ward - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वार्ड समस्या : 9 महीने से रुका नाला निर्माण, स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
बूंदी। नैनवां रोड स्थित महावीर कॉलोनी और शास्त्री नगर क्षेत्र में पिछले 9 महीनों से रुका नाला निर्माण कार्य आमजन के लिए गंभीर समस्या बन गया है। जैतसागर तालाब से निकलने वाले करीब 6 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य अधर में लटका होने से क्षेत्रवासियों का जीवन मुश्किलों से घिर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अप्रैल 2025 में शुरू हुआ यह कार्य जून में बारिश का हवाला देकर बंद कर दिया गया था, जो अब तक दोबारा शुरू नहीं हो सका। निर्माण कार्य अधूरा रहने से नाले पर बनी मुख्य पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे मार्ग संकरा और खतरनाक बन गया है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, हाल ही में एक बुजुर्ग और एक बच्चा चोटिल हो चुके हैं।

क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का भी गंभीर संकट पैदा हो गया है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से लोग मजबूरी में कचरा नाले में डाल रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण गंदा पानी पेयजल में मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद और RUIDP विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

नगर परिषद और RUIDP के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। नाले के काम के नाम पर हमारे घर तोड़ दिए गए और अब आधी-अधूरी पुलिया छोड़कर हमें मरने के लिए छोड़ दिया गया है। क्या प्रशासन किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है?
-अब्दुल सलीम, स्थानीय निवासी, वार्ड संख्या 55

रास्ता इतना संकरा और खतरनाक हो चुका है कि रात के समय यहां से गुजरना मौत को गले लगाने जैसा है। हमने कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें कीं, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
- अमन, वार्डवासी, महावीर कॉलोनी क्षेत्र

क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी को लेकर मैं पूरी तरह गंभीर हूँ। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में दिक्कत आ रही है, यह सही है। मैंने इस संबंध में नगर परिषद और RUIDP के उच्च अधिकारियों से कई बार वार्ता की है। निर्माण कार्य की फाइल प्रक्रिया में है और हमारी कोशिश है कि कार्य जल्द से जल्द प्रगति पर आए और पुलिया का निर्माण पूर्ण कराया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।
-बेबी तरन्नुम, पार्षद वार्ड संख्या 55

जैत सागर नाला परियोजना के अंतर्गत इस क्षेत्र का कार्य हमारी प्राथमिकता में है। तकनीकी कारणों और पिछले दिनों हुई बाधाओं की वजह से काम में कुछ देरी हुई है, लेकिन अब कार्य प्रगति पर है। हमने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो।"
-दीप्ति जैन, अधिशाषी अभियंता , RUIDP, बूंदी

कोटा दक्षिण वार्ड 9: गंदगी और सुविधाओं का अभाव बढ़ा रहा परेशानी, वार्ड में स्मार्ट सिटी की झलक नहीं दिखाई देती
कोटा। यह गांव नहीं, कोटा शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 9 के हिस्से से जुड़ा रेत्या चौकी, शांति नगर है, जहाँ क्षेत्रवासी सुबह घर से निकलते हैं तो उन्हें इस दलदल भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। और यदि निकलते समय उनसे थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो वे कीचड़ में गिर जाते हैं। यह कहना है रेत्या चौकी निवासी धनराज व आशीष का। उन्होंने बताया कि हमारी तरफ अभी तक रोड का निर्माण नहीं किया गया, जिससे कीचड़ में निकलना हम लोगों की मजबूरी है। अनेक बार रात्रि में हम कीचड़ में गिर गए। बारिश के दिनों में हमारी समस्या और बढ़ जाती है। पानी के लिए लाइन डाली हुई है, पर अभी तक उनके कनेक्शन नहीं हुए। वहीं वार्ड के कुछ हिस्से में नियमित टीपर नहीं आने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड में रेत्या चौकी में पानी की लाइन डालने के बाद भी पानी के लिए कनेक्शन नहीं होने की वजह से लोगों को निजी ट्यूबवैल का सहारा लेना पड़ता है। विद्युत पोल पर लाइटें लगाने के बावजूद भी पर्याप्त रोशनी नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं वार्ड के रानपुर में  टीपर नियमित रूप से आते हैं। पूनिया देवरी निवासी विशाल कुमार व अजय ने बताया कि हमारी तरफ भी पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सार्वजनिक रोशनी नहीं होने की वजह से भी रात्रि के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड में सामुदायिक भवन, कॉम्पलेक्स व पार्क का अभाव होने की वजह से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

टीपर नहीं आते, कचरा खुले में डालने की मजबूरी
वार्ड के निवासी दिनेश बंजारा व लोकेश ने बताया कि हमारी तरफ तो टीपर नियमित नहीं आते हैं। वहीं रेत्या चौकी निवासी देशराज व मुकेश ने बताया कि हमारी तरफ तो टीपर भी नहीं आते हैं, जिससे हमें मजबूरन कचरा खुले में डालकर आना पड़ता है। कई बार बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। इस कचरे से बदबू आने के कारण बीमारियाँ फैलने का अंदेशा बना रहता है।

सामुदायिक भवन,पार्क, कॉम्पलेक्स का अभाव
वार्ड में सामुदायिक भवन का अभाव होने की वजह से वार्ड के लोगों को महंगी दर पर भवनों की बुकिंग करनी पड़ती है। रेत्या निवासी प्रेमचंद ने बताया कि सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही भवन तक जाने के लिए निजी वाहनों को किराये पर लेना पड़ता है, जिससे हमारे ऊपर दोहरी मार पड़ती है। सार्वजनिक स्नानघर नहीं होने की वजह से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रेत्या चौकी की कीचड़ भरी राह, ड्रेनेज सिस्टम फेल
वार्ड के हिस्से से जुड़ा रेत्या चौकी में रोड नहीं बनने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोड नहीं बनने से जगहझ्रजगह कीचड़ हो रहा है, जिससे वार्डवासियों को होकर जाना पड़ता है। वार्डवासी सुनील कुमार ने बताया कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर एकत्रित हो जाता है, जिससे कीचड़ फैल रहा है एवं पानी भरा रहता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। रास्ते में पानी भरा रहने से मच्छर पैदा हो रहे हैं। मौसमी बीमारी बढ़ने का अंदेशा बना रहता है।

शांति नगर निवासी दीनू कुमार व बंटी ने बताया कि हमारे तरफ रोड तो बना दिया गया, पर नालियों का ड्रेनेज सिस्टम सही ढंग से नहीं होने से गंदा पानी इनमें ही जमा रहता है, जिससे बीमारियाँ होने का अंदेशा बना रहता है।

हमारी तरफ ना तो कचरा गाड़ी आती है और ना ही नालियों की सफाई होती है। हमें तो केवल नगर निगम में जोड़ दिया गया है।
- प्रेमचंद, वार्डवासी

रोड निर्माण तो किया गया पर गंदा पानी नालियों में जमा रहता है, जिससे बीमारियाँ होने का अंदेशा बना रहता है। रोड लाइटें पर्याप्त नहीं होने की वजह से रात्रि में अंधेरा रहता है।
- सूआ बाई

कचरा गाड़ी आती है जो मेन रोड से कचरा लेती है, अंदर की तरफ नहीं जाती। सफाई करने वाले रोड के साइड में ही कचरा डाल देते हैं, जो परेशानी का सबब बना हुआ है।
- जितेंद्र, वार्डवासी

वार्ड में रोड निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं। नल कनेक्शन की डिमांड राशि अधिक होने की वजह से अभी तक कनेक्शन नहीं करवाए गए हैं। हमने जनप्रतिनिधियों को डिमांड राशि कम करने के लिए लिखित में सूचना दे रखी है।
- रतन बाई, वार्डवासी

कोटा दक्षिण वार्ड 31 - सफाई व्यवस्था चरमराई, नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने से निवासी परेशान
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 31 के रंगबाड़ी क्षेत्र में नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने और नालियों की सफाई नहीं होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में रहने वाले संजय कुमार व दिनेश कुमार ने बताया कि हमारी तरफ की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हुई हैं, जिससे दिनभर बदबू आती रहती है। नियमित सफाई नहीं होने की वजह से नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है। गलियों में दिनभर आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। वार्ड की गलियों में कई रोड लाइटें जलती नहीं हैं, जबकि कुछ ही लाइटें चालू रहती हैं, जिससे रात में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटना का खतरा एक मैरिज गार्डन के आसपास रहने वालों ने बताया कि हमारी तरफ एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से तेज गति में वाहन निकलते हैं, जिससे बाहर खेलने वाले बच्चे कई बार चोटिल हो जाते हैं और दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। मैदान में भरे गंदे पानी से बढ़ी समस्या वार्ड के बीच स्थित मैदान में गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। गंदे पानी से निकलकर जलीय जीव आसपास के घरों तक पहुंच जाते हैं, जिससे डर का माहौल बना रहता है।

खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर
वार्ड के बीचों-बीच स्थित बस्ती में बिजली का एक खुला ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है, जिसके आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सत्यनारायण सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में इस खुले ट्रांसफॉर्मर से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि इसके चारों ओर बाउंड्रीवाल या किसी प्रकार की सुरक्षा दीवार का निर्माण होना आवश्यक है।

सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां निगम का कोई सामुदायिक भवन नहीं होने से मांगलिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए निजी भवनों को महंगी दरों पर बुक करना पड़ता है। अगर निगम का भवन उपलब्ध हो जाए तो लोगों को कम दर पर सुविधा मिल सकती है।

वार्ड में नियमित कचरा गाड़ी नहीं आती और सफाई नहीं होती है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
- भंवरलाल, वार्डवासी

घरों के सामने की नाली में एक निजी मैरिज गार्डन का वेस्ट डाला जाता है। इससे नालियां लगातार गंदगी से भरी रहती हैं और इनके आसपास दिनभर आवारा पशु घूमते रहते हैं।
- वीनस महिला

मेरे कार्यकाल में नियमित रूप से सफाई होती थी। जब से मेरा कार्यकाल समाप्त हुआ और प्रशासक ने कार्यभार संभाला, तब से सफाई को लेकर दिक्कतें बढ़ी हैं। लोगों के फोन आते हैं, लेकिन मैं जब अधिकारियों को फोन करता हूं तो वे कॉल रिसीव नहीं करते।
- ओम गुंजल, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 8 - वार्ड के कुछ क्षेत्र में सीसी रोड व नालियों का निर्माण, अभी कई कार्य करवाने बाकी
कोटा । नगर निगम दक्षिण के वार्ड 8 में विकास कार्यों को देखा जाए तो इसमें सीसी रोड व नालियों का निर्माण सहित अन्य कार्य किए गए हैं। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व उपमहापौर पवन कुमार मीणा करते हैं। विनोबाभावे नगर निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीसी रोड व नालियों का निर्माण हुआ है और कचरा गाड़ी नियमित रूप से आती है। धनराज गुर्जर व दिनेश भील ने बताया कि वे बंधा गांव में रहते हैं। यहां केवल सीसी रोड का निर्माण हुआ है। गांव के कुछ हिस्सों में नालियां बनी हैं, जबकि कुछ में अब भी निर्माण बाकी है। बनी हुई नालियों की सफाई नहीं होने से वे कचरे से अटी पड़ी रहती हैं। वहीं गांव में पानी की लाइन डाली हुई है, पर पानी प्रेशर से नहीं आने के कारण निवासियों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही रोड लाइटें भी कुछ जगह जलती हैं, कुछ बंद रहती हैं।

