BJP's resolution letter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा के संकल्प पत्र पर गहलोत का निशाना- मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात नहीं करती भाजपा
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के घोषणा पत्र में जारी 'संकल्प पत्र' पर निशाना साधते हुए कहा है कि इसमें महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर वो बात नहीं कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा वाले राम मंदिर, धारा 370 और जिनकी वे बात कर रहे हैं। ये मुद्दे नहीं बल्कि उनकी सरकार के फैसले हैं। आज देश मे ज्वलंत मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई का बड़ा मुद्दा है। उस पर कोई बात नहीं कर रहा है। प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा लगातार दो बार चुनाव जीती है, लेकिन इस बार माहौल वैसा नहीं है। अब माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। देशभर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल लगातार बन रहा है। कितनी सीट कांग्रेस के खाते में आएगी,इस पर तो नहीं कह सकते, लेकिन परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

गहलोत ने कहा कि जो पार्टी सत्ता में होती है, उसकी पहली ड्यूटी यह होती है कि जो बर्निंग समस्याएं हैं, उनके बारे में विचार किया जाए। बेरोजगारी के लिए क्या प्लान है, उस पर कोई चर्चा नहीं है। महंगाई बहुत भयंकर है, उसकी चर्चा किसी भी बहस में नहीं हो रही है। बेरोजगारी और महंगाई पर राहुल गांधी बोलते हैं। कांग्रेस के नेता बोलते हैं या फिर इंडिया गठबंधन के नेता इन मुद्दों पर बात करते हैं। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान जो फीडबैक मिला है। उसके आधार पर हमने अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' जारी किया है। जिसमें पांच न्याय और 25 गारंटी दी है। मोदी के मिशन-2047 पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे 2047 की बात करते हैं, उनमें कोई दम नहीं है।

होटल आमेर क्लार्क में बोले सीएम- भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने होटल क्लार्क आमेर में भाजपा के संकल्प पत्र के बारे ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जनता की ओर से तैयार किया गया विजन है। यह पूरा होने की गारंटी है, यह चुनाव मोदी की गारंटी का चुनाव है, पहले भी 2014 और 2019 में जो कहा उसे पूरा किया है। विपक्षी घमंडी है उसके पास न विजन है और न विकास है। भारत आज विश्व की 5वी अर्थव्यवस्था है। मोदी जी 24 कैरेट सोने की तरह है। जो कहते है उसे पूरा करते है। राजस्थान में 100 दिन में पेपरलीक पर जो कार्यवाही की गई वो ऐतिहासिक है। मोदी जी की सरकार ने 3 करोड़ गरीब परिवारों को घर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें विकास का लक्ष्य है। सड़क, रेल और चिकित्सा में ऐतिहासिक काम होंगे। कांग्रेस का घोषणा पत्र है, जबकि भाजपा का संकल्प पत्र है। हमने 45 फीसदी वादे पूरे कर दिए  है। पानी, बिजली और कानून व्यवस्था को लेकर फैसले किए है। हम इस संकल्प पत्र को मजबूत करके 25 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे ।