defrauded - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत : 17 साइबर ठगों को दबोचा, यूएसडीटी और हवाला के जरिए रकम को लगाया ठिकाने
जयपुर। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जयपुर ने 17 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर कंपनी के चेयरमैन की फोटो और नाम लगाकर अकाउंटेंट को झांसे में लिया और 5 करोड़ 30 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। डीआईजी शांतनु कुमार ने बताया कि परिवादी दीपेन्द्र सिंह ने गत 24 अप्रैल को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। वह गैलेक्सी माइनिंग कम्पनी में अकाउंटेंट है। उसे कम्पनी मालिक के नाम और फोटो वाले दूसरे व्हाट्सएप नंबर से संदेश मिला, जिसमें दो अलग-अलग बैंक खातों में तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए गए।

भरोसा कर उसने 5.30 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए, बाद में यह साइबर ठगी निकली। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई बैंक खातों में घुमाई गई और बाद में नकद निकासी, यूएसडीटी और हवाला के जरिए रकम को ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने कोटा ग्रामीण, पाली, बांसवाड़ा, जोधपुर और बाड़मेर पुलिस के सहयोग से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले, नकद निकासी करने वाले, कमीशन एजेंट और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए राशि ट्रांसफर करने वाले लोग शामिल हैं।

92 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठगों के खातों में निकले 7 रुपए
जयपुर। डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) में नौकरी लगाने का झांसा देकर 92 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो ठगों के खाते में 5 व 7 रुपए निकले हैं। आरोपियों ने कुछ ही दिनों में 92 लाख रुपए खर्च कर दिए। पुलिस रिमांड अवधि पूर्ण होने पर तीन जून को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अब इन दोनों ठगों से बरामदगी का प्रयास कर रही है। थानाप्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि 92 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी पूरण चन्द्र शर्मा के खाते में पांच रुपए मिले हैं जबकि अजय कुमार के एक खाते में सात रुपए और दूसरे खाते में 300 रुपए मिले हैं।

ऐसे में पुलिस की बरामदगी इन ठगों से अधूरी है। आरोपी अजय ठगी करने के बाद दिल्ली से फरार हो गया और मुम्बई में जाकर रहने लग गया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने ठगी के 92 लाख रुपयों में से कुछ रुपए अपने अन्य साथियों को दे दिए थे। बचे हुए रुपए खुद पर खर्च कर दिए।

यह था मामला
परिवादी दीपक कुमार ने 22 मई 2024 को रिपोर्ट दी कि आरोपियों ने उसकी नौकरी डीआरडीओ में लगवाने के नाम पर 92 लाख रुपए की ठगी कर ली है। इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच शुरू की और आरोपी पूरण शर्मा व अन्य की तलाश की गई। आरोपी खुद के मकान से फरार हो गए और खुद के मोबाइल नम्बर भी बदल लिए। इसके बाद टीम ने पता किया तो आरोपी पूरण शर्मा का न्यू उस्मानपुर करतार नगर गामड़ी विस्तार व दिल्ली शहर नोएडा में अस्थाई निवास करना पाया। वहीं एक अन्य आरोपी का पालघर मुम्बई में छिपा होना सामने आया। इस पर टीम ने दबिश देकर पूरण व अजय को पकड़ लिया।

ठेकेदार ने यूआईटी को लगाई लाखों की चपत
कोटा। शहर के सीवी गार्डन और गोपाल निवास बाग (नागाजी का बाग) में ठेकेदार द्वारा यूआईटी को लाखों रुपए की चपत लगा दी गई और नगर विकास न्यास को भनक तक नहीं लगी। दोनों ही पार्कों में यूआईटी की अवैध टिकट पर्चियां बनाकर 50 से 100 रुपए में प्री-वेडिंग व फोटोशूट करवाई जा रही है। जबकि, प्री-वेडिंग के लिए यूआईटी नियमानुसार 5 हजार रुपए चार्ज करती है। लेकिन, ठेकेदारों द्वारा मामूली रकम लेकर लोगों को अवैध रूप से प्री-वेडिंग व फोटो शूट करवा रहे हैं। पिछले तीन महीने में दोनों ही पार्कों में करीब 100 से ज्यादा प्री-वेडिंग, वीडियोग्राफी व फोटोशूट हो चुके हैं।  ऐसे में 5 हजार रुपए के हिसाब से यूआईटी को अब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। जागरूक लोगों की शिकायत पर  दैनिक नवज्योति ने स्टिंग ऑपरेशन कर जब काली कमाई का खेल उजागर किया तो हालात चौंकाने वाले थे। पढ़िए, खास रिपोर्ट...