वार्ड में सड़कों का डामरीकरण, रोड लाइट, नालियों का निर्माण सहित विभिन्न निर्माण करवाए गए, पर अभी कई कार्य करवाने बाकी हैं। वार्डवासी विशाल व कारूलाल ने बताया कि उन्हें स्मार्ट सिटी में जोड़ा गया है, लेकिन उनकी तरफ स्मार्ट सिटी स्तर का विकास अभी तक नहीं हुआ है।

कुछ हिस्सों में साफ-सफाई का अभाव
वार्ड की कुछ कॉलोनियों में प्रतिदिन कचरा गाड़ी आती है व सफाई होती है, पर वार्ड के अंतिम छोर या शहर के अंतिम छोर पर बसे गांवों में न तो कचरा गाड़ी आती है और न ही नालियों की साफ-सफाई होती है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिनसे बदबू आती है और बीमारियां फैलने की आशंका रहती है।

कुछ रोड लाइटें चालू, कुछ बंद
वार्डवासी सुनील कुमार व अजय कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगी रोड लाइटें चालू हैं। वहीं बंधा व धर्मपुरा के निवासियों ने बताया कि पोल पर लगी कुछ लाइटें चालू तो हैं, पर उनमें पर्याप्त रोशनी नहीं है। कई लाइटें बंद रहती हैं, जिससे रात में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वार्ड का एरिया
विनोबाभावे नगर (आंशिक), धर्मपुरा रोड की समस्त कॉलोनियां, हाड़ौती कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, ग्राम धर्मपुरा, ग्राम बंधा, ग्राम रथकांकरा, नंदनी नगर, मुकंदरा विहार, गणेश नगर, गणेश उद्यान क्षेत्र, बसंल स्कूल, आरोग्य नगर इत्यादि।

हाड़ौती कॉलोनी में अभी तक पानी की लाइन नहीं डाली गई है, जिसकी वजह से निजी ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ता है। डे्रनेज सिस्टम ठीक नहीं होने से गंदा पानी नालियों में जमा रहता है। गर्मी के दिनों में गांव जाकर रहना पड़ता है।
-धनराज,वार्डवासी

आधी कॉलोनी में सड़क निर्माण हुआ है और आधी कॉलोनी अब भी अधूरी है। साथ ही हाड़ौती कॉलोनी में पानी की समस्या और नालियों में जमा गंदगी से लोग परेशान रहते हैं।
-लोकेश नागर, वार्डवासी

रोड लाइटें कुछ बंद रहती हैं, कुछ जलती हैं। साथ ही पाइपलाइन में पानी का प्रेशर कम आता है, जिससे पानी की दिक्कत बनी रहती है।
-अन्ना वार्डवासी

बंधा गांव में नलों में पानी प्रेशर से नहीं आता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। नालियों की सफाई नहीं होने से बीमारियों का अंदेशा बना रहता है।
-दिनेश कुमार वार्डवासी

पानी की लाइन डाली हुई है, पर कुछ लोग लाइन से पानी की चोरी करते हैं। वहीं वार्ड का एरिया काफी दूर-दूर तक फैला होने से भी दिक्कतें आती हैं। हाड़ौती कॉलोनी में रोड की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
- पवन कुमार मीणा,निवर्तमान उपमहापौर

कोटा दक्षिण वार्ड 6 - नाले का ढकान, गंदगी और खाली मकान बने परेशानी, कचरा गाड़ी का समय नहीं निर्धारित
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 6 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास के कार्य तो करवाए गए, जिनमें पार्कों का सौन्दर्यकरण, सीसी रोड और नालियों सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं टैगोर नगर, चाणक्य नगर और स्वामी विवेकानंद नगर के बीच स्थित नाले पर ढकान नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासी रामप्रसाद व दिनेश सहित अन्य ने बताया कि घर नाले के पास स्थित होने के कारण बारिश के दिनों में उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं। कई बार नाले से जलीय जानवर बाहर आ जाते हैं, जिससे डर का माहौल बना रहता है।

इसी तरह वार्ड में स्थित खाली मकान भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। निलेश कुमार व हितेश ने बताया कि घनी आबादी के बीच स्थित खाली प्लॉट में लोग कचरा डाल देते हैं। कई बार कचरे में आवारा जानवर मुंह मारते रहते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं कुछ हिस्सों में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं।

वार्ड में स्थित नाला बना परेशानी
वार्ड के मुख्य रोड पर स्थित नाले पर ढकान नहीं होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। रमेश कुमार व अभिषेक ने बताया कि यदि नाले पर ढकान कर दिया जाए तो बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही इसकी सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाई जानी चाहिए, क्योंकि कुछ लोग रात्रि में इसमें कचरा डाल देते हैं।

कुछ जगहों पर नालियां गंदगी से अटी पड़ी
वार्ड के कुछ हिस्सों में नालियों की सफाई होती है, लेकिन बोम्बे योजना और स्वामी विवेकानंद नगर (आरएचबी) में नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रामप्रसाद व मनोज कुमार ने बताया कि उनकी तरफ नालियों की सफाई नहीं होती, जिसके कारण दिनभर आवारा पशु उनमें मुंह मारते रहते हैं और गंदगी के चलते बीमारियों का डर बना रहता है।

खाली मकान और प्लॉट बने परेशानी
वार्ड में घनी बस्ती के बीच स्थित खाली मकान और प्लॉट अब लोगों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पास स्थित मकान लगभग 5-6 साल से खाली पड़ा है, जिसकी खिड़कियां और दरवाजे तक गायब हो चुके हैं। अब उसमें दिनभर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है और कुछ लोग उसमें कचरा भी डाल देते हैं। वहीं कई खाली प्लॉटों में झाड़ियां उग आई हैं और कुछ में गंदा पानी भरा हुआ है, जो परेशानी का कारण है।

