kota suicide case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एलन कोचिंग संस्थान : पिता ने जताई आशंका, मेरे बेटे को किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया
कोटा। एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ईशान पालीवाल ने दो दिन पूर्व मल्टी स्टोरी की 9 मंजिल से कूद कर आत्महत्या की थी, उसकी गिरने से मौत नहीं हुई थी जब कि पुलिस लगातार गिरने से मौत बताती रही। ईशान के पिता विवेक पालीवाल की ओर से शनिवार को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पुत्र ने कूदकर आत्महत्या की थी। उन्हें इस बात की जानकारी पत्नी ने ही फोन कर दी थी। रिपोर्ट में पिता ने आशंका जताई कि उनके पुत्र को किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया है।

दूसरी तरफ जवाहर नगर पुलिस छात्र की मौत को संदिग्ध मानकर ही जांच में जुटी रही। वह इसे नौवीं मंजिल से गिरना बताती रही है। उल्लेखनीय है कि एलन कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा मप्र के भोपाल का निवासी छात्र ईशान पालीवाल कोटा के राजीव गांधी नगर में मां के साथ किराए की बिल्डिंग रॉयल इंपीरिया में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे वह बिल्िंडग की 9वीं मंजिल से कूद गया था। इसके बाद उसे झालावाड़ स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

साढ़े दस माह में एलन कोचिंग के 13 स्टूडेंट की मौत
कोटा  में कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जनवरी से लेकर नवम्बर 23 तक अकेले एलन कोचिंग के 13 स्टूडेंट की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर ने आत्महत्या की है। अन्य प्रमुख कोचिंग संस्थानों को मिलाकर साढ़े दस माह में कोटा में रह रह कर कोचिंग करने आए 22 स्टूडेंट की मौत हो चुकी है।

नहीं दिया जवाब
मामले को लेकर एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविंद माहेश्वरी व राजेश माहेश्वरी और नितेश शर्मा को फोन किया, वाट्सएप मैसेज भी दिया  लेकिन उनहोंने कोई जबाव नहीं दिया।

प्रथम दृष्टया तो आत्महत्या ही है। फिर भी जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। परिजन तो आत्महत्या ही बता रहे हैं, लेकिन कूदने अथवा गिरने दोनों एंगल से जांच की जा रही है। अभी बच्चे के मोबाइल  को जब्त किया गया है, वह किस से बात कर रहा था। इस बात की जांच की जाएगी।
राम लक्ष्मण, थानाधिकारी जवाहर नगरु

कोटा फिर सुर्खियों में : कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, नौ माह में 20 स्टूडेंट ने की जीवनलीला समाप्त
कोटा। शहर में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में फिर एक कोचिंग स्टूडेंट ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उप-अधीक्षक लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि विज्ञान नगर में किराए से रह रहे दिल्ली निवासी छात्र लक्की (20) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची। एमओ और एफएसएल टीम को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा। कमरे में एक कोचिंग का कार्ड मिला है। परिजनों को सूचना दी गई है। मकान मालिक ने बताया कि छात्र लक्की ने 10-12 दिन पूर्व ही दूसरी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था। वह किसी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। इससे पहले वह दूसरे स्थान पर रहता था।

तीन साल से था कोटा में
छात्र के मामा पंकज चौधरी ने बताया कि उनका भांजा लक्की कोटा में तीन साल पहले नीट की तैयारी के लिए आया था। छात्र लक्की बिहार का रहने वाला है और पापा दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे।

अब तक बीस की मौत
कोटा शहर में जनवरी से अब तक बीस स्टूडेंट की मौत हो चुकी है। प्रतिमाह दो से अधिक कोचिंग विद्यार्थी आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस बीस में से तीन की मौत संदिग्ध मान रही है।

विज्ञान नगर में एक कोचिंग छात्र ने फांसी को फंदा लगाया है। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  मुकेश कुमार मीणा
थानाधिकारी विज्ञान
नगर कोटा

