Crime Branch - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ज्वैलर्स को बातों में उलझाकर लाखों के जेवर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार
जयपुर। थाना एयरपोर्ट जयपुर पूर्व पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की फरार महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गैंग की मुख्य सरगना को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के जगतपुरा स्थित श्री श्याम ज्वैलर्स की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना एयरपोर्ट में प्रकरण संख्या 02/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने इलाके में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के साथ पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए संदिग्ध महिलाओं की पहचान की।

जांच के दौरान गैंग की मुख्य सरगना नीरू उर्फ सोन्या बागरी को पहले ही कोटा ग्रामीण से डिटेन कर 8 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि 3 जनवरी 2026 को वह अपनी दो रिश्तेदार महिलाओं मौसम बाई और गुड्डी के साथ जगतपुरा मार्केट में कई दुकानों पर चोरी का प्रयास किया था। बाद में श्री श्याम ज्वैलर्स की दुकान से चांदी के जेवरात चोरी किए।

इसके बाद पुलिस टीम ने फरार चल रही गैंग की सदस्य मौसम बाई पत्नी सुमन कुमार बागरी (28) को कोटा से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद 8 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ अलग-अलग शहरों में घूमती है और कई राज्यों में इसी तरह ज्वैलर्स की दुकानों पर लोगों को बातों में उलझाकर चोरी की वारदात कर चुकी है। चोरी से मिलने वाले पैसों से ही वह अपने परिवार का खर्च चलाती है।

गिरफ्तार आरोपी:
मौसम बाई पत्नी सुमन कुमार बागरी (28) निवासी बैरवा बस्ती, गांव डाबरा थाना सुल्तानपुर, जिला कोटा ग्रामीण, हाल बड़ा बस्ती थाना अनंतपुरा, जिला कोटा।

जयपुर में ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 17 लाख की स्मैक के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार
जयपुर। सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जयपुर दक्षिण के पुलिस थाना अशोक नगर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्मैक की तस्करी में लिप्त एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 85 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) जयपुर  राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध जयपुर श्री अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन में सी.एस.टी. आयुक्तालय, जयपुर की टीम द्वारा की गई। टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ गहन आसूचना संकलन कर एक सुनियोजित कार्ययोजना बनाई।

सी.एस.टी. द्वारा विकसित इंटेलिजेंस के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिन्हित किया गया। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस थाना अशोक नगर (जयपुर दक्षिण) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भोजपुरा कच्ची बस्ती, अशोक नगर, जयपुर में एक संदिग्ध को चेक किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 85 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना अशोक नगर, जयपुर दक्षिण पर प्रकरण संख्या 18/2026 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 तथा 111 (2)(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाइयाँ लगातार जारी

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 69 गोलियां बरसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने 69 गोलियां बरसाने वाले मामले में शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। बता दें कि ये मुठभेड़ दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दिल्ली के बाद गुजरात के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों की जांच जारी
गुजरात। पहले दिल्ली और अब आज गुजरात के अहदाबाद में करीब 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि इन तीनों स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल प्रशासन इसकी शिकायत पुलिस को और सूचना पाकर पुलिस की टीमें तीनों स्कूलों में पहुंच चुकी है। पुलिस ने सबसे पहले स्कूलों को खाली करवाया।

इस मामलें के बारे में जानकारी देते हुए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि जैसे ही हमें बम की सूचना मिली तो हमने सबसे पहले स्कूलों को खाली करवाया और वहां पर जांच की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल, अभी तक ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

नाबालिग चैन स्नैचर पकड़ा, बाइक समेत गोल्ड चैन बरामद
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी (क्राइम ब्रांच) टीम ने शहर में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर  कार्रवाई करते हुए एक  नाबालिग आरोपी को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है। यह नाबालिग अब तक तीन से अधिक चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका है। विधाधर नगर पुलिस व सीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग से चोरी की बाइक और गोल्ड की चेन बरामद की है। परिवादी रंजना वर्मा ने रिपोर्ट दी की 6 सितम्बर  को शाम 5:40 बजे जब वह बच्चों के साथ केशव पार्क जा रही थीं, तभी दो युवक स्प्लेंडर बाइक पर आए और उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

वारदात का तरीका

नाबालिग नशे का आदी है और वारदात से पहले नशीले पदार्थों का सेवन करता है।  चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग कर घटनाओं को अंजाम देता है।  शहर में अकेली या राह चलती महिलाओं को सुनसान स्थान पर देखकर निशाना बनाता है। नाबालिक के खिलाफ विद्याधर नगर शिप्रा पथ और मानसरोवर थाने में मुकदमा दर्ज है।

स्टेट क्राइम ब्रांच की सूचना पर फेफाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3 तस्कर गिरफ्तार, लाखों की अफीम और डोडा पोस्त जब्त
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईडी क्राइम ब्रांच मुख्यालय से प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 770 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है, जिसकी बाज़ार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