वार्ड का क्षेत्र
टैगोर नगर, चाणक्य नगर, स्वामी विवेकानंद नगर (आरएचबी), विवेकानंद नगर (यूआईटी), बोम्बे योजना शामिल हैं।

कचरा गाड़ी आती है पर समय निर्धारित नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
- रामप्रसाद

स्वामी विवेकानंद आरएचबी व बोम्बे योजना में नालियों की सफाई  प्रतिदिन नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हुई हैं।
- मनोज कुमार

कचरा गाड़ी प्रतिदिन नहीं होती है, और समय निर्धारित नहीं होने की वजह से दिक्कत आती हैं। वहीं कुछ जगहों पर नालियां क्षतिग्रस्त होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।
- आकाश

नालियों में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने की वजह से गंदगी जमा हो रही है। नाले के ढकान की कोशिश की जाएगी। कुछ जगहों पर नालियां क्षतिग्रस्त हैं, उनका भी कार्य करवाया जाएगा। वहीं वार्ड में अपेक्षाकृत कम विकास के कार्य हुए हैं। खाली प्लॉटों से संबंधित समस्याओं को लेकर हमने अधिकारियों को अवगत करा रखा हैं।
- नितिन धारवाल, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 26 में वार्ड पार्षद द्वारा विकास कार्यों के तहत वार्ड में सीसी रोड व नालियों का निर्माण सहित अन्य कार्य किए गए हैं। वार्डवासी दिनेश कुमार व राधेश्याम ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है, साथ ही साफ-सफाई भी होती है। पर वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से नालियां गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं, जिससे बदबू आती है।साथ ही कुछ जगहों पर सीसी रोड निर्माण के दौरान नालियों की गहराई तो बढ़ गई, पर चौड़ाई नहीं बढ़ने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों को खेलने के लिए पास ही स्थित दूसरे वार्ड के पार्क में जाना पड़ता है। बच्चों के परिजन प्रदीप व हेमंत कुमार ने बताया कि बच्चों को रोड पार कराके अन्य पार्क में ले जाना पड़ता है, जिससे कई बार हादसे होने का डर बना रहता है। वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को अन्य जगहों पर जाकर महंगी दरों पर भवनों की बुकिंग करवानी पड़ती है।

घरों के सामने बने स्पीड ब्रेकर
वार्ड में कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बिना मापदंड के बना लिए हैं, जिसकी वजह से बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आते-जाते बाइक सवारों को ये ब्रेकर दर्द भी दे रहे हैं। रमेश कुमार व मनीष ने बताया कि कई बार ये ब्रेकर रात्रि के समय दिखाई नहीं देते, जिससे लोग चोटिल हो जाते हैं।

पार्क व सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासी हितेश कुमार ने बताया कि बच्चों को खेलने के लिए दूसरे वार्ड के पार्क में जाना पड़ता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है, क्योंकि वहां जाने के लिए रोड पार करनी पड़ती है और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। साथ ही निगम का सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से महंगी दरों पर अन्य जगहों पर जाकर मांगलिक कार्य सहित अन्य कार्यक्रम करने पड़ते हैं। इससे आयोजकों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ती है और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नालियों की कम गहराई बनी परेशानी
वार्ड में बनी नालियों की कम गहराई अब वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वार्डवासी प्रकाश कुमार व राजेंद्र ने बताया कि नालियों की गहराई कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से वे गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं।

वार्ड का एरिया :- हनुमान नगर, हनुमान नगर कच्ची बस्ती, आरएसी कैंपस इत्यादी क्षेत्र।

वार्ड में टिपर आता है, लेकिन नालियों की सफाई न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर भी परेशानी बढ़ा रहे हैं।
- रामचरण

नालियों की सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से बच्चों सहित अन्य लोगों को दिक्कत आती है। सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से महंगी दर पर भवन की बुकिंग करवानी पड़ती है।
- मुकेश मीणा

घरों के सामने स्थित नाले की चौड़ाई कम कर दी जाए और इस पर ढकान कर दी जाए तो कुछ हद तक परेशानी से राहत मिल सकती है। क्योंकि रात्रि के समय नाला खुला होने से लोग इसमें कचरा डाल देते हैं।
- हेमंत कुमार

पार्षद को तीन बार कॉल किया गया उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।
- योगेन्द्र खिंची, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 19 पार्षद द्वारा वार्ड में विकास के कार्य करवाए गए, जिसमें वार्ड में पिछले दिनों कॉम्पलेक्स का निर्माण किया गया। सीसी रोड तथा नालियों का निर्माण किया गया। वार्डवासी मंगलेश व हरिओम ने बताया कि हमारे वार्ड में सीसी रोड बनाने के दौरान सीवरेज लाइन डाली गई, जिसके चैंबर अब हमारे लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। चैंबर का लेवल सही नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही ठेकेदार ने कई जगहों पर चैंबर का लेवल सही करने के लिए उनके ऊपर डामर कर पेचवर्क कर दिया। वहीं वार्ड की कुछ गलियों में पिछले दिनों सीसी रोड का निर्माण किया गया। वार्डवासी हरीश कुमार व अभिषेक ने बताया कि वार्ड में स्थित पार्कों में बच्चों के लिए खेल- खिलौने नहीं होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और उन्हें अन्य वार्डों के पार्कों में जाना पड़ता है।

वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से आसपास के वार्डों के सामुदायिक भवन में मांगलिक कार्यों के लिए जाना पड़ता है। वार्डवासी हरीश कुमार ने बताया कि सामुदायिक भवन यदि वार्ड में हो तो वार्डवासियों को सस्ती दर पर भवन मिल सकता है, जिससे काफी खर्च बच सकता है। वहीं वार्ड की कुछ नालियों की सफाई तो प्रतिदिन होती है, लेकिन कुछ नालियां गंदी पड़ी रहती हैं।

