Deepika Pandey Singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

JPSC परीक्षा पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CID करेगी परीक्षाओं की जांच
रांची। झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की दिशा में सहमति जताई है। राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि छात्रों से दो दौर की बातचीत के बाद उनकी कई मांगों पर सहमति बनी है। सरकार ने TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं की जांच राज्य की CID से कराने का फैसला किया है। जांच के दायरे में JSSC-CGL समेत अन्य परीक्षाओं को भी शामिल किया गया है।

मंत्री ने कहा कि जांच 90 दिनों में पूरी कराने का प्रयास होगा और जरूरत पड़ने पर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। जांच की निगरानी न्यायिक समिति करेगी। JSSC-CGL के परिणाम और नियुक्तियों का मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों तथा न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा होने के कारण सरकार ने छात्रों से सहयोग की अपील की है।

दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया में सुधार करना और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की गुंजाइश खत्म करना है। उन्होंने भाजपा पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
रांची। झारखंड में कांग्रेस ने लोकसभा के तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गोड्डा से विधायक दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अनुपमा सिंह विधायक अनूप सिंह की पत्नी और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू हैं।

इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को सूची जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कोटा से झारखंड में केवल रांची की सीट बची है जहां से उसे अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करनी है।