Lok Sabha election results - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बाद गांवों से सरकार हटाएगी अतिक्रमण
जयपुर। ग्राम पंचायतों में अतिक्रमण हटाने के पुराने आदेशों की पालना नहीं होने पर राज्य सरकार लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएगी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से अतिक्रमण के सम्बन्ध में रिपोर्ट मांगी है। राजधानी जयपुर सहित कई बडे जिलों के गांवों में आबादी और बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण केमामले बढ गए हैं। हाइवे से सटे गांवों में बडी संख्या में शिकायतें मिली हैं। विधायकों के जरिए भी कई शिकायतों की पुष्टि हुई है। अतिक्रमण मामलों से ट्रैफिक जाम की परेशानियां भी सामने आ रही हैं। अब विभाग ने जून महीने में जल्दी ही विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आगामी रोडमेप बनाने का निर्णय लिया है। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कई जिलों में संवेदनशील क्षेत्रों में कार्यवाही को लेकर जिलों के सभी सम्बंधित अफसरों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर करेगी हल्ला बोल
जयपुर। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन पानी, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भजनलाल सरकार का घेराव करेगी। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा इस सम्बंध में जल्दी रणनीति तैयार करेंगे।

कांग्रेस की रणनीति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस की तरफ से मुख्यालय स्तर से लेकर सभी जिला और ब्लॉक स्तर पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। मुख्यालय स्तर पर डोटासरा सहित बड़े नेता और जिला स्तर पर वरिष्ठ नेता मीडिया के सामने सरकार की जनविरोधी नीतियों को उज़ागर करेंगे। प्रमुख मुद्दों में गर्मियों में पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, खराब क़ानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ बढते अपराध सहित गहलोत सरकार के समय लागू योजनाओं को बंद करने का विरोध किया जाएगा। चिरंजीवी योजना में 25 लाख तक निशुल्क इलाज, इंदिरा रसोई, 100 यूनिट फ्री बिजली, इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने जैसे फैसलों के विरोध में कांग्रेस नेता सड़कों पर भी उतरकर विरोध करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए जाएंगे। जुलाई में संभावित विधानसभा सत्र के चलते सरकार के खिलाफ घेराव की रणनीति की जल्दी ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
जयपुर। राजस्थान लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के सियासी भविष्य पर भी सबकी नजरें बनी रहेंगी। खासकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के समर्थकों में चर्चाएं अधिक बनी हुई हैं। परिणाम के बाद राजस्थान के कई दिग्गज नेताओं की साख भी सामने आएगी। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा डोटासरा और पायलट ने कई टिकटों को फाइनल कराया है। इन सीटों पर जीत हार का फैसला होने के बाद इन नेताओं की राजस्थान में राजनीतिक पकड़ का भी पता चलेगा।

सीटें जीते तो सियासी कद बढ़ेगा और हारे तो राजस्थान से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। डोटासरा ने अजमेर, बाड़मेर, पाली, सीकर, नागौर जैसी सीटों पर टिकटों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तो पायलट ने जयपुर ग्रामीण, भरतपुर,अलवर, दौसा, जोधपुर, टोंक-सवाईमाधोपुर सीटो पर अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की पैरवी की। गहलोत ने जालोर-सिरोही, उदयपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बीकानेर, जयपुर शहर आदि सीटों पर टिकट दिलवाने में भूमिका निभाई। इन सीटों के परिणाम से इन नेताओं की सियासी साख की पहचान होगी।