एक और नीट छात्र ने की आत्महत्या : झाड़ियों में मिला शव, हर माह चार कोचिंग स्टूडेंट की हो रही मृत्यु
कोटा। कोटा कोचिंग नगरी में कोचिंग विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रेक के पास झाड़ियों में एक कोचिंग छात्र का शव पड़ा मिला। पुलिस को उसके पास एक मोबाइल और बैग मिला था। छात्र के मोबाइल पर आए फोन से उसकी पहचान रोशन शर्मा पुत्र रणजीत शर्मा निवासी तुगलकाबाद दिल्ली के रूप में हुई। छात्र कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार सवेरे पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।

पुलिस निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि बैंच मार्क सिटी के एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति पड़ा है। पुलिस को उसके पास एक मोबाइल मिला था। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे थे तभी उसके मोबाइल पर उसके परिजनों का फोन आया। उसकी पहचान रोशन शर्मा पुत्र रणजीत शर्मा निवासी दिल्ली के रूप में की गई। संभवत: उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। रोशन को एमबीएस में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था
पुलिस निरीक्षक अरविंद भारद्वाज व हैड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि रोशन पिछले तीन साल से रह रहा था और नया नौहरा के पास एक हॉस्टल में रहता था। परिजनों की उससे बुधवार रात को फोन पर बातचीत हुई तो उसने कोटा से जाने से इंकार किया था और बोला था कि ना घर आऊंगा और ना परीक्षा दूंगा। 22 अप्रैल को उसे लेने परिजन आए थे तो वह हॉस्टल से निकल गया और उनसे भी नहीं मिला था।

मैं नहीं आऊंगा और न परीक्षा दूंगा
छोटी बहन जानकी ने बताया कि उसका भाई रोशन पढ़ने में होशियार था। 22 अप्रैल को भी जब उसे लेने कोटा आए थे तो वह हॉस्टल में नहीं मिला था। वह परिजनों से मिलने भी नहीं आया। इसके बाद परिजन ही हॉस्टल को खाली कर दिल्ली आ गए थे। बुधवार शाम को फोन किया तो उसे दिल्ली आने के लिए पापा ने कहा था। लेकिन उसने इंकार किया और बोला था मै नहीं आऊंगा और ना परीक्षा दूंगा। इसके बाद उससे बात करने का प्रयास किया तो उसने फोन काट दिया था।

हर माह चार स्टूडेंट को खा रही मौत
कोचिंग नगरी में हर माह चार स्टूडेंट की मौत हो रही है। इनमें  सर्वाधिक मामले आत्हत्या के हैं। जनवरी से लेकर 24 अप्रैल तक ही 14 कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष भी 24 कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले सामने आए थे।

क्या कोचिंग स्टूडेंट के लिए कोटा बन रहा है हादसों का शहर?
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा के सिर पर कोचिंग संस्थानों के कारनामे हादसों का कलंक लगा रहे हैं। जनवरी से अप्रैल के चार माह में ही कोचिंग स्टूडेंट 29 हादसों को अंजाम दे चुके हैं। दस स्टूडेंट अब तक आत्महत्या कर चुके हैं और दो स्टूडेंट की संदिग्ध अवस्था में मौत हो चुकी है।  छह स्टूडेंट ने आत्महत्या का प्रयास किया। सात विद्यार्थी कोचिंग छोड़कर लापता हुए जिन्हें पुलिस ने दस्तयाब किया। इनमें से एक छात्रा को गुरुवार को ही बरामद किया गया। इन चार माह के  दौरान सबसे खराब दिन वह रहा जब एक कोचिंग छात्रा के साथ उसके ही चार साथियों ने बलात्कार कर कोचिंग नगरी को शर्मसार कर दिया। सवाल उठता है कि आखिर कोचिंग स्टूडेंट के लिए कोटा हादसों का शहर क्यों बन रहा है।
21 अप्रेल को छात्रा तृप्ति सिंह लापता हो गई। इसकी रिपोर्ट 23 अप्रेल को लिखाई गई। छात्रा 11 दिन तक गायब रही। पिछले चार माह में ही कोचिंग एरिया में ही एक वार्डन छात्रों को शराब बेचते पुलिस ने दबोचा। इसके साथ अलग अलग मामलों में 23 कोचिंग छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चार माह में कोचिंग विद्यार्थी 29 हादसों को अंजाम दे चुके हैं।

