ICC T-20 World Cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोहली, रोहित के बाद रविंद्र जाड़ेजा ने भी किया संन्यास का एलान
मुंबई। टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद अनुभवी खिलाड़ी संन्यास ले रहे है। इसी क्रम में ऑलराउंडर रविंद्र जाड़ेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है।

कल हुए फाइनल मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने और विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

जाड़ेजा का टी-20 करियर
रविंद्र जाड़ेजा ने 74 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसकी 41 पारियों में 127.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 515 रन बनाए। इसके अलावा 71 पारियों में 54 विकेट लिए है।

विराट के खराब प्रदर्शन पर बोले कप्तान रोहित: उन्हें फाइनल में सबसे अच्छे प्रदर्शन के लिए बचाकर रखा है
गयाना। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा है कि 15 वर्षो तक क्रिकेट खेलने के बाद फॉर्म समस्या नहीं होती, शायद उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन फाइनल के लिए बचाकर रखा हैं।

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 68 रनों से मात देने के बाद विराट के प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल के जवाब में रोहित ने कहा कि हम सब उनकी क्लास के बार में जानते हैं। 15 साल खेलने के बाद फॉर्म समस्या नहीं होती। शायद उन्होंने फाइनल के लिए अपने सबसे अच्छे प्रदर्शन को बचाकर रखा हैं। हम एक टीम के रूप में प्रयास कर रहे हैं। फाइनल एक बड़ा अवसर है। स्वयं को शांत रखने से अच्छे फैसले लेने में मदद मिलती है। मुझे लगा कि आज हम एकदम स्थिर थे और घबराए नहीं।  हम अपनी पूरा प्रयास करेंगे, टीम अच्छी स्थिति में है। मैं बस इतना उम्मीद कर सकता हूं कि हम फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करें।

उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर कहा कि एक टीम के रूप में हमने बहुत मेहनत की और सभी का शानदार प्रदर्शन रहा। हमने परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लिया और यही आज की सबसे बड़ी चुनौती थी। अगर गेंदबाज और बल्लेबाज स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लें तो चीजेें आसान हो जाती हैं। एक समय पर हमें ऐसा लगा रहा था कि इस पिच पर 140-150 का स्कोर भी सम्मानजनक स्कोर होगा। हालांकि हम बीच के ओवरों में रन बनाने में सफल रहे। मैं और सूर्यकुमार रन लगातार रन बनाने का प्रयास कर रहे थे और सोच रहे थे कि शायद हम 20-25 रन और बना सकते हैं। मैं बस यही चाह रहा था कि हमारे बल्लेबाज अपनी स्वाभाविक तरीके से खेलें। 175 का स्कोर इस पिच पर बेहद अच्छा स्कोर होता।

उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अक्षर और कुलदीप कमाल के स्पिनर हैं। इन परिस्थितियों में उनके खिलाफ रन बनाना मुश्किल है। वे दबाव में भी शांत रह कर अपना काम कर रहे थे। पहली पारी के बाद हमने बातचीत की। उस दौरान हमने यही निर्णय लिया गया कि लगातार विकेट की दिशा में ही लगातार गेंदबाजी करनी है।

IND vs ENG Semi-Final Match : पिछले टी-20 विश्वकप की हार का इंग्लैंड से बदला लेने उतरेगा भारत
नई दिल्ली। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को गुयाना में पिछले टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार का बदला लेकर इस बार फाइनल में प्रवेश के इरादे से उतरेगी।

टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का विश्वकप में अब बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इसी के बलबूते पर वह दक्षिण अफ्रीका के बाद एकमात्र ऐसी टीम है जिसे अब तक इस संस्करण में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लगा रहा कि भारतीय टीम इतिहास रचने के करीब है और उसे इंग्लैंड से वर्ष 2022 में टी-20 सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकाना है।

मौसम को देखते हुए माना जा रहा है कि भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश हो सकती है। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है। अगर बारिश के कारण मैच धुल जाता है तो अंक तालिका में शीर्ष पर होने के कारण भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

