर दबिश दी गई।

पुलिस को देख आरोपी पप्पू उर्फ नरेश भागने लगा। जिस घेर कर टीम ने पकड़ लिया। मकान की तलाशी में एक कमरे के अंदर रखे लकड़ी के पलंग में बने बॉक्स से 11 प्लास्टिक की थैलियों में भरा 15 किलो 782 ग्राम अफीम का दूध तथा एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन व चार कारतूस बरामद किए गये। मामले में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

एसपी मीना ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पप्पू उर्फ नरेश बिश्नोई के विरुद्ध साल 2023 में थाना धोरीमना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में 5000 का इनाम घोषित है। आरोपी के विरुद्ध हैदराबाद के सिंडिकेट थाने में 1 किलो अफीम का दूध बरामदगी तथा जालौर जिले के थाना कोतवाली में साल 2020 में एनडीपीएस एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।