बारह ने की अपनी ईहलीला समाप्त
23 जनवरी- कोचिंग स्टूडेंट मोहम्मद जैद ने की आत्महत्या
29 जनवरी- कोचिंग छात्रा निहारिका ने की आत्महत्या
1 फरवरी - नूर मोहम्मद ने की आत्महत्या
14 फरवरी- छात्र शुभ कुमार चौधरी ने की आत्महत्या
16 फरवरी - छात्र परिणीत राय की संदिग्ध मौत
19 फरवरी- शिवम राघव की संदिघ्ध अवस्था में मौत
19 फरवरी-आत्महत्या करने के बाद रचित सौंधिया का शव मिला
9 मार्च - अभिषेक कुमार ने सेल्फोस खा कर दी जान
26 मार्च- मोहम्मद उरूज ने फांसी लगाई
27 मार्च- सौम्या ने फांसी लगाई
28 अप्रेल- हरियाणा निवासी छात्र सुमित ने फांसी लगाई
30 अप्रेल- धौलपुर निवासी छात्र भरत ने फांसी लगाई।

वहां केवल पैसों का व्यापार है
जैसा मेरे पुत्र के साथ हुआ वैसा किसी दुश्मन के साथ भी नहीं हो। मैं अब किसी भी अभिभावक को यह नहीं कहूंगा कि आप अपने बच्चे को कोटा भेजो। कोटा अब पहले जैसा नहीं रहा। वहां केवल पैसों का व्यापार है। आप अपने बच्चे को अपने पास ही रखो। आसपास अच्छी कोचिंग में भेज दो लेकिन कोटा भेजो तो उसके साथ रहो।
-गोविन्द सिंह(कोचिंग छात्र चंदन के पिता)

एडमिशन के लिए कोचिंग दिखाते हैं हवाई किला
देश में शासकीय कालेजों में एमबीबीएस के लिए कुल सीटें ही 28 हजार हैं और अकेले कोटा में दो लाख स्टूडेंट हैं। कोचिंग वाले बच्चे को एडमिशन से पहले रियलिटी नहीं बताते। अभिभावक और बच्चे के सामने हवाई किला खड़ा कर देते हैं। दूसरा पढ़ाई की कीमत इतनी अधिक है कि लोअर मिडिल क्लॉस के लिए इतना पैसा लगाना आसान नहीं होता फिर भी अभिभावक उस हवाई किले की चाह में अपना पैसा लगाते हैं।  ऐसी स्थिति में जब बच्चा पिछड़ने लगता है तो वह जल्द हताश हो जाता है। तीसरा बड़ा कारण हॉस्टल्स हैं। ज्यादातर हॉस्टल्स लीज पर हैं। ऐसे में उन्हें वह फैसिलिटी नहीं मिलती जो मिलनी चाहिए। इसके साथ पढ़ाई का प्रेशर तो कोचिंग ने बढ़ा दिया है लेकिन बच्चे की मेंटल हेल्थ पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
-हेमन्त राय

आत्महत्या हर किसी के लिए दर्दनाक
मुझे लगता है कि प्रशासन को इस पूरे सिस्टम को समझ कर नये नियम तैयार करने चाहिए। बच्चे की आत्महत्या हर किसी के लिए दर्दनाक है। इसके लिए माता-पिता की एक्सेप्टेशन को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है लेकिन यह पूरा सच नहीं है। बड़ा सच कोचिंग संस्थानों द्वारा दिखाए गए सपने का टूटना है। कोचिंग झूंठ की कच्ची मीनार हैं जो ऐसे कारनामों से अपना सच दिखा रही है।
-अजीम पठान शिक्षाविद्

प्रशासन के सभी अधिकारी कोचिंग संस्थानों के साथ हॉस्टल और पीजी का सर्वे कर रहे हैं। अधिकारी स्वयं संस्थानों की व्यवस्था देख रहे हैं और कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोचिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी बच्चों को भी मोटिवेट कर रहे हैं।
-मुकेश चौधरी(एडीएम प्रशासन)