शीर्ष क्रम में भारत विराट कोहली के बल्ले से रन की उम्मीद है। हालांकि उच्च मानकों के अनुसार इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वहीं उनके सलामी जोड़ीदार और कप्तान रोहित से सेमीफाइनल में अधिक उम्मीदें है। रोहित ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह व्यक्तिगत उपलब्धियों की परवाह किए बिना पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करने का इरादा रखते हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकार्ड रहा है और इस विश्व कप में वह लय में हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाजो के खिलाफ वह और भी अधिक घातक रहे हैं। टी-20 में जॉस बटलर ने अब तक बुमराह का 12 पारियों में सामना किया है और उसमें केवल 5.19 की रनरेट से रन बनाते हुए चार बार आउट हुए हैं। वहीं सैम करन तो पांच पारियों में चार बार बुमराह का शिकार बने हैं। इसी तरह लियम लिविंगस्टन और मोईन अली जैसे खिलाड़ियों भी नाम हैं, जिनका बल्ला बुमराह के खिलाफ शांत रहा है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी में धार गेंदबाजी कर तथा हार्दिक पांड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप की स्पिन तिकड़ी से भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

जॉस बटलर टी-20 विश्व कप में 900 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की अगर लिस्ट निकाली जाए तो सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के मामले में वह बहुत आगे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 45 की औसत और 147.1 के स्ट्राइक रेट से 990 रन बनाए हैं। 2016 के बाद से बटलर ने हर टी-20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। बटलर ने इंग्लैंड के अंतिम सुपर आठ मैच में रन बनाए और भारतीय आक्रमण से अच्छी तरह परिचित हैं। उनके सलामी जोड़ीदार सॉल्ट बहुत जल्दी खेल को विरोधी टीम से दूर ले जा सकते हैं और भारत को उन्हें पावरप्ले में आउट करना होगा। जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली से इंग्लैंड अधिक रन की उम्मीद है। मोईन ऑफ स्पिन गेंदबाज है तथा लियाम लिङ्क्षवगस्टोन लेग और ऑफ स्पिन दोनों में माहिर हैं।

Afghanistan vs Bangladesh : लिटन खड़े देखते रहे, अफगानिस्तान ने 8 रन से मार लिया मैदान
किंग्सटाउन। टी-20 विश्वकप के सुपर आठ ग्रुप एक में बंगलादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन कुमार दास नाबाद (54) खड़े देखते रहे और राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम के गेंदबाजों ने इतिहास रचते हुए आठ रन से वर्षा बाधित मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान और नवीन उल हक ने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए चार-चार विकेट चटकाते हुए बंगलादेश को 17.5 ओवर में 105 रन पर ढ़ेरकर मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया को भी विश्वकप से बाहर कर दिया है। बंगलादेश के लिटन कुमार दास एक छोर थामे खड़े रहे लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने 49 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से नबाद (54) रनों की पारी खेली। मैच के बीच में बारिश होने के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत बंगलादेश का एक ओर घटाकर 19 ओवर में संशोधित लक्ष्य दिया गया था।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रहमतउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 59 रन जोड़। 11वें ओवर में रिशाद हुसैन ने इब्राहिम जदरान (18) को आउट कर बंगलादेश को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अजमतउल्लाह उमरजई भी (10) बनाकर पवेलियन लौट गये। गुलबदीन नईब (4) और मोहम्मद नबी एक रन बनाकर आउट हुये। रहमतउल्लाह गुरबाज ने सर्वाधिक (43) रन बनाये। कप्तान राशिद खान 10 गेंदों में (19) और रहमत करीम (7)रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 115 रनों का स्कोर खड़ा किया।

बंगलादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने तीन विकेट लिये। तस्किन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

116 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 23 रन पर अपने तीन विकेट गवां दिये। तंजिद हसन (शून्य), कप्तान नजमुल शांतो (5) और शाकिब अल हसन (शून्य) पर आउट हुये। सौम्य सरकार (10), मौ. तोहीद हृदोय (14), महमुदउल्लाह (6) और रिशाद हुसैन (0) को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। लिटन कुमार दास ने सर्वाधिक नाबाद (54) रन बनाये। बंगलादेश के नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। नवीन उल हक ने पहले तस्किन अहमद बोल्ड और फिर मुस्तफिरजुर रहमान को पगबाधा आउटकर बंगलादेश की पारी को 17.4 ओवर में 105 रन पर समेट दिया।

अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और नवीन उल हक ने चार-चार बल्लेबाजों को आउट किया। फजलहक फारूकी और गुलबदीन नईब को एक- एक विकेट मिला।

SA vs WI : मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर दक्षिण अफ्रीका पहुंची सेमीफाइनल में
नॉर्थ साउंड। तबरेज शम्सी (तीन विकेट) और अन्य गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (29) और हाइनरिक क्लासन (22) रनों की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ ग्रुप दो के वर्षा प्रभावित मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 136 रन का लक्ष्य दिया था। दक्षिण अफ्रीका की पारी में हुई बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन ओवर घटाकर 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य कर दिया गया। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाकर हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज ने रॉस्टन चेज (52) रन की अर्धशतकीय और काइल मेयर्स (35) रनों की पारियों के दम पर आठ विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया था। रोस्टन ने 39 गेंदो में (52) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। टी-20 विश्व कप में यह उनका पहला और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक है। आंद्रे रसल (25) और अल्जारी जोसेफ नाबाद ने (11) रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने तीन विकेट लिये। मार्को यानसन, एडन मारक्रम, केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। दो ओवर के बाद बारिश आने से दक्षिण अफ्रीका टीम को 17 ओवर में 123 का संशोधित लक्ष्य मिला। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 42 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये थे। रीजा हेंड्रिक्स(शून्य), क्विंटन डिकॉक (12) और कप्तान एडन मारक्रम (18) रन बनाकर आउट हुये। ट्रिस्टन स्टब्स 27 गेंदों में (29), हाइनरिक क्लासन 10 गेंदों में (22) और मार्को यानसन ने 14 गेंदों में नाबाद (21) रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन ने तीन विकेट लिये। आंद्रे रसल और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

Aus vs Afg : अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर 21 रनों की ऐतिहासिक जीत
किंग्सटाउन। रहमानउल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गुलबदीन नईब (चार विकेट) और नवीन उल हक (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर 21 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

यह जीत इसलिए ऐतिहासिक है क्योंंकि अफगानिस्तान ने क्रिकेट के किसी भी प्रारुप में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराया है वो भी विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में। इसी जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंंचने की संभावना बढ़ गई है। अगर अफगानिस्तान, बंगलादेश को हरा देता हैं और भारत, ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जायेगा।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकार्ड 118 रनों की साझेदारी करते हुए पारी की शानदार शुरुआत की। 16वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस ने रहमानउल्लाह गुरबाज को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रहमानउल्लाह गुरबाज ने 49 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 60 रनों की पारी खेली। इसके बाद 17वें ओवर में एडम जम्पा ने अजमतउल्लाह उमरजई (2) को आउट कर दूसरी और इसी ओवर की आखिर गेंद पर इब्राहिम जदरान को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। इब्राहिम जदरान ने 48 गेंदों में छह चौके लगाते हुये (51) रनों की पारी खेली। करीम जनत (13), कप्तान राशिद खान (2) और गुलबदीन नईब (शून्य) पर आउट हुये। मोहम्मद नबी (10) और नांगेलिया खरोटे (1) रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 148 का स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिये। एडम जम्पा को दो विकेट मिले। मार्कस स्टॉयनिस ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। नवनी उल हक ने पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड (शून्य) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। इसके बाद मोहम्मद नवी ने तीसरे ओवर में डेविड वॉर्नर (3) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। छठवें ओवर में कप्तान मिचेल मार्श (12) भी नवीन उल हक का शिकार बन गये ऐसे सकंट के समय जब ऑस्ट्रेलिया ने 32 रनों पर अपने तीन विकेट गवां दिये थे। ग्लेन मैक्सवेल ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 39 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने का प्रयास किया। नईब को स्टोइनिस (11) को आउट करा कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मैच का पांसा पलट गया। टिम डेविड (2) को नईब ने पगबाधा आउट किया। 15वें ओवर में गुलबदीन नईब ने मैक्सवेल को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैक्सवेल ने 41 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुये (59) रनों की पारी खेली। इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैथ्यू वेड (5), पैट कमिंस (3), ऐश्टन एगार (2), एडम जम्पा (9) को ढ़ेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी का 19.2 ओवर में 127 रन पर अंत कर मुकाबला 21 रनों से जीत लिया।