क्राइम ब्रांच की सूचना पर की गई नाकाबंदी
एडीजी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व अपराध दिनेश एम.एन. के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सिद्धांत शर्मा तथा नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रामसिंह नाथावत कर रहे थे। टीम को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से राजस्थान में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद स्थानीय थाना फेफाना पुलिस को सतर्क किया गया, जिन्होंने मंगलवार सुबह फेफाना कस्बे में नाकाबंदी कर तस्करों को धर दबोचा।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी
नाकाबंदी के दौरान नोहर से फेफाना आ रही एक स्लीपर कोच बस से तीन व्यक्ति अचानक उतरकर भागने लगे। पुलिस को संदेह हुआ और सक्रियता दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान इस प्रकार हुई।

गोविंद कुमार पुत्र प्रभु दयाल (31), निवासी वार्ड नंबर 9, कोलीखेड़ा, तहसील पिड़ावा, झालावाड़, दिलीप कुमार पुत्र कालूराम (35), निवासी सरकनिया, तहसील पंचपहाड़, जिला झालावाड़, कालूराम पुत्र शंभूलाल (25), निवासी पीपलिया मोहम्मद, तहसील गरोठ, जिला मंदसौर (म.प्र.)

तलाशी में मिला नशीला ज़खीरा
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के बैग से भारी मात्रा में नशीला माल बरामद हुआ। गोविंद कुमार के पास से 260 ग्राम अफीम व 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त, कालूराम के पास से 530 ग्राम अफीम, दिलीप कुमार के पास से 980 ग्राम अफीम और 45 ग्राम खसखस (पोस्ता बीज) बरामद हुआ। कुल जब्ती में 1 किलो 770 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त शामिल है। तीनों आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड : दिल्ली में 2 करोड़ कीमत का 411 किलो गांजा पकड़ा, चार गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य का 411 किलो गांजा जब्त करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन को दिल्ली के द्वारका और एक सप्लायर को ओडिशा से पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपियों की कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजेक्शंस और लॉजिस्टिक ट्रेल को खंगालते हुए नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश भारद्वाज (27), आशीष खासा उर्फ आशु (20) और मोईन खान (24) के रूप में हुई है. क्राइम ब्रांच को इस सिंडिकेट की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने द्वारका के सेक्टर-19 इलाके में जाल बिछाया। तभी पुलिस ने देखा कि एक ट्रक से कार में संदिग्ध सामान शिफ्ट किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान गांजा बरामद हुआ। वहीं, तीन लोग मौजूद थे, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से दिल्ली लाया गया था। इस इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम 10 जुलाई को ओडिशा भेजी गई, जहां से ड्रग सप्लायर श्रीकांत प्रसाद (33) को गिरफ्तार कर लिया गया। वो बिहार का मूल निवासी है। पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि श्रीकांत ओडिशा से दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में गांजा की आपूर्ति करता था। गिरफ्तार आरोपी लोकेश और आशीष हरियाणा के रेवाड़ी जिले के माहेश्वरी गांव के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह इस धंधे में उतर गए। मोईन खान नूंह का निवासी है, जो किराए के ट्रकों के जरिए मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने का काम करता था। इस नेटवर्क की सबसे खास बात यह थी कि हर खेप को अलग-अलग ट्रांसपोर्ट माध्यम और चालकों के जरिए भेजा जाता था, ताकि ट्रैकिंग से बचा जा सके। पुलिस सिंडिकेट की पूरी सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

सीआईडी क्राइम ब्रांच के 23 पुलिककर्मियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री सेवा पदक व डीजीपी डिस्क
जयपुर। अतिरिक्त महानिदेशक अपराध डॉ रवि प्रकाश ने जलमहल स्थित सीआईडी (सीबी) लाईन में सीआईडी (अपराध शाखा) के 23 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ रविप्रकाश ने उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने वाले 3 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 5 को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 15 पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी
सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शर्मा एवं सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश जाट व राजेन्द्र कुमार।

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी
उप निरीक्षक सरदार मल जाट, हैड कांस्टेबल, यूनुस मोहम्मद खान, राधेश्याम सिंह, पवन कुमार शर्मा व पृथ्वीपाल सिंह एवं कांस्टेबल मनोज कुमार आर्य।

डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी
पुलिस उप अधीक्षक अमजद खां, पिन्टू कुमार व पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, हैड कांस्टेबल बृजेश कुमार निगम, कांस्टेबल महेश कुमार शर्मा, मोहन लाल बिराणियां, रवि कुमार दायमा, राधामोहन बागडा, सुभाष चन्द्र खोखर, श्रवण कुमार शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, श्याम लाल, चन्द्र प्रकाश जांगिड एवं कांस्टेबल चालक सत्यवीर सिंह। इनमें डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को तीसरी बार डीजीपी डिस्क प्रदान किया गया है।

क्राइम ब्रांच की दबिश, 28 लोगो को किया गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर क्राइम ब्रांच टीम ने शहर में 20 जगहों पर दबिश दी। रात 8 बजे बाद शराब दुकानों के बाहर अवैध तरीके से 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब की पेटियां और यूज उपकरण जब्त किए है।

