Re-polling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
कोटा। नगर निगम कोटा के वार्ड 87 में बुधवार को पुनर्मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और स्थिति को शांत कराया।
नगर निगम कोटा के तीन वार्डों के तीन बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार सुबह 7 बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ था। वार्ड 87 के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस का बूथ हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक संदीप शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में नारे लगाए, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के समर्थन में नारेबाजी की गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

हंगामे के दौरान मौके पर विधायक संदीप शर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र बिरला और नवनिर्वाचित पार्षद सहित भाजपा के कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं कांग्रेस की ओर से शहर जिला अध्यक्ष और महिला जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
एक ही मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होने के कारण दोनों दलों के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे, जिससे मतदान केंद्र पर भीड़ बढ़ गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। वार्ड के दो अन्य मतदान केंद्रों पर हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी रहा।

कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुबह 10 बजे तक 22.99 प्रतिशत मतदान
कोटा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार नगर निगम कोटा के तीन मतदान केंद्रों पर बुधवार सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान शुरू हो गया। नगर निगम के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448 और वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 पर मतदाता दोबारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही नगर पालिका सुकेत के वार्ड संख्या 4 के बूथ संख्या 5 पर भी पुनर्मतदान कराया जा रहा है। नगर निगम कोटा के तीनों बूथों पर सुबह 10 बजे तक 22.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि सुकेत के मतदान केंद्र पर 23.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी, नेताओं की मौजूदगी से माहौल गर्म
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत सभी मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पहले मतदान में लगाई गई अमिट स्याही के निशान को मान्य नहीं माना जा रहा है। मतदाताओं के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर नए सिरे से अमिट स्याही लगाई जा रही है, जो नाखून के प्रारंभ से अंगुली के प्रथम भाग तक फैलाई जा रही है।सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के नेता भी मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद नजर आ रहे हैं।

14 सितंबर को हुई मतगणना के दौरान इन तीनों वार्डों की ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण मशीनें खुल नहीं पाई थीं और परिणाम घोषित नहीं किए जा सके थे। कांग्रेस की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने मामले की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी थी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने के निर्देश जारी किए।पुनर्मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 सितंबर, गुरुवार को सुबह 8 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित टैगोर हॉल में मतगणना की जाएगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि राज्य के उन क्षेत्रों में दोबारा मतदान कराया जाएगा, जहाँ से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्टें मिली हैं। अग्रवाल ने 'यूनीवार्ता' से बातचीत में कहा, "जहाँ कहीं भी मशीन के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं, चाहे वह टेप चिपकाकर की गई हो या किसी अन्य तरीके से, हम वहां फिर से मतदान करवाएंगे। हमने पहले दिन से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि हम बंगाल में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना चाहते हैं। हम सभी शिकायतों का अध्ययन करेंगे और गुरुवार को पुनर्मतदान की घोषणा की जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोलकाता के बाहरी इलाके पानीहाटी और फालता सहित कई अन्य स्थानों पर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।

नांदसी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान जारी, 3 बजे तक 61.75 फीसदी हुआ मतदान
अजमेर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत अजमेर संसदीय क्षेत्र के लिए मसूदा विधानसभा क्षेत्र के नांदसी गांव के बूथ संख्या 195 पर पुनर्मतदान गुरुवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हो गया। शाम 3 बजे तक 61.75 फीसदी मतदान हो चुका है।

गांव नांदसी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित मतदान केंद्र पुनर्मतदान के लिए मतदाता सुबह सात बजे से पहुंचने लगे और लाइन लगना शुरू हो गई। मतदान सायं पांच बजे बजे तक चलेगा जहां 753 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल को हुए मतदान के बाद मतदान दल से मतदान सम्बंधित रजिस्टर रिकॉर्ड खो जाने की सूचना के बाद केन्द्रीय चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान के आदेश दिये थे। नांदसी में आज सार्वजनिक अवकाश के साथ धारा 144 प्रभावी है ।

नांदसी के एक बूथ पर 2 मई को पुनर्मतदान को देखते हुए धारा 144 लागू
अजमेर। राजस्थान में अजमेर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिये चुनाव आयोग के निर्देश के बाद मसूदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नांदसी के एक बूथ पर दो मई को पुनर्मतदान को देखते हुये क्षेत्र में धारा 144 लागू की गयी है। केकड़ी जिला मजिस्ट्रेट ने बुधवार को यह आदेश जारी किये।

चुनाव आयोग द्वारा अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (13) के विधानसभा क्षेत्र मसूदा के मतदान केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं 1 नांदसी तहसील भिनाय जिला केकड़ी पर 26 अप्रैल को हुये मतदान को शून्य घोषित करके पुनर्मतदान का निर्णय लिया गया है। पुनर्मतदान के लिये दो मई को प्रात: सात बजे से सायं पांच बजे तक समय निश्चित किया गया है। इस बूथ पर 753 मतदाता बताये जा रहे हैं।

केकड़ी जिला मजिस्ट्रेट श्वेता चौहान ने धारा 144 प्रभावी करते हुये मतदान केन्द्र पर चुनाव शांतिपूर्वक स्वतंत्र निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित किया है। ताकि मतदाता बिना किसी आतंक एवं भय के अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सके उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल को मतदान के बाद मतदान रेकॉर्ड रजिस्टर खोने की सूचना को केन्द्रीय निर्वाचन विभाग ने गम्भीरता से लेते हुये पुन: मतदान के आदेश दिये हैं।

मणिपुर में 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, मतदाताओं को धमकाने, ईवीएम को नष्ट करने तथा गोलीबारी के बाद भड़की थी हिंसा
इंफाल। मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया के दौरान उपद्रवियों द्वारा मतदाताओं को धमकाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों(ईवीएम) को नष्ट करने तथा गोलीबारी के बाद भड़की हिंसा के बाद इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 11 मतदान केंद्रों पर सोमवार को पुनर्मतदान कराए जा रहे हैं।

प्रदेश चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक खुरई विधानसभा क्षेत्र में मोइरंगकम्पु साजेब अपर प्राइमरी स्कूल और एस. इबोबी प्राइमरी स्कूल (ईस्ट विंग), क्षेत्रीगाओ में 04, उरीपोक में 03 तथा थोंगजू और कोनथौजम 01-01 बूथ में अतिरिक्त बलों की उपस्थिति के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 07.00 बजे मतदान शुरू हुआ।

जातीय संघर्ष से ग्रस्त मणिपुर में निर्धारित दो चरण के मतदान के पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव आयोग ने इंडिया समूह की कांग्रेस पार्टी की शिकायतों के बाद इन बूथों पर मतदान को अमान्य कर दिया था। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा विभिन्न बूथों पर कब्जे के साथ ही उसके मतदान एजेंटों और कार्यकर्ताओं को धमकी दी गयी है।