अफगानिस्तान की इस जीत ने सुपर-आठ ग्रुप-1 में सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग को रोमांचक हो गई है। ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी सुपर-आठ मुकाबला भारत के साथ और अफगानिस्तान को बंगलादेश के खिलाफ खेलना है। दोनों ही टीमों को जीत की दरकार होगी। दोनों के हारने पर नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने का निर्णय होगा।

नवीन उल हक और गुलबदीन नईब इस जीत रहे। गुलबदीन को चार विकेट मिले। नवीन उल हक ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। अजमतउल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Aus vs Ban Match : वर्षा बाधित मैच ऑस्ट्रेलिया में बंगलादेश को 28 रनों से हराया
नॉर्थ साउंड। पैट कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी और उसके बाद डेविड वॉर्नर (53) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वर्षा बाधित टी-20 विश्वकप के सुपर आठ ग्रुप एक मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत बंगलादेश को 28 रनों हरा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश ने कप्तान नजमुल शान्तो 36 गेंदों में (41) और मो. तौहीद हृदोय 28 गेंदों में (40) रनों की पारियों के दम पर आठ विकेट पर 140 का स्कोर खड़ा किया। लिटन कुमार दास (16) रन बनाकर आउट हुये। तस्किन अहमद सात गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। पैट कमिंस ओर एडम जम्पा ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए बंगलादेश के बल्लेबाजों बांधे रखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिये। एडम जम्पा को दो विकेट मिले। मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टॉयनिस और ग्लेन मैक्सवैल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की। डेविड वॉर्नर औरर ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 65 रन जोड़े। सातवें ओवर में रिशाद हुसैन ने ट्रैविस हेड को बोल्ड कर बंगलादेश को पहली सफलता दिलाई। हेड ने 21 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान मिचेल मार्श (1) पर आउट होकर पवेलियन लौट गये। 12 ओवर में तेज बारिश शुरु होने के खेल को रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 100 रन बना लिये थे। बारिश के कारण दुबारा खेल शुरु नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 28 रनों से विजयी घोषित किया गया। बंगलादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

ICC T-20 World Cup : जानिए सुपर-8 में भारत के मुकाबले कब और कौन सी टीम के साथ
वाशिंगटन। आईसीसी द्वारा करवाए जा रहे टी-20 विश्व कप में सुपर-8 की टीमें फाइनल हो चुकी है। इन 8 टीमों द्वारा कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें भारत, बंगलादेश, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ सुपर 8 मुकाबले खेलेगा।

भारत के मुकाबले

भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला- 20 जून

भारत बनाम बंगलादेश मुकाबला- 22 जून

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला - 24 जून

ICC T-20 World Cup : भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में शुरू किया अभ्यास
न्यूयॉर्क। अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में चार जून से शुरु होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए न्यूयॉर्क पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया। हालांकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबलों में खेलने के कारण भारतीय टीम टुकड़ों में न्यूयॉर्क पहुंची है। खिलाड़ियों ने वॉर्मअप किया, दौड़ लगाई, कुछ हल्की स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग का काम किया और फिर फुटबॉल से थोड़ा अभ्यास किया।

टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने अभ्यास सेशन पर कहा कि ये खिलाड़ी ढाई महीने तक राष्ट्रीय टीम से दूर रहे हैं। सबको साथ लाकर पता किया जा रहा है कि वे कहां खड़े हैं और विश्व कप से पहले क्या किया जाना चाहिए यही लक्ष्य है। लक्ष्य यही है कि मैदान पर 45 मिनट से एक घंटा बिताया जाए ताकि आगे बढ़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि हम उन्हें चलते देखना चाहते हैं। हम उन्हें दौड़ते देखना चाहते हैं ताकि हर व्यक्ति के लिए पहले मैच से पहले पर्याप्त काम किया जा सके।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अपनी रूटीन में आसानी से ढल रहे हैं और हम केवल यह करना चाह रहे थे कि खिलाड़ी टाइम जोन के आदी हो जाएं।