टेंटनुमा चेंजिंग रूम, किराया 100 रुपए
नागाजी के बाग में टिकट काटने वाले युवक ने बताया कि यहां लोग प्री-वेडिंग के लिए आते हैं। ड्रैस चेंज करने के लिए वैसे तो यहां कोई रूम नहीं है लेकिन हमने एक टेंटनुमा चेंजिंग रूम बना रखा है, जिसमें ड्रेस बदलने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 100 रुपए चार्ज किया जाता है। जबकि, यह सुविधा सीवी गार्डन में नहीं है। हालांकि, यहां लगेज रखने के लिए 20  रुपए से 100 रुपए तक वसूले जाते हैं।

जॉय ट्रेन में वीडियोग्राफी के 4000 रुपए
सीवी गार्डन में मौजूद जॉय ट्रेन में प्री-वेडिंग करवाने के लिए कपल से 4000 रुपए किराया वसूला जाता है। जबकि, प्लेटफॉर्म  पर शूट के लिए 500 रुपए तथा वोटिंग में भी 500 रुपए का चार्ज वसूला जाता है। जबकि, यह टेंडर की नियम शर्तों में नहीं है।

यहां 50 तो वहां 100 रुपए चार्ज
सीवी गार्डन में 50 रुपए पर कैमरे के हिसाब से चार्ज वसूला जाता है। जबकि, नागाजी के बाग में प्रत्येक कपल से 100 रुपए वसूले जाते हंै। यहां टिकट काट रहे लोगों ने बताया कि एक बार चार्ज देने के बाद फोटो शूट, वीडियोग्राफी व प्री-वेडिंग के लिए कैमरे व ड्रोन का इस्तेमाल करने पर कोई रोक नहीं है। इसके  अलावा 5 रुपए प्रति सदस्य एंट्री शुल्क अलग से लिया जाता है।

सीवी गार्डन में टिकट काटने  वाले से बातचीत
सवाल : मैडम हमें प्री-वेडिंग करनी है, कितने रुपए लगेंगे
जवाब : 50 रुपए पर प्रति कैमरा और 5 रुपए प्रत्येक सदस्य एंट्री टिकट का चार्ज है।
सवाल : एक बार टिकट लेने पर कितने समय तक शूट कर सकते हैं?
जवाब : समय की कोई लिमिट नहीं है, चार्ज देने के बाद दिनभर शूट करो, कोई दिक्कत नहीं।
सवाल : ड्रोन से वीडियोग्राफी करनी है, इसका अलग से चार्ज है क्या?
जवाब : नहीं कैमरा चार्ज में ही शामिल है।
सवाल : लगेज सुरक्षित रखने के लिए अलग से कोई व्यवस्था है?
जवाब : हमारे पास ही रख सकते हैं, उसका अलग चार्ज है। लगेज के हिसाब से 20 से 100 रुपए तककिराया है।
सवाल : क्या प्री-वेडिंग के लिए और भी लोग आते हैं?
जवाब : हां, दिनभर में कई लोग आते हैं। कभी एक ही दिन में 20 प्री-वेडिंग हो जाती है तो कभी एक भी नहीं हो पाती। कई बार तो एक ही समय में 50 से ज्यादा वीडियो शूटिंग हुई है।
नागाजी के बाग में टिकट  काटने वाले से बात
सवाल : भईया, प्री-वेडिंग शूट करनी है, क्या चार्ज लगेगा
जवाब : प्रत्येक कपल 100 रुपए चार्ज है। कैमरे का अलग से कोई चार्ज नहीं, संख्या कितनी भी हो।
सवाल : ड्रोन का अलग से कोई चार्ज है क्या?
जवाब : नहीं, अलग से कुछ नहीं
सवाल: दूल्हा-दुल्हन को ड्रेस चेंज करने के लिए कोई रूम है
जवाब : यहां अलग से कोई रुम नहीं है लेकिन टेंटनुमा चेंजिंग रूम है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को 100 रुपए चार्ज देना होगा।