डीसीपी (क्राइम) परिस देशमुख ने बताया कि रात करीब 8 बजे अवैध रुप से शराब बिक्री/बेचान करने वालों पर कार्रवाई की। एडीसीपी सुलेश चौधरी के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दबिश दी गई। सिंधीकैम्प, चित्रकूट, लालकोठी, जवाहर नगर, बजाज नगर, मानसरोवर समेत 20 जगहों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने शराब दुकानों के बाहर देर रात अवैध तरीके से शराब बेचते 28 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लालकोठी और बजाज नगर में 1-1 प्रकरण एक्साइज एक्ट में दर्ज कर 2 आरोपियों की गिरफ्तार की। बाकी 26 आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 8 पेटियां, एटीएम स्वाइप मशीन, क्यूआर कोड और अन्य साम्रगी बरामद की है।

डेयरी उत्पाद फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
जयपुर/ महुवा। थाना क्षेत्र में टिकरी मोड पर संचालित डेयरी उत्पाद फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर देसी घी और बटर जप्त किया है। गुणवत्ता में अनियमितता के आधार पर डेयरी उत्पाद बेचान के लिए संचालित दाउजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड में अनुपयोगी देसी घी और बटर को बरामद किया है। बताया गया कि दाऊजी मिल्क फूड प्रा. लिमिटेड फैक्ट्री से देशरत्न नाम के 15 किलोग्राम के 157 टिन और 1 किलोग्राम के 75 पैकिट, राधागोविन्द नाम के 15 किलोग्राम के 188 टिन, देशरत्न बटर के 20 किलोग्राम के 2150 कार्टन, इस प्रकार कुल 5250 किलोग्राम देशी घी व 43000 किलोग्राम बटर का सैम्पल लिए गए।  मशीनों से उनकी जांच करने के बाद पाया गया कि उनमें गुणवत्ता नहीं थी।

एडीजी सीआईडी (अपराध शाखा )  डा. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर के डीआईजी राहुल प्रकश के सुपरविजन में गठित स्पेशल टीम को महुवा में डेयरी उत्पाद बेचान के लिए संचालित दाउजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड के विरूद्ध सूचना मिली। जिस पर उप अधीक्षक पुलिस, सीआईडी (अपराध शाखा) पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में टीम ने दौसा जिले के महवा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। उपरोक्त दाउजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड को स्थानीय पुलिस व खाद्य सुरक्षा टीम को साथ लेकर चैक किया गया। चैक करने पर दाउजी मिल्क फूड प्रा. लि.में दो नाम के देसी घी की पैकिंग पाई गई, जो देशरत्न व राधा गोविन्द नाम से हैं।

भारी मात्रा में देसी घी जब्त
चैक करने पर अनुपयोगी देशी घी के कुल देशरत्न नाम के 15 किलोग्राम के 157 टिन और 1 किलोग्राम के 75 पैकिट, राधागोविन्द नाम के 15 किलोग्राम के 188 टिन, देशरत्न बटर के 20 किलोग्राम के 2150 कार्टन, इस प्रकार कुल 5250 किलोग्राम देशी घी व 43000 किलोग्राम बटर का सैम्पल लिया जाकर जब्त किया गया।

सीआईडी क्राइम ब्रांच ने 5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर। आमेर थाने में 2021 में दर्ज नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में फरार चल रहे वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी अकील को सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने आगरा रोड राजेश मोटर चौराहे के पास से डिटेन किया है। इसे आमेर थाना पुलिस को दे दिया है। एडीजी क्राइम डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि आरोपी युवक अकील के विरुद्ध 2021 में धारा 377 आईपीसी, 5 (एल) एवं 6 पोक्सो एक्ट के तहत आमेर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर डीसीपी नॉर्थ ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था।

डीआईजी सीआईडी क्राइम डॉ. राहुल प्रकाश ने बताया कि सीआईडी की टीम को अकील के आगरा रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना पर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं इंस्पेक्टर शिवदास मीणा के नेतृत्व में एएसआई दुष्यंत सिंह, कॉन्स्टेबल कृष्ण गोपाल और रविंद्र सिंह की टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। आगरा रोड पर तलाशी के दौरान टीम को राजेश मोटर्स चौराहे के पास एक दुकान पर अकील मिल गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आमेर थाना पुलिस को दे दिया।

जहांगीरपुरी दिल्ली हिंसा: फायरिंग के आरोपी सहित 21 गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तर -पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस दल पर गोलीबारी के आरोपी समेत 21 लोग रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। दिल्ली हिंसा के आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद रोहिणी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी अंसार और असलम को पुलिस रिमांड में और अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने, हत्या के प्रयास करने जैसे आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हिंसा की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी। प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों में अख्तर अंसार और अन्य शामिल हैं।

तीन तमंचे और पांच तलवारें बरामद
प्राथमिकी में घटनास्थल पर एक स्कूटी को जलाने समेत चार- पांच गाड़यिों में तोड़फोड़ करने का जिक्र किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 तमंचे और 5 तलवारें बरामद की गई हैं। इसके अलावा उपद्रवियों को काबू में करने के लिए 40-50 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की जानकारी दी गई है।

दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा

इधर, जांच के दौरान फायरिंग वाली जगह से गोली का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस की 10 टीमें हिंसा की जांच कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले अंसार-असलम समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा गया है।