खाली भूखंड बने परेशानी
वार्डवासी नितेश कुमार व बंटी ने बताया कि घरों के सामने स्थित खाली भूखंड में भरा गंदा पानी हमारे लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। गंदे पानी से दिनभर बदबू आती है। साथ ही इनमें से कई बार जलीय जानवर बाहर निकल आते हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमने इन समस्याओं के लिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

घरों के पास से गुजरती विद्युत लाइनें
वार्डवासी विपुल व गोलू कुमार ने बताया कि घरों के पास से और जमीन से महज कुछ ऊँचाई पर ही विद्युत लाइनें गुजर रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के समय इन लाइनों से हादसा होने का डर और बढ़ जाता है। वहीं जमीन से कम ऊँचाई पर गुजरती इन विद्युत लाइनों से कभी भी कोई वाहन इनके संपर्क में आने का खतरा बना रहता है। इस समस्या का समाधान अनिवार्य है।

पार्कों का विकास होना बाकी
वार्ड में स्थित पार्कों में पहले बच्चों के खेलने के साधन लगाए गए थे, पर टूटने की वजह से अब उन्हें दुबारा लगाया जाएगा।राजेंद्र कुमार व प्रकाश कुमार ने बताया कि वार्ड के पार्कों का अभी तक विकास नहीं होने से बच्चों को खेलने के लिए अन्य जगहों पर जाना पड़ता है और मॉर्निंग वॉक के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी तक केवल पार्कों में चारदीवारी का निर्माण कर उनमें सुरक्षा के लिए गेट लगाए गए हैं।

वार्ड का क्षेत्र
श्रीराम विहार, ग्रीन पाम, लैंडमार्क पैराडाइज, बजरंग नगर, कृष्णा नगर, न्यू गोपाल विहार, त्रिवेणी आवास, अटवाल नगर, आदित्य आवास इत्यादि क्षेत्र।

वार्ड में कचरा गाड़ी आती है, सफाई भी होती है, पर खाली प्लॉट की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-अभिषेक

वार्ड में कॉम्पलेक्स केवल एक ही है, जो काफी दूर है। यदि एक से अधिक कॉम्पलेक्स हों तो परेशानी नहीं होगी।
-रामराज

वार्ड में कचरा गाड़ी आती है, पर खाली प्लॉट हमारे लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
- महेंद्र दाधीच

पार्कों के जीर्णोद्वार के लिए टेंडर हो चुके हैं, उनका कार्य प्रारंभ होना बाकी है। साथ ही सड़कों के लिए दोबारा टेंडर होंगे। सीवरेज चैंबर के लेवल के लिए ठेकेदार ने काम किया था, पर वह अधूरा छोड़कर चला गया।
- विजयलक्ष्मी प्रजापति, वार्ड पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 18 : सीवरेज चैंबरों का गलत लेवल, रोड क्षतिग्रस्त, नालों पर ढकान नहीं होने से नालियों में गंदा पानी जमा
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 18 में पार्षद द्वारा  पार्षद निधि के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य करवाए गए । इनमें सीसी नालियों का निर्माण, कॉलोनियों में सीसी सड़कें बनवाना सहित अन्य कई कार्य शामिल हैं। इसके बावजूद वार्ड में कई समस्याएं बनी हुई हैं। वार्डवासी दिनेश कुमार और सी.पी. सिंह ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है और सफाई भी नियमित होती है। पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर अब वार्डवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। ठेकेदार ने इन चैंबरों का लेवल सड़क के स्तर से नहीं मिलाया, जिससे बाइक सवारों सहित राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय चैंबरों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। वहीं सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, गिट्टियाँ निकल रही हैं और कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा दीवार नहीं, दुर्घटना का खतरा
वार्ड में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा दीवार नहीं है। वार्डवासी बताते हैं कि इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सुरक्षा व्यवस्था न होने से बच्चों और राहगीरों के लिए यह हमेशा जोखिमपूर्ण बना रहता है।नाले पर ढकान नहीं, बारिश में दिक्कतों का सामना करना पड़ता वार्ड में स्थित कई नालों पर ढकान नहीं है। बारिश के मौसम में इन नालों से जलीय जानवर बाहर निकलकर घरों की चौखट तक पहुँच जाते हैं, जिससे भय का माहौल बन जाता है। वार्डवासी इस समस्या से लंबे समय से परेशान हैं।

सामुदायिक भवन का अभाव—कार्यक्रमों के लिए दूसरी जगह निर्भरता
वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को मांगलिक कार्यों के लिए अन्य जगह महँगे किराए पर भवन लेकर कार्यक्रम करने पड़ते हैं। अंकुश कुमार व शिव कुमार ने बताया कि सामुदायिक भवन की कमी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे वार्डवासियों को हर बार अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।

खाली प्लॉट परेशानी का कारण
वार्डवासी विपुल कुमार और अनिता बाई ने बताया कि घरों और आबादी के बीच कई खाली प्लॉट पड़े हुए हैं। इनसे जहरीले जानवर निकलकर घरों तक पहुँच जाते हैं, जिससे खतरा बना रहता है। कुछ लोग इन प्लॉटों में रात्रि के समय कचरा भी डालते हैं, जिससे आवारा पशु इन प्लॉटों में मुंह मारते रहते हैं और कचरा चारों ओर फैल जाता है। इसके कारण बदबू और गंदगी का माहौल बना रहता है।

नालियों का ढलान सही नहीं
रामप्रताप और रूकमणी बाई ने बताया कि नालियों का ढलान सही नहीं होने से इनमें गंदा पानी जमा रहता है। नालियों की गहराई कम होने से कई बार गंदा पानी बाहर बहने लगता है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और बदबू की समस्या भी रहती है।

