profit booking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में जोरदार बिकवाली से सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में बिकवाली हावी रही और बीएसई का सेंसेक्स 931.25 अंक (1.20 प्रतिशत) टूटकर 76,631.65 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 222.25 अंक यानी 0.93 प्रतिशत नीचे 23,775.10 अंक पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स में तकरीबन चार प्रतिशत की तेजी के बाद आज हुई मुनाफा वसूली से प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहे। हालांकि कुल मिलाकर निवेश धारणा मजबूत रही।

मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक बढ़त में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.17 प्रतिशत चढ़ा। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों पर सबसे अधिक दबाव देखा गया। ऑटो, तेल एवं गैस, रियलटी, एफएमसीजी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक भी टूट गये। धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और आईटी सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट में बंद हुआ। एलएंडटी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर दो से तीन प्रतिशत के बीच टूटे।

भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और एक्सिस बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत की बीच गिरे। एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। बीईएल का शेयर डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। पावरग्रिड, एनटीपीसी और टीसीएस के शेयर भी एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील में भी तेजी रही।

Stock Market Update : मुनाफावसूली से शिखर से लुढ़का बाजार, सेंसेक्स में 738.81 अंकों की गिरावट
मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र (आईटी) की प्रमुख कंपनी इंफ़ोसिस के चालू वित्त वर्ष के पहली तिमाही के परिणाम उम्मीद से बेहतर रहने के बावजूद ऊंचे भाव पर हुई मुनाफावसूली के दबाव में आज शेयर बाजार ऊंचाई के शिखर से नीचे लुढ़क गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 738.81 अंक अर्थात 0.91 प्रतिशत का गोता लगाकर 81 हजार अंक के शिखर से लुढ़ककर 80,604.65 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 269.95 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24,530.90 अंक रह गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर मुनाफावसूली हुई, जिससे मिडकैप 2.31 प्रतिशत उतरकर 46,260.03 अंक और स्मॉलकैप 2.22 प्रतिशत टूटकर 52,481.80 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई में कुल 4010 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3014 में बिकवाली जबकि 906 में लिवाली हुई वहीं 90 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 46 कंपनियां लाल जबकि शेष चार हरे निशान पर रही।

विश्लेषकों के अनुसार, सभी मापदंडों पर इंफोसिस की पहली तिमाही के परिणाम  बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इंफ़ोसिस के सीईओ की यह टिप्पणी कि Þवित्तीय सेवा क्षेत्र में सुधार के शुरुआती संकेत हैंÞ आश्वस्त करने वाली है और इसे टीसीएस के इस कथन के साथ देखा जाना चाहिए कि Þवित्त वर्ष 2025, वित्त वर्ष 2024 से बेहतर होगा। इसके लिए आईटी क्षेत्र के मामूली पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है और इससे आज शेयर बाजार में उछाल आने की संभावना थी लेकिन ऊंचे भाव पर हुई मुनाफावसूली ने बाजार को शिखर से नीचे धकेल दिया।

इससे बीएसई के सभी 20 समूह में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान धातु 4.11, कमोडिटीज 3.07, सीडी 2.04, ऊर्जा 2.83, एफएमसीजी 0.33, वित्तीय सेवाएं 1.02, हेल्थकेयर 1.60, इंडस्ट्रियल्स 2.11, आईटी 0.21, दूरसंचार 2.15, यूटिलिटीज 2.51, ऑटो 2.53, बैंकिंग 0.70, कैपिटल गुड्स 1.85, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.99, तेल एवं गैस 2.87, पावर 2.67, रियल्टी 2.44, टेक 0.34 और सर्विसेज समूह के शेयर 2.42 प्रतिशत टूट गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.21 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.48 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.45, जापान का निक्केई 0.18 और हांगकांग के हैंगसेंग में 2.06 प्रतिशत की गिरावट रही।

Stock Market Update : मुनाफावसूली से गिरा बाजार, सेंसेक्स 220.05 अंक गिरा
मुंबई। एशियाई बाजार की गिरावट के दबाव के बीच स्थानीय स्तर पर ऊँचे भाव पर हुई चौतरफा मुनाफावासूली से आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन भी गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 220.05 अंक टूटकर 75,170.45 अंक पर आ गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44.30 अंक उतरकर 22,888.15 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.63 प्रतिशत लुढ़ककर 43,515.72 अंक और स्मॉलकैप 1.09 प्रतिशत का गोता लगाकर 47,433.23 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3934 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2510 में बिकवाली जबकि 1321 में लिवाली हुई वहीं 103 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 28 कंपनियों में गिरावट जबकि 22 में तेजी रही।

बीएसई में हेल्थकेयर समूह की 0.29 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर अन्य 19 में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान सीडी 0.61, ऊर्जा 1.04, इंडस्ट्रियल्स 1.08, दूरसंचार 1.26, यूटिलिटीज 1.55, कैपिटल गुड्स 0.95, धातु 0.64, तेल एवं गैस 1.20, पावर 1.86, रियल्टी 2.22, टेक 0.46 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.37 प्रतिशत उतर गए।

एशियाई बाजार में बिकवाली का दबाव रहा। इससे जापान का निक्केई 0.11, हांगकांग का हैंगसेंग 0.03 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.46 प्रतिशत टूट गया। साथ ही ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.10 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि जर्मनी का डैक्स 0.27 प्रतिशत चढ़ गया।

Stock Market : मुनाफावसूली से लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 732.96 अंक गिरा
मुंबई। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े आने से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव पर लगभग सभी समूहों के शेयरों में हुई मुनाफावसूली के दबाव में शेयर बाजार पिछले दिवस की तेजी गंवाकर आज लुढ़क गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 732.96 अंक का गोता लगाकर 74 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 73,878.15 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 172.35 अंक की भारी गिरावट के साथ 22,475.85 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों पर भी मुनाफावसूली का दबाव रहा। इससे बीएसई का मिडकैप 0.21 प्रतिशत टूटकर 42,414.53 अंक और स्मॉलकैप 0.55 प्रतिशत गिरकर 47,191.41 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3958 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2306 में बिकवाली जबकि 1527 में लिवाली हुई वहीं 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 35 कंपनियां गिरावट जबकि 15 तेजी पर रही।

बीएसई में हेल्थकेयर और धातु समूह की 0.81 प्रतिशत तक बढ़त को छोड़कर अन्य समूहों पर मुनाफावसूली हावी रही। इससे कमोडिटीज 0.29, सीडी 0.71, ऊर्जा 0.37, एफएमसीजी 0.44, वित्तीय सेवाएं 0.49, इंडस्ट्रियल्स 0.76, आईटी 0.64, दूरसंचार 1.42, यूटिलिटीज 0.43, ऑटो 0.63, बैंकिंग 0.61, कैपिटल गुड्स 1.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.57, तेल एवं गैस 0.80, पावर 0.13, रियल्टी 1.09, टेक 0.96 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.01 प्रतिशत टूट गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.42, जर्मनी का डैक्स 0.52 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.48 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.10, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.26 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही।