Many Peoples Missing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ना अस्पताल में मिले, ना मोर्चरी में...महाकुंभ भगदड़ के बाद से लापता हैं कई लोग, तलाश में भटक रहे परिजन
प्रयागराज। मौनी अमावस्या के स्नान में मची भगदड़ में सरकारी आंकड़ों में 30 लोगों की मौत हुई और 60 लोग घायल हुए। घटना के 7 दिन गुजर जाने के बाद भी कई श्रद्धालु ऐसे हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह वह लोग हैं, जिनका नाम ना तो घायलों की सूची में है ना ही मरने वालों की सूची में है और ना ही लावारिस लाशों में है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 29 जनवरी को हुए हादसे के बाद से ये लोग कहां गए?
प्रयागराज में यूं तो कई बड़े अस्पताल है, लेकिन सरकारी व्यवस्था में दो अस्पताल सबसे बड़े हैं। एक स्वरूप रानी अस्पताल और दूसरा मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज। स्वरूप रानी अस्पताल के गेट से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक, हर तरफ 29 जनवरी को संगम से लापता हुए लोगों की तस्वीर लगी है। घर वालों ने सूचना देने के लिए नंबर और उचित इनाम का भी ऐलान किया है।

भगदड़ से लापता लोग : जयपुर की रहने वाली 62 साल की राजकुमारी पारीक का पोस्टर हो या फिर समस्तीपुर बिहार की रहने वाली मीना देवी, सीता देवी का पोस्टर हो या फिर मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले तेजई पटेल का पोस्टर। ऐसे तमाम पोस्टर दीवारों पर लगे हैं जिन पर साफ लिखा है कि 29 जनवरी की सुबह संगम पर मची भगदड़ से ये तमाम लोग लापता हैं। स्वरूप रानी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में जाकर पूछा गया तो पता चला अज्ञात लाश मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखी जाती है। मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पर भी ऐसे ही पोस्टर लगे हैं। मध्य प्रदेश में सागर के रहने वाले लापता तेजई पटेल का पोस्टर लगाकर पास में ही भटक रहे उनके बेटे अशोक पटेल से न्यूज एजेंसी टीम की मुलाकात हो गई।

कहां लापता हो गए कुछ पता नहीं : लापता पिता की तलाश कर रहा बेटा आपबीती बताते हुए फफक पड़ा।  अशोक ने बताया कि गांव से साथ आए लोग सकुशल घर पहुंच गए लेकिन पिताजी अभी तक नहीं पहुंचे। कोई बता ही नहीं रहा, आखिर हम कहां जाएं? कहां तलाश करें? पिताजी तो नहाने आए थे लेकिन हमें क्या पता था कि वो अब नहीं लौटेंगे। महाकुंभ आने से पहले पिता की दी हुई आखिरी निशानी सोने का लॉकेट दिखाते हुए बेटा कहता है कि यहां आते वक्त कह रहे थे कि यह पहन लो... हमें क्या पता था अब वह लौट के नहीं आएंगे। पिता को हर जगह तलाशा, वो ना अस्पताल में मिले, ना पोस्टमार्टम हाउस में। इतने दिनों से कहां लापता हो गए कुछ पता नहीं।

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, अचानक आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत, कई लापता
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डच्चन के होंजर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता है। एडीसी किश्तवाड़ किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि बादल फटने की घटना में अब तक 7 शव बरामद हुए हैं, लगभग 30 लोग अभी भी लापता हैं। इसके अलावा संपत्ति के नुकसान का जायज़ा लिया जा रहा है। हमने वहां के लिए राहत सामग्री भेजी है। पुलिस, सेना और राज्य आपदा राहत दल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान में तेज बारिश से बाधा आ रही है।

जम्मू-कश्मीर के मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हुए हैं और पुंछ, राजौरी, रियासी और पड़ोस के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई तक रूक रूक कर बारिश जारी रहने की आशंका है और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने भी आसार है। विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार इससे निचले इलाको में अचानक बाढ़, भूस्खलन, भूस्खलन और जल भराव की आशंका व्यक्त की गई हैं। डॉ लोटस ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने और अत्यधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। पहाड़ी और भूस्खलन की आशंका क्षेत्रों नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

किश्तवाड़ पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों लोगों को सतर्क रहने की घोषणाएं और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही है। इसके अलावा किश्तवाड़ जिले में लगातार और भारी वर्षा को देखते हुए अधिकांश नदियों और नालों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश नदियों में भारी बाढ़ आ गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने सहायता डेस्क स्थापित किया है और लोगों को सलाह दी जाती है कि वे घर पर रहें और किसी भी जलाशय के पास न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में लोग अधिकारियों से संपर्क करे।

सिन्हा ने बादल फटने से हुई मौत पर व्यक्त किया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को किश्तवाड़ जिले के एक गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। सिन्हा ने ट्वीट कहा कि किश्तवाड़ के डच्चन में बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण हुई जनहानि से दुखी हूं। मैं दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ हूं। सिन्हा ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन से बात की है। सेना और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीम लोगों को बचाने और लापता लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हूं।

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद उप राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। शाह ने ट्वीट संदेश में कहा कि किश्तवाड़ में बादल फटने के संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और पुलिस महानिदेशक से बात की है। एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है, एनडीआरएफ भी वहां पहुंच रही है। अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

महाराष्ट्र में भारी बारिश से आफत: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 36 लोगों की मौत, कई अभी भी लापता
पुणे। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और कई जगह गांवों से संपर्क टूट चुका है। कई जिले पानी-पानी हो गए हैं और अभी भी हालात सुधरते हुए नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए कोंकण कोस्ट के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायगढ़ जिले के महाड़ तहसील में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की फंसे होने की आशंका है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 25 शव मलबे के नीचे से निकाले हैं। रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी मौके पर पहुंची। जिले के अधिकारियों के अनुसार तलाई गांव में पहाड़ दरक गया, जिसमें दबने से 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। सखार सुतार वाड़ी में 4 लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थिति की समीक्षा की है। ठाकरे ने कहा कि राहत का काम जारी है। इस बीच राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 40-45 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के अलमाटी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कोल्हापुर जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पश्चिमी महाराष्ट्र की 3 बड़ी नदियां, कोल्हापुर में पंचगंगा, सांगली में कृष्णा और सतारा में कोयाना नदी कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लगातार बारिश, जलभराव और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण मुंबई-गोवा और पुणे-बेंगलुरु राजमार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मोदी और शाह ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में भूस्खलन के कारण हुए हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को सहायता मुहैया कराई जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों लोगों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनडीआरएफ के डीजी से बात की है। एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। केंद्र सरकार लोगों की जान बचाने के लिए वहां हर संभव मदद पहुंचा रही है।