कुछ जगहों पर रोड लाइटें बंद
गोपाल विहार द्वितीय के निवासी रघुनंदन ने बताया कि गली में आधे हिस्से में रोड लाइटें जलती हैं, जबकि कुछ जगहों पर बंद रहती हैं। इससे रात्रि के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

वार्ड का एरिया
गोपाल विहार प्रथम, द्वितीय, केसर बाग, वैभव नगर, सिटी पुलिस लाइन एवं नयागांव इत्यादि क्षेत्र वार्ड में आते हैं।

वार्ड में कचरा गाड़ी आती है। कुछ जगहों पर रोड लाइटें बंद रहती हैं, जिससे परेशानी होती है।
- पंकज कुमार, वार्डवासी

हमारी तरफ तो कचरा गाड़ी आती है, पर नियमित नहीं आती। इसकी वजह से कचरा डालने में परेशानी होती है। फिर दूसरे दिन डाल पाते हैं।
- वी.एस. माथुर, वार्डवासी

विहार प्रथम में नालियों का ढलान नहीं होने से गंदा पानी जमा रहता है। इससे बीमारियों का डर रहता है।
- रामप्रताप, वार्डवासी

सीवरेज लाइन डालने के बाद रोड में गड्ढे हो गए। नालियों की गहराई बढ़नी चाहिए और ढलान भी सही होना चाहिए।
- अनिता बाई, गृहिणी

सीवरेज के चैंबर सही करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। वार्ड में कहीं भी जमीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हो पाया।
- जियाउद्दीन, वार्ड पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 7 - स्मार्ट सिटी में शामिल, पर सुविधाओं से वंचित वार्ड
कोटा। संभागीय मुख्यालय होने और स्मार्ट सिटी में नगर निगम दक्षिण के वार्ड 7 को शामिल तो कर दिया, पर विकास की बात की जाए तो यहां के निवासियों का कहना है कि उन्हें केवल स्मार्ट सिटी में जोड़ा गया है। वार्डवासी गिरधारी कुमार व निरंजन कुमार ने बताया कि हमें सिर्फ स्मार्ट सिटी का तमगा मिला है। विकास तो केवल शहर में हुआ है। हमारे यहां पर तो सीसी रोड का निर्माण हुआ है और कुछ जगहों पर नालियों का निर्माण हुआ है, जबकि कई जगहों पर अभी बाकी है। साथ ही हमारे क्षेत्र में न तो पार्क है और न ही सामुदायिक भवन, जिसकी वजह से हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांगलिक कार्यों के लिए दूसरी जगह पर जाकर भवन की बुकिंग महंगी दरों पर करवानी पड़ती है। बच्चों को खेलने के लिए भी अन्य जगहों पर जाना पड़ता है।

गलियों में रोड लाइटें बंद
वार्ड के मेन रोड पर रोड लाइटें तो जलती रहती हैं, लेकिन अंदर की गलियों में रोड लाइटें बंद ही रहती हैं। मेन रोड पर स्थित डिवाइडर सौंदर्य बढ़ाने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। कुछ स्थानों पर कंटीली झाड़ियां उग चुकी हैं व कुछ जगह लोगों ने उपले सुखा रखे हैं।

पार्क  व सामुदायिक भवन का अभाव
रमेश कुमार और अमन ने बताया कि हमारी तरफ न तो बच्चों के खेलने के लिए पार्क है और न ही वृद्धजनों के घूमने के लिए। इससे सभी को परेशानी होती है। साथ ही वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से मांगलिक कार्यों के लिए निजी भवन की महंगी दर पर बुकिंग करवानी पड़ती है। कई बार भवन नहीं मिलने पर खुले में ही मांगलिक व अन्य कार्य करने पड़ते हैं।

पानी की लाइन बिछी, पर कई घरों में कनेक्शन बाकी
वार्ड में पानी की लाइन तो बिछा दी गई है,  कुछ घरों में कनेक्शन कर दिए  हैं कुछ में अभी बाकी हैं।लोगों को निजी ट्यूबवेल से महंगी दरों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। दौलतगंज के निवासी फूलचंद व विशाल कुमार ने बताया कि गांव में पानी की व्यवस्था खुद करनी पड़ रही है। आधे इलाके में छह माह से नल में पानी नहीं आ रहा। कई परिवारों को करीब एक किलोमीटर दूर से पानी की लाइन जोड़कर पानी लाना पड़ रहा है। कुछ सरकारी नलों में महीनों से पानी नहीं आया है।

गंदी नालियां ,खराब सीसी सड़कें
वार्ड के कई हिस्सों में नालियों में गंदा पानी जमा हो रहा है। सीसी रोड भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। कुछ इलाकों में सीसी नालियां बनी हैं, जबकि कुछ जगहों पर कच्ची नालियां होने के कारण लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

वार्ड क्षेत्र
नया गांव, दौलतगंज, रोजड़ी का आंशिक भाग, मानसरोवर कॉलोनी, नया गांव यूआईटी एजुकेशनल जोन आदि क्षेत्र।

हमारी तरफ तो पानी आए एक साल से अधिक हो गया है। लाइन बिछी है, पर पानी नहीं आता।
- गिरधारी कुमार

आधे गांव में पानी आता है, आधे में आता ही नहीं। मेन रोड पर लाइटें जलती हैं, पर गलियों में बंद रहती हैं।
- गिरधारी

वार्ड में पानी की लाइन डाले काफी समय हो गया, पर कनेक्शन नहीं हुए। पानी के लिए भटकना पड़ता है।
- पप्पू कुमार

हमें तो केवल स्मार्ट सिटी में जोड़ा गया है, सुविधाओं में सिर्फ सीसी रोड और कुछ निर्माण हुए हैं। पार्क व सामुदायिक भवन का अभाव बड़ी चुनौती है।
- रोहित कुमार

वार्ड में पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है, इसलिए कनेक्शन नहीं हुए हैं। रोड लाइट की शिकायत दर्ज करा दूंगा। अन्य समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दूंगा। हमारा कार्यकाल खत्म हो चुका है।
- सोनू भील, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 17: सीवरेज चैंबर, क्षतिग्रस्त सड़कें ,पार्क का अभाव वार्डवासियों की बड़ी समस्या
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 17 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास कार्य तो करवाए गए, लेकिन वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर सही ढंग से नहीं लगाए गए। इसकी वजह से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए पार्क का अभाव वार्डवासियों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। वार्डवासी अख्तर खान और रघु कुमार ने बताया कि पार्क की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं, वार्ड में सामुदायिक भवन भी नहीं है, जिससे मांगलिक कार्यों के दौरान महंगी दर पर भवन किराए पर लेना पड़ता है और डबल खर्च उठाना पड़ता है। यह समस्या वार्डवासी अभिनव और शिव कुमार ने भी बताई।

ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा दीवार का अभाव
वार्ड की मेन रोड पर स्थित ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा दीवार नहीं है। वार्डवासी बताते हैं कि यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

घरों के पास से गुजरते बिजली के तार
पास से ही बिजली के तार गुजर रहे हैं। अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के समय हादसे का खतरा बना रहता है।

नियमित नहीं आते टिपर
वार्डवासियों के अनुसार कचरा गाड़ी मेन रोड पर तो प्रतिदिन आती है, लेकिन वार्ड की गलियों में रोज नहीं पहुंचती। इसके कारण कचरा घर में ही जमा रहता है और कई बार लोगों को कचरा इधर-उधर डालकर आना पड़ता है।

खाली प्लॉट बने परेशानी का कारण
सघन बस्ती के बीच कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर खाली छोड़ रखे हैं। मनीष कुमार बताते हैं कि उनके पास खाली पड़े भूखंड में बारिश के दिनों में पानी भर जाता है, जिससे बदबू फैलती है और जलीय जीव पनप जाते हैं। इससे आसपास रहने वालों में डर बना रहता है।

पार्क और सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड के निवासी दिलशाद और हरिओम ने बताया कि कॉलोनी में बच्चों के खेलने और लोगों के बैठने के लिए एक भी पार्क नहीं है। बच्चे मेन रोड पर खेलते हैं, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। सीनियर सिटीजन्स को मॉर्निंग वॉक के लिए दूर जाना पड़ता है। राहुल, रेखा कुमारी और सुमित्रा बाई ने बताया कि बच्चों के खेलने की जगह नहीं होने के कारण उन्हें घर की छत पर ही ले जाना पड़ता है।

वार्ड का क्षेत्र
थैगड़ा, सूर्य नगर, भारत विहार, देवाशीष सिटी, ग्रामीण पुलिस लाइन, आदित्य नगर, बजरंग विहार आदि इलाके वार्ड में शामिल हैं।

कचरा गाड़ी तो आती है, पर कुछ गलियों में रोड लाइटें बंद होने की वजह से रात में अंधेरा रहता है और आवागमन में परेशानी होती है।
- जावेद, वार्डवासी

मेन रोड पर कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है, लेकिन अंदर गलियों में रोटेशन के आधार पर ही आती है, जिससे असुविधा होती है।
- बिशन सिंह, वार्डवासी

पार्षद से संपर्क नहीं हुआ
वार्ड पार्षद बबलू सिंह कसाना से बात करने के लिए कॉल किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच आॅफ होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया।

कोटा दक्षिण वार्ड 37 - विकास कार्यों की धीमी रफ्तार, सामुदायिक भवन की कमी व पार्कों का विकास अवरूद्ध
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 37 में पार्षद ने निगम की बैठक में वार्ड में विकास के कार्य करवाने के लिए बोर्ड की बैठकों में जोर-शोर से मुद्दे तो उठाए। वहीं वार्ड में पार्षद द्वारा अभी तक सीसी व पक्की नालियों का निर्माण किया गया है। वार्डवासी नितेश व दिनेश कुमार ने बताया कि घर के सामने बने डिवाइडर पर पिछले दिनों दोनों तरफ जालियां लगाई गई थीं, पर अब टूटने के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया, पर अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।कुछ लोगों द्वारा उपले सुखाने व विभिन्न घरेलू कामों में इसका उपयोग किया जा रहा है।

वार्डवासी रामबिलास ने बताया कि हमारी तरफ के पार्क तो बनाए गए, पर अभी तक इनका सही ढंग से विकास नहीं हुआ। जिसकी वजह से बच्चों को खेलने के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। साथ ही कुछ पार्कों में लगे बच्चों के खेलने के सामान भी टूटे-फूटे हुए हैं। साथ ही वाटर कूलर भी खराब हो रहे हैं।

सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में निवास करने वाले रमेश कुमार व हरीश कुमार ने बताया कि सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सामुदायिक भवन नहीं होने से मांगलिक कार्यों सहित अन्य कार्यों के लिए महंगी दरों पर भवन की बुकिंग करनी पड़ती है, जिसकी वजह से दुगुने खर्च की मार झेलनी पड़ती है। यदि वार्ड में सामुदायिक भवन हो तो दूर आने-जाने का समय भी बचेगा और भवन का किराया भी कम लगेगा।

खाली प्लॉट परेशानी का कारण
वार्ड में घनी बस्ती के बीच स्थित खाली प्लॉट होने की वजह से आसपास रहने वाले निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खाली प्लॉट में बारिश के बाद घास-फूस उग गई है। साथ ही कुछ खाली प्लॉटों में गंदा पानी जमा हो रहा है, जो कि परेशानी का सबब बना हुआ है।