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि हमने अभी क्रिकेट नहीं खेला है। हम यहां टीम के साथ गतिविधि के लिए आए थे। उम्मीद है कि यह अच्छा होगा। मौसम काफी अच्छा है।

भारत को विश्व कप में पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के साथ खेलना है और उसके बाद नौ जून को उनका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के साथ खेलेंगे। पहले तीन मैच न्यूयॉर्क और अंतिम फ्लोरिडा में खेला जायेगा।

Bangladesh T-20 World Squad : चोटिल तस्कीन अहमद बतौर उपकप्तान टीम में शामिल, शाकिब को भी मिली जगह
ढाका। बंगलादेश ने अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम में चोटिल तस्कीन अहमद को बतौर उप कप्तान शामिल किया है।

टीम की अगुवाई नजमुल हुसैन शान्तो करेंगे। वर्ष 2007 के बाद टी-20 विश्वकप के हर संस्करण में खेलने वाले शाकिब अल हसन को भी टीम में शामिल किया गया हैं। इस वर्ष सफेद गेंद क्रिकेट में खराब फॉर्म के बावजूद लिटन दास को भी टीम में जगह मिली है।

तास्किन को 12 मई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले से पहले चोट लग गई थी जिसके कारण वह मैच नहीं खेल पाए थे। चार मैचों में आठ विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उनका अगले महीने शुरु होने वाले टूर्नामेंट से पहले फिट होने के लिए उपचार किया जा रहा है।

बंगलादेश टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला आठ जून को डलास में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।

बंगलादेश टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद (उपकप्तान), लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, तनवीर इस्लाम, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और तंजीम हसन।

ICC T-20 World Cup के दौरान आतंकवादी हमले की मिली धमकी
नई दिल्ली। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप के दौरान आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। ट्रिनिडैड के प्रधानमंत्री डॉ. कीथ रॉली ने बताया कि टी-20 विश्वकप के दौरान आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि उनके पास ऐसे किसी भी खतरे से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा योजना है।

डॉ रॉली ने कहा कि 21वीं सदी में भी आतंकवाद का खतरा कई रूपों में बना हुआ है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। टी-20 विश्वकप पर भी आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। हालांकि रॉली ने इस धमकी के पीछे किसी संगठन का नाम नहीं लिया है।

आईसीसी ने कहा कि सबकी सुरक्षा और रक्षा हमारी प्राथमिकता है और हमारे पास इससे निपटने के लिए एक व्यापक योजना है। हम मेजबान देश और स्थानीय प्रशासन के साथ बहुत नजदीक से काम कर रहे हैं और हमारी नजर किसी भी जोखिम को हटाने पर है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा को लेकर आश्वासन भी दिया है।

उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल नौ शहरों में यह मैच खेला जाएगा, जिसमें छह वेस्टइंडीज (एंटीगा, बैरबडोस, गयाना, सेंट लूसिया, सेंट विसेंट और द ग्रेनैडा) और तीन अमेरिका (फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, टेक्सास) के मैदान होने हैं। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।

भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ पांच जून को न्यूयॉर्क में करेगी। टीम ग्रुप चरण में भारत के अपने सभी मुकाबले अमेरिका में होने है और अगर टीम सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई करती तो टीम को वेस्टइंडीज में खेलना होगा।

ICC T-20 World Cup के लिए भारतीय टीम की घोषणा; रोहित कप्तान और हार्दिक उपकप्तान, राहुल को नहीं मिली जगह
मुंबई। आईसीसी द्वारा आयोजित टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम में रोहित शर्मा को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। हार्दिक पाण्डया उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पाण्डया(उपकप्तान), विराट कोहली, संजू सेमसन, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, युजवेन्द्र चहल, पंत, सूर्यकुमार यादव, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप, रविन्द्र जड़ेजा, आवेश खान, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव