jdu leader - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद : पीएम मोदी ने दी बधाई , मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना के बीच नीतीश का पहला बयान आया सामने
नई दिल्ली। बिहार से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संसद भवन में सदन की सदस्यता शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने जनता दल यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने हिंदी भाषा में शपथ ली। वह राज्यसभा के लिए हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव में उच्च सदन के लिए चुने गये थे। इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा , विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, संजय कुमार झा, राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी और राज्यसभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

नीतीश कुमार के जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। इसके साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य की राजनीति छोड़कर केन्द्र की राजनीति में पारी शुरू करने जा रहे हैं। बिहार की बागडोर संभालने से पहले नीतीश कुमार केन्द्र में मंत्री रह चुके थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिनकी सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के विकास में अमिट योगदान सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को संसद में लौटते देखना बहुत सुखद होगा और एक अनुभवी विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका व्यापक अनुभव सदन की गरिमा को अत्यधिक बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ," नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।" उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को आज सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।

बिहार में जेडीयू नेता चला रहा था साइबर फ्रॉड सिंडिकेट, आर्थिक अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार
पटना। बिहार में आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट से जुड़े 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसका मुख्य सरगना 21 साल का हर्षित कुमार है, जिसे सुपौल के गौसपुर से दबोचा गया। हर्षित कुमार जेडीयू का नेता है। इसके साथ इस गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह अंतरराष्टÑीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट सिम बॉक्स का संचालन भी करता था। ये सभी सिम बॉक्स की मदद से रोजाना 10 हजार से अधिक फर्जी कॉल करते थे और इन कॉल की मदद से साइबर फ्रॉड किए जाते थे। आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि इस मामले की गहन तफ्तीश करने के लिए सीबीआई और आईबी की विशेष टीम भी जल्द पटना आने वाली है। चूंकि यह मामला कई राज्यों के अलावा विदेशों से जुड़ा हुआ है, तो ऐसे में राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी के साथ मिलकर पूरे मामले की तफ्तीश की जाएगी। पूरे गिरोह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो सप्ताह में ढाई करोड़ रुपए का नुकसान
उन्होंने बताया कि इस पूरे गिरोह ने साइबर ठगी की बड़ी राशि को क्रिप्टो में तब्दील कर दी थी। इसी में वे आपस में लेनदेन करते थे। कई क्रिप्टो खातों और लेनदेन से जुड़े लिंक की जानकारी हासिल हुई है, जिसकी जांच चल रही है। केंद्रीय दूर संचार मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार फर्जी तरीके से समानांतर एक्सचेंज की बदौलत फर्जी कॉल के जरिए अंतरराष्टÑीय कॉल करके पिछले सिर्फ दो सप्ताह में ढाई करोड़ रुपए की ठगी की गई है। जबकि जनवरी से अब तक दूर संचार मंत्रालय को 60 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
पटना । बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि उनका मित्र घायल हो गया ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जदयू नेता सौरभ कुमार (33) अपने दोस्त मुनमुन के साथ पुनपुन थाना क्षेत्र के बढ़िया कॉल गांव में देर रात एक शादी के रिसेप्शन से लौटते समय गाड़ी में बैठ रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने करीब से गोलियां चलाईं। इस हमले में सौरभ और मुनमुन घायल हो गए। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाएगा, जहां चिकित्सकों ने जदयू नेता को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मुनमुन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सौरभ कुमार प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।