पार्कों में सुविधाओं का अभाव
वार्ड में स्थित पार्कों में सुविधाओं का अभाव होने की वजह से बच्चों को खेलने के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। सीनियर जनों को भी घूमने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड के पार्कों में कुछ लोगों द्वारा दीवारों पर उपले सुखाए जा रहे हैं, तो कुछ लोगों ने घर का वेस्ट मटेरियल इनमें जमा कर रखा है। साथ ही कुछ पार्कों में लगे झूले-चकरी भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

वार्ड का एरिया
मानव सेवा समिति, गोबरिया बावड़ी कच्ची बस्ती, महावीर नगर प्रथम का कुछ भाग, ट्रांसपोर्ट नगर, पंडित दीनदयाल नगर (आधा) (स्काई पार्क बिल्डिंग के सामने वाला दीनदयाल नगर) आदि का भाग।

वार्ड में पार्कों के विकास का अभाव है और साथ ही सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। महंगी दर पर मांगलिक कार्यों के लिए भवन की बुकिंग करनी पड़ती है।
- रामबाबू सुमन, वार्डवासी

वार्ड में घर के सामने स्थित पार्क में लगे झूले-चकरी टूटे हुए हैं। साथ ही पार्क में लगा वाटर कूलर भी कई दिनों से बंद है, जिसकी वजह से पानी लेने आने वालों को परेशानी होती है।
- रामदयाल, वार्डवासी

वार्ड में कचरा गाड़ी आती है और साफ-सफाई भी होती है, पर नालियों की गहराई कम होने से परेशानी होती है। कई बार गंदा पानी नालियों से बाहर बहता रहता है।
- दिनेश कुमार, वार्डवासी

पार्कों के विकास के लिए वर्क आॅर्डर जारी हो चुके हैं, पर ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है। सामुदायिक भवन बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन देख रहे हैं।
- विनय कुमार, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 10 - कहीं सीसी रोड-नालियां बनीं, कहीं अब भी बदहाल हालात, विकास कार्य में असमानता बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 10 में पार्षद द्वारा वार्ड के कुछ हिस्सों में विकास के कार्य करवाए गए, जिनमें सीसी रोड निर्माण व नालियों का निर्माण सहित अन्य विभिन्न कार्य शामिल हैं। लेकिन वार्ड के दूसरी तरफ के हिस्सों की बात की जाए तो वहां विकास के नाम पर केवल सीसी रोड निर्माण व रोड लाइट लगाई गई हैं और कुछ क्षेत्रों में सरकारी नल में पानी आ रहा है।

कोलीपाड़ा में रहने वाले अफजल व मुकेश ने बताया कि हमारी तरफ तो कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है व नालियों की सफाई भी होती है। वहीं वार्ड के दूसरी तरफ रहने वाले जगपुरा व खेड़ा जगपुरा के प्रदीप कुमार व रिंकू ने बताया कि जगपुरा के कुछ हिस्सों में तो सीसी रोड का निर्माण किया गया, लेकिन कुछ जगहों पर रोड का निर्माण नहीं किया गया, जिसकी वजह से जगह जगह गंदा पानी जमा रहता है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियों का अंदेशा बना रहता है।वार्डवासियों ने बताया कि हमारे वार्ड में बच्चों के खेलने और मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क नहीं होने से हमें अन्य वार्डों के पार्क में जाना पड़ता है। कई बार बच्चों को घर की छत पर ही खेलने के लिए ले जाना पड़ता है।

बरसों से नहीं हुआ नाले का निर्माण
झालावाड़ मेन रोड एनएच12 पर स्थित जगपुरा में रहने वाले दिनेश कुमार व रिंकू ने बताया कि मुख्य रोड के नीचे नाले के निर्माण के लिए अनेक बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को बताया, पर समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदे पानी की निकासी न होने से बदबू आती है और कई बार जलीय जानवर घरों की चौखट तक आ जाते हैं।

पार्क व सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में रहने वाले गजानंद, भूरी बाई और अंकुश ने बताया, हमें जगपुरा में रहते हुए करीब दस से पंद्रह साल हो गए, लेकिन अब तक न तो पार्क का निर्माण हुआ और न ही सामुदायिक भवन का। पार्क नहीं होने से हमें मेन रोड पर ही घूमना पड़ता है और बच्चे भी इधर-उधर खेलने जाते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है।

वार्ड का एरिया
जगपुरा, खेड़ा जगपुरा, भीमपुरा, उम्मेदपुरा, कोयला तलाई, भामाशाह मंडी, इंडस्ट्रियल एरिया, ओम एनक्लेव, कोलीपाड़ा आदि क्षेत्र।

पाइपलाइन तो बिछाई, पर पानी के कनेक्शन नहीं किए। जिसकी वजह से महंगी दर पर पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। साथ ही सीसी की नालियों का निर्माण नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाली बाई वार्डवासी

रोड बनाने के बाद भी अभी तक नालियों का निर्माण नहीं होने की वजह से गंदा पानी रोड पर ही बहता रहता है। इसकी निकासी नहीं होने की वजह से पानी घरों के सामने ही जमा रहता है, जिसकी वजह से बीमारियां होने का अंदेशा बना रहता है।
-रूपा बाई

वार्ड के कुछ हिस्सों में तो रोड निर्माण किया गया, और कुछ हिस्से छोड़ दिए गए, जिनमें गंदा पानी जमा रहता है। गंदे पानी में से होकर निकलना पड़ता है।
-रवि कुमार

पानी की लाइन डाली जा चुकी है, पर कनेक्शन के लिए डिमांड राशि ज्यादा होने की वजह से अभी तक कनेक्शन नहीं हुए हैं। सामुदायिक भवन के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही निर्माण करवाया जाएगा।
-कमल मीणा, पार्षद