Mahatma Gandhi English Medium School - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंग्लिश मीडियम शिक्षक बनने के लिए 40 अंक लाने होंगे जरूरी
जयपुर। प्रदेश के 3737 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में खाली पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने आॅनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसमें लिखित एग्जाम में 40 मार्क्स लाने होंगे, इसके बाद मेरिट के आधार पर सिलेक्शन होगा।
इसके साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके जिले में रिक्त पदों की रिपोर्ट सौंपने को कहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के अनुसार, सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रिंसिपल से ग्रेड थर्ड तक के टीचर्स इन स्कूलों में जाने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। 15 से 22 जुलाई तक शाला दर्पण पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन का लिंक जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग में पहले से कार्यरत 12 विभिन्न श्रेणियों के अध्यापक आवेदन कर सकते हैं।

50 जिलों से मांगे आवेदन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें 12 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके साथ ही 50 जिलों में प्रिंसिपल, लेक्चरर, विभिन्न विषयों के सीनियर टीचर्स, सीनियर पीटीआई, लाइब्रेरियन ग्रेड सेकेंड, सीनियर लैब असिस्टेंट, लेवल वन और टू के टीचर, ग्रेड थर्ड पीटीआई, कम्प्यूटर टीचर, इंस्ट्रक्टर, लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड और लैब असिस्टेंट के खाली पदों को भरा जाएगा। जो टीचर पहले से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, उनको ही इन पदों पर आवेदन का अवसर मिलेगा। हालांकि, नव नियुक्त टीचर्स को लेकर आदेश में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी से मांगी खाली पदों की डिटेल
वहीं खाली पदों के लिए माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक रमेश हर्ष ने बताया कि राज्य भर में रिक्त पदों की जानकारी ली जा रही है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें उनके जिले में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में खाली पदों की संख्या को लेकर जानकारी दी जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि सभी रिक्त पदों को भर दिया जाए।

Congress बंद नहीं होने देगी इंग्लिश मीडियम स्कूल - डोटासरा
जयपुर। गहलोत सरकार में शुरू हुए इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने की कवायद पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस इंग्लिश मीडियम स्कूलों को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देगी।
मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि जो लोग अपने बच्चों को महंगी फीस देकर निजी स्कूलों में नहीं पढ़ा सकता है। उन्हें भी इंग्लिश मीडियम की शिक्षा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के बेटे तो महंगी प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे, एमबीबीएस करेंगे और विदेश में पढ़ेंगे, लेकिन गरीब का बच्चा फ्री में इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा नहीं ले सकता। ये लोग गरीब के बच्चे को कागला, कमेडी और बांदरा ही पढ़ाना चाहते हैं। यह कैसी संवेदनशील सरकार है। इनकी मंशा कुछ भी हो लेकिन उसमें ये कामयाब नहीं होंगे। इन्हें महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद नहीं करने देंगे, इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे।

Mahatma Gandhi English Medium School सस्ती लोकप्रियता का हिस्सा थे : कालीचरण
जयपुर। भाजपा के मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने बताया कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा आनन फानन में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले थे, जो सस्ती लोकप्रियता का हिस्सा है। बिना किसी तैयारी के कांग्रेस सरकार के वक्त स्कूलों को संचालित कर दिया। जो बच्चा छठी कक्षा तक हिंदी मीडियम में पढ़ेगा। उसके बाद उस बच्चे को आप सरकारी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने स्कूल भेजेगो तो वह बच्चा वहां जाकर क्या पढ़ेगा। बच्चे को समझ नहीं आएगा। इसके अलावा जिन हिंदी मीडियम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में परिवर्तित किया गया है उनमें अंग्रेजी माध्यम के अध्यापक भी नहीं है। फिर हिंदी मीडियम के अध्यापक अंग्रेजी मीडियम के बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे। इसलिए निश्चित रूप से जो हमारी सरकार ने निर्णय लिया है वह उचित कदम है।

अब शुरू होंगे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश, 14 मई को लॉटरी निकलेगी
जयपुर। प्रदेश के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश के लिए इस सत्र से आनलाइन आवेदन 7 से 12 मई तक होगा। संस्था प्रधान अपने स्कूल में कक्षावार रिक्त सीटों तथा प्राप्त आवेदन की सूची 13 मई को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। 14 मई को कक्षावार आवेदन में से रिक्त पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी और 15 मई को विद्यालय के सूचना बोर्ड पर सूची चस्पा कर 16 मई से प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। एक जुलाई से नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होगा। नर्सरी में पूरे 25 पद के लिए आवेदन होंगे। वहीं ब्लॉक स्तर पर अभिभावक शाला दर्पण की साइड खोलकर होम पेज पर एमजीजीएस के आप्शंस को खोल कर छात्र प्रवेश पत्र पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शिक्षा अधिकरी निगरानी करेंगे। यह प्रवेश आवेदन व लॉटरी की प्रक्रिया को पारदर्शिता रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

भामाशाह को विशेष अधिकार
ऐसे भामाशाह जिन्होंने इन विद्यालय को गोद लेकर 50 लाख से अधिक के काम कराए हों या इतनी राशि दान की हो उनकी अनुशंसा पर हर कक्षा में 2 छात्रों एवं पूरे विद्यालय में अधिकतम 10 बच्चों को प्रवेश दिलाया जा सकेगा, जो लॉटरी प्रक्रिया से बाहर व निर्धारित पदों के अलावा होंगे।

कक्षाओं में संख्या
नर्सरी से यूकेजी तक 25-25 छात्र।
कक्षा 1 से 5 तक 30-30 छात्र।
कक्षा 6 से 12 तक 60-60 छात्र।