icc t20 ranking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत के अभिषेक शर्मा टी-20 रैंकिंग में बने नंबर वन, विराट और सूर्यकुमार के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय
दुबई। अभिषेक शर्मा आईसीसी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद नंबर 1 स्थान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने एक साल से ज्यादा समय में पहली बार यह शीर्ष स्थान छोड़ दिया है। अभिषेक पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार टी-20 शतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए थे, लेकिन हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में हेड को पीछे छोड़ दिया है और टी-20 में नए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।

विंडीज दौरे से बाहर रहे, ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा :

पिछले साल आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के दौरान सूर्यकुमार को पीछे छोड़ने के बाद से हेड नंबर-1 रैंकिंग पर थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हालिया टी-20 सीरीज से बाहर रहने के फैसले के बाद अभिषेक शीर्ष स्थान हासिल करने वाले भारत के केवल तीसरे खिलाड़ी बन गए। हेड से पहले सूर्यकुमार शीर्ष रैंकिंग पर थे, जबकि कोहली टी-20 क्रिकेट में यह प्रतिष्ठित स्थान हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी थे, जब उन्होंने 2014 और 2017 के बीच अधिकांश समय तक नंबर-1 स्थान बनाए रखा था।

इंग्लिस, टिम और ग्रीन ने सुधारी रैंकिंग :

दाएं हाथ के जोश इंगलिस टी-20 बल्लेबाजों की सूची में छह स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर आ गए हैं। टिम डेविड 12 स्थान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि कैमरन ग्रीन पांच मैचों में 205 रन बनाने और ‘प्लेयर आॅफ द सीरीज’ बनने के बाद 64 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर आ गए हैं।

टेस्ट बल्लेबाजी में रूट टॉप पर :

इंग्लैंड के जो रूट ने आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त बढ़ा ली है। रूट ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 150 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके साथी बेन डकेट भी शीर्ष 10 में वापस आ गए हैं। भारत के ऋषभ पंत भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। चोट से जूझने के बावजूद मैनचेस्टर में अपने अर्धशतक की बदौलत वह एक स्थान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दीप्ति नम्बर वन गेंदबाज बनने के करीब, आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचीं
दुबई। भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा टी-20 क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज बनने के करीब पहुंच गई हैं। वह आईसीसी महिला टी-20 खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष स्थान से आठ रेटिंग अंक दूर हैं। दीप्ति पिछले छह वर्षों में अधिकांश समय टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में रही हैं, लेकिन 27 वर्षीय दीप्ति कभी भी शीर्ष स्थान पर नहीं रही हैं, जबकि हाल के दिनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। टी-20 रैंकिंग में नवीनतम अपडेट में दीप्ति ने एक स्थान की छलांग लगाई है और आॅस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को पछाड़कर रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। दाएं हाथ की यह गेंदबाज अब रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद पाकिस्तान की सादिया इकबाल से केवल आठ रेटिंग अंक पीछे है।

अरुंधति की रैंकिंग में भी सुधार :

टीम की साथी अरुंधति रेड्डी भी रैंकिंग में सुधार कर रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में सीरीज के सबसे हालिया मैच में तीन विकेट लेने के बाद इस तेज गेंदबाज ने 11 पायदान की छलांग लगाई है और टी-20 गेंदबाजों की सूची में 43वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की कई गेंदबाजों ने भी लंदन के प्रतिष्ठित मैदान पर पांच रन से मिली जीत के बाद रैंकिंग में सुधार किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में लिए 3 विकेट :

दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में तीन विकेट लेने के बाद अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन के साथ यह आॅफ स्पिनर अपनी पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से शीर्ष स्थान हासिल कर सकती है।

बल्लेबाजों में बेथ मूनी शीर्ष पर :

आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी मामूली बढ़त बनाए हुए हैं, हालांकि इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ियों द्वारा मौजूदा सीरीज में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शीर्ष 10 के बाहर कुछ बदलाव हुए हैं। भारत की जेमिमा रोड्रिग्स   ब्रिस्टल में अर्धशतक बनाने के बाद दो 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं, इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज और सोफिया डंकले ने ओवल में अपनी शानदार साझेदारी के बाद रैंकिंग में सुधार किया है।

सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर कायम
भारत के मिडल ऑर्डर के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी-20 रैकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सूर्य कुमार 861 रेटिंग के साथ इस स्थान पर काबिज है।
इंटरनेशनल किकेट काउंसिल ने जारी ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को 861 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान दिया है। आईसीसी की इस रैंकिंग में इंग्लैंड के फिस साल्ट 802 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है।  इनके अलावा टी-20 में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रैकिंग में कोई फायदा नहीं मिला। रिजवान 800 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर ही है। रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम को एक स्थान का फायदा होते हुए चौथे स्थान पर आ गए है। मारक्रम के कारण पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को नुकसान हुआ और वे एक स्थान नीचे खिसक कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

छठे स्थान पर जायसवाल
आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में भारत के यशस्वी जायसवाल 714 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है। यशस्वी जायसवाल आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे है।

टी-20 वर्ल्ड कप टीम चयन के लिए रैंकिंग होगी महत्वपूर्ण
आईपीएल के 17वें सीजन में शानदार प्रदर्शन के अलावा आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग टी-20 वर्ल्ड कप में चयनकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। भारतीय चयनकर्ताओं के लिए सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा चेहरों के साथ बहुत अच्छा विकल्प मिलेगा।